IPL 2022: CSKvsMI: आखिरी ओवर में धोनी का धमाका, चेन्नई ने मुंबई को हराया
चेन्नई को अंतिम तीन ओवर में जीत के लिए 42 रन चाहिए थे. जबकि अंतिम छह गेंद में 17 रन चाहिए थे. धोनी ने आखिरी चार गेंदों पर 6, 4, 2, 4 रन बनाकर चेन्नई को एक यादगार जीत दिला दी.
लाइव कवरेज
पवन सिंह अतुल, प्रियंका झा and अभय कुमार सिंह
IPL 2022: CSKvsMI: आखिरी ओवर में धोनी का धमाका, चेन्नई ने मुंबई को हराया
इमेज स्रोत, IPL/BCCI
महेंद्र सिंह धोनी के 13
गेंदों पर 28 रनों की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हराकर रोमांचक मुक़ाबला जीत लिया है.
यह टूर्नामेंट में चेन्नई की दूसरी जीत है जबकि मुंबई इंडियंस की लगातार सातवीं हार. अब तक मुंबई ने जीत का ख़ाता तक नहीं खोला है.
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 155 का स्कोर बनाया. चेन्नई को अंतिम तीन ओवर में जीत के लिए 42 रन चाहिए थे. जबकि अंतिम छह गेंद में 17 रन चाहिए थे.
अंतिम ओवर में पहली गेंद पर उनदकट ने प्रिटोरियस को आउट किया. इसके बाद ब्रैवो पिच पर आए और दूसरी गेंद पर एक रन बनाया.
अगली चार गेंदों पर जीत के लिए 16 रन चाहिए थे, इस पर धोनी ने 6, 4, 2, 4 रन बनाकर चेन्नई को एक यादगार जीत दिला दी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मुंबई की शुरुआत बेहद ख़राब रही, पहले ही ओवर में रोहित शर्मा और ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हो गए.
चेन्नई के मुकेश चौधरी ने दोनों खिलाड़ियों का विकेट लिया.
मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 32, डेब्यू करने वाले ऋतिक ने 25 रन और पोलार्ड ने 14 रन बनाए.
मुंबई के लिए सबसे बेहतरीन पारी खेली 19 साल के तिलक वर्मा ने जिन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा और टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया.
औरंगजेब की आततायी सोच के सामने गुरु तेगबहादुर 'हिन्द दी चादर' बनकर खड़े हो गए थे: पीएम मोदी
इमेज स्रोत, Twitter@BJP4India
सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित किया.
उन्होंने कहा, "अभी शबद कीर्तन सुनकर जो शांति मिली, वो शब्दों में अभिव्यक्त करना मुश्किल है. आज मुझे गुरु को समर्पित स्मारक डाक टिकट और सिक्के के विमोचन का भी सौभाग्य मिला है. मैं इसे हमारे गुरुओं की विशेष कृपा मानता हूं."
"मुझे खुशी है आज हमारा देश पूरी निष्ठा के साथ हमारे गुरुओं के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है. इस पुण्य अवसर पर सभी दस गुरुओं के चरणों में नमन करता हूँ. आप सभी को, सभी देशवासियों को और पूरी दुनिया में गुरुवाणी में आस्था रखने वाले सभी लोगों को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई देता हूँ."
"ये लालकिला कितने ही अहम कालखण्डों का साक्षी रहा है. इस किले ने गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को भी देखा है और देश के लिए मरने-मिटने वाले लोगों के हौसले को भी परखा है."
"ये भारतभूमि, सिर्फ एक देश ही नहीं है बल्कि हमारी महान विरासत है, महान परंपरा है.
इसे हमारे ऋषियों, मुनियों, गुरुओं ने सैकड़ों-हजारों सालों की तपस्या से सींचा है, उसके विचारों को समृद्ध किया है."
"यहाँ लालकिले के पास में ही गुरु तेगबहादुर जी के अमर बलिदान का प्रतीक गुरुद्वारा शीशगंज साहिब भी है! ये पवित्र गुरुद्वारा हमें याद दिलाता है कि हमारी महान संस्कृति की रक्षा के लिए गुरु तेगबहादुर जी का बलिदान कितना बड़ा था."
"उस समय देश में मजहबी कट्टरता की आँधी आई थी.
