बॉलीगंज उपचुनाव: बाबुल सुप्रियो के ख़िलाफ़ लड़ रहीं इस महिला उम्मीदवार के पक्ष में क्यों आए नसीरुद्दीन शाह

पश्चिम बंगाल की बॉलीगंज विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ रही साइरा शाह हलीम का बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने समर्थन किया है.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल and कीर्ति दुबे

  1. 'हिंदू महापंचायत' के बारे में ट्वीट करने पर पत्रकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    यति नरसिंहानंद

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली पुलिस ने एक पत्रकार और न्यूज़ पोर्टल के ट्विटर हैंडल के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की है. इन पर कथित तौर पर समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलाने का आरोप है.

    एफआईआर उनकी ओर से पोस्ट किए गए उन ट्वीट के बाद दर्ज की गई है, जिनमें उन्होंने दावा किया था कि विवादित 'हिंदू महापंचायत' के दौरान पत्रकारों से धक्का-मुक्की हुई.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एफआईआर में कहा गया है कि ट्वीट से ये संकेत गया कि पत्रकारों को धर्म के आधार पर निशाना बनाया गया. इससे माहौल खराब हो सकता था.

    अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में अब तक दर्ज की गई ये चौथी एफआईआर है. हालांकि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

    रविवार को विवादित पुजारी यति नरसिंहानंद के खिलाफ हेट स्पीच का मामला दर्ज किया गया था.

    दिल्ली के बुराड़ी में जिस 'हिंदू पंचायत' में उन्होंने हेट स्पीच दी थी, वह पुलिस के इजाजत के बगैर हुई थी. पुलिस के मुताबिक कुछ पत्रकारों ने आरोप लगाया था कि वहां धर्म के आधार पर उनसे धक्का-मुक्की की गई.

  2. पाकिस्तान और श्रीलंका में राजनीतिक अस्थिरता, भारत के लिए कितनी बड़ी चिंता

    महिंदा राजपक्षे, नरेंद्र मोदी और इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images/EPA/Twitter

    कहते हैं कि अगर पड़ोस में सब ठीक चल रहा हो तो अपने घर में भी शांति बनी रहती है और अगर पड़ोस में अशांति और अनिश्चितता का माहौल हो तो घर में में चिंताएं बढ़ जाती हैं.

    तो क्या पाकिस्तान में जारी सियासी संकट और श्रीलंका में चल रहे भीषण आर्थिक संकट से भारत को चिंता होनी चाहिए?

    विशेषज्ञ कहते हैं कि श्रीलंका और पाकिस्तान में जारी संकट का भारत पर असर पड़ना लाज़िमी है.

    श्रीलंका का संकट और भारत

    ऐसा देखा गया है कि श्रीलंका में जब भी कोई संकट पैदा होता है या हिंसा होती है तो वहां की तमिल आबादी का तमिलनाडु में पलायन होता है.

    श्रीलंका में दशकों तक जारी रहे गृहयुद्ध के दौरान हमने देखा है कि श्रीलंका के लाखों तमिल भाषी लोगों ने भारत आकर पनाह ली.

    श्रीलंका में भारी बेरोज़गारी और आर्थिक संकट गहराने के बाद से वहां के तमिल नागरिक एक बार फिर भारत की ओर पलायन कर रहे हैं.

  3. बॉलीगंज उपचुनाव: बाबुल सुप्रियो के ख़िलाफ़ लड़ रहीं इस महिला उम्मीदवार के पक्ष में क्यों आए नसीरुद्दीन शाह

    साइरा शाह हलीम

    इमेज स्रोत, Twitter@sairashahhalim

    इमेज कैप्शन, साइरा शाह हलीम

    पश्चिम बंगाल की बॉलीगंज विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ रही साइरा शाह हलीम का बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने समर्थन किया है.

    उन्होंने कहा कि मतदाताओं से एक संवेदनशील नेता और 'एक दलबदलू और नफरत फैलाने वाले व्यक्ति' में से एक को चुनने की अपील की है.

