तुर्की को दोनेत्स्क और लुहान्स्क पर रूस का कदम नामंजूर: अर्दोआन

तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फ़ोन करके जताया विरोध

लाइव कवरेज

अभिजीत श्रीवास्तव, भूमिका राय and अनंत प्रकाश

  1. दोनेत्स्क और लुहान्स्क पर रूस का कदम तुर्की को नामंजूर: अर्दोआन

    अर्दोआन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, रेचेप तैय्यप अर्दोआन

    तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा है कि उनका देश यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ रूस के कदम को मान्यता नहीं देता.

    रूस ने यूक्रेन में विद्रोहियों के वर्चस्व वाले इलाके दोनेत्स्क और लुहान्स्क को मान्यता दे दी है. अर्दोआन ने इस कदम का विरोध जताने के लिए रूसी राष्ट्रपति को फोन किया था.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक खबर के मुताबिक अर्दोआन के दफ्तर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तुर्की के राष्ट्रपति ने पुतिन को फोन कर कहा कि इस क्षेत्र में सैन्य संघर्ष से किसी का भला नहीं होगा. उन्होंने इस समस्या के हल के लिए अपनी मदद का प्रस्ताव भी दोहराया.

    अर्दोआन ने कहा कि वह क्षेत्रीय मुद्दों पर रूस के सहयोग की कीमत समझते हैं. वह चाहते हैं इन मामलों पर रूस की भूमिका बनी रहनी चाहिए. अर्दोआन ने कहा कि सैन्य संघर्ष के बजाय कूटनीतिक कोशिशों से यूक्रेन-रूस का टकराव टल सकता है. नेटो में भी तुर्की का यह सकारात्मक रुख बरकरार रहेगा.

    इससे पहले मीडिया रिपोर्टों में अर्दोआन के हवाले से कहा गया था तुर्की रूस या यूक्रेन से अपने संबंध नहीं तोड़ सकता. रूस की ओर से यूक्रेन में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके दोनेत्स्क और लुहान्स्क को मान्यता दिए जाने की पश्चिमी देशों ने कड़ी आलोचना की है. अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के कुछ देशों ने रूस की बड़ी कंपनियों और बैंकों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं.

    अमेरिका ने कहा है कि अगर रूस यूक्रेन पर पूरी तरह हमला कर देता है तो उस पर और बड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे.

    सायबर अटैक

    इमेज स्रोत, Reuters

    यूक्रेन में साइबर हमला

    पॉल एडम्स

    बीबीसी संवाददाता

    इसी बीच रूस के साथ युद्ध की आशंकाओं के बीच यूक्रेन की सरकारी वेबसाइटों पर साइबर हमला होने की ख़बर आ रही है.

    यूक्रेन सरकार के एक अंग रणनीतिक संचार केंद्र ने बीबीसी की यूक्रेन सेवा को बताया है कि एक बड़े स्तर के साइबर हमले का सामना किया जा रहा है.

    इससे एक हफ़्ते पहले भी वेबसाइटों को इसी तरह निशाना बनाया गया था.

    यूक्रेन के एक अधिकारी ने कहा है, “हमने इससे पहले ऐसा कुछ नहीं देखा जो कि इस स्तर पर किया गया हो”

  2. राजस्थान ने की सेवानिवृत कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की घोषणा

      • Author, मोहर सिंह मीणा
      • पदनाम, जयपुर से, बीबीसी हिंदी के लिए
    अशोक गहलोत

    इमेज स्रोत, DIPR, Rajasthan

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को वर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए कई बड़ी घोषणाएं की हैं. कृषि के लिए भी पहली बार अलग से बजट पेश किया गया है. सरकार इस बजट को ऐतिहासिक बता रही है. जबकि विपक्ष ने इसे जनता को निराश करने वाला बताया है.

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट पेश करते हुए राज्य के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की बड़ी घोषणा की है. सीएम गहलोत ने आगामी वर्ष से यह लाभ देने की घोषणा की है.

    1 जनवरी 2004 और इसके बाद भर्ती सरकारी कर्मचारियों को नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के तहत कोंट्रीब्यूट्री पेंशन का ही प्रावधान किया गया है, जिसके लागू होने के बाद पेंशन के लिए कर्मचारियों को ख़ुद पैसा कटवाना होता है. पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा से राजस्थान सरकार के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है.

