चार बार की चैंपियन चेन्नई आईपीएल 2022 के प्लेऑफ़ से बाहर, मुंबई ने 5 विकेट से हराया

धोनी की टीम को 97 पर ऑल आउट करने के बाद मुंबई ने 31 गेंद और पांच विकेट रहते चेन्नई सुपकिंग्स को हरा दिया.

लाइव कवरेज

भूमिका राय and कमलेश मठेनी

  1. चार बार की चैंपियन चेन्नई आईपीएल 2022 के प्लेऑफ़ से बाहर, मुंबई ने 5 विकेट से हराया

    मुंबई, चेन्नई, धोनी, रोहित

    इमेज स्रोत, BCCI/IPL

    धोनी की टीम को 97 पर ऑल आउट करने के बाद मुंबई ने 31 गेंद और पांच विकेट रहते चेन्नई सुपकिंग्स को हरा दिया.

    इस हार के साथ ही 2021 की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आईपीएल 2022 के प्लेऑफ़ से बाहर हो गई है.

    यह आईपीएल 2022 में मुंबई की केवल तीसरी जीत है वहीं चेन्नई की आठवीं हार.

    दोनों टीमें 12 मैच खेल चुकी हैं. मुंबई पहले ही प्लेऑफ़ के रेस से बाहर है. अब दोनों टीमों को दो मैच और खेलने हैं.

    आईपीएल के इतिहास में यह पहला मौका है जब मुंबई और चेन्नई की टीमों में से कोई एक भी प्लेऑफ़ में नहीं पहुंची है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मुंबई भी लड़खड़ाई

    चेन्नई की पूरी टीम पहले खेलते हुए 97 रन पर ऑल आउट हो गई. इसके जवाब में मुंबई की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही.

    चेन्नई की ओर से मुकेश चौधरी और सिमरजीत सिंह ने गेंदबाज़ी की शुरुआत की. उन्होंने मुंबई के शुरुआती खिलाड़ियों को जमने नहीं दिया और उसके चार खिलाड़ी 32 रन बनने तक पवेलियन लौट गए.

    हालांकि इसके बाद इनफॉर्म युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा और ऋतिक शौकीन ने पांचवे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी निभाई. शौकीन ने 18 रन बनाए. वहीं तिलक वर्मा ने नाबाद 34 रन बनाए.

    मुकेश चौधरी ने तीन विकेट लिए वहीं सिमरजीत सिंह ने रोहित शर्मा को आउट किया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    चेन्नई 97 पर ऑल आउट

    इससे पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरुआती ओवरों में डीआरएस की ग़ैर मौजूदगी और बल्लेबाज़ों के ख़राब प्रदर्शन के कारण चेन्नई की पूरी टीम 97 रन पर आउट हो गई. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक छोर पर 36 रन बनाकर नॉट आउट रहे.

    चेन्नई के इनफॉर्म सलामी बल्लेबाज़ डेवोन कॉनवे को पहले ही ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया गया लेकिन वो रिव्यू नहीं ले सके. डीआरएस की ग़ैर मौजूदगी का कारण तकनीकी बताया गया.

    हालांकि इस एक विकेट के अलावा मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले के ओवरों में शुरुआती चार विकेट लेकर चेन्नई सुपरकिंग्स के ख़िलाफ़ शानदार शुरुआत की.

    टॉस जीत कर मुंबई ने पहले चेन्नई को बैटिंग के लिए उतारा.

    डेनियल सम्स, जसप्रीत बुमराह और रिले मेरिडिथ ने मुंबई को शानदार शुरुआत दी.

    डीआरएस की गै़ैरमौजूदगी

    मैच के पहले ही ओवर में डेवोन कॉनवे को एलबीडब्ल्यू करार दिया गया लेकिन गेंद लेग स्टंप्स से बाहर जाती दिख रही थी.

    कॉनवे रिव्यू लेना चाहते थे लेकिन नहीं ले सके. बताया गया कि बिजली से जुड़ी तकनीकी परेशानी की वजह से रिव्यू नहीं लिया जा सकता है.

    इसके कुछ देर बार रॉबिन उथप्पा भी जब एलबीडब्ल्यू आउट हुए तब रिव्यू मौजूद नहीं था. हालांकि उथप्पा के पैड पर लगने वाली गेंद विकेट पर जाती दिख रही थी.

    शुरुआती ओवरों में पांच रन बनने तक तीन विकेट और 17 रन बनने तक चार खिलाड़ी डेवोन कॉनवे, मोइन अली, रॉबिन उथप्पा और ऋतुराज गायकवाड़ पवेलियन लौट गए.