    साइरा शाह हलीम बॉलीगंज से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की उम्मीदवार हैं और वे नसीरुद्दीन शाह की भतीजी भी हैं. साइरा शाह ने नसीरुद्दीन शाह के वीडियो मैसेज को अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भतीजी के समर्थन में मतदाताओं से अपील करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने इस मैसेज में कहा, "मैं किसी से जुड़ा हुआ नहीं हूं और न ही किसी पार्टी के प्रति मेरा झुकाव है. मैं निजी हैसियत से साइरा शाह हलीम का बॉलीगंज उपचुनावों में समर्थन कर रहा हूं."

    नसीर कहते हैं, "मेरे भाई की बेटी होने की वजह से मैं उसे बचपन से जानता हूं लेकिन पारिवारिक संबंधों को एक तरफ़ रख दें तो मैंने उसे हमेशा ही साहसी, प्रतिबद्ध और संवेदनशील इंसान पाया है जो दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है."

    नसीरुद्दीन शाह ने बाबुल सुप्रियो का नाम लिए बगैर उन्हें एक अवसरवादी नेता करार दिया.

  4. भारत और इसराइल के प्रधानमंत्रियों की हुई बात, पीएम मोदी ने नफ्ताली बेनेट से पूछा हाल

    नफ्ताली बेनेट

    इमेज स्रोत, AFP

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इसराइली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से बात की और उनकी तबीयत का हाल पूछा.

    बेनेट अप्रैल में भारत आने वाले थे लेकिन कोविड की चपेट में आने की वजह से उनका दौरा टल गया.

    पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि वह बेनेट की भारत यात्रा के दौरान उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं. बेनेट का यह पहला भारत दौरा होगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''नफ्ताली बेनेट से बात हुई. यह जानकारी खुशी हुई कि वह कोविड से अब उबर रहे हैं. हमने कई अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर चर्चा की. हमने कई विषयों पर भारत-इसराइल सहयोग के बारे में भी बात की. मैं इसराइली प्रधानमंत्री का भारत में स्वागत करने को उत्सुक हूं. यहां आने पर हमारी चर्चा जारी रहेगी. ''

  5. कैराना में स्कूल परिसर में नाबालिग छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या में उलझा मामला

    छात्रा अनुष्का

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली ज़िले के कैराना में एक निजी स्कूल में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सवाल उठ रहा है कि छात्रा ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई.

    26 मार्च को अनुष्का शर्मा नाम की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंज़िल से गिर गई थी. कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई.

    जानकारी के मुताबिक़, परिजन ने स्कूल प्रशासन के साथ मिलकर बिना पुलिस को सूचना दिए उसी दिन छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया.

    अनुष्का के पिता मुकेश शर्मा दावा करते हैं कि स्कूल प्रशासन ने उन्हें भरोसा दिया था कि घटना की सीसीटीवी फ़ुटेज मौजूद है जो उन्हें मुहैया करा दी जाएगी.

    मुकेश शर्मा कहते हैं, "स्कूल प्रबंधन ने हमें बताया था कि अनुष्का ने आत्महत्या की है और इसके साक्ष्य मौजूद हैं. प्रबंधन के भरोसे में आकर बिना पोस्टमॉर्टम कराए और पुलिस को सूचना दिए हमने उसका अंतिम संस्कार कर दिया."

  6. श्रीलंका का आर्थिक संकट भारत के चाय कारोबारियों के लिए मौका?

    चाय उद्योग

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वैश्विक चाय बाज़ार में श्रीलंका एक बड़ा प्लेयर है लेकिन जिस तरह से उसका आर्थिक संकट गहरा रहा है, उसे देखते हुए भारत के चाय उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि भारतीय निर्यातकों इससे फायदा हो सकता है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका में इस साल चाय के उत्पादन और बाहर भेजे जाने वाली शिपमेंट में बड़ी गिरावट आ सकती है.

