IPL 2022: GTvsSRH: उमरान के पंजे पर राशिद-तेवतिया के चार छक्के पड़े भारी, गुजरात की रोमांचक जीत

शशांक सिंह ने पहले छह गेंदों पर 26 रन बनाकर मैच का रुख हैदराबाद की ओर मोड़ा तो अंतिम ओवरों में राशिद ख़ान (11 गेंदों पर 31 रन) और राहुल तेवतिया (21 गेंदों पर 40 रन) ने की आतिशी बल्लेबाज़ी और गुजरात को दिला दी एक रोमांचक जीत.

लाइव कवरेज

प्रियंका झा and दीपक मंडल

  1. IPL 2022: SRHvsGT: उमरान के पांच विकेटों पर राशिद-तेवतिया के चार छक्के पड़े भारी, गुजरात की रोमांचक जीत

    राशिद ख़ान

    इमेज स्रोत, IPL/BCCI

    अंतिम ओवर में राशिद ख़ान और राहुल तेवतिया के छक्कों की बदौलत गुजरात ने हैदराबाद को एक रोमांचक मैच में 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2022 में अपनी टॉप पोजिशन बरकरार रखी है.

    हैदराबाद ने 196 रनों का लक्ष्य रखा था.

    राशिद ख़ान ने 11 गेंदों पर 31 रन और राहुल तेवतिया ने 21 गेंदों पर 40 रन बनाए. दोनों खिलाड़ियों ने छठे विकेट के लिए 59 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई.

    गुजरात की ओर से ओपनर्स रिद्धिमान साहा (68 रन) और शुभमन गिल (22 रन) के अलावा डेविड मिलर ने 17 रनों की पारी खेली.

    हैदराबाद की ओर से उमरान मलिक ने जबरदस्त गेंदबाज़ी की. अकेले उमरान ने गुजरात की आधी टीम को पवेलियन लौटाया.

    25 रन देकर पांच विकेट लेने वाले उमरान मलिक मैन ऑफ़ द मैच चुने गए.

    इस मुक़ाबले के बाद 8 मैचों में 14 अंकों के साथ गुजरात टॉप पर बरकरार है तो इतने ही मैच खेलने के बाद हैदराबाद 12 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर बना हुआ है.

    उमरान मलिक

    इमेज स्रोत, IPL/BCCI

    इमेज कैप्शन, उमरान मलिक

    नंबर-1 की जंग और 196 का लक्ष्य

    इससे पहले टॉस जीत कर गुजरात टाइटंस ने सनराइज़र्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाज़ी के लिए उतारा.

    हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही. जल्दी-जल्दी दो विकेटें गिर गईं.

    कप्तान केन विलियम्सन और राहुल त्रिपाठी की विकेटें पावरप्ले के दौरान गंवाने के बाद अभिषेक शर्मा और एडन मरकराम के बीच तीसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी हुई. दोनों खिलाड़ियों ने अर्धशतक बनाए. अभिषेक 65 और मरकराम ने 56 रन बनाए.

    अंतिम ओवरों में शशांक सिंह ने आतिशी बल्लेबाज़ी की. केवल 6 गेंदों पर 25 रन बनाए और टीम के स्कोर को 20 ओवरों में 195 रन पर पहुंचाया.

  2. पाकिस्तान में चुनाव समय पर ही होंगे, बोलीं मंत्री मरियम औरंगज़ेब

    पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगज़ेब

    इमेज स्रोत, APP

    इमेज कैप्शन, पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगज़ेब

    पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगज़ेब ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान, शहबाज़ शरीफ़ की जनता की सेवा और उनके प्रदर्शन से भयभीत थे.

    मरियम औरंगज़ेब ने बुधवार को कैबिनेट की मीटिंग के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "असल में वो नहीं चाहते कि चुनाव हों. उन्हें पता है कि अगर गठबंधन सरकार ने लोगों को राहत दे दी, तो कोई उनका नाम लेनेवाला भी नहीं नहीं रहेगा."

    उन्होंने कहा, "चुनाव समय पर होंगे."

    मरियम औरंगज़ेब ने कहा कि जिन लोगों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफ़े की माँग की थी, उन्हें ख़ुद इस्तीफ़ा दे देना चाहिए.