    डेनियल सम्स ने शुरुआती तीन खिलाड़ियों डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़ और मोइन अली को पवेलियन भेजा. वहीं रॉबिन उथप्पा को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया.

    धोनी

    इमेज स्रोत, BCCI/IPL

    धोनी अंत तक आउट नहीं हुए

    चार खिलाड़ियों के आउट होने के बाद धोनी पिच पर आए लेकिन अभी केवल 12 रन ही जुड़े थे कि 29 के स्कोर पर अंबाति रायडु भी आउट हो गए.

    इसके बाद शिवम दुबे आए 10 रन बनाए और आउट हो गए. 39 रन तक चेन्नई के 6 खिलाड़ी आउट हो गए.

    चेन्नई के बल्लेबाज़ों का ख़राब प्रदर्शन जारी रहा और विकेटों के गिरने का सिलसिला थमा ही नहीं.

    धोनी एक छोर से धीरे धीरे रन जोड़ते रहे लेकिन दूसरे छोर से चेन्नई के बल्लेबाज़ पवेलियन लौटते रहे. 81 रन बनने तक चेन्नई के 9 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए. वहीं पूरी टीम 97 रन बना कर आउट हो गई. धोनी 36 रन बनाकर अंत तक आउट नहीं हुए.

    मुंबई की ओर से डेनियल सम्स ने तीन, रिले मेरिडिथ और कुमार कार्तिकेय ने दो-दो वहीं जसप्रीत बुमराह और रमणदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिए.

  2. ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर आए कोर्ट के फ़ैसले पर बोले ओवैसी

    एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

    एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर आए ज़िला अदालत के फ़ैसले को पूजा स्थल अधिनियम, 1991 का उल्लंघन बताया है.

    ओवैसी ने कहा, ''कोर्ट का आदेश पूजा स्थल अधिनियम, 1991 का खुला उल्लंघन है. ये बाबरी मस्जिद विवाद में आए सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले का उल्लंघन है.''

    ''योगी सरकार को तुरंत इन लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर करनी चाहिए क्योंकि 1991 का क़ानून साफ़तौर पर कहता है कि कोई भी व्यक्ति जो 15 अगस्त 1947 से मौजूद धर्मस्थलों की प्रकृति को बदलने की कोशिश करता है, अगर कोर्ट उसे दोषी पाता है तो उसे तीन साल तक की सजा हो सकती है.''

    ''मुझे उम्मीद है ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और मस्जिद कमिटी इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. मैंने एक बाबरी मस्जिद खो दी है और मैं एक और मस्जिद नहीं खोना चाहता.''

    वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे को लेकर आज ज़िला अदालत का फ़ैसला आया है. अदालत ने मस्जिद में सर्वे करने की इजाज़त दी है और इसके लिए 17 मई से पहले का समय तय किया गया है. वहीं, कोर्ट ने एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार को हटाने की मांग को भी खारिज कर दिया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  3. रूस के ख़िलाफ़ युद्ध अपराधों की जांच के लिए यूएन में प्रस्ताव पारित

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

    इमेज स्रोत, EWA

    इमेज कैप्शन, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

    संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने यूक्रेन में रूसी सेना के दुर्व्यवहार के आरोपों की जांच के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है.

    परिषद ने जिनेवा में एक आपातकालीन सत्र में युद्ध अपराध के आरोपों की सुनवाई की. इन युद्ध अपराधों में नागरिकों की हत्या, रेप, प्रताड़ना और जबरन गायब करना शामिल है.

    इस प्रस्ताव के समर्थन में 33 सदस्य देशों ने वोट किया. 12 देश वोटिंग से अनुपस्थित रहे और दो देशों चीन और इरीट्रिया ने प्रस्ताव के ख़िलाफ़ वोट किया. रूस को पिछले महीने परिषद से निलंबित कर दिया गया था. रूस ने पर्यवेक्षक के तौर पर सत्र में शामिल नहीं होने का फैसला किया था.

    वहीं, रूस ने अपनी सेनाओं के दुर्व्यवहार करने के आरोपों से इनकार किया है. रूस ने इस प्रस्ताव की निंदा की है. संयुक्त राष्ट्र में रूस की राजदूत गिनाडी गिटिला ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा, ''इस देश में संकट के असली कारणों पर चर्चा करने और समाधान के रास्ते तलाशने के बजाए, पूरा पश्चिम रूस को बदनाम करने के लिए एक और राजनीतिक रास्ता तैयार कर रहा है.''

    चीनी राजदूत ने भी इसकी निंदा की. उन्होंने इसे परिषद का ''राजनीतिकरण'' बताया और कहा कि ये प्रस्ताव यूक्रेन के संकट को और बढ़ाएगा.