    रेटिंग एजेंसी आईसीआरए लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंट कौशिक दास कहते हैं कि श्रीलंका में हर साल तकरीबन 300 मिलियन किलो चाय का उत्पादन होता है. वो अपने सालाना उत्पादन का 97 से 98 फ़ीसदी दूसरे देशों को बेच देता है. पारंपरिक चाय के वैश्विक कारोबार में श्रीलंका की हिस्सेदारी इस समय 50 फ़ीसदी के क़रीब है. इराक़, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, लीबिया, रूस और तुर्की जैसे देशों में श्रीलंका की चाय भेजी जाती है.

    चाय

    इमेज स्रोत, AFP

    कौशिक दास बताते हैं कि श्रीलंका के चाय उत्पादन में गिरावट से वैश्विक बाज़ार पर बड़ा असर पड़ेगा और इसकी भरपाई करने का भारतीय निर्यातकों को मौका मिलेगा. दक्षिण भारत के चाय निर्यातकों के संगठन के चेयरमैन दीपक शाह हाल ही में कोलंबो यात्रा से लौटे हैं.

    वे बताते हैं कि देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति के साथ चाय के कारखानों को भी काम जारी रखने में दिक्कत आ रही है.

    दीपक शाह ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "श्रीलंका के तकरीबन सभी चाय कारखानों को 12 से 13 घंटे बिजली कटौती का सामना कर पड़ रहा है. जेनरेटर चलाने के लिए उनके पास पर्याप्त ईंधन नहीं है. अमूमन उत्पादन में बाधा पड़ने से क्वॉलिटी ख़राब हो जाती है. इसके अलावा वहां बारिश भी कम हुई है. मुझे लगता है कि पड़ोसी देश में 20 से 25 फ़ीसदी उत्पादन में गिरावट हो सकती है."

    दीपक शाह का भी ये मानना है कि ऐसी स्थिति में भारतीय निर्यातकों के लिए अच्छा समय आने वाला है, ख़ासकर रुपया-रूबल वाली व्यवस्था के साथ रूस के साथ व्यापार सुधरने के आसार हैं.

  7. रेहाम बोलीं, 'मैं इमरान के साथ क्यों नहीं रह पाई'

    रेहाम ख़ान

    इमेज स्रोत, fb/RehamKhan

    पाकिस्तान में इमरान ख़ान ने रविवार को अपने विरोधियों समेत मुल्क़ की आवाम को चौंकाने का काम किया.

    नेशनली असेंबली भंग करने, नए चुनाव करवाने की बात इमरान ख़ान ने जैसे ही की, पाकिस्तान के नेताओं से लेकर आम लोगों तक की प्रतिक्रियाएं आने लगीं.

    विरोधी इमरान ख़ान के कदम को असंवैधानिक बता रहे हैं और इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के स्वत: संज्ञान को उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं.

    सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसले आने और नए चुनाव से पहले फिलहाल पाकिस्तान में कार्यवाहक सरकार का गठन हो सकता है.

    पाकिस्तान में लगातार हो रही इन सियासी हलचलों पर आम पाकिस्तानी क्या कह रहे हैं और सोशल मीडिया पर कैसी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं? चलिए आपको बताते हैं.

  8. भारत का व्यापार घाटा 87.5 फीसदी बढ़ कर 192 अरब डॉलर के पार पहुंचा

    भारत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान भारत का व्यापार घाटा 87.5 फीसदी तक बढ़ कर 192.41 अरब डॉलर तक पहुंच गया. वित्त वर्ष 2020-21 में व्यापार घाटा 102.63 अरब डॉलर का था.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के हवाले से बताया है कि वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान देश से सामानों का निर्यात बढ़ कर 417.81 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया.

    लेकिन इस दौरान आयात भी बढ़ कर 610.22 अरब डॉलर तक पहुंच गया. इससे 192.41 अरब डॉलर का व्यापार घाटा दर्ज हुआ है.

    वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान भारत के सामानों का आयात बढ़ कर 610.22 अरब डॉलर तक पहुंच गया. वित्त वर्ष 2020-21 में आयात 394.44 अरब डॉलर का था.

