IPL 2022: रोमांच से भरे मैच में लखनऊ ने कोलकाता को आखिरी गेंद पर 2 रन से हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 रन से हराकर प्लेऑफ़ में अपनी जगह बना ली. वहीं इस हार के साथ ही कोलकाता टूर्नामेंट से बाहर हो गया है.

लाइव कवरेज

भूमिका राय and चंदन शर्मा

  1. IPL 2022: रोमांच से भरे मैच को लखनऊ ने दो रन से जीता, कोलकाता टूर्नामेंट से बाहर

    कोलकाता को हरा कर लखनऊ की टीम आईपीएल के प्लेऑफ़ में पहुंची

    इमेज स्रोत, BCCI/IPL

    लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 रन से हराकर आईपीएल 2022 के प्लेऑफ़ में अपनी जगह बना ली. वहीं इस हार के साथ ही कोलकाता टूर्नामेंट से बाहर हो गया है.

    दोनों टीमों का यह टूर्नामेंट में आखिरी लीग मैच था.

    टॉस जीत कर लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया.

    राहुल और क्विंटन डीकॉक ने लखनऊ के पारी की शरुआत की और दोनों ने पहले विकेट के लिए नाबाद 210 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी निभाई.

    यह आईपीएल के इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है.

    इसके बाद कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही. मोहसिन ख़ान ने बेहतरीन गेंदबाज़ी की और कोलकाता के दोनों ओपनर्स को आउट किया. 9 रन बनने तक कोलकाता के दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट चुके थे.

    इसके बाद पिच पर नीतीश राणा और श्रेयस अय्यर की जोड़ी आई और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 27 गेंदों पर तेज़ 56 रन जोड़े.

    इसके बाद नीतीश राणा आउट हो गए. उन्होंने 21 गेंदों पर 42 रन बनाए.

    यहां से श्रेयस अय्यर और सैम बिलिंग ने ताबड़तोड़ रन बनाने शुरू किए.

    दोनों ने चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 66 रन जोड़े. श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों पर 50 रन बनाए.

    श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद आंद्रे रसेल भी जल्द ही आउट हो गए.

    लेकिन रिंकू सिंह और सुनील नारायण ने सातवें विकेट के लिए केवल 19 गेंदों पर 58 रन जोड़े, रिंकू सिंह ने 15 गेंदों पर 40 रन बनाए. लेकिन आखिरी ओवर की पहली चार गेंदों पर 4, 6, 6, 2 बनाने के बाद पांचवी गेंद पर रिंकू आउट हो गए.

    रिंकू के आउट होने के बाद उमेश यादव आए.

    आखिरी गेंद पर जीत के लिए कोलकाता को तीन रन बनाने थे लेकिन उमेश यादव इस पर बोल्ड आउट हो गए और कोलकाता दो रन से यह मुक़ाबला हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गया.

  2. दिल्ली के तीनों नगर निगमों के विलय की अधिसूचना जारी, रविवार को होगा विलय

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, TWITTER/@AMITSHAH

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के सभी तीन नगर निगमों को एक बनाने वाली अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी.

    अधिसूचना के अनुसार, 22 मई यानी रविवार से दिल्ली में अब औपचारिक तौर पर केवल एक नगर निगम होगा.

    विलय के बाद बनने वाली संस्था का नाम 'दिल्ली नगर निगम' या 'म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ़ दिल्ली' होगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    इससे पहले 18 अप्रैल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीनों नगर निगमों को एक बनाने वाले क़ानून को अपनी मंज़ूरी दी थी.

    उससे पहले संसद से दिल्ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम, 2022 नाम का यह क़ानून पारित हो गया था.

    मालूम हो कि बुधवार को दक्षिण दिल्ली नगर निगम का कार्यकाल पूरा हो गया है.

    उत्तर दिल्ली नगर निगम का कार्यकाल गुरुवार को पूरा हो जाएगा और पूर्वी दिल्ली नगर निगम का रविवार को.

    इस क़ानून में प्रावधान है कि जब तक दिल्ली नगर निगम का चुनाव नहीं हो जाता, तब तक एक विशेष अधिकारी के नेतृत्व में काम होगा.

  3. यूक्रेन में बच्चों का वो समर कैंप, जिसे रूसी सैनिकों ने क़त्लगाह बना दिया

    यूक्रेन

    मार्च में कीएव से रूसी फौजों के वापस लौटने के बाद से बूचा में 1000 नागरिकों के शव बरामद हो चुके हैं. इनमें से ज्यादातर को कम गहराइयों वाली कब्रों में दफना दिया गया था. लेकिन बच्चों के एक समर कैंप में जो कुछ हुआ वह दिल दहलाने वाला था. बीबीसी की सराह रेन्सफोर्ड समर कैंप में की गई कार्रवाई की पड़ताल कर रही हैं. इस कैंप को अब अपराध स्थल माना जा रहा है.

    एक झटके में ये क़त्लगाह आपकी निगाहों में नहीं भी आ सकता है. लेकिन जंग से पहले लोगों के सैर-सपाटे के लिए मशहूर बूचा की जंगलों के किनारे पर बने इस बेसमेंट में घुटनों के बल बिठा कर पांच यूक्रेनियों को गोली मार दी गई थी. उन्हें सिर में गोली मारी गई थी.