धर्म को दर्शन, विज्ञान और आत्मशोध का विषय मानने वाले हमारे हिंदुस्तान के सामने ऐसे लोग थे जिन्होंने धर्म के नाम पर हिंसा और अत्याचार की पराकाष्ठा कर दी थी."
"उस समय भारत को अपनी पहचान बचाने के लिए एक बड़ी उम्मीद गुरु तेगबहादुर जी के रूप में दिखी थी.
औरंगजेब की आततायी सोच के सामने उस समय गुरु तेगबहादुर जी, 'हिन्द दी चादर' बनकर, एक चट्टान बनकर खड़े हो गए थे."
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
"गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान ने, भारत की अनेकों पीढ़ियों को अपनी संस्कृति की मर्यादा की रक्षा के लिए, उसके मान-सम्मान के लिए जीने और मर-मिट जाने की प्रेरणा दी है. बड़ी-बड़ी सत्ताएँ मिट गईं, बड़े-बड़े तूफान शांत हो गए, लेकिन भारत आज भी अमर खड़ा है, आगे बढ़ रहा है."
"गुरु नानकदेव जी ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया. गुरु तेगबहादुर जी के अनुयायी हर तरफ हुये.
पटना में पटना साहिब और दिल्ली में रकाबगंज साहिब, हमें हर जगह गुरुओं के ज्ञान और आशीर्वाद के रूप में 'एक भारत' के दर्शन होते हैं."
"पिछले वर्ष ही हमारी सरकार ने, साहिबजादों के महान बलिदान की स्मृति में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया. सिख परंपरा के तीर्थों को जोड़ने के लिए भी हमारी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है."
"श्री गुरुग्रंथ साहिब जी हमारे लिए आत्मकल्याण के पथप्रदर्शक के साथ साथ भारत की विविधता और एकता का जीवंत स्वरूप भी हैं. इसलिए, जब अफ़ग़ानिस्तान में संकट पैदा होता है, हमारे पवित्र गुरुग्रंथ साहिब के स्वरूपों को लाने का प्रश्न खड़ा होता है, तो भारत सरकार पूरी ताकत लगा देती है."
"भारत ने कभी किसी देश या समाज के लिए खतरा नहीं पैदा किया. आज भी हम पूरे विश्व के कल्याण के लिए सोचते हैं.
हम आत्मनिर्भर भारत की बात करते हैं, तो उसमें पूरे विश्व की प्रगति लक्ष्य का सामने रखते हैं.
पश्चिम बंगाल में मुस्लिम समुदाय की स्थिति को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने लिखा ममता बनर्जी को पत्र
इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल में मुस्लिम समुदाय की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है.
पत्र में अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल में मुस्लिमों की स्थिति को दयनीय बताया गया है.
उनका कहना है कि राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर अल्पसंख्यक कल्याण के लिए मंत्रालय होने के बावजूद उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में बिलकुल भी सुधार नहीं हुआ है.
अधीर रंजन चौधरी ने लिखा है कि वो ख़ुद मुर्शिदाबाद ज़िले के बरहामपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं जहां की 70 फ़ीसदी से अधिक आबादी मुस्लिम समुदाय की है.
इमेज स्रोत, ANI
उन्होंने लिखा, ''इसलिए मुझे मुस्लिम समुदाय के सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों की अच्छी समझ है. मुर्शिदाबाद अब भी आकांक्षी ज़िले के तौर पर वर्गीकृत है, इसका मतलब साफ़ है कि इस ज़िले का विकास अब तक नहीं हो सकता है.''
आगे अधीर रंजन ने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा है, ''पश्चिम बंगाल सरकार राज्य में अल्पसंख्यकों की भलाई को देखने में पूरी तरह नाकाम रही है, नहीं तो मुर्शिदाबाद जैसा ज़िला अब तक आकांक्षी ज़िला नहीं होता.''
उन्होंने लिखा है, ''आपकी सरकार के पश्चिम बंगाल में एक दशक से भी ज़्यादा समय तक के शासन के बावजूद अल्पसंख्यक आज भी समाज के हाशिए पर पिछड़ा और उपेक्षित वर्ग है. वो शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक तौर पर अब भी बहुत पिछड़े हैं. पश्चिम बंगाल में अल्पसंख्यकों की दयनीय स्थिति को देखते हुए, मैं अल्पसंख्यकों के कल्याण और विकास पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध करूंगा.''
जहांगीरपुरी: सुप्रीम कोर्ट के स्टे के बाद भी क्यों नहीं रुका बुलडोज़र?
