जाने माने अभिनेता रमेश देव का 93 की उम्र में निधन

अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना समेत कई मशहूर कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले प्रसिद्ध मराठी, बॉलीवुड अभिनेता रमेश देव का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है.

लाइव कवरेज

पंकज प्रियदर्शी, भूमिका राय and प्रियंका झा

  1. बढ़ते यूक्रेन संकट के बीच, दो हज़ार सैनिकों को यूरोप में तैनात करेगा अमेरिका

    जो बाइडेन

    इमेज स्रोत, EPA

    यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की आशंका के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस सप्ताह यूरोप में अतिरिक्त सैनिकों को भेजने का निर्णय किया है. बाइडेन क़रीब 2 हज़ार सैनिकों को यूरोप की सीमा पर भेजेंगे. व्हाइट हाउस के अधिकारी ने यह जानकारी दी.

    ये 2 हज़ार सैनिक फ़ोर्ट ब्रैग, नॉर्थ कैरोलाइना से पोलैंड और जर्मनी भेजे जाएंगे. वहीं, जर्मनी में पहले से मौजूद 1,000 सैनिकों को रोमानिया में तैनात किया जाएगा.

    मॉस्को लगातार यूक्रेन पर हमले के कयासों को ख़ारिज कर रहा है लेकिन उसने यूक्रेन की सीमा से सटे इलाके में क़रीब एक लाख़ सैनिकों को तैनात किया है. रूस नहीं चाहता कि यूक्रेन अमेरिका की अगुवाई वाले सैन्य गठबंधन नेटो में शामिल हो.

    यह संकट रूस द्वारा यूक्रेन के दक्षिणी हिस्से में स्थिति क्राइमिया पर कब्ज़ा कने के आठ साल बाद उपजा है. रूस यूक्रेन के पूर्वी डोनबास क्षेत्र में विरोध गुटों को भी समर्थन देता है.

    रूस का यूक्रेन पर आरोप है कि वह पूर्व में शांति क़ायम करने को लेकर हुए अंतरराष्ट्रीय समझौते को लागू करने में विफल रहा. यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में रूस समर्थित विरोधियों का वर्चस्व है और साल 2014 से लेकर अब तक यहां कम-से-कम 14 हज़ार लोग मारे जा चुके हैं.

    यूरोप भेजे जा रहे अमेरिकी सैनिक युद्ध में शामिल नहीं होंगे लेकिन ये अमेरिका के सहयोगी देशों की रक्षा करने में मदद करेंगे. इससे पहले पेंटागन ने बीते महीने ही युद्ध की स्थिति में यूरोप की मदद के लिए साढ़े 8 हज़ार सैनिकों को अलर्ट पर रखने का एलान किया था.

  2. जाने माने अभिनेता रमेश देव का 93 की उम्र में निधन, मधु पाल और सुप्रिया सोगले, बीबीसी हिंदी के लिए

    रमेश देव

    इमेज स्रोत, Ajinkya Deo

    अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना समेत कई मशहूर कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले प्रसिद्ध मराठी, बॉलीवुड अभिनेता रमेश देव का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है.

    वह 93 साल के थे. चार दिन पहले ही उन्होंने अपना 93वां जन्मदिन मनाया था.

    उन्होंने मुंबई के धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांसें लीं.

    कई मराठी और हिंदी फ़िल्मों में यादगार अभिनय करने वाले रमेश देव की पत्नी सीमा देव भी जानी मानी अभिनेत्री रही हैं.

    उनके बेटे अजिंक्य देव और अभिनय देव भी बॉलीवुड से जुड़े हैं और जाने माने अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक हैं.

    'आरती' से अपने हिंदी फ़िल्मों का सफ़र शुरू करने वाले रमेश देव ने कई फ़िल्मों में यादगार अभिनय किया. सरस्वतीचंद्र, आनंद, आपकी कसम, मेरे सपने, अंधा मांगता एक दोला (मराठी), तीन बहुरानियां, पतीता जैसी कई जानी मानी फ़िल्मों ने उन्हें पहचान दिया है.

  3. दिल्ली में कोरोना केसों का घटना जारी, संक्रमण दर 5% से नीचे आई

    दिल्ली कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी है और अब संक्रमण दर भी पांच फ़ीसदी के नीचे आ गई है.

    बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 3 हज़ार 28 नए मामले आए और संक्रमण दर 4.73% रही.