    इस बेसमेंट में घुसने की जगह से दाईं ओर खून से सने पत्थर दिखते हैं, जो सूख कर काले पड़ चुके हैं. वहीं पर एक ऊनी टोपी पड़ी है और इसमें एक तरफ सूराख है. इसके किनारे खून में सने हुए हैं. दरवाजों पर मैंने गिना, गोलियों के कम से कम एक दर्जन निशान थे.

    कुछ सीढ़ियों से दूर रूसी सेना के राशन का पैक पड़ा था. एक जगह चावल से बनी खीर, बीफ और क्रैकर का एक खाली पैकेट दिखा. दीवार पर किसी का नाम पोता गया था. ऐसा लगता है कि यह जगह बच्चों का एक कैंप हुआ करती थी. लेकिन मार्च की शुरुआत में बूचा में रूसी सैनिकों के घुसते ही कैंप रेडिएंट नाम से जानी जाने वाली ये जगह कत्लगाह में तब्दील हो गई थी.

  4. IPL 2022: LSGvsKKR: डीकॉक-राहुल के बीच रिकॉर्ड साझेदारी, लखनऊ ने बनाए 210 रन

    लखनऊ के ओपनर्स केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक ने नाबाद रन जोड़े

    इमेज स्रोत, BCCI/IPL

    इमेज कैप्शन, लखनऊ के ओपनर्स केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक ने नाबाद रन जोड़े

    क्विंटन डीकॉक और केएल राहुल के बीच पहले विकेट की रिकॉर्ड नाबाद 210 रनों की साझेदारी की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने जीत के लिए 211 रनों का लक्ष्य रखा है.

    डीकॉक ने शतक और कप्तान केएल राहुल ने अर्धशतक बनाया. दोनों के बीच हुई पहले विकेट की ये साझेदारी आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है.

    टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी लखनऊ की टीम के सलामी बल्लेबाज़ क्विंटन डीकॉक ने आईपीएल 2022 का सबसे बड़ा स्कोर बनाया.

    डीकॉक ने 6 चौके, 7 छक्के की मदद से अपना शतक 59 गेंदों पर पूरा किया और 70 गेंदों में 140 रन बनाकर नाबाद रहे.

    यह डीकॉक का आईपीएल में दूसरा शतक है.

    वहीं कप्तान राहुल ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. राहुल 51 गेंदों पर 68 रन बनाकर नाबाद रहे.

    दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना अहम है. जहां कोलकाता को प्लेऑफ़ में पहुंचने के लिहाज से यह ज़रूरी है, वहीं लखनऊ के लिए बग़ैर किसी मुश्किल प्लेऑफ़ में पहुंचने के लिए इसे जीतना ज़रूरी है.

    हारने की सूरत में कोलकाता टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा.

  5. असम: मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ से लाखों बेघर, आठ की मौत

    असम

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम में मानसून के पहले हुई भारी बारिश से कई ज़िलों में आम जनजीवन बुरी तरह ठप्प हो गया है.

    राज्य में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अभी दो दिन और बारिश होने का अनुमान जताते हुए असम और मेघालय के ​लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है.

    राज्य की सबसे प्रमुख नदी ब्रह्मपुत्र के किनारे बसे क़रीब 1,500 गांवों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं. इससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं.

    राज्य के जल संसाधन मंत्री पीयूष हज़ारिका ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि बाढ़ के चलते 5 लाख से अधिक लोग अपना घर छोड़ने को मज़बूर हुए हैं. उन्होंने बाढ़ से पैदा हुए मौजूदा हालात को चिंताजनक बताया है.

    वहीं राज्य के आपदा प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया है कि बाढ़ से कम से कम 4 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 8 लोग मारे गए हैं. अधिकारियों ने हालात के और ख़राब होने की आशंका जताई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राज्य के होजाई ज़िले में भारतीय सेना ने बाढ़ में फंसे क़रीब 2,000 लोगों को निकाला है. सबसे ख़राब हालात दीमा हसाओ ज़िले के हैं.

    नवगांव और कछार ज़िले में भी बाढ़ की समस्या गंभीर बनी हुई है. प्रभावित इलाक़ों में राहत और बचाव का काम अभी जारी है.

    अमित शाह ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाढ़ से पैदा हुए हालात को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बि​स्व सरमा से फोन पर बातचीत की है. उन्होंने इस आपदा से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया है.

    पानी के जमाव से सड़कों के साथ साथ रेलवे स्टेशनों को भी काफ़ी नुक़सान पहुंचा है. इससे ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. ट्रैक पर पानी जमा होने से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जिससे कई यात्री विभिन्न जगहों पर फंस गए हैं.

    अधिकारियों का कहना है कि सड़क और रेल सेवा ठप्प होने से दूरदराज के इलाक़ों में राहत सामग्री बांटने के काम में दिक़्क़तें आ रही हैं.