    उन्होंने कहा, "सरकार बदल गई है, मगर उनके (इमरान) भाषण का कैसेट नहीं बदला."

  3. फिनलैंड नेटो में शामिल होगा या नहीं, जानिए मंत्री ने क्या कहा

    फिनलैंड

    फिनलैंड लंबे समय से मिलिट्री न्यूट्रेलिटी का रुख अपनाता आया है. यह नेटो का सदस्य नहीं है. लेकिन यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यह अपने पुराने रुख पर विचार कर रहा है.

    फिनलैंड नेटो में शामिल होगा कि नहीं इस बारे में फिनलैंड की यूरोप मामलों की मंत्री टित्ति टपरेनेन ने बीबीसी रशिया से कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले ने सब कुछ बदल दिया है.

    उन्होंने कहा, '' फिनलैंड लंबे समय से नेटो का नजदीकी सहयोगी रहा है. अगर सबकुछ पहले से व्यवस्थित हो तो इसमें शामिल हुआ जा सकता था लेकिन अभी भी इस पर बहस चल रही है. ''

    उनसे पूछा गया कि फिनलैंड के नेटो में शामिल होने पर क्या रूस से तनाव बढ़ सकता है? इस पर उन्होंने कहा कि हमें कहां तक जा सकते हैं इस पर हमें सतर्क रहने की जरूरत है. हम इस बारे में खुद फैसला करेंगे.

  4. IPL 2022: GTvsSRH: अभिषेक, मरकराम की फ़िफ़्टी, हैदराबाद ने गुजरात के सामने रखा 196 रन का लक्ष्य रखा

    IPL 2022, GTvsSRH, SRHvsGT

    इमेज स्रोत, IPL/BCCI

    अंतिम ओवरों में शशांक सिंह के तेज़ 6 गेंदों पर 26 रनों, अभिषेक शर्मा और एडन मरकराम के अर्धशतकों की बदौलत सनराइज़र्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस के सामने जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य रखा है.

    टॉस जीत कर गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन को पहले बल्लेबाज़ी करने को कहा.

    हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पावरप्ले (पहले छह ओवरों) के भीतर ही कप्तान विलियम्सन (5 रन) और टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ों में से एक राहुल त्रिपाठी (16 रन) पवेलियन लौट गए.

    मोहम्मद शमी

    इमेज स्रोत, IPL/BCCI

    इमेज कैप्शन, मोहम्मद शमी

    दोनों ही विकेटें मोहम्मद शमी ने लीं.

    इसके बाद अभिषेक शर्मा और एडन मरकराम ने तीसरे विकेट लिए 96 रनों की मजबूत साझेदारी की और टीम के स्कोर को 15.1 ओवरों में 140 रन पर पहुंचाया.

    इसी स्कोर पर अभिषेक शर्मा को अल्ज़ारी जोसेफ ने बोल्ड कर दिया. अभिषेक ने 42 गेंदों पर 6 चौके और तीन छक्कों की मदद से 65 रन बनाए.

    इसके तुरंत बाद मोहम्मद शमी गेंदबाज़ी के लिए लाए गए. शमी ने आते ही हैदराबाद के विकेटकीपर निकोलस पूरन (3 रन) को आउट कर दिया.

    अगले ओवर में मरकराम भी आउट हो गए. मरकराम ने 40 गेंदों पर 56 रन बनाए.

    अंतिम ओवरों में शशांक सिंह ने केवल 6 गेंदों का सामना करते हुए तीन छक्के, एक चौका लगाया और नाबाद 25 रन बनाए और हैदराबाद के स्कोर को 20 ओवरों में 195 रन पर पहुंचाने में अहम किरदार निभाया.

  5. जम्मू-कश्मीर में 540 मेगावाट की क्वार पनबिजली परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी

    अनुराग ठाकुर

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में 540 मेगावाट की क्वार पनबिजली परियोजना को मंजूरी दे दी. इस पर 4526 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का निवेश होगा.