    दिल्ली सरकार की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक़, अब राजधानी में कोरोना के 14 हजार 870 सक्रिय मामले बचे हैं. हालाँकि, इस दौरान 27 कोरोना मरीज़ों की मौत भी हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पिछले 24 घंटे में दिल्ली के अंदर कोरोना के 4 हज़ार 679 मरीज़ ठीक हुए हैं. अब 10 हज़ार 347 कोरोना मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं.

  4. स्वाति सिंह से मिलने पहुंचे राजेश्वर सिंह, कहा क्षेत्र के लिए मिलकर करेंगे काम

    स्वाति सिंह और राजेश्वर सिंह

    इमेज स्रोत, @RajeshwarS73

    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री स्वाति सिंह को इस बार उनकी अपनी सीट यानी लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिला है.

    उनकी जगह भारतीय जनता पार्टी ने ईडी के पूर्व अधिकारी राजेश्वर सिंह को सरोजनी नगर से चुनाव में उतारा है.

    आज राजेश्वर ने सिंह स्वाति सिंह से मुलाक़ात और फिर इस मुलाक़ात के बारे में ट्वीटर पर जानकारी साझा की.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ग़ौरतलब है कि सरोजनी नगर से स्वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर सिंह दोनों ही बीजेपी के टिकट के दावेदार थे लेकिन ऐन वक़्त पर राजेश्वर बाज़ी मार गए.

    राजेश्वर सिंह प्रवर्तन निदेशालय के हाई प्रोफ़ाइल अधिकारी रहे हैं और उन्होंने सोमवार को ही वीआरएस लेकर सरकारी नौकरी इस्तीफ़ा दे दिया था.

  5. चुनाव से पहले सिद्धू की मुश्किल बढ़ी, बंद हो चुके रोड रेज केस में कल सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, सुचित्र मोहंती, बीबीसी के सहयोगी पत्रकार

    नवजोत सिंह सिद्धू

    इमेज स्रोत, ANI

    पंजाब चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मुसीबतें बढ़ गई हैं.

    उनके ख़िलाफ़ कुछ साल पहले ही बंद हो चुका रोड रेज का मामला एक बार फिर से खुल गया है और सुप्रीम कोर्ट इसपर गुरुवार को सुनवाई करेगा.

    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे इस मामले की सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट में पीड़ित परिवार ने 15 मई, 2018 को दिए उस आदेश पर पुनर्विचार करने के लिए याचिका दायर की थी, जिसमें 1988 के एक रोड रेज मामले में सिद्धू को महज़ एक हज़ार रुपये का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया था.

    इस रोड रेज केस में पटियाला के रहने वाले गुरनाम सिंह की मौत हुई थी. पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने इस केस में सिद्धू को दोषी पाते हुए 3 साल की सज़ा सुनाई थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सज़ा को सिर्फ एक हज़ार रुपये के जुर्माने में बदल दिया.

    शीर्ष न्यायालय ने सिद्धू को ये कहते हुए राहत दी कि मामला अब 30 साल पुराना है.

    सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा था कि पीड़ित और आरोपी के बीच पहले से कोई निजी दुश्मनी नहीं थी और आरोपी ने किसी तरह के हथियार का भी इस्तेमाल नहीं किया था. अब सुप्रीम कोर्ट इस मामले में फिर से विचार करने पर तैयार हो गया है.

  6. क्रिप्टो करेंसी से कमाई पर 30% टैक्स क्यों लगाया, वित्त सचिव ने बताया

    क्रिप्टो करेंसी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आम बजट पेश करने के एक दिन बाद वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने क्रिप्टो करेंसी की ख़रीद पर 30 फ़ीसदी टैक्स लगाने को लेकर विस्तार से जानकारी दी है.

    उन्होंने कहा, "सरकार की नीति है कि खेती से होने वाली आमदनी छोड़कर सभी आय पर कर लगना चाहिए. अभी हमारे यहां क्रिप्टो करेंसी को लेकर स्पष्टता नहीं है कि यह व्यवसाय या पूंजी या सट्टा से होने वाली आय है. कई लोग अपने पास क्रिप्टो संपत्ति होने का एलान करते हैं, लेकिन कई ऐसा नहीं करते. अब इन सभी मामलों में क्रिप्टो करेंसी पर एक समान 30 फ़ीसदी का टैक्स देना होगा."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वित्त सचिव ने आगे कहा, "यह सिर्फ़ क्रिप्टो के लिए नहीं बल्कि सट्टे से हुई हर तरह की आय के लिए है. यदि मैं घुड़दौड़ का उदाहरण दूं, तो उसपर भी 30 प्रतिशत कर लगेगा. पहले से ही सट्टा कारोबार से हुई आय पर 30 प्रतिशत कर लगता था."