  6. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  7. राजीव गांधी के हत्यारे पेरारिवलन की रिहाई के लिए मोदी सरकार ज़िम्मेदार: सुरजेवाला

    सुरजेवाला

    इमेज स्रोत, ANI

    राजीव गांधी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सज़ा भुगत रहे एजी पेरारिवलन को रिहा करने के सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले को कांग्रेस ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. पार्टी ने इसके लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया है.

    उससे पहले कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के इस फ़ैसले से करोड़ों भारतीयों की आत्मा आहत हुई है.

    उन्होंने कहा, 'एक घातक चरमपंथी हमले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हुई हत्या के लिए दोषी क़रार दिए गए, दोषी पेरारिवलन को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को रिहा करने का फ़ैसला सुनाया.'

    सुरजेवाला ने आगे कहा, 'इसका बैकग्राउंड यह है कि 9 सितंबर, 2018 को तमिलनाडु की तत्कालीन एआईएडीएमके और बीजेपी सरकार ने सातों दोषी लोगों को रिहा करने की सिफ़ारिश की थी. कैबिनेट की सिफ़ारिश बीजेपी के पूर्व नेता बनवारी लाल पुरोहित (राज्यपाल) के पास भेजी गई.'

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, 'ऐसे में बहुत सीधा सा सवाल है कि क्या पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या और चरमपंथ के दोषी लोगों की इस तरीक़े से रिहाई की जाएगी? ऐसे में इस देश के क़ानून के गौरव और साख को कौन बचाएगा?'

    रिहाई के बाद स्टालिन से मिले पेरारिवलन

    उधर रिहाई के बाद पेरारिवलन ने चेन्नई हवाई अड्डे पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाक़ात की है. इस मुलाक़ात में पेरारिवलन ने अपनी रिहाई के लिए प्रयास करने के लिए तमिलनाडु सरकार को धन्यवाद दिया है.

    पेरारिवलन

    इमेज स्रोत, Twitter/CMO Tamilnadu

    इमेज कैप्शन, रिहाई के बाद स्टालिन से गले मिलते पेरारिवलन.

    क्या है मामला

    मालूम हो कि राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी क़रार दिए जाने के बाद फ़िलहाल सात लोग आजीवन कारावास की सज़ा काट रहे हैं. इस मामले में पेरारिवलन के अलावा संथन, मुरुगन, नलिनी, रॉबर्ट पायस, जयकुमार और रविचंद्रन जेल में सज़ा काट रहे हैं.

    भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी 1991 के आम चुनाव में प्रचार के दौरान 21 मई को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती बम हमले में मारे गए थे.

    वैसे पेरारिवलन की रिहाई के आदेश का तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एके स्टालिन ने ट्वीट कर ख़ुशी जताई है. उन्होंने कहा कि ये सिर्फ़ एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि ये राज्यों की स्वायत्तता और संघवाद के लिए एक उदाहरण भी है.

  8. पाकिस्तान के रिटायर्ड लेफ़्टिनेंट कर्नल हबीब ज़ाहिर के लापता होने की गुत्थी

    वीडियो कैप्शन, पांच साल पहले पाकिस्तान के रिटायर्ड लेफ़्टिनेंट कर्नल हबीब जाहिर नेपाल से लापता हो गए थे.

    पांच साल पहले जब भारत के एक सेवानिवृत नेवी अफ़सर कुलभूषण जाधव पर आतंकवाद के आरोप में पाकिस्तान में मुक़दमा आख़िरी फ़ेज़ में था, उसी समय पाकिस्तान के एक रिटायर्ड लेफ़्टिनेंट कर्नल हबीब ज़ाहिर नेपाल से रहस्यमय तरीक़े से लापता हो गए.

    पाकिस्तान को संदेह है कि कर्नल हबीब की गुमशुदगी में भारतीय एजेंसियों का हाथ हो सकता है. जबकि भारत का कहना है की उसे इस केस के बारे में कोई जानकारी नहीं है. बीबीसी संवाददाता शक़ील अख़्तर ने नेपाल पहुंचकर इस मामले कि तफ़्तीश की.

  9. राहुल गांधी ने कहा- भारत बहुत कुछ श्रीलंका जैसा दिखता है

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय अर्थव्यवस्था के मौजूदा हालात को श्रीलंका की तरह बताया है. इसे लेकर उन्होंने गुरुवार को केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है.

    ट्विटर पर उन्होंने कई ग्राफ़ की सहायता से मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा किया.

    राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा- लोगों को भटकाने से तथ्य नहीं बदल जाएँगे. भारत बहुत कुछ श्रीलंका जैसा दिखता है.

    अपने इस ​ट्वीट में राहुल गांधी ने तीन आधारों- बेरोज़गारी, पेट्रोल के दाम और सांप्रदायिक हिंसा पर भारत की तुलना श्रीलंका से की है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मालूम हो कि पिछले कई हफ़्तों में भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका के आर्थिक हालात बद से बदतर हो गए हैं. महंगाई से परेशान इस देश में स्थानीय मुद्रा की असल क़ीमत काफ़ी कम हो गई है.