  4. बिना वीज़ा के ब्रिटेन जा सकेंगे सऊदी अरब और बहरीन के लोग

    ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल

    इमेज स्रोत, PA MEDIA

    इमेज कैप्शन, ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल

    ब्रिटेन सरकार ने घोषणा की है कि सऊदी अरब और बहरीन को खाड़ी सहयोग परिषद के अन्य सदस्य देशों की तरह इलेक्ट्रॉनिक वीज़ा वेवर दर्जा दिया जाएगा. दोनों देशों को ये दर्जा एक जून 2022 से मिलेगा.

    ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के मुताबिक इससे सऊदी अरब और बहरीन के साथ साझेदारी बढ़ाने और राजनयिक संबंध मजबूत करने में मदद मिलेगी.

    गृह मंत्रालय ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वीज़ा वेवर का दर्जा मिले होने पर कोई व्यक्ति बिना वीज़ा के ब्रिटेन की यात्रा कर सकता है यानी उसे वीज़ा से छूट मिलती है.

    हालांकि, उसे हर यात्रा से पहले एक ऑनलाइन वेवर पूरा करना होगा. इसके लिए कुछ फीस भी ली जाएगी. ये प्रक्रिया वीज़ा के लिए आवेदन करने से ज़्यादा आसान होगी.

    ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कहा, ''बहरीन और सऊदी अरब के लिए वीज़ा में छूट हमारे देशों को लोगों को बेहतर तरीक़े से जोड़ेगा और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा. इलेक्ट्रॉनिक वीज़ा वेवर एक कम समय लेने वाला डिजिटल विकल्प है और यात्रा से जुड़ी सभी सुरक्षा जांच सुनिश्चित करता है.''

  5. डीआरएस की ग़ैर मौजूदगी और मुंबई के गेंदबाज़ों ने बिगाड़ा चेन्नई का खेल, चेन्नई 97 रन पर ऑल आउट

    डेनियल सम्स

    इमेज स्रोत, BCCI/IPL

    इमेज कैप्शन, डेनियल सम्स ने शुरुआती तीन खिलाड़ियों डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़ और मोइन अली को पवेलियन भेजा

    मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरुआती ओवरों में डीआरएस की ग़ैर मौजूदगी और बल्लेबाज़ों के ख़राब प्रदर्शन के कारण चेन्नई को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. चेन्नई की पूरी टीम 97 रन पर आउट हो गई जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दूसरे छोर पर 36 रन बनाकर नॉट आउट रहे.

    चेन्नई के इनफॉर्म सलामी बल्लेबाज़ डेवोन कॉनवे को पहले ही ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया गया लेकिन वो रिव्यू नहीं ले सके. डीआरएस की ग़ैर मौजूदगी का कारण तकनीकी बताया गया.

    हालांकि इस एक विकेट के अलावा मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले के ओवरों में शुरुआती चार विकेट लेकर चेन्नई सुपरकिंग्स के ख़िलाफ़ शानदार शुरुआत की.

    टॉस जीत कर मुंबई ने पहले चेन्नई को बैटिंग के लिए उतारा.

    डेनियल सम्स, जसप्रीत बुमराह और रिले मेरिडिथ ने मुंबई को शानदार शुरुआत दी.

    मैच के पहले ही ओवर में डेवोन कॉनवे को एलबीडब्ल्यू करार दिया गया लेकिन गेंद लेग स्टंप्स से बाहर जाती दिख रही थी.

    कॉनवे रिव्यू लेना चाहते थे लेकिन नहीं ले सके. बताया गया कि रिव्यू तकनीकी वजह से नहीं लिया जा सकता है.

    इसके कुछ देर बार रॉबिन उथप्पा भी जब एलबीडब्ल्यू आउट हुए तब रिव्यू मौजूद नहीं था. हालांकि उथप्पा के पैड पर लगने वाली गेंद विकेट पर जाती दिख रही थी.

    शुरुआती ओवरों में पांच रन बनने तक तीन विकेट और 17 रन बनने तक चार खिलाड़ी डेवोन कॉनवे, मोइन अली, रॉबिन उथप्पा और ऋतुराज गायकवाड़ पवेलियन लौट गए.

    डेनियल सम्स ने शुरुआती तीन खिलाड़ियों डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़ और मोइन अली को पवेलियन भेजा. वहीं रॉबिन उथप्पा को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया.

    चार खिलाड़ियों के आउट होने के बाद धोनी पिच पर आए लेकिन अभी केवल 12 रन ही जुड़े थे कि 29 के स्कोर पर अंबाति रायडु भी आउट हो गए.