    यानी वित्त वर्ष 2021-22 में आयात 54.71 फीसदी बढ़ गया. मार्च, 2022 में व्यापार घाटा 18.69 अरब डॉलर का रहा था. जबकि 2021-22 के दौरान कुल व्यापार घाटा बढ़ कर 192.41 अरब डॉलर पर पहुंच गया.

    जहां तक निर्यात का सवाल है कि भारत ने पहली बार मार्च 2022 में 40 अरब डॉलर का निर्यात आंकड़ा पार कर लिया. मार्च में देश ने 40.38 अरब डॉलर का सामानों का निर्यात किया. एक साल पहले इसी महीने 35.26 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था.

  9. श्रीलंका : राष्ट्रपति गोटाभाया राजपक्षे कैसे थामेंगे लोगों के गुस्से की लहर?

    कोलंबो में विरोध प्रदर्शन
    इमेज कैप्शन, कोलंबो में विरोध प्रदर्शन

    श्रीलंका में बेतहाशा बढ़ती मंहगाई और खराब आर्थिक हालात के कारण हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद केंद्रीय मंत्रिमडंल और केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने इस्तीफ़ा दे दिया है.

    राष्ट्रपति गोटाभाया राजपक्षे ने सभी दलों को नई सरकार में शामिल होने का न्योता दिया है.

    लेकिन देश में गहराते आर्थिक संकट से परेशान होकर सड़कों पर उतरे लोगों का कहना है कि राष्ट्रपति राजपक्षे के इस्तीफ़ा देने तक उनका अभियान नहीं रुकेगा.

    श्रीलंका में सड़कों पर उतरे लोगों के गुस्से और विरोध प्रदर्शनों के बीच बैनर और नारों में सिर्फ़ एक ही शख़्स का नाम सुनाई पड़ता है.

    लोग कहते हैं, ''जाओ गोटा जाओ, जाओ गोटा जाओ.''

    गोटा से यहां मतलब राष्ट्रपति गोटाभाया राजपक्षे से है. देश में कई लोग उन्हें मौजूदा हालात के लिए ज़िम्मेदार ठहराते हैं.

    देश में कर्फ़्यू के बाद भी अपने पति और दो बेटियों के साथ विरोध प्रदर्शन में पहुंची नाधी वांदुरगला कहती हैं, ''उन्हें चले जाना चाहिए, उन्होंने हमसे सबकुछ छीन लिया.''

    उनके हाथ में एक पोस्टर था जिसमें ये जानकारी दी गई थी कि कैसे उनका परिवार एक अच्छी ज़िंदगी जी रहा था जो अब हर दिन दिक्कतें झेल रहा है. हर दिन 17 घंटे तक बिजली कटौती होती है, खाना पकाने के लिए गैस नहीं है और पेट्रोल के लिए लंबी लाइनें लगी रहती हैं.

  10. बीजेपी के लोग आग लगाने के लिए आते हैं, पूरे देश में आग लगा रहे हैं: अशोक गहलोत

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान सचिवालय में सोमवार को मीडिया से बातचीत में भाजपा पर जमकर हमला बोला. हाल ही में राजस्थान आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे को करौली में हुई घटना से जोड़ते हुए भाजपा पर कई आरोप लगाए हैं.

    मीडिया के पर से पूछे गए सवाल कि, जेपी नड्डा आए हैं, राजस्थान आ कर गए हैं. इस के जवाब में सीएम अशोक गहलोत ने कहा, "ये आग लगाने के लिए आते हैं, पूरे देश में आग लगा रहे हैं.आए, आग लग गई."