    यह घोषणा करते हुए सीएम गहलोत ने कहा, "नवीन पेंशन योजना के कारण अभी से कार्मिकों में सेवानिवृति के बाद वृद्धावस्था में जीवनयापन के लिए असुरक्षा का भाव उत्पन्न हो गया है, जो कि हमारे लिए चिंता का विषय है."

    उन्होंने कहा, "हम सभी जानते हैं कि सरकारी शासन से जुड़े कर्मचारी भविष्य के प्रति सुरक्षित करें तभी सेवाकाल में वे सुशासन के लिए अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं."

    वसुंधरा राजे

    इमेज स्रोत, VASUNDHARA RAJE

    मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में इस घोषणा को राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक फ़ैसला बताया और कहा कि दूसरे राज्यों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी.

    राज्य सरकार के इस बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मीडिया से कहा, "जनता को निराश करने वाला बजट है. यह नीति का बजट नहीं, मेरे हिसाब से राजनीति का बजट है. मुझे इसमें कोई विज़न दिखा नहीं. किसानों के लिए पहली बार बजट की घोषणा की है, परंतु किसानों के साथ भी छलावा है."

  3. विजय माल्या, मेहुल चोकसी और नीरव मोदी से मिले 18000 करोड़: केंद्र सरकार

    विजय माल्या

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, विजय माल्या

    केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि भारत से भागने वाले व्यवसायी विजय माल्या,नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से बैंकों को 18000 करोड़ रुपये वापस मिले हैं.

    केंद्र सरकार ने ये जानकारी सुप्रीम कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय की शक्तियों को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई के दौरान दी है.

    अदालत में सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया है कि प्रवर्तन निदेशालय 4,700 पीएमएलए मामलों की जांच कर रहा है.

    इसके साथ ही बीते पांच सालों में साल दर साल जांच के लिए सामने आने वाले मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.

    बता दें कि किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक रहे उद्योगपति विजय माल्या के ख़िलाफ़ भारत में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कई मामले लंबित हैं.

    माल्या फिलहाल ब्रिटेन में हैं जहां उन्हें अदालत की ओर से जमानत मिली हुई है.

    फरवरी 2019 में ब्रितानी सरकार द्वारा प्रत्यर्पण का आदेश जारी होने के बाद से माल्या ब्रितानी अदालतों में अपने लिए उपलब्ध सभी विकल्पों का उपयोग कर चुके हैं.

    माल्या पर तमाम बैंकों का 9000 करोड़ रुपये से ज़्यादा का कर्ज है.

    वहीं, पंजाब नेशनल बैंक फ्रॉड केस में मुख्य अभियुक्त नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर बैंक को 13000 करोड़ से ज़्यादा रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है.

  4. नवाब मलिक गिरफ़्तारी मामला: ममता बनर्जी ने पवार को फ़ोन किया और बोलीं....

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, NURPHOTO

    इमेज कैप्शन, ममता बनर्जी

    महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी मामले में बीजेपी विरोधी पार्टियां एनसीपी के साथ एकजुटता दिखा रही हैं.

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने इस मामले में एनसीपी चीफ शरद पवार को फ़ोन किया और उनके साथ होने की बात की.

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ममता बनर्जी ने शरद पवार से फ़ोन पर दस मिनट तक बात की. उन्होंने पवार के साथ एकजुटता दिखाते हुए कहा कि बीजेपी विरोधी पार्टियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सुबह से क्या-क्या हुआ?

    प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में लंबी पूछताछ के बाद बुधवार को मलिक को गिरफ्तार किया. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ़्तार करने के पहले करीब आठ घंटे तक नवाब मलिक से पूछताछ की. बाद में विशेष अदालत ने उन्हें तीन मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने ईडी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि नवाब मलिक से मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की गई. उन पर आरोप है उन्होंने दाऊद इब्राहिम गैंग के एक शख्स से जमीन खरीदी थी.

    गिरफ़्तारी के बाद ईडी के अधिकारी मेडिकल चेकअप के लिए नवाब मलिक को मुंबई के जेजे अस्पताल ले गए. इस बीच एनसीपी के कई कार्यकर्ता ईडी दफ़्तर के बाहर जमा हो गए और नवाब मलिक की गिरफ़्तारी पर विरोध जाहिर किया. अपनी गिरफ्तारी पर मलिक ने कहा, मुझे गिरफ़्तार किया गया है लेकिन मैं डरूंगा नहीं. मैं लड़ूंगा और जीतूंगा"

  5. अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद चरमपंथियों को लेकर पूरी दुनिया चिंतित: विदेश मंत्री जयशंकर

    विदेश मंत्री एस जयशंकर

    इमेज स्रोत, TWITTER/DR. S. JAISHANKAR

    इमेज कैप्शन, विदेश मंत्री एस जयशंकर

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान की ज़मीन के ‘चरमपंथी गतिविधियों में इस्तेमाल की आशंका अब भी बरकरार’ है.