    ईंधन और खाने पीने के सामानों की भी काफ़ी क़िल्लत चल रही है. इसके विरोध में पूरे देश में हफ़्तों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है.

    ऐसे हालात में प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को इस्तीफ़ा देना पड़ा. उससे पहले कैबिनेट ने भी इस्तीफ़ा दे दिया था. लेकिन अभी भी प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है..

  10. राजीव गांधी हत्याकांड में पेरारिवलन की रिहाई को लेकर सीएम स्टालिन ने कही ये बात

    एमके स्टालिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सज़ा काट रहे एजी पेरारिवलन की रिहाई का स्वागत किया है. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पेरारिवलन की रिहाई का आदेश दिया था. पेरारिवलन उन सात दोषियों में से एक हैं जिन्हें आजीवन कारावास की सज़ा मिली थी. उनके साथ ही इस मामले में संथन, मुरुगन, नलिनी, रॉबर्ट पायस, जयकुमार और रविचंद्रन जेल में सज़ा काट रहे हैं. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी वर्ष 1991 के आम चुनाव में प्रचार के दौरान तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती बम हमले में मारे गए थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एके स्टालिन ने ट्वीट कर इस पर ख़ुशी जताई है. उन्होंने कहा कि ये सिर्फ़ एक व्यक्ति की जीत नहीं है बल्कि ये राज्यों की स्वायत्तता और संघवाद के लिए उदाहरण भी है. स्टालिन ने पेरारिवलन की माँ की कोशिशों की भी सराहना की. उन्होंने इस मामले में राज्यपाल को लेकर भी अपनी राय रखी. सीएम स्टालिन ने कहा- ये बहुत महत्वपुर्ण है कि जजों ने इसे स्पष्ट कर दिया है कि गवर्नर राज्य सरकार की नीतियों में दख़ल नहीं दे सकते. जजों ने ये भी कहा है कि अगर गवर्नर कोई कार्रवाई नहीं करते, तो कोर्ट को दखल देना होगा.

    पेरारिवलन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उन्होंने ये भी स्पष्ट किया है कि इस मामले में केंद्र सरकार की राय पूछने की आवश्यकता नहीं. स्टालिन ने इसे तमिलनाडु सरकार के माध्यम से पूरे भारत के राज्यों की स्वायत्तता की जीत कहा. उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में तमिलनाडु विधानसभा की ओर से पारित प्रस्ताव पर राज्यपाल ने कोई कार्रवाई नहीं की. उस समय डीएमके विपक्ष में था. लेकिन हम राज्यपाल पर इसे मंज़ूरी देने के लिए दबाव देते रहे.

  11. ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे से जुड़ी अर्ज़ियों पर बनारस की अदालत ने क्या-क्या कहा?

      • Author, अनंत झणाणे
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, वाराणसी से
    ज्ञानवापी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बनारस के सिविल कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे से जुड़ी दो अर्ज़ियों पर मुस्लिम पक्ष को आपत्ति दाख़िल करने के लिए एक दिन का वक़्त दिया है. हालाँकि मुस्लिम पक्ष ने अदालत से दो दिन का समय माँगा था.

    दूसरी ओर महिला याचिकाकर्ताओं की तरफ़ से यह माँग की गई है कि मस्जिद की पूर्वी दीवार और नंदी के मुख के सामने मौजूद तहखाने की दीवार को हटाया जाए. साथ ही वहाँ पाए गए शिवलिंग की लंबाई और चौड़ाई मापी जाए. इस पर भी आपत्ति दाख़िल करने के लिए मुस्लिम पक्ष को एक दिन का वक़्त दिया गया है.

    सील किए वज़ूखाने में मछलियों को ज़िंदा रखने के लिए और वज़ू और शौचालय की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए दी गई राज्य सरकार की अर्ज़ी पर भी मुस्लिम पक्ष के वकीलों को आपत्ति दाख़िल करने ​के लिए गुरुवार तक का वक़्त दिया है.

    इसके अलावा, कोर्ट के सामने एक और अर्ज़ी दाखिल हुई है. इसमें महिला याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि कोर्ट द्वारा हटाए गए एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्र की ओर से छह और सात मई को किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट दाख़िल करने का मौक़ा दिया जाए.

    महिला याचिकाकर्ताओं का कहना है कि अजय कुमार मिश्र का सहयोग लिए बिना निरीक्षण की रिपोर्ट पूरी नहीं पाएगी, जिससे क़ानूनन त्रुटि पैदा हो सकती है. इसलिए माँग की गई है कि एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्र को रिपोर्ट तैयार करने में सहयोग करने के आदेश दिए जाएँ.

    कोर्ट ने इन सभी मांगों वाली अर्ज़ियों पर दोनों पक्षों को सुना ज़रूर, लेकिन अभी तक इन पर कोई आदेश जारी नहीं किया है.

    अदालत ने इसके अलावा बुधवार को दिए अपने आदेश में एक बार फिर एडवोकेट कमिश्नर विशाल सिंह को कमिशन द्वारा तीन दिन तक किए सर्वे और वीडियोग्राफ़ी की रिपोर्ट गुरुवार को अदालत को सौंपने का आदेश दिया है.