    "प्रदेशवासियों को कहना चाहूंगा, बहुत खतरनाक दौर चल रहा है देश के अंदर. संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं, लोकतंत्र में यकीन नहीं है. मैं बार-बार कह रहा हूं, हिंदु-मुस्लिम कर दिया देश के अंदर. महात्मा गांधी ने कहा था हिंदू होने का मुझे गर्व है, अपने-अपने धर्म को सब मानो और दूसरे धर्म का मान-सम्मान करो. ये तो सही बात है पर जिस रूप में इन्होंने घिनौना काम किया है, प्रधानमंत्री जी को चाहिए आगे आकर नेशन को संबोधित करें. कंडेम करें वो हिंसा को, चाहे हिंसा किसी भी पक्ष के द्वारा हो, कानून का राज स्थापित रहे देश के अंदर."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    उन्होंने कहा, "हमें गर्व है हमारे नेताओं ने आजादी के पहले भी कुर्बानियां दी हैं, आजादी के बाद भी कुर्बानियां देकर के इस देश को एक रखा, अखंड रखा और आज यहां तक पहुंचाया है और मोदी जी कहते हैं कि, कांग्रेस मुक्त भारत कर दो, 70 साल में क्या किया इन लोगों ने, तो यह जुमले है उनके, यह जुमले हैं."

    "आज सबसे बड़ी जिम्मेदारी अगर किसी की है, तो प्राइम मिनिस्टर की है, अमित शाह जी की है, वो देश में शांति स्थापित करने की अपील करें, वो कहें हम हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे."

    सीएम ने कहा, "आपको याद होगा सरकार बनने के बाद में एक बार लिंचिंग के वक्त में प्रधानमंत्री जी के मुंह से निकला था, यह एंटी सोशल एलीमेंट हैं, पूरे देश ने स्वागत किया था उसका. पर उनकी पार्टी में दबाव पड़ा होगा आरएसएस का या बीजेपी का, उनकी बोलती बंद हो गई प्राइम मिनिस्टर की. उसके बाद वो बोले ही नहीं हैं, क्यों नहीं बोले वो?"

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    "आज वो देश के प्रधानमंत्री हैं, हिंसा किसी तरह की हो, घरेलू हो या पब्लिकली हो, प्राइम मिनिस्टर यह संदेश दे, हिंसा को भारत सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी, तो मैं ये दावे के साथ कह सकता हूं यह माहौल अच्छा हो सकता है."

    एक अन्य सवाल के जवाब में सीएम अशोक गहलोत ने कहा, "गडकरी जी का यह कहना कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है, विपक्ष होना जरूरी है लोकतंत्र के अंदर. विपक्ष रहेगा तो ही देश चलेगा और उन्होंने जिस प्रकार बात कही है कि कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो विपक्ष की भूमिका निभाने के काबिल है."

    "मैं समझता हूं कि उसके बाद में उनकी बोलती बंद हो जानी चाहिए जो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं. कांग्रेस तो कभी मुक्त होगी नहीं देश से, मुक्त करने की बात करने वाले खुद मुक्त हो जाएंगे मैं मानता हूं."

    करौली मामला

    इमेज स्रोत, MOHAR SINGH MEENA/BBC

    इस बीच करौली मामले की संवेदनशीलता तो देखते हुए आज मध्यरात्रि तक लगाए गए कर्फ्यू को ज़िला प्रशासन ने बढ़ा कर 7 अप्रैल तक कर दिया है.

  11. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर, 04 अप्रैल 2022, सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  12. रूस-यूक्रेन युद्ध: बूचा में रूसी सैनिकों को यूक्रेनी सेना की ज़बरदस्त टक्कर

    यूक्रेन

    इमेज स्रोत, BBC/LEE DURANT

    यूक्रेन की राजधानी कीएव पर कब्जे की जी-तोड़ कोशिश के बाद भी रूस को सफलता नहीं मिल पाई है. कीएव के नजदीक बूचा में रूसी सैनिकों को यूक्रेनी सेना ने जबरदस्त टक्कर दी.

    इस लड़ाई में बड़ी तादाद में नागरिकों की मौत हुई है और अब सड़कों पर उनकी लाशों की तस्वीरों को देख कर पूरी दुनिया में रूस की आलोचना हो रही है.

    कीएव के उत्तर पूर्वी इलाकों होस्तोमल एयरपोर्ट, बूचा और इरपिन में रूसी सेनाओं को रोकने के लिए यूक्रेनी सेना ने कड़ी टक्कर ली थी. यूक्रेन की सेना कीएव को घेरने की रूसी सेना के मक़सद को नाकाम करने की कोशिश में है. लिहाजा यहां भारी लड़ाई देखने को मिली.