    जयशंकर ने कहा, “सिर्फ़ भारत ही नहीं बल्कि पूरी अंतरराष्ट्रीय बिरादरी वहां विदेशी लड़ाकों और चरमपंथी संगठनों की मौजूदगी को लेकर फ़िक्रमंद है.”

    पेरिस की एक थिंक टैंक की चर्चा के दौरान अफ़ग़ानिस्तान से जुड़े सवाल के जवाब में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, “मुझे लगता है कि कई सारे देश सावधानीपूर्वक देख रहे हैं कि अफ़ग़ानिस्तान में क्या हो रहा है. वो देख रहे हैं कि जब से तालिबान ने शासन करना शुरु किया तब से क्या कोई बदलाव आया है.”

    उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं लगता है कि किसी ने ऐसी कोई विश्वसनीय सूचना दी हो कि वहां स्थिति बेहतर हुई है. अफ़ग़ानिस्तान की ज़मीन के (चरमपंथी गतिविधियों)इस्तेमाल की चिंता अब भी बरकरार है.”

    उन्होंने कहा कि अगस्त 2021 में जब भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहा था, तब इस मामले में जो प्रस्ताव मंजूर किया था, उस दिशा में अब तक ख़ास प्रगति नहीं हुई है.

    तालिबान के मददगार दिखे बिना अफ़ग़ानिस्तान के लोगों की मदद करने का मुद्दा क्या अंतरराष्ट्रीय जगत के लिए दुविधा का मामला है, ये पूछने पर जयशंकर ने कहा, “ये एक जटिल मुद्दा है.”

    उन्होंने आगे कहा,“अफ़ग़ान लोगों की मदद के लिए रास्ते तलाशे जाने चाहिए.”

    चीन-रूस-पाक के संभावित गठजोड़ पर क्या बोले?

    क्वाड की तर्ज पर रूस, चीन, पाकिस्तान और ईरान के बीच गठजोड़ तैयार होने की संभावना को विदेश मंत्री जयशंकर ने ख़ारिज किया.

    उन्होंने कहा, “ज़रूरी नहीं है कि चार कोने मिलकर कोई ज्यामिति तैयार कर दें. ”

    उन्होंने कहा कि क्वाड सदस्यों (भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया) के नेतृत्व स्तर पर काफी बातचीत और प्रतिबद्धता के बाद इस गठबंधन को आकार मिल सका. उन्होंने चर्चा के जरिए अपने आप आकार तैयार नहीं होता. इसके लिए कुछ और भी चाहिए होता है.

  6. नवाब मलिक की गिरफ़्तारी के बाद शरद पवार ने बुलाई बैठक

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को नवाब मलिक की गिरफ़्तारी के बाद अपने घर पर पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है.

    इस मीटिंग में शामिल होने के लिए राजेश टोपे, छगन भुजबल और अजीत पवार पहुंच चुके हैं.

    बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार सुबह एनसीपी नेता नवाब मलिक के साथ पूछताछ के बाद मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उन्हें गिरफ़्तार कर लिया है.

    गिरफ़्तारी के बाद अस्पताल ले जाते समय नवाब मलिक ने कहा है कि वे डरेंगे नहीं, लड़ेंगे और जीतेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. बीबीसी हिन्दी का डिजिटल बुलेटिन ‘दिनभर’, सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली से

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  8. नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर कहा- दिल्ली जाने में कोई दिलचस्पी नहीं

    नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने की ख़बरों को ख़ारिज किया है. ऐसी रिपोर्टें आई थी कि विपक्ष उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बना सकता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत में राष्ट्रपति का चुनाव जुलाई में होना है. पत्रकारों से बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा- कहाँ कोई दिल्ली भेज रहा है. मुझे तो ये सुनकर आश्चर्य हुआ. मुझसे इस बारे में कभी भी किसी ने चर्चा नहीं की. मेरी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है. मेरी समाज सुधार में, विकास में दिलचस्पी है. वो काम मैं कर रहा हूँ.