    इसके बाद शिवम दुबे आए 10 रन बनाए और आउट हो गए. 39 रन तक चेन्नई के 6 खिलाड़ी आउट हो गए.

    चेन्नई के बल्लेबाज़ों का ख़राब प्रदर्शन जारी रहा और विकेटों के गिरने का सिलसिला थमा ही नहीं.

    धोनी एक छोर से धीरे धीरे रन जोड़ते रहे लेकिन दूसरे छोर से चेन्नई के बल्लेबाज़ पवेलियन लौटते रहे. 81 रन बनने तक चेन्नई के 9 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए. वहीं पूरी टीम 97 रन बना कर आउट हो गई.

    मुंबई की ओर से डेनियल सम्स ने तीन, रिले मेरिडिथ और कुमार कार्तिकेय ने दो-दो वहीं जसप्रीत बुमराह और रमणदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिए.

    अगर चेन्नई की टीम यह मैच हार गई तो टूर्नामेंट के प्लेऑफ़ में नहीं पहुंच सकेगी, वहीं मुंबई पहले ही इस टूर्नामेंट के प्लेऑफ़ से बाहर हो चुकी है.

  6. कांग्रेस ने बताया क्या होगा चिंतन शिविर में, बीजेपी पर जमकर बोला हमला

    कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन होने जा रहा है. 13 से 15 मई तक आयोजित होने वाले इस शिविर को 'नव संकल्प शिविर' का नाम दिया गया है.

    चिंतन शिविर की घोषणा करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने देश की खराब आर्थिक स्थिति, महंगाई, बेरोजगारी और देश को धर्म के आधार पर बांटने के लिए बीजेपी को ज़िम्मेदार ठहराया. उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे.

    उन्होंने कहा, ''देश आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक संक्रमण काल से गुजर रहा है. कांग्रेस को संविधान और देशवासियों के हकों के रक्षा की परिपाटी पर खरा उतरना होगा. ऐसे में आत्मचिंतन और आत्म अवलोकन करने के लिए 13, 14 और 15 मई को चिंतन शिविर का आयोजन किया गया है.''

    रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आज भारत आर्थिक असमानता का शिकार है. 142 उद्योगपतियों की आय कई गुना हो गई है. 15-15 लाख तो खाते में आए नहीं बल्कि जनमानस का पैसा और लुट गया. गिरती अर्थव्यवस्था के चलते भारत का रुपया बेदम-सा दिखता है.

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी की बात करते हुए कहा कि सरकार ने महँगाई और बेरोज़गारी से लोगों का जीवन नर्क बना दिया है. पेट्रोल, डीज़ल के दाम बढ़ गए हैं. यही हाल, आटा, दाल, खाने का तेल, शैंपू, टीवी और फ्रिज हर रोजमर्रा की वस्तु का है.

    सुरजेवाला का कहना था कि एमएसएमई पर ताला लग गया. दो करोड़ रोजगार देना तो दूर की बात है, कई करोड़ रोजगार चले गए. सत्ता में बैठे लोग खेती और किसानों के दुश्मन बने बैठे हैं. यूरिया और डीएपी के दाम इतने बढ़ गए कि अब किसान के लिए वो खरीदना मुश्किल हो गया. दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, वंचितों और गरीबों के लिए दिल्ली के दरवाजे बंद हो गए. पीएसयू बेचकर दलितों और पिछड़ों के आरक्षण को ख़त्म किया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने लद्दाख में चीन के साथ चल रहे गतिरोध का भी ज़िक्र किया. सुरजेवाला ने कहा कि एक साल से चीन ने लद्दाख में भारत की ज़मीन पर कब्ज़ा किया हुआ है. चीन ने अरुणाचल में हमारी सीमा पर गांव बसा लिए लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया.

    सुरजेवाला ने बीजेपी पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया.

    उन्होंने आरोप लगाया कि हर प्रांत में जब भी चुनाव होगा, उससे एक साल पहले दंगे शुरू हो जाएंगे. राजस्थान इसका उदाहरण है.

    सुरजेवाला ने कहा,"आज देश, देशवासियों और कांग्रेस के समक्ष यही सबसे बड़ी चुनौती है. हमें भी परिवर्तन करने की आवश्यकता है. ऐसे में नव संकल्प चिंतन शिविर का आयोजन हो रहा है. हम जानते हैं कि हमारे अंदर कमियां और त्रुटियां हैं. हमें बदलती परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना होगा."