    यूक्रेन की तरफ़ से अप्रत्याशित रूप से मिली टक्कर और सुव्यवस्थित विरोध की रूस को उम्मीद नहीं थी और यही वजह है कि यूक्रेन ने रूस को राजधानी कीएव के बाहर ही रोक दिया. इस बात की तस्दीक़ रूस की बर्बाद हुई टैंकों और बख्तरबंद वाहनों के मलबे कर रहे हैं जो अब तक बूचा की सड़कों पर ही पड़े हुए हैं.

    बूचा की सड़कों पर रूसी सैनिकों की भी लाशें दिखीं. हालांकि रूसी सैनिकों ने बड़ी तादाद में नागरिकों को भी निशाना बनाया. हाल के दिनों में रूसी सैनिक बेलारूस और रूस की ओर वापसी करते दिखे हैं.

  13. HDFC BANK में एचडीएफसी का विलय: भारत के कॉर्पोरेट इतिहास के सबसे बड़े सौदों में एक

    एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख

    इमेज स्रोत, INDRANIL MUKHERJEE/AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख

    देश का सबसे बड़ा बैंक अब और बड़ा हो रहा है. इतना बड़ा कि उसकी शुरुआत करनेवाली पैरेंट कंपनी भी अब इसी बैंक में समाने जा रही है.

    घर के लिए कर्ज़ यानी होम लोन देने वाली भारत की सबसे बड़ी कंपनी एचडीएफसी अब अपनी ही एक सहयोगी कंपनी एचडीएफसी बैंक में विलीन होने जा रही है.

    दोनों कंपनियों के बोर्ड ने इस विलय को मंजूरी दे दी है और एचडीएफसी के हर शेयर होल्डर को उनके 25 शेयरों पर एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर मिलेंगे. ये भारतीय कॉर्पोरेट इतिहास के सबसे बड़े ऐसे सौदों में एक है.

    अनुमान लगाया जा रहा है कि विलय के बाद एचडीएफसी बैंक टीसीएस को पीछे छोड़कर भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी.

    दोनों ही कंपनियों की तरफ़ से इस विलय का एलान सुबह शेयर बाज़ार खुलने के पहले आया और बाज़ार ने खुलते ही इस सौदे को जबर्दस्त सलामी दी.

  14. नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद रहनी चाहिए: दक्षिणी दिल्ली के मेयर

    नवरात्रि

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दक्षिणी दिल्ली के मेयर मुकेश सूर्यान ने कहा है कि दिल्ली में नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद रखनी चाहिए. मुकेश सूर्यान ने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर को लिखे पत्र में कहा है कि इस समय देशभर में नवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है और इस दौरान नौ दिनों तक लोग उपवास रखते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने पत्र में लिखा है कि इस दौरान लोग मांसाहारी भोजन, शराब और कई अन्य मसालों से दूर रहते हैं. मुकेश सूर्यान ने कहा कि कई लोग तो इस दौरान प्याज़ और लहसुन तक नहीं खाते हैं. उन्होंने पत्र में लिखा है- लेकिन इस दौरान खुले में मीट बिकते देखते वे असहज हो जाते हैं. और उनकी धार्मिक भावनाएँ आहत होती हैं. मुकेश सूर्यान ने कहा है कि लोगों की भावनाओं नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद करने के लिए ज़रूरी निर्देश दिया जा सकता है.

  15. एलन मस्क ने ट्विटर में ख़रीदी 9.2 फीसदी हिस्सेदारी, फाउंडर जैक डोर्सी से ज़्यादा शेयरों के मालिक बने

    एलन मस्क

    इमेज स्रोत, Reuters

    टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने ट्विटर में 9.2 फीसदी हिस्सेदारी ख़रीद ली है. यूएस एसईसी (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन) फाइलिंग के मुताबिक़ टेस्ला के फाउंडर मस्क ने 14 मार्च को ट्विटर के 73,486,938 शेयर ख़रीद लिए थे.