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा, '' परियोजना 54 महीनों में शुरू हो जाएगी और इससे 1975 मिलियन यूनिट्स बिजली पैदा होगी. परियोजना में कंस्ट्रक्शन के दौरान 2500 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा. परियोजना किश्तवाड़ जिले में चेनाब नदी पर बनेगी. परियोजना का काम चिनाब वैलरी पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड करेगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह जम्मू-कश्मीर को बिजली सेक्टर में आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह फैसला किया गया है. इससे यहां आर्थिक और सामाजिक बदलाव आएगा. चेनाब वैलरी पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड एनएचपीसी और जेकेएसपीडीसी का संयुक्त उपक्रम है. राज्य में पनबिजली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए यह कंपनी बनाई गई है.

  6. पुतिन की ‘गर्लफ़्रेंड’ कौन हैं, जिन्हें कहा जाता है 'सीक्रेट फर्स्ट लेडी'

    अलीना कबाएवा

    इमेज स्रोत, Getty Images

    "हर परिवार के पास युद्ध की एक कहानी होती है, और हमें उन कहानियों को भूलना नहीं चाहिए बल्कि इसे अपनी अगली पीढ़ी को सुनाना चाहिए.''

    यह कहना है अलीना कबाएवा की, जिन्हें रूस की 'सीक्रेट फर्स्ट लेडी' कहा जाता है. यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच वह सुर्खियों में हैं.

    वजह यह है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटियों समेत उनके करीबियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए हैं लेकिन अलीना अब भी इस प्रतिबंध से बची हुई हैं.

  7. पुतिन की चेतावनी, यूक्रेन में दखल देने वाले देश को बिजली की तेजी से मिलेगा जवाब

    व्लादिमीर पुतिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि अगर किसी भी देश ने यूक्रेन के मामले में टांग अड़ाने की कोशिश की तो उसे बहुत तेजी से जवाब दिया जाएगा.

    रूसी सांसदों से बात करते हुए पुतिन ने कहा, '' अगर बाहर से किसी ने यूक्रेन में हस्तक्षेप करनी कोशिश को बिजली की तेजी से उसे जवाब दिया जाएगा'' .

    उन्होंने कहा, '' हमारे पास जवाब देने के ऐसे औजार हैं कि कोई सोच भी नहीं सकता. हम सिर्फ इसके बारे में बोलेंगे नहीं, बल्कि इसका इस्तेमाल करेंगे. पुतिन ने कहा ऐसे हालात में क्या किया जाएगा इस पर फैसला हो चुका है. हालांकि उन्होंने इस बारे में अपना ब्योरा नहीं दिया.''

  8. दिल्ली में कोरोना केस बढ़े- 24 घंटों में संक्रमण के 1367 नए मामले, एक मौत

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के नए केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. पिछले चौबीस घंटों के दौरान राजधानी में 30 हजार 346 टेस्ट किए गए जिसमें 1367 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं.

    हालांकि 1042 मामलों में रिकवरी दर्ज की गई है. इसके साथ ही एक व्यक्ति की मौत भी हुई है.

    फिलहाल एक्टिव केस 4832 हैं और पॉजिटिविटी रेट 4.50 फीसदी है. कोरोना संक्रमित 3336 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और 129 मरीज हॉस्पिटल में दाखिल हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. कोरोना वैक्सीन की दूसरी और बूस्टर डोज का अंतराल हो सकता है कम

    कोरोना वैक्सीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारत सरकार कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी और बूस्टर डोज के बीच का अंतराल नौ महीने से घटा कर छह महीने कर सकती है. आधिकारिक सूत्रों ने ये जानकारी दी है. देश में कोविड के बढ़ते मामलों को देख कर सरकार इस तरह का फैसला ले सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के कुछ राज्यों में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार को मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड समीक्षा बैठक की. उन्होंने कहा ये नहीं मानना चाहिए कि कोरोना खत्म हो गया है. लिहाजा हमें सतर्क रहना चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पीएम ने कहा कि दूसरे देशों की तुलना में कोविड संकट का बेहतर तरीके से सामना करने के बावजूद देश को कुछ राज्यों में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते दिख रहे हैं. इसलिए हमें सतर्क रहने की जरूरत है. कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने से साफ है कि कोविड का चैलेंज अभी खत्म नहीं हुआ है.

    पीएम ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है हमारी वयस्क आबादी के 96 फीसदी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है. 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज भी मिल चुकी है.