    अजय कुमार मिश्र

    इमेज स्रोत, ANI

    मंगलवार को बनारस की ज़िला अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वेक्षण के लिए नियुक्त एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्र को हटा दिया था.

    एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्र की निष्पक्षता को लेकर अंजुमन इंतज़ामिया मसाजिद के वकील पहले भी सवाल उठा चुके हैं. उन्हें हटाने को लेकर पहले भी याचिका दायर की गई थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था. कोर्ट ने एडवोकेट कमिश्नर विशाल सिंह को सर्वेक्षण की रिपोर्ट देने के लिए दो दिन का वक्त दिया है.

    12 मई को वाराणसी कोर्ट के निर्देश के बाद बीते शनिवार को ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे की शुरुआत हुई थी, जिसके बाद लगातार तीन दिनों तक मस्जिद में सर्वे हुआ. इसी सर्वेक्षण की रिपोर्ट एडवोकेट कमिश्नर को कोर्ट में देनी है, जिसके लिए अभी इंतजार करना होगा.

    हालाँकि बाद में अजय कुमार मिश्र ने मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी. अजय कुमार मिश्र का कहना था कि उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिससे कोर्ट की गोपनीयता भंग हो.

    उन्होंने कहा कि टीम के दूसरे कमिश्नर विशाल सिंह की शिकायत पर उन्हें हटाया गया है. विशाल सिंह ने शिकायत की थी कि अजय कुमार मिश्र के साथ एक फोटोग्राफर हैं जो बाहर सूचनाएँ लीक कर रहे हैं.

    12 मई को वाराणसी कोर्ट के निर्देश के बाद बीते शनिवार को ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे की शुरुआत हुई थी, जिसके बाद लगातार तीन दिनों तक मस्जिद में सर्वे हुआ.

    सोमवार को सर्वे के तीसरे और अंतिम दिन था. इस दिन कोर्ट ने जिला प्रशासन को निर्देश देते हुए उस जगह को संरक्षित करने को कहा जहां सर्वे टीम को कथित तौर पर 'शिवलिंग' मिला था.

    सुप्रीम कोर्ट ने भी मंगलवार को उस जगह को सुरक्षित रखने का आदेश दिया है, जहाँ शिवलिंग मिलने का दावा किया जा रहा है.

    साथ ही अदालत ने ये भी निर्देश दिया कि नमाज़ में भी बाधा नहीं आनी चाहिए. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 19 मई को होगी.

  12. कांग्रेस के चिंतन शिविर पर शशि थरूर ने कहा- पार्टी में सुधार केवल कहने से नहीं होगा

    शशि थरूर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पिछले हफ़्ते उदयपुर में संपन्न कांग्रेस पार्टी के चिंतिन शिविर को 'पार्टी में सुधार लाने और उसे नया जीवन देने की कोशिश' क़रार दिया है. उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी की दावेदारी को मज़बूत बताया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में थरूर ने कहा है कि कांग्रेस में सुधार केवल कहने से नहीं होगा, बल्कि इसके लिए सही प्रयास करने की ज़रूरत है.

    उनके अनुसार, अभी यह देखना बाक़ी है कि पार्टी में सुधार की कवायद क्या वैसी ही रहती है, जैसा पार्टी के कई नेता चाहते रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मालूम हो कि कांग्रेस के 'जी 23' नेताओं में शुमार शशि थरूर 2020 में अन्य नेताओं के साथ मिलकर पार्टी में बड़े स्तर पर सुधार करने की मांग उठा चुके हैं.

    उन्होंने बुधवार को कहा कि 'सुधारवादी' नेता बातचीत की प्रक्रिया चाहते हैं और यह मकसद तभी पूरा हो पाएगा, जब पार्टी की प्रस्तावित सलाहकार परिषद में ऐसे विचार विमर्श किए जाएं.

    अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी की दावेदारी पर शशि थरूर ने कहा कि इसमें कोई शक़ नहीं कि इस पद के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच वे काफ़ी लोकप्रिय हैं.

  13. भारत में प्रदूषण से 2019 में 23 लाख लोगों की असमय मौत: लैन्सेट

    प्रदूषण

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत में प्रदूषण के चलते 2019 में 23 लाख से ज़्यादा लोगों की असमय मौत हो गई. मेडिकल जर्नल 'लैन्सेट' ने अपनी एक ताज़ा अध्ययन में इस बात की जानकारी दी है.

    इस अध्ययन के अनुसार, इन 23 लाख मौतों में से क़रीब 16 लाख मौत वायु प्रदूषण और 5 लाख से ज़्यादा मौतें जल प्रदूषण के चलते हुई है. इस स्टडी में प्रदूषण के मोर्चे पर भारत की हालत बाक़ी देशों की तुलना में बहुत ख़राब बताई गई है.

    इस रिपोर्ट को 'लैन्सेट कमिशन ऑन पॉल्यूशन एंड हेल्थ' नाम दिया गया है. इसमें प्रदूषण को दुनिया में हर साल होने वाली 90 लाख मौतों का ज़िम्मेदार बताया गया है. यह आँकड़ा दुनिया में होने वाली सालाना मौतों का छठा हिस्सा है.