    शुक्रवार को ट्विटर की क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से यह हिस्सेदारी 2.89 अरब डॉलर के क़रीब बैठती है. मस्क की ओर से हिस्सेदारी ख़रीदने की ख़बरों के बाद ट्विटर के शेयर प्री-मार्केट ट्रेडिंग में 25 फ़ीसदी तक बढ़ गए.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस ख़रीदारी के बाद एलन मस्क ट्विटर के सबसे बड़े स्टेकहोल्डर्स में शामिल हो गए हैं. उनकी हिस्सेदारी अब ट्विटर के फाउंडर जैक डोर्सी से भी ज्यादा हो गई है. डोर्सी के पास ट्विटर की 2.25 फीसदी हिस्सेदारी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मस्क ट्विटर का खूब इस्तेमाल करते हैं. ट्विटर पर उनके 8 करोड़ फॉलोअर हैं. हालांकि उन्होंने हाल में कहा था कि वह नया सोशल प्लेटफॉर्म बनाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं.

    पिछले महीने मस्क ने अपने फॉलोअर्स से कहा था कि क्या वे मानते हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फ्री स्पीच को बढ़ावा देता है. इसके बाद उन्होंने पूछा, '' क्या अब एक नए प्लेटफॉर्म की जरूत है? '

  16. श्रीनगर चरमपंथी हमले में सीआरपीएफ़ के एक जवान की मौत, एक घायल

      • Author, माजिद जहांगीर
      • पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, श्रीनगर से
    श्रीनगर

    इमेज स्रोत, ANI

    केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सोमवार को चरमपंथियों ने श्रीनगर के मैसुमा इलाक़े में सीआरपीएफ़ के जवानों पर गोली चलाई. फ़ायरिंग की इस घटना में दो जवान घायल हो गए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    दोनों ही घायल जवानों को फ़ौरन श्रीनगर के श्री महाराजा हरी सिंह अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया. सीआरपीएफ़ के अधिकारी ने बताया कि घायल जवानों में से एक की मौत हो गई है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाक़े को घेर लिया है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है.

  17. पाकिस्तान में राजनीतिक संकट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई मंगलवार तक टली

    पाकिस्तान का सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान में नेशनल असेंबली को भंग करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई मंगलवार दोपहर 12 बजे तक टाल दी गई है.

    सोमवार को इमरान सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर की ओर से खारिज करने की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी. लेकिन इसे मंगलवार को 12 बजे तक के लिए टाल दिया गया.

    पाकिस्तानी खबार डॉन की वेबसाइट मुताबिक पाकिस्तान के चीफ जस्टिस उमर अता बांदियाल ने कहा कि कोर्ट इस मामले में आज कोई वाजिब आदेश जारी नहीं करेगा. एक बड़ी बेंच की ओर से मामले को सुनवाई के लिए मंज़ूर करने के बाद उन्होंने यह टिप्पणी की.

    इससे पहले विपक्षी पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने एक याचिका दायर कर कहा था कि मामले की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट के सभी 16 जजों की बेंच बनाई जानी चाहिए. लेकिन ये मांग खारिज कर दी गई थी. बेंच ने कहा '' विपक्ष को अगर हम पर भरोसा नहीं है तो हमारे यहाँ मौजूद रहने का कोई मतलब नहीं.''

    पीपीपी के वकील फारूक एच नाइक ने जब फुल कोर्ट के गठन की मांग की तो चीफ जस्टिस ने नाराजगी जताते हुए कहा, ''अगर इस बेंच के किसी जज की काबिलियत पर कोई शक है तो हम अभी उठेंगे.'' जिसके बाद फारूक एच नाइक ने इस पर जोर नहीं दिया.

    सोमवार की सुनवाई के दौरान नाइक ने जल्दी फैसला सुनाने की अपील करते हुए कहा था कि राष्ट्रपति ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री के लिए दो लोगों के नाम मांगे हैं. लेकिन जस्टिस अहसान ने कहा '' आज फैसला सुनाना संभव नहीं है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दूरगामी असर होगा. हम राजनीतिक पार्टियों की राय का सम्मान करते हैं.