    प्रशांत किशोर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कुछ अख़बारों में ऐसी रिपोर्टें छपी थी कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने नीतीश कुमार को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने की संभावनाओं पर विपक्षी पार्टियों के नेताओं से बैठकें शुरू कर दी हैं. प्रशांत किशोर नीतीश कुमार के विश्वासपात्र रहे हैं. पिछले दिनों दिल्ली में नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर की मुलाक़ात भी हुई थी.

  9. सुप्रीम कोर्ट ने फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का नाम बदलने का दिया सुझाव

    आलिया भट्ट

    इमेज स्रोत, Universal PR

    सुप्रीम कोर्ट ने फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के निर्माताओं को फ़िल्म का नाम बदलने का सुझाव दिया है. ये फ़िल्म शुक्रवार को रिलीज़ होने वाली है. अपने को गंगूबाई काठियावाड़ी के दत्तक पुत्र कहने वाले बाबूजी रावजी शाह ने सुप्रीम कोर्ट में इस संबंध में याचिका दाखिल की थी. भंसाली प्रोडक्शन की इस फ़िल्म में आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई है. इस फ़िल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली हैं. सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को इस मामले में सुनवाई करेगा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    जस्टिस इंदिरा बैनर्जी और जस्टिस जेके माहेश्वरी की खंडपीठ ने संजय लीला भंसाली के वकील सिद्धार्थ दवे से कहा है कि वो सुप्रीम कोर्ट का निर्देश निर्माताओं को बताएँ. बाबूजी रावजी शाह पहले मुंबई हाई कोर्ट पहुँचे थे, लेकिन वहाँ उनकी याचिका ख़ारिज हो गई थी. जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था. बाबूजी रावजी शाह ने इस फ़िल्म के नाम के अलावा कई अन्य चीज़ों पर भी आपत्ति जताई है और फ़िल्म की रिलीज रोकने की मांग की है.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    ये फ़िल्म उस गंगूबाई की ज़िंदगी से प्रेरित है, जो 1960 के दशक में मुंबई के कमाठीपुरा में 'वेश्यालय' चलाती थीं. फ़िल्म 'माफ़िया क्वीन्स ऑफ मुंबई' नाम की किताब पर आधारित है, जिसे एस. हुसैन ज़ैदी और जेन बोर्गेस ने लिखी है. गंगूबाई का असली नाम गंगा हरजीवनदास काठियावाड़ी था. उनका जन्म गुजरात के काठियावाड़ में हुआ था और वो वहीं पलीं-बढ़ीं.

  10. यूक्रेन में आपातकाल लागू किए जाने से क्या बदलेगा?

    मिरोस्लावा पेत्सा

    बीबीसी न्यूज़ यूक्रेन, कीएफ़

    यूक्रेन का एक सैनिक

    इमेज स्रोत, Reuters

    रूस के साथ युद्ध की आशंकाओं के बीच यूक्रेन की सुरक्षा परिषद ने आपातकाल लागू करने का एलान किया है.

    यूक्रेन की संसद को अगले 48 घंटों में इस मुद्दे पर अपनी सहमति देनी है.

    लेकिन संसद इस मुद्दे पर अगले कुछ मिनटों या घंटे भर में सहमति दे सकती है. यह आपातकाल दोनेत्स्क और लुहांस्क को छोड़कर पूरे यूक्रेन में लागू होगा.

    लेकिन आपातकाल लागू होने का ज़मीन पर क्या असर होगा. आपातकाल के बाद जो सबसे पहला कदम उठाया जाएगा, उसका ज़िक्र राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने देश के नाम अपने संदेश में किया था.

    ये कदम यूक्रेन द्वारा अपने आरक्षित सैनिकों को बुलाना था.

    मुझे इस बात की जानकारी है कि आज कई महिलाओं और पुरुषों को बुलाया गया था और वे सैन्य दफ़्तरों में गए हैं.

    लेकिन आपातकाल का मतलब मार्शल लॉ लागू करना नहीं हैं.

    सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव ने बताया है कि अगर रूस की ओर से हमला बढ़ता है तो मार्शल लॉ भी लागू किया जा सकता है.

    इसके साथ ही यूक्रेन के लोगों को आपातकाल महसूस नहीं होगा.