  10. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', 27 अप्रैल 2022, सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  11. ममता का मोदी को जवाब- हमने पेट्रोल सब्सिडी पर 1500 करोड़ रुपये खर्च किए, अब केंद्र घटाए कीमतें

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, Reuters

    ट्रोल-डीजल की कीमतों पर उद्धव ठाकरे के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी केंद्र को जवाब दिया है. ममता ने कहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने पेट्रोल पर प्रति लीटर एक रुपये की सब्सिडी देने के लिए पिछले तीन साल के दौरान 1500 करोड़ रुपये खर्च किया है. उन्होंने कहा कि तेल की कीमतें घटाने के लिए केंद्र सरकार को पहल करना चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुख्यमंत्रियों की कोविड समीक्षा बैठक में कहा था कि केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटा दी है लेकिन कुछ राज्यों ने इस पर लगने वाले वैट में कटौती नहीं की है. उन्होंने महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और झारखंड से पेट्रोल-डीजल पर वैट करने कम करने का अनुरोध किया.

    इसके बाद पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और फिर ममता बनर्जी ने पेट्रोल-डीजल की महंगाई को केंद्र को जिम्मेदार बताया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पहले से पेट्रोल पर सब्सिडी दे रही है. अब केंद्र को इसके दाम कम करने के लिए कोशिश करनी चाहिए.

  12. नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के दौरान अरविंद केजरीवाल की 'आराम की मुद्रा' से चिढ़ी बीजेपी

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के व्यवहार की कड़ी आलोचना की है. बैठक के दौरान अरविंद केजरीवाल को सिर के पीछे हाथ रखकर आराम से बैठे देखा जा सकता था. बीजेपी ने इसे अभद्र व्यवहार कहा है और इस पर सवाल उठाए हैं. बीजेपी दिल्ली ने इसका वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है- दिल्ली के अशिष्ट मुख्यमंत्री.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बीजेपी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल की आलोचना की है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- अभद्र व्यवहार से अपने को बदनाम कर रहे हैं अरविंद केजरीवाल.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पिछले साल भी कोरोना की स्थिति पर पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक के दौरान अरविंद केजरीवाल ने बैठक को लाइव कर दिया था. इस पर पीएम मोदी ने कड़ी आपत्ति जताई थी और इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया था. बाद में अरविंद केजरीवाल ने इस पर माफ़ी मांगी थी.

  13. पेट्रोल-डीज़ल को लेकर नरेंद्र मोदी के बयान पर विपक्ष आग बबूला, सवालों की बौछार

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों का बोझ कम करने के लिए राज्य सरकारों से टैक्स कम करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर विपक्षी पार्टियों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है. महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने तो कई सवाल पूछ डाले हैं, तो उनकी पार्टी शिवसेना ने भी इस पर ऐतराज़ किया है. कांग्रेस ने भी नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर उन्हें आड़े हाथों लिया है. जबकि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार से कई सवाल पूछे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के बाद शिवसेना की प्रवक्ता और सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि कोरोना के नाम पर बुलाई गई बैठक में राजनीति की गई. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि केंद्र सरकार ने ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी से 26 लाख करोड़ रुपए कमाए हैं. प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट में लिखा है- ईंधन की क़ीमत जब कम थी, तब भी 18 बार इसकी क़ीमतें बढ़ाई गईं. जबकि राज्यों का जीएसटी का हिस्सा अब भी बकाया है. उन्होंने कहा कि ईंधन पर कुल टैक्स में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 68 फ़ीसदी है और ज़िम्मेदारी राज्यों की है. इसे समझने की ज़रूरत है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कांग्रेस ने भी ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी से केंद्र की कमाई का ज़िक्र किया है. कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर 26 लाख करोड़ की कमाई की है. कांग्रेस ने कहा- मोदी जी, आप एक मिसाल क़ायम करके शुरुआत क्यों नहीं करते. आप उत्पाद शुल्क वापस ले लीजिए.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी एक के बाद एक कई ट्वीट्स करके मोदी सरकार को घेरा है. एक ट्वीट में उन्होंने लिखा है- मोदी जी, कोई आलोचना नहीं, कोई ध्यान भटकाना नहीं, कोई जुमला नहीं. कांग्रेस के शासनकाल में पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 9.48 रुपए और डीज़ल पर 3.56 रुपए था. जबकि मोदी सरकार में ये 27.90 रुपए और 21.80 रुपए है. आप इस बढ़ोत्तरी को वापस ले लीजिए.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने भी पीएम मोदी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है. पार्टी ने अपने ट्वीट में लिखा है- श्री नरेंद्र मोदी, हम आपका ध्यान उन अहम आंकड़ों की ओर खींचना चाहते हैं, जो शायद आप अपने 'ज्ञान बाँटो' सत्र में भूल गए होंगे. भारत सरकार पर पश्चिम बंगाल सरकार का 97807.91 करोड़ बकाया है. क्या आपको इस पर रोशनी डालने की परवाह है? क्या हमारा बकाया चुकाने की कोई योजना है?