    वित्त सचिव टीवी सोमनाथन बोले, "क्रिप्टो सट्टेबाज़ी की तरह है, इसलिए हम उसपर 30 प्रतिशत कर लगा रहे हैं. किसी को क्रिप्टो की असल कीमत नहीं पता. उनके रेट रोज़ घटते-बढ़ते हैं. अब क्रिप्टो से कमाई करने वालों को आय पर 30 प्रतिशत कर देना होगा. यह सरकार की नई नीति है."

  7. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', 02 फरवरी 2022 , सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली से.

  8. लोकसभा में राहुल गांधी: एक अमीरों का भारत है और एक ग़रीबों का, अब चुप नहीं बैठेगा ग़रीब इंडिया

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में नहीं बताया गया कि आज एक नहीं बल्कि दो भारत हैं.

    उन्होंने कहा, "दो भारत हैं. एक बेहद अमीर लोगों का. जिनके पास अथाह दौलत है, ताक़त है, जिन्हें नौकरी नहीं चाहिए, बिजली या पानी का कनेक्शन नहीं चाहिए लेकिन यही लोग इस देश को कंट्रोल करते हैं. और दूसरा भारत ग़रीबों का है."

    राहुल गांधी ने कहा, "देश के 100 लोगों के पास देश की 55 फीसदी दौलत है. वहीं 10 लोगों के पास 40 प्रतिशत धन है. ये कैसे हुआ. ये आपने किया. जो दो हिंदुस्तान बन रहे हैं, उसे सरकार जोड़ना शुरू करे. ग़रीब हिंदुस्तान अब चुप नहीं बैठेगा."

    आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के विरोध में उतरे छात्रों के आंदोलन का ज़िक्र करते हुए राहुल बोले, "इस भाषण में नहीं बताया गया कि रेलवे की नौकरी को लेकर क्या हुआ."

    राहुल गांधी ने आगे कहा, "पिछले साल 3 करोड़ युवाओं ने रोज़गार खो दिए. पचास सालों में सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी आज है. नया रोज़गार मिला नहीं, जो था वह ग़ायब हो गया. युवा रोज़गार मांग रहा है, सरकार दे नहीं पा रही है."

    सरकार की आर्थिक नीतियों पर हमला करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "सरकार ने लघु और मध्यम उद्योगों को बंद कर दिया. आप मेड इन इंडिया की बात करते हैं लेकिन ऐसा हो ही नहीं सकता. मेड इन इंडिया लघु और छोटे उद्योग ही हैं. इन्हीं से मेड इन इंडिया का सपना पूरा होगा. छोटे और मझोले उद्योग ही रोज़गार दे सकते हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार को लगता है कि वह राज्यों को दबा सकती है, सरकार को इतिहास का ज्ञान नहीं है.

    उनके भाषण के दौरान कुछ सांसदों ने आपातकाल पर सवाल उठाए, इसपर राहुल गांधी ने कहा, "मैं इमरजेंसी पर भी बोल देता हूं. मैं बोलने से नहीं डरता हूं. कांग्रेस ने देश को 1947 में राजशाही से मुक्त कराया था. लेकिन अब यह परंपरा फिर से आ गई है. अब एक राजा फिर से आ गया है. अब हिंदुस्तान में एक शहंशाह है."

    पेगासस मामले पर बोलते हुए राहुल ने कहा कि पीएम इज़रायल गए और पेगासस ले आए. और अब सरकार पेगासस से जासूसी करा रही है.

    विदेश नीति पर क्या बोले राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने कहा, "सरकार ने अपनी विदेश नीतियों में बड़ी गलतियां की हैं. इसकी वजह से चीन और पाकिस्तान आज एक साथ आ गए हैं. हर तरफ़ से घिरा भारत आज अलग-थलग पड़ गया है. डोकलाम और लद्दाख को लेकर चीन का प्लान साफ है." राहुल गांधी ने यह भी कहा कि सरकार ख़ुद से पूछे कि इस बार गणतंत्र दिवस पर कोई मेहमान क्यों नहीं आया.