    इनमें वायु प्रदूषण का हिस्सा 67 लाख और जल प्रदूषण का 14 लाख बताया गया है. वहीं सीसा (लेड) प्रदूषण के चलते दुनिया में हर साल क़रीब 9 लाख लोगों की असमय मौतें हो रही हैं.

    हालांकि ताज़ा रिपोर्ट में बताया गया है कि भयंकर ग़रीबी के चलते होने वाली मौतों के आंकड़ों में कमी दर्ज की गई है.

    इसके अनुसार, जो मौतें हो रही हैं उनमें से 90 फ़ीसदी से अधिक कम और मध्यम आय वाले देशों में हुई हैं. इनमें 23.6 लाख मौतों के साथ भारत टॉप पर है, जबकि 21 लाख मौतों के साथ चीन का नंबर दूसरा है.

  14. गुजरात: नमक फैक्ट्री की दीवार गिरी, 12 मज़दूरों की मौत, कई और मलबे में दबे

    मोरबी

    इमेज स्रोत, ANI

    गुजरात के मोरबी ज़िले में एक नमक फैक्ट्री की एक दीवार गिरने से उसमें दबकर कम से कम अब 12 मज़दूरों की मौत हो गई है. वहीं कई लोगों के मलबे में दबे होने की ख़बर है.

    इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने गहरा दुख जताया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यह हादसा मोरबी ज़िले के हलवद शहर में स्थित गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) में हुआ. यह जगह राज्य के काठियावाड़ इलाक़े में राजकोट के पास स्थित है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा, "दीवार गिरने से मोरबी में हुआ हादसा हृदय विदारक है. शोक की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. घायलों के जल्द ठीक होने की दुआ करते हैं. स्थानीय प्रशासन पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया करा रहा है."

    पीएम मोदी ने इस हादसे में मारे गए लोगों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हज़ार रुपए का मुआवज़ा देने का एलान किया है. यह मदद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वहीं न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने गुजरात के श्रम मंत्री बृजेश मेरजा के हवाले से बताया है कि यह हादसा हलवद जीआईडीसी की सागर साल्ट फैक्ट्री में हुआ. मंत्री ने कहा कि सरकार हादसे में मारे गए लोगो के साथ खड़ी है.

    इस हादसे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया है. उन्होंने लिखा है, "गुजरात के मोरबी में एक हादसे में 12 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है. मैंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जी से बात की है, प्रशासन राहत पहुंचाने में तत्परता से लगा है. घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाकर उन्हें उपचार दिया जा रहा है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं."

  15. मध्य प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को मंज़ूरी, शिवराज ने कहा- कमलनाथ ने किया था पाप

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को मंज़ूरी दे दी है. जस्टिस एएम खानविलकर, एएस ओका और सीटी रविकुमार की खंडपीठ ने मध्य प्रदेश सरकार से कहा है कि वे इस संबंध में आदेश जारी करे. अदालत ने कहा है कि स्थानीय निकाय चुनाव में तीन सदस्यीय ओबीसी कमिशन की रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण दिया जाएगा. इस आयोग का गठन पिछले साल सितंबर में हुआ था. सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले को ऐतिहासिक कहा है. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य की जनता सच जानती है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा- आज का दिन ऐतिहासिक दिन है और मैं अभिभूत हूँ. सत्यमेव जयते. आज मुझे यह कहते हुए संतोष है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव कराने का फैसला दिया है. अब पूरे आनंद के साथ ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव संपन्न होगा. शिवराज सिंह चौहान ने कहा- कांग्रेस और कमलनाथ हमेशा षड्यंत्र ही करते रहे, कभी भी उनकी नीयत ओबीसी को न्याय देने की नहीं थी. मैं आज पूछ रहा हूँ कमलनाथ जी क्यों आपके एडवोकेट जनरल ओबीसी के लिए 27% आरक्षण की बात थी तो कोर्ट में खड़े नहीं हुए? कमलनाथ जी, अब ओबीसी बहुत समझदार है, आपने पाप किया है वह जान गया है. उन्होंने कहा- जिन्होंने पाप किया था, वह पराजित हुए हैं. पूरे आनंद के साथ ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव संपन्न होगा, और अब हम लोग चुनाव के मैदान में जा रहे हैं.

  16. चीन में मार्च में हुए विमान हादसे को लेकर चौंकाने वाला दावा

    चीन का प्लेन क्रैश

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    इसी साल मार्च महीने में चाइना इस्टर्न एयरलाइन्स का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. इस विमान हादसे में 132 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें यात्री और चालक दल के सदस्य शामिल थे. विमान में 123 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य थे.

    इस विमान हादसे को लेकर अब एक चौंकाने वाला दावा किया गया है. अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक़, विमान को जानबूझकर नीचे ला दिया गया था.

    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फ़्लाइट के ब्लैक बॉक्स से प्राप्त डेटा से ऐसे संकेत मिलते हैं कि इस विमान को जानबूझकर नीचे लाया था.