वीडियो कैप्शन, जहांगीरपुरी: सुप्रीम कोर्ट के स्टे के बाद भी क्यों नहीं रुका बुलडोज़र?
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के वक़्त भी जहांगीरपुरी में प्रशासन की कार्रवाई जारी रही.
क्या पुलिस के पास ऑर्डर देर से पहुंचा या एमसीडी से कॉर्डिनेशन में कमी थी? और मामले की जांच अबतक कहां तक पहुंची?
देखिए हिंसा के बाद से इलाक़े के इंचार्ज रहे दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर दीपेंद्र पाठक से बीबीसी संवाददाता नितिन श्रीवास्तव की ख़ास बातचीत.
पंजाब कांग्रेस ने डीजीपी को लिखी चिट्ठी, कहा- अलका लांबा, कुमार विश्वास के ख़िलाफ़ रद्द हो एफ़आईआर
इमेज स्रोत, ALKA LAMBA FACEBOOK PAGE
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने पंजाब पुलिस के डीजीपी को लेटर लिखकर अलका लांबा और कुमार विश्वास के ख़िलाफ़ दर्ज़ एफआईआर को रद्द करने की मांग की है.
लेटर में लिखा गया है, ''जिसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज़ की गई है उसकी पहचान तक किसी को नहीं मालूम, इससे जाहिर होता है कि व्यक्तिगत वजहों से ये मामला दर्ज़ किया गया है. ये दोनों ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आलोचक रहे हैं.''
इमेज स्रोत, ANI
लेटर में लिखा गया है कि ये मामला दिल्ली का है और ये पंजाब पुलिस के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता.
पंजाब कांग्रेस की तरफ़ से आरोप लगाया गया है कि अलका लांबा और कुमार विश्वास के ख़िलाफ़ दर्ज़ ये मामला पूरी तरह से शक्ति के ग़लत इस्तेमाल का है.
पूरा मामला क्या है?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ख़िलाफ़ ''भड़काऊ बयान'' को लेकर दर्ज़ एक मामले में पंजाब पुलिस कुमार विश्वास और अलका लांबा के घर पर पहुंची है.
ये दोनों ही आम आदमी पार्टी के सदस्य रह चुके हैं और अब अरविंद केजरीवाल के ख़िलाफ़ मुखर हैं. अलका लांबा और कुमार विश्वास को पूछताछ के लिए तलब किया गया है.
बुलडोज़र चलने के एक दिन बाद जहांगीरपुरी का माहौल
वीडियो कैप्शन, बुलडोज़र चलने के एक दिन बाद जहांगीरपुरी का माहौल
दिल्ली की जहांगीरपुरी में बुधवार को अतिक्रमण पर बुलडोज़र चला था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के स्टे के बाद ये अभियान रुक गया.
गुरुवार को कोर्ट ने मामले की सुनवाई की और यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा.
इस बीच जहांगीरपुरी में माहौल कैसा रहा, सुरक्षाबलों की तैनाती के बीच ग्राउंड रिपोर्ट.
IPL 2022: CSKvsMI: चेन्नई ने गेंदबाज़ी में बनाया रिकॉर्ड, मुंबई ने रखा 156 रन का लक्ष्य
इमेज स्रोत, IPL/BCCI
इमेज कैप्शन, मुकेश चौधरी ने पहले ओवर में ही रोहित शर्मा और इशान किशन को आउट कर चेन्नई के लिए नया रिकॉर्ड बनाया
गेंदबाज़ों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 ओवरों में 155 रन पर रोक दिया.
टॉस जीत कर रवींद्र जडेजा ने पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला लिया.
मैच की दूसरी गेंद पर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा शून्य पर आउट हो गए. चेन्नई के मुकेश चौधरी ने रोहित शर्मा को मिड विकेट पर कैच आउट कराया.
इसी ओवर की पांचवी गेंद पर मुकेश ने अपनी फुल लेंथ आउटस्विंग गेंद पर ईशान किशन (शून्य) को बोल्ड कर दिया.
इसके साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल में एक नया रिकॉर्ड बना दिया. यह आईपीएल में पहली बार था जब चेन्नई ने मैच के पहले ओवर में ही विपक्षी टीम के दो विकेट ले लिए.