  7. रनिल विक्रमसिंघे को मिला श्रीलंका को संकट से निकालने का ज़िम्मा, छठी बार बने प्रधानमंत्री

    रनिल विक्रमसिंघे

    इमेज स्रोत, @RW_UNP

    इमेज कैप्शन, रनिल विक्रमसिंघे

    श्रीलंका में महिंदा राजपक्षे के इस्तीफ़ा देने के बाद कई नेताओं ने महिंदा के भाई और राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के मातहत काम करने से इनकार कर दिया. इसके बाद अब रनिल विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री बनाया गया है.

    छठी बार प्रधानमंत्री बनने वाले रनिल विक्रमसिंघे श्रीलंका की राजनीति में एक अहम स्थान रखते हैं. हालाँकि, राजपक्षे बंधुओं के दौर में हुए पिछले संसदीय चुनाव में उनकी यूनाईटेड नेशनल पार्टी की अप्रत्याशित हार हुई थी. उन्हें एक भी सीट पर जीत नहीं मिल सकी. पढ़ें, पूरी रिपोर्ट-

  8. महँगाई दर में ज़बरदस्त उछाल, आठ साल का रिकॉर्ड टूटा

    पैसे

    इमेज स्रोत, NURPHOTO/ CONTRIBUTOR

    भारत में खुदरा महंगाई दर आठ सालों में अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है. आज जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में महंगाई 7.79 प्रतिशत थी जो कि मार्च में 6.95 प्रतिशत थी.

    महंगाई दर में ये उछाल खाद्य पदार्थों और तेल की कीमतों में तेज़ी की वजह से देखने को मिली है. खुदरा महंगाई का ये स्तर मई 2014 के बाद अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. इससे पहले मई 2014 में खुदरा महंगाई दर 8.33 प्रतिशत थी.

    वहीं, पिछले साल के मुक़ाबले खुदरा महंगाई दर में बड़ा अंतर आया है. अप्रैल 2021 में खुदरा महंगाई दर 4.21 प्रतिशत थी.

    खुदरा महंगाई दर लगातार चार महीनों से भारतीय रिज़र्व बैंक की छह प्रतिशत के तय सीमा से भी ज़्यादा बनी हुई है. अब इस बात की संभावनाएं बढ़ गई है कि रिज़र्व बैंक महंगाई पर काबू पाने के लिए ब्याज़ दरों में बदलाव कर सकता है. इससे आने वाले दिनों में लोन और महंगा हो सकता है.

    आरबीआई ने चार मई को रेपो रेट बढ़ाने का ऐलान किया था. रेपो रेट को 0.40 फीसदी बढ़ाकर 4.40 फीसदी कर दी गई थी. इसके साथ ही आरबीआई ने कैश रिजर्व रेशो को भी 0.50 फीसदी बढ़ाने का फ़ैसला किया था. बैंक ने महंगाई को नियंत्रित करने के लिए ये कदम उठाए थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर'

    बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', 12 मई 2022, सुनिए अंजुम शर्मा से

  10. ब्रेकिंग न्यूज़, रनिल विक्रमसिंघे बने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री

    रनिल विक्रमसिंघे

    इमेज स्रोत, PMD

    रनिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं. उन्हें गुरुवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई. पिछले दिनों महिंदा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. श्रीलंका इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से गुज़र रहा है. लंबे समय से श्रीलंका में सरकार विरोधी प्रदर्शन चल रहे हैं. रनिल विक्रमसिंघे रिकॉर्ड छठी बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री बने हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री का पद स्वीकार करने को मना कर दिया था, क्योंकि वे गोटाबाया राजपक्षे के राष्ट्रपति रहते पीएम नहीं बनना चाहते थे. विपक्ष लंबे समय से राष्ट्रपति के इस्तीफ़े की भी मांग कर रहे थे. पूर्व पीएम महिंदा राजपक्षे ने रनिल विक्रमसिंघे को नया पीएम बनने पर बधाई दी है .

    इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है. हालाँकि उनके बेटे और सांसद नमल राजपक्षे ने ट्वीट करके ये कहा है कि उनका और उनके पिता का देश छोड़ने का कोई इरादा नहीं है और वे किसी भी जाँच में सहयोग के लिए तैयार हैं.