    छोड़िए X पोस्ट, 5
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 5

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना पर बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की बैठक में पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती क़ीमतों को लेकर राज्यों से अपने यहाँ टैक्स कम करने की अपील की थी. पीएम मोदी ने कहा- पेट्रोल डीज़ल की बढ़ती क़ीमत का बोझ कम करने के लिए केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में पिछले नवंबर में कमी की थी. राज्यों से भी आग्रह किया गया था कि वो अपने यहाँ टैक्स कम करें. कुछ राज्यों ने तो अपने यहाँ टैक्स कम कर दिया, लेकिन कुछ राज्यों ने अपने लोगों को इसका लाभ नहीं दिया.

    छोड़िए X पोस्ट, 6
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 6

    उन्होंने महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, झारखंड और तमिलनाडु का नाम लेते हुए कहा कि इन राज्यों ने किसी न किसी कारण से केंद्र सरकार की बातों को नहीं माना और उन राज्य के नागरिकों पर बोझ पड़ता रहा.

  14. पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों पर उद्धव ठाकरे का नरेंद्र मोदी को जवाब

    उद्धव ठाकरे

    इमेज स्रोत, CMO Maharashtra

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर पलटवार किया है. उद्धव ठाकरे ने कहा है कि महाराष्ट्र का अभी भी केंद्र पर 26,500 करोड़ रुपए बकाया है.

    महाराष्ट्र सीएमओ के मुताबिक़ मुंबई में एक डीजल पेट्रोल की बिक्री पर केंद्र को टैक्स के तौर पर 24.38 रुपए मिलते हैं और राज्य को 22.37 रुपए. एक लीटर पेट्रोल की बिक्री पर 31.58 रुपए का सेंट्रल टैक्स है. राज्य के हिस्से 32.55 रुपए आता है. इसलिए ये कहना सही नहीं है कि पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें राज्यों की वजह से बढ़ रही हैं.

    उद्धव ठाकरे ने कहा, ''महाराष्ट्र को सेंट्रल टैक्स का 5.5 फ़ीसदी मिलता है. जबकि डायरेक्ट टैक्स में उसका योगदान 38.3 फ़ीसदी का है. महाराष्ट्र से पूरे देश के जीएसटी का 15 फ़ीसदी आता है. डायरेक्ट टैक्स और जीएसटी मिलाकर महाराष्ट्र देश में सबसे ज्यादा योगदान करता है. हमारा केंद्र पर अभी भी 26,500 करोड़ रुपए का जीएसटी बकाया है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उद्धव ठाकरे ने यह पलटवार मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड समीक्षा बैठक में दिए गए मोदी के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ राज्य पेट्रोल-डीजल पर वैट नहीं घटा रहे हैं. मोदी ने कहा था, '' केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई है. लेकिन कुछ राज्यों ने इसमें कटौती नहीं की है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा, '' मैं किसी की आलोचना नहीं कर रहा हूं लेकिन महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और झारखंड से पेट्रोल-डीजल पर वैट करने कम करने का अनुरोध कर रहा हूं ताकि इनकी कीमतें कम हो सकें. ''

    ठाकरे ने कहा कि केंद्र सभी राज्यों से एक जैसा बर्ताव करे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आर्थिक दिक्कतों से लोगों को निजात दिलाने की कोशिश कर रही है. राज्य सरकार पहले ही नैचुरल गैस पर वैट घटा चुकी है.