मैच का दूसरा ओवर सेंटनर ने किया. इस ओवर में सूर्यकुमार यादव को स्टंप आउट करने का मौका था लेकिन धोनी चूक गए. इसी ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस के आसान कैच को कप्तान जडेजा भी नहीं पकड़ सके.
अगर चेन्नई ये दो मौके न गंवाती तो मुंबई का दूसरे ओवर में 13 रन पर चार विकेट का स्कोर होता.
इमेज स्रोत, IPL/BCCI
हालांकि जडेजा का ये कैच नहीं पकड़ना चेन्नई के लिए भारी नहीं पड़ा. ब्रेविस अगले ही ओवर में मुकेश चौधरी की गेंद पर आउट हो गए.
डेवाल्ड ब्रेविस ने मुकेश चौधरी की गेंद को आगे बढ़कर खेलना चाहा. मुकेश ने उन्हें धीमी ऑफ़कटर डाली. ब्रेविस ने अपर कट खेलने की कोशिश की. लेकिन एक्स्ट्रा बाउंस की वजह से ब्रेविस का बल्ला गेंद पर पूरी तरह नहीं आ सका. गेंद ब्रेविस के बल्ले को छू कर विकेटकीपर धोनी के ग्लव्स में चली गई.
तीन खिलाड़ियों के आउट होने तक मुंबई का स्कोर 23 रन था.
इसके बाद जल्द ही इन फॉर्म बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव भी (21 गेंदों पर 32 रन बनाकर) आउट हो गए.
इस दौरान दूसरे छोर से तिलक वर्मा जमे रहे और धीरे धीरे रन गति को बढ़ाते रहे.
यादव के आउट होने के बाद ऋतिक शौकीन पिच पर आए और 25 गेंदो पर 25 रन की पारी खेली. ये शौकीन का पहला टी20 मैच था. उनके बाद पिच पर आए केरॉन पोलार्ड महज 14 रन बनाकर आउट हुए.
एक समय रन बनाने के लिए जूझ रही मुंबई की टीम तिलक वर्मा के अर्धशतक (नाबाद 51 रन) और अंतिम ओवरों में जयदेव उनदकट के 9 गेंदों पर 19 रनों की बदौलत 20 ओवरों में सात विकेट पर 155 रन बनाए.
चेन्नई की ओर से मुकेश चौधरी ने तीन, ब्रावो ने दो, सेंटनर और तीक्षाणा ने एक एक विकेट लिए.
स्पाइडर मैन को झाड़ू लगाते देखा है?
वीडियो कैप्शन, स्पाइडर मैन को झाड़ू लगाते देखा है?
जौनथन ओलाकुनले नाइजीरिया के ओसोगबो में एक साफ़ समाज के लिए पहल कर रहे हैं.
इसलिए वो स्पाइडर मैन जैसे कपड़े पहनते हैं और इलाक़े को साफ़ रखने में मदद करते हैं.
वो इस तरह आम लोगों को भी पर्यावरण का ध्यान रखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.
सब्सक्राइबर्स घटने से नेटफ्लिक्स को बड़ा नुकसान, मार्केट वैल्यू में 50 अरब डॉलर की गिरावट
इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
नेटफ्लिक्स ने बताया है कि उसके सबस्क्राइबर्स में तेज़ी से गिरावट आई है और लाखों सबस्क्राइबर्स आगे आने वाले दिनों में प्लेटफॉर्म छोड़ सकते हैं.
इस खुलासे के बाद से ही नेटफ्लिक्स के शेयरों में 35% की गिरावट आई है.
इससे कंपनी की मार्केट वैल्यू में 50 अरब डॉलर की गिरावट आई है.
नेटफ्लिक्स को दूसरे प्रतिद्वंदी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से कड़ी टक्कर मिल रही है, क़ीमतों को बढ़ाने और रूस से जाने के बाद भी कंपनी को झटका झेलना पड़ा है.
नेटफ्लिक्स, पॉसवर्ड शेयरिंग को रोकने की योजना पर भी काम कर रहा है, ऐसा अनुमान है कि इस तरीके से 10 करोड़ लोग बिना भुगतान किए ही स्ट्रीमिंग सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं.
औरतों की हड्डियां पुरुषों से कमज़ोर होने की वजह
वीडियो कैप्शन, औरतों की हड्डियां पुरुषों से कमज़ोर क्यों होती हैं?
महिलाओं की हड्डियां पुरुषों से कमज़ोर क्यों होती हैं. और कैसे जाने की आप ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित हैं.