  11. ममता बनर्जी ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी, जानिए कौन से मुद्दे उठाए हैं उन्होंने

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. ममता बनर्जी ने पत्र में कहा है कि केंद्र सरकार मनरेगा और पीएम आवास योजना के लिए पश्चिम बंगाल को पैसा नहीं दे रही है. अपने पत्र में ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से इस मामले में तुरंत दखल देने का अनुरोध किया है और कहा है कि वे संबंधित मंत्रालय को बिना किसी देरी के पैसा जारी करने के लिए निर्देश दें. पश्चिम बंगाल की सीएम ने पत्र में लिखा है कि वे पीएम मोदी का ध्यान इस आवश्यक मामले की ओर खींचना चाहती हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पत्र में उन्होंने लिखा है कि मनरेगा से मिलने वाला पैसा ग्रामीण लोगों की ज़िंदगी का अहम हिस्सा है. ममता बनर्जी का कहना है कि क़ानून के मुताबिक़ मनरेगा का पैसा 15 दिनों के अंदर मिल जाना चाहिए. ममता बनर्जी का आरोप है कि केंद्र की ओर से पैसा न मिलने के कारण मनरेगा के अंतर्गत भुगतान चार महीने से रुका हुआ है. पीएम आवास योजना का ज़िक्र करते हुए ममता ने चिट्ठी में लिखा है कि अभी तक पश्चिम बंगाल में इस योजना के अंतर्गत 2016-17 से 32 लाख से अधिक घर बनाए जा चुके हैं, लेकिन अच्छे प्रदर्शन के बावजूद राज्य को ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से ताज़ा फंड जारी नहीं किया जा रहा है.

  12. कश्मीर में सरकारी दफ़्तर में घुसकर चरमपंथियों ने की कश्मीरी पंडित की हत्या

    कश्मीर (फ़ाइल फोटो)

    इमेज स्रोत, Getty Images

    जम्मू-कश्मीर के बडगाम में चरमपंथियों ने एक कश्मीरी पंडित की गोली मार कर हत्या कर दी. कश्मीर ज़ोन पुलिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. पुलिस के मुताबिक़ चरमपंथियों ने बडगाम ज़िले के चदूरा में तहसील ऑफ़िस के कर्मचारी राहुल भट्ट को गोली मार दी. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    राहुल भट्ट को श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहाँ उनकी मौत हो गई. पुलिस ने ये भी जानकारी दी है कि शुरुआती जाँच में ये पता चला है कि दो चरमपंथी इस अपराध में शामिल हैं और उन्होंने पिस्तौल से गोली चलाई थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने इस घटना की निंदा की है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि लोगों को निशाना बनाकर हत्याएँ जारी हैं और नियंत्रण न होने के कारण डर की भावना बढ़ती है. उन्होंने राहुल के परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है.

  13. नरेंद्र मोदी 16 मई को जाएँगे नेपाल, मायादेवी मंदिर में करेंगे पूजा

    पीएम मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल का दौरा करने वाले हैं. पीएम मोदी बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर 16 मई को नेपाल के लुम्बिनी में जाएंगे.

    उन्हें नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने नेपाल आने का निमंत्रण दिया था. नेपाली प्रधानमंत्री पिछले महीने भारत दौरे पर आए थे.

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके इसकी जानकारी दी है.

    साल 2014 के बाद से पीएम मोदी का ये पांचवा नेपाल दौरा है. लुम्बिनी में पीएम मोदी मायादेवी मंदिर में पूजा करेंगे. यहाँ लुम्बिनी डेवलपमेंट ट्रस्ट बुद्ध जयंती पर एक कार्यक्रम भी आयोजित करेगा. इस कार्यक्रम को पीएम मोदी संबोधित करेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इसके अलावा पीएम मोदी सेंटर फॉर बुद्धिस्ट कल्चर एंड हैरिटेज के निर्माण के लिए शिलान्यास कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे. इस सेंटर की ज़मीन राजधानी दिल्ली के इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कंफेडरेशन से संबंधित है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    इसके बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्री लुम्बिनी में द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे. इस दौरे को लेकर भारत ने कहा है कि ये बैठक देश की पड़ोसी प्रथम नीति को आगे बढ़ाते हुए भारत और नेपाल के बीच उच्च स्तरीय वार्ता की परंपरा को जारी रखेगी.

    वहीं, इस दौरे के संबंध में नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पीएम मोदी का आगामी दौरा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और वर्षों पुराने सामाजिक-आर्थिक रिश्ते को मज़बूत करेगा.

  14. झारखंड की खनन सचिव पूजा सिंघल निलंबित, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हुई हैं गिरफ़्तार

      • Author, रवि प्रकाश
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, रांची से
    पूजा सिंघल

    इमेज स्रोत, Ravi Prakash/BBC

    झारखंड की खनन और उद्योग सचिव पूजा सिंघल को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है. इस दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा. कार्मिक विभाग ने उनके निलंबन की अधिसूचना जारी कर दी है. प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बुधवार को उन्हें गिरफ़्तार कर लिया था. उसके बाद वे जेल ले जाई गईं. उन्हें रात भर बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में रखा गया. आज से वे पाँच दिनों की रिमांड पर हैं. उनसे ईडी दफ़्तर में पूछताछ की जा रही है.