  9. ममता बनर्जी के आरोपों पर आया राज्यपाल जगदीप धनखड़ का जवाब

    ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा है कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकतंत्र के लिए चुनौती भी है कि मीडिया मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सवाल नहीं उठाता. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने उन पर आरोप लगाए हैं कि राज्यपाल हर दिन उन्हें ट्वीट करते हैं, लेकिन मैंने उन्हें एक भी ट्वीट नहीं भेजा.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    ममता बनर्जी ने ये आरोप लगाते हुए ट्विटर पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ को ब्लॉक कर दिया था कि हर दिन वे ट्वीट करके सरकारी अधिकारियों को धमकी देते हैं और उन्हें निशाना बनाते हैं. ममता बनर्जी ने कहा था कि हमलोग उनके बंधुआ मज़दूर नहीं हैं. इन आरोपों पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि ममता बनर्जी राज्यपाल का एक भी ट्वीट या दस्तावेज़ दिखा दें, जो अपमानजनक या अनुचित है.

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का ये कहना कि वे हर दिन ताज बंगाल से खाना मंगाते हैं, 100 फ़ीसदी ग़लत है. राज्यपाल धनखड़ ने ये भी स्पष्ट किया कि उनके पास कोई भी फ़ाइल पेन्डिंग नहीं है. अगर कोई मुद्दा अधर में है, तो इसका जवाब ममता बनर्जी की सरकार को देना चाहिए. राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा- पश्चिम बंगाल की सरकार का प्रदर्शन लोकतांत्रिक शासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन रहा है. अगर ये पश्चिम बंगाल में क़ानून के शासन के अनुरूप नहीं है, तो मैं इसमें दखल देता हूँ.

  10. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- सीट बदले जाने पर कोई आपत्ति नहीं, अखिलेश के निर्णय का स्वागत

    स्वामी प्रसाद मौर्य

    इमेज स्रोत, ANI

    स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि उन्हें अपनी सीट बदले जाने से कोई आपत्ति नहीं है. समाजवादी पार्टी ने स्वामी प्रसाद मौर्य को फाजिलनगर से उम्मीदवार बनाया है.

    हालाँकि वे 2017 में पडरौना से विधायक चुन कर आए थे. पिछले महीने ही स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में आए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    टीवी न्यूज़ चैनल आज तक के साथ इंटरव्यू में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- सभी राजनीतिक पार्टियाँ अपने समीकरणों के हिसाब से प्रत्याशी तय करती हैं. मैं अखिलेश यादव को बधाई देता हूँ. उनका जो भी निर्णय है, उसका मैं स्वागत करता हूँ. उन्होंने कहा कि सीट बदले जाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पडरौना की जनता ने उन्हें कई बार जिताया है और वहाँ के लोगों के लिए उनके मन में हमेशा सम्मान रहेगा. पडरौना में आरपीएन सिंह से मुक़ाबले को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अभी बीजेपी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया भी नहीं है और वो प्रत्याशी बनेंगे भी नहीं. हाल ही में आरपीएन सिंह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं. वे भी पडरौना से विधायक रह चुके हैं.

  11. इमरान ख़ान ने अबूधाबी के क्राउन प्रिंस को फ़ोन कर यूएई से दिखाई एकजुटता

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख़ मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नहयान से टेलिफ़ोन पर बात की और हूती विद्रोहियों के ख़िलाफ़ लड़ाई में यूएई के साथ एकजुटता प्रकट की. पाकिस्तान के पीएम दफ़्तर की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई है. पिछले महीने यूएई पर यमन के हूती विद्रोहियों ने ड्रोन हमला किया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पाकिस्तान के पीएम दफ़्तर के मुताबिक़ इमरान ख़ान ने पिछले महीने हुए हूती विद्रोहियों के हमले की कड़ी आलोचना की. इमरान ख़ान ने कहा कि समय पर और प्रभावी जवाब के कारण यूएई कई ज़िंदगियाँ बचाने में सफल रहा. उन्होंने हूती हमलों के कारण इलाक़े में शांति, सुरक्षा और स्थिरता पर आए ख़तरे को लेकर चिंता व्यक्त की. बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग और आपसी हितों के मुद्दों पर भी चर्चा की.