पचास साल की उम्र से ज़्यादा हर तीन में से एक महिला को ऑस्टियोपोरोसिस फ्रैक्चर होने का ख़तरा होता है.
ऑस्टियोपोरोसिस आख़िर है क्या और उससे जुड़ी हर ज़रूरी बात बता रहे हैं हड्डियों के विशेषज्ञ डॉक्टर निकुंज अग्रवाल.
ब्रेकिंग न्यूज़, इलेक्ट्रिक गाड़ियों से जुड़ी दुर्घटनाओं पर नितिन गडकरी की चेतावनी
इमेज स्रोत, ANI
इलेक्ट्रिक टू व्हीलर से जुड़ी दुर्घटनाओं पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टिप्पणी की है.
गडकरी का कहना है कि ऐसी दुर्घटनाओं को देखते हुए इसके समाधान के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है.
उन्होंने कहा, ''पिछले दो महीनों में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर से जुड़ी कई दुर्घटनाओं सामने आ चुकी हैं. सबसे दुर्भाग्यपूर्ण ये रहा कि कुछ लोगों ने इन दुर्घटनाओं में जान गंवा दी और कई लोग घायल भी हुए. हमने ऐसी घटनाओं की जांच और इसके समाधान के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है.''
एक के बाद एक किए गए कई ट्वीट में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि रिपोर्ट्स के आधार पर डिफॉल्ट करने वाली कंपनियों के ख़िलाफ़ ऑर्डर जारी किया जाएगा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
साथ ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों के गुणवत्ता केंद्रित गाइडलाइंस जारी किए जाएंगे.
उन्होंने आगे कहा, ''इस बीच कंपनियां अपनी गाड़ियों के डिफ़ेक्टिव बैच को वापस लेने की कार्रवाई कर सकती हैं.''
अधिक लागत के बावजूद भी कैसे बढ़ गए एलन मस्क की कंपनी टेस्ला का मुनाफ़ा?
इमेज स्रोत, Getty Images
टेस्ला कंपनी की तरफ़ से क़ीमतें बढ़ाए जाने के बाद भी कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों की मांग में कोई कमी नहीं आई है.
अधिक लागत के बावजूद भी एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी का मुनाफ़ा साल के पहले तीन महीनों में 3.3 अरब डॉलर तक बढ़ गया है.
इसकी बड़ी वजह है कि टेस्ला के कस्टमर्स अधिक भुगतान करने के लिए तैयार थे.
कंपनी ने साल के पहले तीन महीनों में 310,000 से अधिक कारों की डिलीवरी की है.
वहीं, एलन मस्क का दावा है कि कंपनी पिछले साल की तुलना में पूरे वर्ष के दौरान 60% अधिक कारों का प्रोडक्शन करेगी.
बता दें कि टेस्ला अपने प्रोडक्ट का विज्ञापन नहीं करती लेकिन सुर्खियों में बनी रहती है और इसकी वजह है एलन मस्क के बयान. मस्क के बयानों को खूब सुर्खियां मिलती हैं.
बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर, 21 अप्रैल 2022, सुनिए अंजुम शर्मा से
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
यूपी के 'कालानमक' चावल, बिहार के 'मखाना' को बढ़ावा देने की कोशिशों को मिला प्रधानमंत्री अवॉर्ड
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले में जिस तरीके से 'कालानमक' चावल को प्रमोट करने की कोशिश की गई और इसी तरह बिहार के दरभंगा ज़िले ने 'मखाना' को बढ़ावा देने की कोशिश की है, इसे देखते हुए दोनों ज़िलों के अधिकारियों को प्रधानमंत्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
गुरुवार को अधिकारियों को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया.
15वें सिविल सेवा दिवस के मौके पर दिल्ली के विज्ञान भवन में इस पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया था.
कालानमक चावल के बारे में बात करें तो इसे वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट (ओडीओपी) स्कीम के तहत अवॉर्ड मिला है. ओडीओपी एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें हर ज़िले के सबसे ख़ास एक प्रोडक्ट को प्रोत्साहित किया जता है.
ऐसे ही सिद्धार्थनगर जिले का ओडीओपी प्रोडक्ट कालानमक चावल है. कालानमक चावल को उसके सुंगध और पोषक तत्वों के लिए जाना जाता है.
पिछले कुछ सालों में कालानमक चावल की खेती में तेजी से सुधार हुआ है और इसका फायदा किसानों को मिल रहा है.