    लेकिन इस कदम से यूक्रेन सरकार को अपनी अवाम और राष्ट्र को एक संभावित ख़तरे से बचाने का अधिकार मिलेगा.

  11. दिल्ली दंगों की बरसी पर पाकिस्तान की ओर से आया ये बयान

    दिल्ली दंगे 2020

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और ख़ासकर संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से अपील की है कि वो भारत को अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से मुसलमानों के ख़िलाफ़ बड़े और व्यवस्थित मानवाधिकार उल्लंघन के लिए जवाबदेह ठहराए. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि भारत को ग़ैर क़ानूनी रूप से नियंत्रण में लिए जम्मू-कश्मीर में राज्य प्रायोजित आतंकवाद को रोकने के लिए मजबूर करना चाहिए.

    पाकिस्तान ने ये भी कहा है कि कश्मीरियों को संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव के तहत आत्मनिर्णय का अधिकार दिया जाना चाहिए. बयान में कश्मीर से भारतीय सैनिकों की मौजूदगी को भी ख़त्म करने की मांग की गई है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने ये बयान वर्ष 2020 में हुए दिल्ली दंगों की दूसरी बरसी पर जारी किया है. बयान के मुताबिक़ 2020 का दिल्ली दंगा मुसलमानों के साथ भेदभाव और अमानवीयता भारत के व्यवस्थित अभियान का सबसे खौफ़नाक प्रदर्शन है.

    दिल्ली दंगे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान ने ये भी कहा है कि बीजेपी के एक सीनियर नेता ने गद्दारों को गोली मारने की बात कही थी, जब सीएए के ख़िलाफ़ प्रदर्शन चल रहे थे. ये दिखाता है कि भारत में मुसलमानों के ख़िलाफ़ नफ़रत और सरकार प्रायोजित उन्माद कितनी गहराई तक है. पाकिस्तान ने ये भी आरोप लगाया है कि जम्मू-कश्मीर में 31 साल पहले 1991 में कश्मीरी महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ था और उसके पीड़ित आज भी न्याय का इंतज़ार कर रहे थे.

  12. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा- ईमानदार बातचीत के लिए तैयार

    पुतिन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि रूस अभी भी यूक्रेन के मसले पर पश्चिमी देशों के साथ राजनयिक समाधान तलाशने के लिए तैयार है. लेकिन इस समाधान में रूस का हित और उसके नागरिकों की सुरक्षा को किसी भी क़ीमत पर नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है.

    उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई समझौता नहीं किया जा सकता है.

    एक वीडियो संदेश में पुतिन ने कहा कि वे शुरू से लेकर अभी तक एक ईमानदार वार्ता के लिए तैयार हैं.

    अपने संबोधन में उन्होंने रूस के सैन्य बलों के तैयारी की तारीफ़ की और कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि वे देश हित के लिए सदैव खड़े रहेंगे.

    अमेरिका की एक स्पेस टेक्नॉलॉजी कंपनी मैक्सर टेक्नॉलजीज ने कई सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें दावा किया गया है कि पश्चिमी रूस में सैनिकों की नई तैनाती हुई है और उपकरण भी लाए गए हैं.

    ये भी कहा गया है कि 100 से ज़्यादा गाड़ियाँ भी दक्षिणी बेलारूस में देखी जा सकती हैं. ये सभी इलाक़े यूक्रेन की सीमा के क़रीब हैं.

    रूस और बेलारूस ने हाल के दिनों में व्यापक स्तर पर सैन्य अभ्यास किए हैं. लेकिन किसी ने भी ताज़ा तस्वीरों पर टिप्पणी नहीं की है.

  13. LIVE: भारत में महिला खिलाड़ियों के खेल पर ध्यान देना क्यों ज़रूरी?

    मोहाली के हॉकी ग्राउंड से बीबीसी की मनप्रीत (कैमरा- मयंक)

  14. रूस के राजदूत ने कहा- प्रतिबंधों का असर अमेरिका में भी होगा

    रूस के राजदूत

    इमेज स्रोत, TASS via Getty Images

    रूस के हालिया क़दम के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय यूनियन और हंगरी जैसे देशों ने उस पर कड़े और सख़्त आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं.

    ये प्रतिबंध निश्चित तौर पर रूस को प्रभावित करेंगे लेकिन अमेरिका में रूस के राजदूत ने रूस की रिया नोवोस्ती न्यूज़ एजेंसी को दिए एक साक्षात्कार में कहा है कि इन प्रतिबंधों का असर अमेरिका पर भी पड़ेगा.