    जस्टिस बांदियाल ने कहा, '' हम हवा में फैसला नहीं सुना सकते.'' इसके बाद सुनवाई कल 12 बजे तक के लिए टाल दी गई.

  18. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत के नए विदेश सचिव होंगे विनय मोहन कवात्रा

    विनय मोहन क्वात्रा

    इमेज स्रोत, Vinay Mohan

    भारत सरकार ने विनय मोहन कवात्रा को नया विदेश सचिव नियुक्त किया है.

    कवात्रा मौजूदा विदेश सचिव हर्ष वर्धन शृंगला के रिटायरमेंट के बाद पद संभालेंगे.

    शृंगला 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं.

    विनय मोहन कवात्रा इस समय नेपाल में भारत के राजदूत हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  19. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा- पंजाब में जंगल राज, ऐसी अराजकता कभी नहीं देखी

    नवजोत सिंह सिद्धू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि उन्होंने पंजाब में ऐसी अराजकता कभी नहीं देखी. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ पत्रकारों से बातचीत में सिद्धू ने कहा कि राज्य में किसी को क़ानून-व्यवस्था का डर नहीं है. सिद्धू ने इसे जंगल राज कहा. उन्होंने कहा- दिन दहाड़े हत्याएँ हो रही हैं. राज्य में क़ानून व्यवस्था और शांति के अलावा कोई और प्राथमिकता नहीं होनी चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और भगवंत मान इस समय मुख्यमंत्री हैं. विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल करके सरकार बनाई है. कांग्रेस और अकाली दल का प्रदर्शन बहुत ख़राब रहा. कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहे चरणजीत सिंह चन्नी तो दोनों सीटों से चुनाव हार गए. जबकि पंजाब कांग्रेस की कमान संभाल रहे सिद्धू भी हार गए थे. कांग्रेस की हार के बाद सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था.

  20. इमरान ख़ान ने कहा- मुल्क के साथ हो रही है गद्दारी, लोग सड़कों पर उतर कर करें विरोध

    इमरान खान

    इमेज स्रोत, Reuters

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ने लोगों के सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि जनता को देश के मौजूदा राजनीतिक गतिरोध को लेकर विरोध करना चाहिए.

    उन्होंने लोगों से विरोध प्रदर्शन की अपील की. लोगों को संबोधित करते हुए इमरान ने कहा, '' मैं भी इस प्रोटेस्ट में शामिल होउंगा. हम ये रेड ज़ोन के बाहर इस्लामाबाद में प्रोटेस्ट करेंगे. हमारा प्रोटेस्ट शांतिपूर्ण होगा. हमेशा हमारा प्रोटेस्ट शांतिपूर्ण ही होता है. ''

    उन्होंने कहा, ''मुल्क के खिलाफ़ गद्दारी हो रही है. गद्दारी का मतलब बाहर के एजेंडे के ऊपर हुकूमत को गिराने की कोशिश हो रही है. देश में पॉलिटिशियन्स को ख़रीदा जा रहा है. इनके जो रेट लग रहे हैं. उनके ख़िलाफ़ मैं आज इस्लामाबाद में विरोध प्रदर्शन करूँगा. ''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने आरोप लगाया कि लाहौर के एक होटल में भी राजनीतिक नेताओं की ख़रीद-फरोख्त हो रही है. उस होटल के बाहर भी प्रदर्शन होना चाहिए.

    इससे पहले नेशनल असेंबली को भंग किए जाने को चुनौती देने के मामले में पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई मंगलवार दोपहर 12 बजे तक टाल दी गई.

    रविवार को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने इमरान खान के खिलाफ़ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया था. उन्होंने संविधान के अनुच्छेद पांच का हवाला देकर प्रस्ताव को खारिज कर दिया था. इसके बाद इमरान खान ने नेशनल असेंबली भंग कर देश में नए चुनाव कराने की मांग की थी. राष्ट्रपति ने इमरान की इस मांग को मान लिया था.