मखाना, बिहार के दरभंगा का ओडीओपी प्रोडक्ट है. दरभंगा में हर साल चार हज़ार टन मखाना का उत्पादन होता है. अवॉर्ड देते हुए बताया गया है कि करीब 1.25 लाख परिवार मखाने की खेती, कटाई, प्रसंस्करण में काम में शामिल हैं.
COVER STORY: यूक्रेन के युद्ध में क्या होगा पुतिन का अगला कदम?
वीडियो कैप्शन, पुतिन ने कहा, पूर्वी यूक्रेन के डोनबास इलाके में वो अपना लक्ष्य हासिल कर के ही रहेंगे.
रूस यूक्रेन के बीच जंग अब पहुंच चुकी है यूक्रेन के डोनबास इलाके में.
ब्रिटेन और अमेरिका यूक्रेन को इस नई रूसी कार्रवाई से निपटने के लिए हथियार देने की बात कर रहे हैं.
वहीं मारियुपोल में रूस के हथियार डालने के अल्टीमेटम को यूक्रेनी सैनिकों ने अनसुना कर दिया है.
बिहार विधान परिषद चुनाव और विधानसभा उप चुनाव में बीजेपी को हुए नुक़सान पर बोले सुशील मोदी
इमेज स्रोत, Getty Images
बिहार विधान परिषद के चुनाव और विधानसभा के उपचुनाव में एनडीए को हुए नुक़सान पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की टिप्पणी की है.
उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि एनडीए को हुआ नुक़सान गहन आत्मचिंतन का विषय है.
हाल ही में बिहार विधानसभा की 24 सीटों पर उप चुनाव हुए थे. साथ ही बोचहां विधानसभा सीट पर उप चुनाव भी हुआ था.
बोचहां की सीट राष्ट्रीय जनता दल के खाते में चली गई. पहले ये सीट मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के पास थी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
लेकिन इस बार इस सीट से बीजेपी ने चुनाव लड़ा. लेकिन पार्टी ये सीट क़रीब 36 हज़ार वोटों से अंतर से हारी. वहीं विधान परिषद की 24 सीटों के लिए उप चुनाव में एनडीए ने 13 सीटें जीतीं, लेकिन राजद को भी छह सीटें मिलीं. अब सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट किया है- बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए को 10 सीटों का नुकसान और फिर विधानसभा के बोचहां उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवार का 36 हजार मतों के अंतर से पराजित होना हमारे लिए गहन आत्मचिंतन का विषय है. उन्होंने कहा है कि एनडीए नेतृत्व इसकी समीक्षा करेगा, ताकि सारी कमियाँ दूर की जा सकें. बिहार में बीजेपी की कमान संजय जायसवाल के हाथों में है. लेकिन जल्द ही बिहार बीजेपी में संगठनात्मक चुनाव होने वाले हैं.
बिहार में 2020 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले सुशील कुमार मोदी उप मुख्यमंत्री थे. लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में भेजने का फ़ैसला किया. नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली मौजूदा बिहार सरकार में बीजेपी के दो नेता उप मुख्यमंत्री हैं. ये हैं- तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी.
अफ़ग़ानिस्तान में दो धमाकों में कम से कम 15 की मौत, 40 से ज़्यादा घायल
इमेज स्रोत, ANADOLU AGENCY VIA GETTY IMAGES
अफ़ग़ानिस्तान में हुए दो धमाकों में कम से कम 15 की मौत हो गई और 30 से ज़्यादा घायल बताए जा रहे हैं.
पहला धमाका मज़ार-ए-शरीफ़ शहर में एक मस्जिद के नज़दीक हुआ. एक अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि इसमें कम से कम 11 की मौत हो गई और 30 से ज़्यादा लोग घायल हो गए.
दूसरा धमाका कुंदुज़ शहर में एक पुलिस थाने के नज़दीक हुआ. पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक़, इस धमाके में 4 की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए.
अफ़ग़ान न्यूज़ आउटलेट टोलो न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक़, मज़ार-ए-शरीफ़ में एक शिया मस्जिद के पास पहला धमाका हुआ था, ये शिया समुदाय के बड़े मस्जिदों में से एक था.
इस आउटलेट ने घायलों की संख्या को कम से कम 65 बताया है.