    अपने साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर पश्चिमी देशों और अमेरिका के लगाए प्रतिबंध विश्व बाज़ार को प्रभावित करेंगे. साथ ही इससे अमेरिकियों से हित भी प्रभावित होंगे. लेकिन उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि बावजूद इसके(प्रतिबंधों) के रूस अपनी विदेश नीति बदलने के लिए मजबूर नहीं होगा.

    एनेतोली एंतोनोव ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमारे ख़िलाफ़ लागू किए गए प्रतिबंध वैश्विक वित्तीय और एनर्जी मार्केट को नुकसान पहुँचाएँगे.

    जानकारों का कहना है कि रूस के लिए अमेरिका ने जो आर्थिक प्रतिबंध लगाएं हैं उससे उसे तुलनात्मक तौर पर उतना जोखिम नहीं उठाना होगा. लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ख़ुद यह स्वीकार कर चुके हैं कि रूस पर प्रतिबंध लगाने से ऊर्जा क़ीमते प्रभावित होंगी.

    बाइडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका ने क्या प्रतिबंध लगाए हैं?

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से दो वित्तीय संस्थाओं, वीईबी और रूसी मिलिट्री बैंक के ख़िलाफ़ लगाया गया प्रतिबंध सबसे ताज़ा है.

    साथ ही बाइडन ने ये भी कहा कि रूसी अर्थव्यवस्था के कुछ हिस्सों को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था से हटाया जा रहा है. साथ ही रूस के उच्च वर्ग और उनके परिवारों पर भी प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.

    बाइडन ने कहा कि अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ सावधानीपूर्वक समन्वय बना रहा है, और सच में, उन्होंने जिन प्रतिबंधों की घोषणा की वो उनसे पहले यूरोपीय देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों की कड़ी में था.

  15. शतरंज में भारत की नई सनसनी प्रज्ञानंद के मुरीद हुए मोदी

    प्रज्ञानंद

    इमेज स्रोत, @mygovindia

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों शतरंज की दुनिया में सनसनी फैलाने वाले आर प्रज्ञानंद को बधाई दी है और कहा है कि सभी उनकी सफलता से ख़ुश हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि चर्चित चैम्पियन मैग्नस कार्लसन के ख़िलाफ़ जीत हासिल करने पर गर्व है और वे प्रज्ञानंद को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पिछले दिनों तमिलनाडु के 16 वर्षीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने एयरथिंग्स मास्टर्स ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में वर्ल्ड चैम्पियन कार्लसन को हराकर दुनिया को चौंका दिया था. हालाँकि इसके बाद उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा और वे क्वार्टर फ़ाइनल में जगह नहीं बना पाए. लेकिन वर्ल्ड चैम्पियन को हराने के कारण उन्हें भारत में ख़ूब सराहना मिली. विश्वनाथन आनंद से लेकर सचिन तेंदुलकर और कई राजनेताओं ने प्रज्ञानंद की सराहना की.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने भी उन्हें बधाई दी थी और उम्मीद जताई कि भविष्य में उन्हें ऐसी और जीत मिले.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  16. ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड ने रूस के राजदूतों को किया तलब

    पीएम ऑस्ट्रेलिया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड ने रूस के राजदूतों को तलब किया है.

    ख़बरों के मुताबिक़, दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों की ओर से रूस के राष्ट्रपति के हालिया क़दम पर अपना विरोध और आपत्ति जताने के लिए राजदूत को बुलाया गया है.

    ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने अपने एक बयान में कहा कि उनकी सरकार फिलहाल रूस के राजदूत को निष्कासित करने का क़दम नहीं उठा रही है लेकिन वह इस मसले पर दूसरे देशों के नेताओं के साथ मिलकर चर्चा करेंगें और इसके विकल्प तलाशने की कोशिश करेंगे.

    आपको बता दें कि किसी देश के राजदूत को निष्कासित करना कूटनीति कार्रवाई में सबसे सख़्त क़दम के रूप में देखा जाता है.

  17. यूक्रेन ने अपने नागरिकों से तत्काल रूस छोड़ने के लिए कहा

    यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा

    रूस के साथ युद्ध की आशंकाओं के बीच यूक्रेन ने अपने नागरिकों से तत्काल प्रभाव से रूस छोड़ने के लिए कहा है.