    जाँचकर्ताओं का कहना है कि अभी तक की शुरुआती जाँच में उन्हें विमान में किसी तरह की मैकेनिकल और टेक्निकल गड़बड़ी होने के संकेत नहीं मिले हैं.

    यह एक बोइंग विमान था. बोइंग 737-800 दक्षिणी चीन के कुनमिंग शहर से गुआन्गज़ो जा रहा था, इसी दौरान यह क्रैश हो गया.

    वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक़, प्लेन उसी तरह आगे बढ़ा, जैसे कि उसे कॉकपिट में बैठे किसी शख़्स से निर्देश मिला.

    वॉल स्ट्रीट जर्नल ने ही सबसे पहले इस दुर्घटना को रिपोर्ट किया था.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    एबीसी न्यूज़ ने भी, एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट की है कि ऐसा लगता है कि यह क्रैश जानबूझकर करवाया गया हो.

    इससे पहले चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स ने कहा था कि विमान में मौजूद तीन पायलट पूरी तरह से क्वालिफ़ाइड थे और उनका स्वास्थ्य भी ठीक था.

    बीबीसी ने अमेरिकी मीडिया के इस दावे के बाद चाइनीज़ ईस्टर्न एयरलाइन्स से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन अबी तक कोई जवाब नहीं मिल सका है.

    द सिविल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ़ चाइना (सीएएसी) इस क्रैश की जांच कर रही है, उन्होंने भी इस दावे को लेकर बीबीसी के सवाल का जवाब नहीं दिया है.

    1994 में हुआ था चीन में सबसे भयावह विमान हादसा

    साल 1994 में जियान से गुआंगज़ो जा रहा चाइना नॉर्थवेस्ट एयरलाइंस का एक विमान टुपोलेव टीयू-154 विमान उड़ान भरने के बाद हादसे का शिकार हो गया था.

    इसमें 160 लोग मारे गए थे. यह चीन के सबसे भयावह विमान हादसों में से एक है.

  17. ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष ने आपत्ति दाख़िल करने के लिए दो दिन का समय मांगा

      • Author, अनंत झणाणे
      • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, वाराणसी से
    ज्ञानवापी मस्जिद

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष ने आपत्ति दाख़िल करने के लिए दो दिन का समय मांगा है.

    अंजुमन इंतेज़ामिया मस्जिद की ओर से ये दलील दी गई है कि मुस्लिम पक्ष के वकील अभय यादव व्यक्तिगत कारणों से व्यस्त हैं. साथ ही आज बनारस बार एसोसिएशन के वकील एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर हैं.

    आपत्ति याचिका

    इससे पहले मंगलवार को वाराणसी सिविल कोर्ट ने श्रृंगार गौरी मामले में नई याचिका दायर करने वाली पाँच महिलाओं में से तीन महिलाओं की याचिका पर सुनवाई की.

    दूसरी अर्जी में तीन महिला याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि पूर्वी दीवार और नंदीजी मुख के सामने वाले तहखाने वाली दीवार को हटाया जाए और वहाँ पाए गए शिवलिंग की लंबाई और चौड़ाई यानी माप ली जाए.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    इस पर बहस में मुस्लिम पक्ष ने लिखित आपत्ति दाखिल करने का समय मांगा था.

    सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई में क्या कहा

    मंगलवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वेक्षण के ख़िलाफ़ मस्जिद प्रबंधन की याचिका पर सुनवाई की.

    सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज़ पर रोक नहीं होगी. सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे के दौरान मिली ‘शिवलिंग’ वाली जगह को भी सुरक्षित रखने का आदेश दिया.

    इस मामले पर अगली सुनवाई गुरुवार को होगी.

    सोमवार को ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वेक्षण पूरा हो गया. तीसरे और आख़िरी दिन हिंदू पक्ष ने दावा किया कि सर्वे के दौरान मस्जिद परिसर में शिवलिंग पाया गया है. हालांकि, मुस्लिम पक्ष ने इस दावे को ख़ारिज किया है.

    मस्जिद कमेटी ने कोर्ट कमिश्नर के सर्वे और नियुक्ति को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्ज़ी दी थी, जिस पर सुनवाई हुई.

  18. कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाने से हार्दिक पटेल पर भड़के पार्टी सांसद, बीजेपी को भी घेरा