बता दें कि अफ़ग़ानिस्तान में इस्लामिक स्टे समेत दूसरे सुन्नी चरमपंथी संगठन अक्सर शिया समुदाय को निशाना बनाते हैं.
इलहान उमर के पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के दौरे पर भारत ने क्या कहा?
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिका की प्रतिनिधि सभा की सदस्य इलहान उमर ने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर का दौरा किया है.
ये दौरा ख़ूब सुर्खियों में है.
भारत ने इलहान उमर के इस क़दम की निंदा की है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसे भारत की क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन बताया है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, उन्होंने कहा है, ''उन्होंने जम्मू-कश्मीर के एक ऐसे हिस्से का दौरा किया है, जिस पर वर्तमान में पाकिस्तान का अवैध क़ब्ज़ा है. अगर कोई राजनेता अपनी संकीर्ण मानसिकता की राजनीति करना चाहती हैं तो ये उनका काम हो सकता है लेकिन हमारी क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन है.''
पाकिस्तान पहुँचने के बाद इलहान उमर ने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के राष्ट्रपति सुल्तान महमूद चौधरी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मानवाधिकार का मुद्दा भी उठाया.
उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इस पर कांग्रेस के अंदर और बाइडन प्रशासन में उतनी बात हो रही है, जितनी ज़रूरत है. इस यात्रा से मेरी उम्मीद ये है कि अब मानवाधिकार और इसके लिए काम करने वालों पर ज़्यादा चर्चा होगी. कश्मीर का सवाल भी इसमें शामिल होगा."
यूक्रेन में सहायता पहुंचाने के लिए जापान ने मांगी थी अनुमति: विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरिंदम बागची ने बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेन और उसके पड़ोसी देशों में सहायता पहुंचाने के लिए जापान ने मुंबई में लैंड करने की अनुमति मांगी थी.
उन्होंने आगे कहा कि भारत ने वाणिज्यिक विमानों का उपयोग करके आपूर्ति लेने की मंजूरी दी है.
अरविंद केजरीवाल ने कहा- पूरे देश में दंगे हो रहे हैं और सबको पता है कौन करा रहा है दंगे
इमेज स्रोत, AAP
कर्नाटक दौरे पर गए अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दंगों को लेकर केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है.
बेंगलुरू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा- पूरे देश में दंगे हो रहे हैं और सब जानते हैं कौन करा रहा है ये दंगे. इस देश के लोग दंगे नहीं, शांति चाहते हैं.
केजरीवाल ने कहा- अगर आपको दंगाई चाहिए, तो उनको वोट दे देना. अगर आपको स्कूल चाहिए, तो मुझे वोट दे देना. अगर आपको गुंडागर्दी चाहिए, तो उनको वोट दे देना. अगर आपको अस्पताल चाहिए, तो केजरीवाल को वोट दे देना.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
केजरीवाल ने कर्नाटक की मौजूदा बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकार 20% वाली सरकार थी, अब वाली 40% की सरकार है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक कट्टर ईमानदार सरकार है, जो एक पैसे की रिश्वत नहीं लेती, इसका सर्टिफ़िकेट वे पीएम मोदी से लेकर आए हैं. पीएम ने सीबीआई, आईटी की रेड करवाई लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
किसान आंदोलन का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बहुत अहंकार था कि उसे किसानों की ज़रूरत नहीं है. केजरीवाल ने कहा- हमने बहुत समझाया लेकिन केंद्र नहीं माना. आख़िर में 13 महीने बाद केंद्र सरकार को किसानों के आगे झुक कर तीनों काले क़ानून वापस लेने पड़े. मैं किसानों के संघर्ष को सलाम करता हूँ.
अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार ने टिकटॉक, पबजी पर लगाया प्रतिबंध
इमेज स्रोत, GETTY IMAGES
अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार ने शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक और गेमिंग ऐप पबजी पर प्रतिबंध लगा दिया है.
तालिबान सरकार के प्रवक्ता की तरफ़ से तर्क दिया गया कि ऐसे ऐप से युवा गुमराह होते हैं.
ऐसे में इन ऐप्लिकेशंस पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है.
बीबीसी संवाददात सिकंदर किरमानी का कहना है कि ये दोनों ही ऐप अफ़ग़ानिस्तान में क़ाफी इस्तेमाल किए जाते रहे हैं. यहां तक कि कुछ युवा तालिबान सदस्य भी इसका इस्तेमाल करते थे.