    झारखंड में कार्मिक विभाग की अधिसूचना

    इमेज स्रोत, Ravi Prakash/BBC

    उनकी डॉक्टरी देखरेख के लिए डॉक्टरों और सपोर्ट स्टाफ़ की एक टीम भी ईडी दफ़्तर में मौजूद है, क्योंकि जेल जाने के बाद वे कथित तौर पर कुछ देर के लिए बेहोश हो गई थीं. अभी उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है. इधर, ईडी के स्पेशल कोर्ट ने उनके पति के सीए सुमन कुमार की रिमांड अवधि भी चार और दिन के लिए बढ़ा दी है. अब वे 15 मई तक ईडी की रिमांड में रहेंगे. उनके घर से 19.31 करोड़ रुपए कैश बरामद होने के बाद वे गिरफ़्तार किए गए थे. ईडी की अबतक की जाँच के मुताबिक़ आईएएस पूजा सिंघल ने अपने बैंक अकाउंट से उनके और उनके कुछ फर्म्स के बैंक खातों में पैसे भी ट्रांसफ़र किए थे. इस कारण उनके घर से हुई पैसों की बरामदगी को पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा से जोड़कर देखा जा रहा है.

  15. महिंदा राजपक्षे के बेटे ने कहा- श्रीलंका छोड़ने का कोई इरादा नहीं, देश में क़ानून का राज स्थापित हो

    महिंदा राजपक्षे और नमल राजपक्षे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    श्रीलंका में सत्ताधारी पार्टी के सांसद और पूर्व पीएम महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल राजपक्षे ने कहा है कि न ही उनके पिता और न ही उनका देश छोड़ने का कोई इरादा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि सोमवार को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जाँच में वे अपना पूरा समर्थन देंगे. नमल राजपक्षे ने कहा है कि वे और उनके पिता महिंदा राजपक्षे श्रीलंका में ही रहेंगे. उन्होंने देश में नफ़रत फैलाने और हिंसा भड़काने में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग भी की.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    नमल राजपक्षे ने ट्विटर पर लिखा है कि जिन लोगों ने भी सार्वजनिक या निजी संपत्तियों को नुक़सान पहुँचाया है, उन्हें ज़िम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. आगे बढ़ने के लिए श्रीलंका में क़ानून और व्यवस्था लागू होनी चाहिए. पिछले कई महीनों से श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट से गुज़र रहा है. इन सबके बीच एक बार कैबिनेट भी भंग हुई है. और बाद में महिंदा राजपक्षे को पीएम पद से इस्तीफ़ा भी देना पड़ा. श्रीलंका के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं. सोमवार को ये प्रदर्शन काफ़ी हिंसक हो गया था. सरकार समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प भी हुई थी. प्रदर्शनकारियों ने कई सांसदों के घरों को आग लगा दी थी. साथ ही महिंदा राजपक्षे के पैतृक घर में भी आग लगा दी गई थी.

  16. पाकिस्तान में मंदिर पर हमले के मामले में 22 लोगों को पाँच साल की क़ैद और जुर्माना

    पाकिस्तान मंदिर

    इमेज स्रोत, twitter

    पाकिस्तान में आतंकवाद निरोधक विशेष अदालत ने एक मंदिर पर हमले के मामले में 22 लोगों को पाँच-पाँच साल क़ैद की सज़ा सुनाई है.

    अदालत ने दोषी क़रार दिए गए 22 लोगों को चार-चार लाख पाकिस्तानी रुपए जुर्माना अदा करने का भी आदेश दिया है.

    अदालत के आदेश के अनुसार जुर्माने की रक़म, मंदिर के बैंक खाते में जमा करानी होगी. अदालत ने इस मामले में 62 लोगों को सबूत नहीं होने के कारण रिहा कर दिया.

    पाकिस्तान मंदिर

    इमेज स्रोत, PAKISTAN HINDU COUNCIL

    क्या था मामला

    चार अगस्त, 2021 को कुछ लोगों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार ख़ान ज़िले के भोंग शरीफ़ इलाक़े में स्थित एक मंदिर पर हमला किया था और तोड़-फोड़ की थी.

    इसकी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पाकिस्तान के चीफ़ जस्टिस गुलज़ार अहमद ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मुक़दमा दर्ज करने का आदेश दिया था.

    इस मामले में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने भी हमले की निंदा करते हुए कहा था कि सरकार मंदिर की मरम्मत कराएगी.