    इसके साथ ही यूक्रेन सरकार ने अपने नागरिकों को रूस की यात्रा नहीं करने का निर्देश दिया है.

    रूसी भाषा में जारी इस बयान में कहा गया है, "विदेश मंत्रालय का सुझाव है कि यूक्रेन के नागरिक रूसी संघ की यात्रा करने से परहेज करें, और जो लोग इस देश में हैं, वे तुरंत अपना क्षेत्र छोड़ दें.”

    इस बयान में ये भी कहा गया है कि यूक्रेन के ख़िलाफ़ रूस की आक्रामकता बढ़ने की वजह से वह रूस में मौजूद लोगों को काउंसलर असिस्टेंस उपलब्ध नहीं करा पाएगा.

    यूक्रेन सरकार के इस कदम का असर उन लाखों यूक्रेन वासियों पर पड़ेगा जो इस समय रूस में रह रहे हैं.

  18. यूक्रेन सरकार ने अगले तीस दिनों के लिए आपातकाल का एलान किया

    यूक्रेन का एक सैनिक

    इमेज स्रोत, Reuters

    यूक्रेन सरकार ने रूस के साथ युद्ध की आशंकाओं के बीच अगले तीस दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा कर दी है.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स और एएफ़पी के मुताबिक़, फिलहाल इस आपातकाल की अवधि 30 दिन तक रहेगी जिसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है.

    एएफ़पी के मुताबिक़, यूक्रेन की सुरक्षा परिषद ने राष्ट्रीय आपातकाल लगाने के फैसले को मंजूरी दे दी है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हालांकि, यह आपातकाल यूक्रेन से अलग हुए हिस्सों दोनेत्सक और लुहांस्क में लागू नहीं होगा. ये इलाके अलगाववादियों के कब्जे में बताए जाते हैं.

  19. गिरफ़्तारी के बाद नवाब मलिक ने कहा- डरेंगे नहीं, लड़ेंगे और जीतेंगे

    नवाब मलिक

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ़्तारी के बाद नवाब मलिक ने कहा है कि वे डरेंगे नहीं, लड़ेंगे और जीतेंगे. गिरफ़्तारी के बाद अस्पताल ले जाते समय उन्होंने ये बातें कहीं.

    प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक को गिरफ़्तार कर लिया है. मेडिकल जाँच के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.

    महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और कांग्रेस के नेता अशोक चव्हाण ने कहा है कि राजनीति का स्तर गिर चुका है. अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के सीएम भी रह चुके हैं. उन्होंने कहा- ये बहुत निचले स्तर की राजनीति है. केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल ठीक नहीं.

    महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा है कि नवाब मलिक को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए. ये नैतिकता है और महाराष्ट्र की परंपरा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बुधवार सुबह नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी पूछताछ के लिए अपने दफ़्तर ले गए थे. अब कई घंटों तक चली पूछताछ के बाद नवाब मलिक को गिरफ़्तार कर लिया गया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने ईडी के अधिकारियों के हवाले से बताया था कि नवाब मलिक से मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ की जा रही है. पिछले दिनों ईडी ने दाउद इब्राहिम के भाई इक़बाल कासकर को भी गिरफ़्तार किया था. ईडी दफ़्तर के बाहर बड़ी संख्या में एनसीपी के कार्यकर्ता मौजूद हैं.

    समीर वानखेड़े

    इमेज स्रोत, Twitter

    उद्धव ठाकरे की सरकार में नवाब मलिक के पास अल्पसंख्यक, उद्यम और कौशल विकास का कैबिनेट मंत्रालय है. साथ ही वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं और पार्टी के मुंबई शहर के अध्यक्ष भी हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    शाहरुख़ ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान की ड्रग मामले में गिरफ़्तारी के बाद से ही नवाब मलिक खासे सक्रिय दिखे हैं. वह लगातार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई के डिविजनल डायरेक्टर रहे समीर वानखेड़े और उनके परिवार पर आरोप लगाते रहे.

    उन्होंने समीर वानखेड़े के जन्म से लेकर विवाह के तथ्यों और परिवार तक पर कई आरोप लगाए जिसके चलते अब समीर वानखेड़े की भी जांच चल रही है. बुधवार को ही समीर वानखेड़े अपना बयान दर्ज कराने ठाणे के पुलिस थाने पहुँचे थे.

  20. उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 LIVE: रायबरेली में मतदान और क्या हैं मुद्दे