  15. पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ़ पहली आधिकारिक विदेश यात्रा पर सऊदी अरब जाएँगे

    शहबाज़ शरीफ़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा पर सऊदी अरब जाएँगे. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है. पीएमओ के मुताबिक़ सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ के निमंत्रण पर शहबाज़ शरीफ़ 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सऊदी अरब के दौरे पर रहेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पीएमओ पाकिस्तान ने अपने ट्वीट में लिखा है- द्विपक्षीय संबंध क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर क़रीबी आपसी सहयोग से पूर्ण होते हैं. सऊदी अरब जम्मू-कश्मीर पर ओआईसी संपर्क समूह का सदस्य भी है. पीएमओ का कहना है कि प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ की सऊदी अरब यात्रा से कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मज़बूत करने का प्रोत्साहन मिलेगा. इससे दोनों देशों की बीच साझेदारी को और मज़बूती मिलेगी.

  16. मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ की कोविड समीक्षा बैठक और कहा- चुनौती अभी टली नहीं है

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, @BJP

    भारत में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की और हालात का जायजा लिया.

    बैठक में पीएम ने कहा- दूसरे देशों की तुलना में कोविड संकट का बेहतर तरीक़े से सामना करने के बावजूद देश के कुछ राज्यों में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते दिख रहे हैं. इसलिए हमें सतर्क रहने की जरूरत है. कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने से साफ है कि कोविड की चुनौती अभी पूरी तरह टली नहीं है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पीएम ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारी वयस्क आबादी के 96 फ़ीसदी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई जा चुकी है. 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज़ भी मिल चुकी है.

  17. ब्रेकिंग न्यूज़, शहबाज़ शरीफ़ की कैबिनेट में बिलावल भुट्टो की एंट्री, पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री बने

    बिलावल भुट्टो ज़रदारी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने मंत्री पद की शपथ ले ली है. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ़ अल्वी ने उन्हें शपथ दिलाई.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ भी इस मौक़े पर मौजूद थे. बीबीसी उर्दू के मुताबिक़ बिलावल भुट्टो पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री होंगे. बिलावल भुट्टो की माँ बेनज़ीर भुट्टो पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं, जबकि उनके पिता आसिफ़ अली ज़रदारी पाकिस्तान के राष्ट्रपति रह चुके हैं. 33 वर्षी बिलावल भुट्टो वर्ष 2018 में पहली बार सांसद चुने गए थे. पहली बार वे कोई मंत्री पद संभाल रहे हैं. इमरान ख़ान की सरकार गिरने के बाद पाकिस्तान में गठबंधन सरकार ने सत्ता संभाली है, जिसकी अगुआई पीएमल (नवाज़) के शहबाज़ शरीफ़ कर रहे हैं. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी इस गठबंधन सरकार की अहम सहयोगी है.

  18. गैस सप्लाई काटने का रूस का फ़ैसला ब्लैकमेल का हथियार: यूरोपीय आयोग

    गैस सप्लाई

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वोन डर लेन ने कहा है कि यूरोप के कुछ देशों को गैस की सप्लाई रोकने का रूस का फ़ैसला ब्लैकमेल का एक हथियार है. उन्होंने कहा कि रूस का ये फ़ैसला अनुचित और अस्वीकार्य है. उन्होंने कहा कि ये गैस सप्लाई करने वाले देश के रूप में रूस की अविश्वसनीयता को दिखाता है. रूस की ऊर्जा कंपनी गैज़प्रॉम ने कहा है कि रूबल में भुगतान करने से इनकार के कारण वो पोलैंड और बुल्गारिया को गैस की सप्लाई बंद कर रहा है.

    उर्सुला वोन डर लेन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    यूरोपीय आयोग की प्रमुख ने कहा कि यूरोपीय संघ के सदस्यों देशों के पास एक आपातकालीन योजना है. उन्होंने बताया कि यूरोपीय आयोग सदस्य देशों से संपर्क में है ताकि वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके और संघ के सदस्यों देशों के पास भंडारण का बेहतर स्तर उपलब्ध हो. इस बीच रूस के एक शीर्ष सांसद ने कहा है कि रूस की कंपनी ने गैस सप्लाई बंद करने का सही फ़ैसला किया है. रूसी संसद के निचले सदन के स्पीकर व्याचेस्लाव वोलोदिन ने अपने टेलिग्राम चैनल पर लिखा है कि रूस को अन्य देशों के साथ यही करनी चाहिए, जो उसके दोस्त नहीं हैं.

    पुतिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दूसरी ओर पोलैंड की गैस सप्लाई करने वाली कंपनी PGNiG का कहना है कि गैज़प्रॉम ने गैस सप्लाई रोककर अनुबंध का उल्लंघन किया है. कंपनी का कहना है कि वो क़ानूनी तरीक़े से मुआवज़ा हासिल करने की कोशिश करेगी. ब्रिटेन ने भी रूस के इस क़दम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डोमिनिक रॉब ने कहा है कि गैस सप्लाई रोकने वाले फ़ैसले से रूस अपने आप को और अलग-थलग कर रहा है. स्काई न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि रूस पर इसका उल्टा असर पड़ेगा.

  19. नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमत पर ग़ैर बीजेपी शासित राज्यों को घेरा

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, BJP

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती क़ीमतों को लेकर राज्यों से अपने यहाँ टैक्स कम करने की अपील की है. मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना की स्थिति पर बुलाई गई बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्यों के बीच तालमेल को बढ़ाना ज़रूरी है. उन्होंने कहा- पेट्रोल डीज़ल की बढ़ती क़ीमत का बोझ कम करने के लिए केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में पिछले नवंबर में कमी की थी. राज्यों से भी आग्रह किया गया था कि वो अपने यहाँ टैक्स कम करें. कुछ राज्यों ने तो अपने यहाँ टैक्स कम कर दिया, लेकिन कुछ राज्यों ने अपने लोगों को इसका लाभ नहीं दिया.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पीएम मोदी ने कहा कि जो युद्ध की परिस्थिति पैदा हुई है, जिससे सप्लाई चैन प्रभावित हुई है, ऐसे माहौल में दिनों-दिन चुनौतियाँ बढ़ती जा रही हैं. ये वैश्विक संकट अनेक चुनौतियाँ लेकर आ रहा है. ऐसे में केंद्र और राज्य के बीच तालमेल को और बढ़ाना अनिवार्य हो गया है. उन्होंने महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, झारखंड और तमिलनाडु का नाम लेते हुए कहा कि इन राज्यों ने किसी न किसी कारण से केंद्र सरकार की बातों को नहीं माना और उन राज्य के नागरिकों पर बोझ पड़ता रहा.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    पीएम मोदी ने कहा- मेरी प्रार्थना है कि नंवबर में जो करना था, अब वैट कम करके आप नागरिकों को इसका लाभ पहुँचाएँ. उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है. साथ ही रसोई गैस की क़ीमतें भी बढ़ी हैं.

  20. विराट कोहली को रवि शास्त्री की सलाह- आईपीएल से हट जाइए

    विराट कोहली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने पूर्व कप्तान विराट कोहली को आईपीएल से ब्रेक लेने की सलाह दी है. आईपीएल 2022 में विराट कोहली का सितारा लगातार गर्दिश में है. मंगलवार को उन्होंने अपनी टीम के लिए ओपनिंग भी की, लेकिन उसमें भी नाकाम रहे. ये सीज़न उनके लिए काफ़ी ख़राब रहा है. उन्होंने इस सीज़न के नौ मैचों में कुल 128 रन ही बनाए हैं. उन्होंने इस सत्र में सर्वाधिक 48 रन मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ़ बनाए थे.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    जतिन सप्रू के यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत में रवि शास्री ने कोहली को ब्रेक लेने की सलाह दी और कहा- मुझे लगता है कि उनके लिए यही सही होगा. उन्होंने हर फॉर्मेट में लगातार क्रिकेट खेली है. बुद्धिमानी वाला फ़ैसला यही होगा कि वे ब्रेक ले लें. कभी कभी आपको करियर में संतुलन बनाना होता है. रवि शास्त्री ने कहा कि अगर आप अपना अंतरराष्ट्रीय करियर और लंबा करना चाहते हैं और वहाँ अगले छह-सात साल तक अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं, तो आईपीएल से हट जाइए. लेकिन ये उन पर निर्भर करता है.