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी इसे लेकर पाकिस्तान के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया था.

  17. ताजमहल के 22 बंद दरवाज़े खोलने की याचिका ख़ारिज, कोर्ट ने जताई नाराज़गी

    ताजमहल

    इमेज स्रोत, EPA

    इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने ताजमहल के 22 बंद दरवाज़ों को खोलने की मांग वाली याचिका ख़ारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि हम ऐसी याचिका पर विचार नहीं कर सकते.

    हाईकोर्ट ने इस दौरान थोड़ी नाराज़गी भी जताई. न्यायाधीश डीके उपाध्याय और सुभाष विद्यार्थी ने कहा, ''ऐसे विवाद चार दीवारी में चर्चा करने के लिए हैं ना कि कोर्ट में. कल को आप आकर कहेंगे कि जज के चैंबर में जाना है. क्या कोर्ट ये तय करेगी कि कोई ऐतिहासिक स्मारक किसने बनाया है.''

    याचिकाकर्ता ने ताजमहल का 'असली इतिहास' खोजने के लिए फ़ैक्ट-फाइंडिंग समिति का गठन करने की मांग की थी.

    इस याचिका का विरोध करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले के अधिकार क्षेत्र को लेकर भी आपत्ति जताई और बताया कि इस मसले पर आगरा कोर्ट में पहले से ही एक मामला लंबित है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी जिसमें मांग थी कि ताजमहल के ऊपरी और निचले हिस्से में बंद क़रीब 22 कमरे खुलवाए जाएँ. याचिका में यह माँग भी की गई थी कि पुरातत्व विभाग को उन बंद कमरों में मूर्तियों और शिलालेखों की खोज करने का भी आदेश दिया जाए.

    यह याचिका डॉ. रजनीश सिंह ने दायर की है. वो भाजपा की अयोध्या ज़िला समिति के सदस्य हैं और मीडिया कोऑर्डिनेटर भी. हालाँकि वो दावा करते हैं कि उन्होंने यह याचिका ख़ुद दाख़िल की है और पार्टी का इससे कोई लेना देना नहीं है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    डॉ. रजनीश सिंह कहते हैं कि उन्होंने 2019 में पुरातत्व विभाग से जानकारी मांगी थी कि क्या इन कमरों को राष्ट्रीय सुरक्षा के चलते बंद किया गया. विभाग ने उन्हें जवाब दिया कि इन कमरों को बंद रखने का कारण सिर्फ़ सुरक्षा का मसला है.

    उनका कहना है कि बाद में पुरातत्व विभाग ने उनकी चिट्ठियों का जवाब देना बंद कर दिया, तो वो ऐसी याचिका दाख़िल करने पर मजबूर हो गए.

    डॉ. रजनीश सिंह ने बीबीसी को बताया था, "मैंने कोर्ट की शरण ली और कहा कि आप उन लगभग 20 कमरों को खोल दीजिए. आपने भी देखा होगा कि उन्हीं कमरों की आड़ में हिंदू कभी वहाँ जाकर हनुमान चालीसा पढ़ने लगते हैं, तो मुस्लिम भी अलग दावे करते हैं. ऐसे में जब वहाँ ऐसी घटनाएँ होती हैं तो भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि धूमिल होती है."

    हालांकि, अब कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज दिया है. याचिकाकर्ता के वक़ील रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वो इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएँगे.

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, टाटा संस ने कैम्पबेल विल्सन को बनाया एयर इंडिया का सीईओ और एमडी

    कैम्पबेल विल्सन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    टाटा संस ने कैम्पबेल विल्सन को एयर इंडिया का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंधन निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है. 50 वर्षीय कैम्पबेल विल्सन पहले सिंगापुर एयरलाइंस की सहायक कंपनी स्कूट में सीईओ थे, जो एक सस्ती विमान सेवा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    एक बयान में टाटा संस ने कहा है कि एयर इंडिया के बोर्ड ने उनकी नियुक्ति को मंज़ूरी दे दी है. लेकिन अभी नियामक की मंज़ूरी मिलना बाक़ी है. बयान में ये भी कहा गया है कि कैम्पबेल विल्सन को एविएशन इंडस्ट्री में 26 वर्षों का अनुभव है.

  19. ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे पर आये फ़ैसले पर क्या बोले याचिकाकर्ता

    वाराणसी से LIVE: याचिकाकर्ता पक्ष से बात कर रहे हैं बीबीसी के अनंत झणाणे.

  20. ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे पर आया फ़सैला

    वाराणसी से LIVE: ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी के अनंत झणाणे.