    हार्दिक पटेल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हार्दिक पटेल के पार्टी छोड़ने पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने कहा है कि ये उनके आरोप नहीं है, जिन्होंने कांग्रेस छोड़ी है. ये सब बीजेपी ने लिखा है. इसे सिर्फ़ पढ़ा गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    शक्तिसिंह गोहिल ने कहा- अगर आप पार्टी के नेतृत्व के बारे में बात करते हैं, तो आप ही कुछ दिनों पहले तक राहुल गांधी के साथ स्टेज शेयर कर रहे थे. आपको किसने उनसे मिलने से रोका था? हमारे यहाँ आंतरिक लोकतंत्र है. आंतरिक लोकतंत्र और अनुशासनहीनता के बीच एक पतली लकीर होती है. बीजेपी में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है. गुजरात में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हार्दिक पटेल ने पार्टी और पद दोनों से इस्तीफ़ा दे दिया. पिछले कुछ दिनों से हार्दिक पटेल ने कांग्रेस नेतृत्व को लेकर खुलकर असंतोष व्यक्त किया था. अपने त्यागपत्र में हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए हैं और नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ़ विरोध की राजनीति तक सिमट कर रह गई है, जबकि देश के लोगों को विरोध नहीं एक ऐसा विकल्प चाहिए, जो उनके भविष्य के बारे में सोचता हो.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    हार्दिक पटेल ने लिखा है कि कांग्रेस का नेतृत्व जनता के सामने एक बेसिक रोडमैप तक नहीं पेश कर सका. उन्होंने आगे लिखा है- कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में किसी भी मुद्दे के प्रति गंभीरता की कमी एक बड़ा मुद्दा है. जब भी देश में संकट था अथवा कांग्रेस को नेतृत्व की सबसे ज़्यादा आवश्यकता थी, तो हमारे नेता विदेश में थे. शीर्ष नेतृत्व का बर्ताव गुजरात के प्रति ऐसा है, जैसे गुजरात और गुजरातियों से उन्हें नफ़रत हो. इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि ये उनकी मंशा है बहुत लोग पार्टी छोड़ते हैं और बहुत लोग पार्टी ज्वाइन करते हैं.

  19. शीना बोरा मर्डर केस में इंद्राणी मुखर्जी को मिली ज़मानत

    इंद्राणी मुखर्जी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    सुप्रीम कोर्ट ने शीना बोरा मर्डर केस की मुख्य अभियुक्त इंद्राणी मुखर्जी को ज़मानत दे दी है.

    कोर्ट ने अपने फ़ैसले में इस तथ्य को सामने रखा कि इंद्राणी मुखर्जी बीते साढ़े छह सालों से जेल में हैं और इस केस की सुनवाई इतनी जल्दी पूरी होती नहीं दिख रही है.

    जस्टिस एल नागेश्वर राव, बीआर गवई और एएस बोपन्ना ने एक विशेष प्रार्थना याचिका पर सुनवाई पर करते हुए यह फ़ैसला दिया.

    यह याचिका बॉम्बे हाई कोर्ट के नवंबर 2021 में दिए गए एक फ़ैसले के ख़िलाफ़ दायर की गई थी, जिसमें उनकी ज़मानत की अर्ज़ी को अस्वीकार कर दिया गया था.

    बेंच ने माना कि यह केस परिस्थितिजन्य सबूतों पर आधारित है और ऐसे में इस केस का ट्रायल इतनी जल्दी पूरा होता नहीं दिख रहा.

    बेंच ने अपना फ़ैसला देने के दौरान इस बात का भी ज़िक्र किया कि इंद्राणी मुखर्जी के सह-अभियुक्त और पति पीटर मुखर्जी को पहले ही ज़मानत दी जा चुकी है.

    क्या था मामला

    शीना बोरा की हत्या अप्रैल, 2012 में हुई थी. उनकी मौत के तीन साल बाद केस खुला और जाँच शुरू हुई.

    शक की सुई शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी और सौतेले पिता और मशहूर मीडिया हस्ती पीटर मुखर्जी पर गई. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ़्तार कर लिया.

    इस मामले की जाँच पहले मुंबई पुलिस कर रही थी. बाद में जाँच का ज़िम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया.

  20. मावायती ने कहा- ज्ञानवापी जैसे मामलों की आड़ में भड़काई जा रही है धार्मिक भावना

    मायावती

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वो ग़रीबी, बेरोज़गारी और महंगाई से ध्यान बँटाने के लिए चुन-चुन कर धार्मिक स्थलों को निशाना बना रही है. वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के बीच मायावती ने चेतावनी दी है कि इन सब चीज़ों से यहाँ हालात कभी भी बिगड़ सकते हैं. पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में मायावती ने कहा- आज़ादी के वर्षों बाद यहाँ ज्ञानवापी, मथुरा, ताजमहल और अन्य स्थलों के मामलों की आड़ में जिस तरह से षडयंत्र के तहत लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा रहा है, तो इससे अपना देश मज़बूत नहीं, कमज़ोर ही होगा. इस ओर बीजेपी को ध्यान देने की आवश्यकता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मायावती ने विशेषकर एक धर्म समुदाय से जुड़े स्थानों के नाम बदले जाने का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि इससे देश में नफ़रत और द्वेष की भावना पैदा होगी. वाराणसी की ज़िला अदालत के एक फ़ैसले के बाद पिछले दिनों ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे हुआ. सर्वे के बाद वाराणसी की अदालत ने ये कहा कि जिस जगह शिवलिंग मिलने का दावा किया जा रहा है, उसे सील किया जाए. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाख़िल की गई है. मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने भी वाराणसी प्रशासन को ये आदेश दिया कि जिस जगह शिवलिंग मिलने का दावा किया जा रहा है, उसे सुरक्षित रखा जाए. लेकिन नमाज़ में भी बाधा नहीं आनी चाहिए. सुप्रीम कोर्ट में अब इस मामले की सुनवाई 19 मई को होगी.