  12. मायावती ने कहा- अपनों के धोखे से मिला सबक, इस बार सोच-समझ कर बाँटे टिकट

    मायावती

    इमेज स्रोत, Getty Images

    बीएसपी प्रमुख मायावती ने बुधवार को आगरा में अपनी पार्टी की चुनावी रैली की. लंबे समय बाद वे किसी रैली में दिखीं.

    उन्होंने कहा कि पिछली बार उनकी पार्टी के कई बड़े नेताओं ने उन्हें धोखा दिया. 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान इन नेताओं ने विरोधी पार्टियों के नेताओं से मिलकर डमी कैंडिडेट खड़े किए. इससे बीएसपी को काफ़ी नुकसान हुआ. लिहाजा इस बार उन्होंने सोच-समझ कर उम्मीदवारों का चयन किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मायावती ने कहा कि इस बार उन्होंने यूपी में 403 विधानसभा सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार खड़े करने में काफी सोच-समझ कर फैसला किया. उन्होंने एक-एक उम्मीदवार से मुलाकात की ओर हालात का जायजा लिया ताकि पिछली बार की तरह धोखा न हो.

    बीएसपी चीफ ने कहा कि वह दलितों की राजधानी माने जाने वाले आगरा से अपनी पहली चुनावी रैली का आगाज कर रही हैं. इससे विरोधियों को इस सवाल का जवाब भी मिल गया होगा कि मायावती कहां हैं.

    2017 के यूपी विधानसभा चुनावों में बहुजन समाज पार्टी सिर्फ 19 सीटें जीतने में कामयाब हो पाई थी. 2019 के लोकसभा चुनाव में बीएसपी ने समाजवादी पार्टी से तालमेल किया था. इस चुनाव में पार्टी ने दस सीटें जीती थीं.

  13. फ़ेक न्यूज़ पर गूगल, फ़ेसबुक और ट्विटर के साथ भारतीय अधिकारियों की तीखी बहस: रिपोर्ट

    फ़ेसबुक, ट्विटर और गूगल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    फ़ेक न्यूज़ की जानकारी मिलने के बावजूद सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से उन्हें न हटाने को लेकर बुधवार को भारतीय अधिकारियों और गूगल, ट्विटर, फ़ेसबुक के अधिकारियों के बीच गरमागरमी बढ़ गई.

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों ने फ़ेक न्यूज़ पर कार्रवाई न करने को लेकर इन कंपनियों की कड़ी आलोचना की.

    भारतीय अधिकारियों ने यह भी कहा कि फ़ेक न्यूज़ पर कंपनियों की निष्क्रियता का नतीजा ही है कि सरकार को विवादित कंटेंट हटाने का आदेश देना पड़ता है और फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना की जाती है कि यहाँ अभिव्यक्ति की आज़ादी को दबाया जा रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सोमवार को हुई वर्चुअल बैठक के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के मुताबिक़, दोनों पक्षों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि इससे अमेरिकी टेक कंपनियों और मोदी सरकार के बीच तनातनी फिर बढ़ने के संकेत मिलते हैं. हालाँकि, अधिकारियों ने कंपनियों को कोई अल्टीमेटम जारी नहीं किया.

    भारत सरकार लगातार टेक क्षेत्र के नियमन के लिए सख्ती अपना रही है लेकिन वह चाहती है टेक कंपनियां खुद भी कंटेंट को लेकर सजगता दिखाए.

    दिसंबर और जनवरी में अपनी विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए गूगल के यूट्यूब प्लेटफ़ॉर्म के 55 चैनलों और कुछ ट्विटर, फ़ेसबुक अकाउंटों को ब्लॉक करने के बाद यह बैठक हुई है. सरकार का कहना था कि ये चैनल फ़ेक न्यूज़ और भारत विरोधी कंटेंट फैलाने का काम कर रहे थे.

  14. अखिलेश की सरकार आई, तो मंदिर जल्द बनेगा और कोई गड़बड़ी भी नहीं होगी: राम गोपाल यादव

    राम गोपाल यादव और अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा है कि अगर उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार आएगी तो मंदिर बेहतर बनेगा और जल्दी बनेगा.

    राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राम गोपाल यादव ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने चित्रकूट में कहा था कि अखिलेश कितना भी ज़ोर लगा लें, मंदिर को रोक नहीं सकते.

    राम गोपाल यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    राम गोपाल यादव ने पूछा- कौन मंदिर को रोक रहा है. कौन रोक रहा है. उन्होंने सदन में बीजेपी सदस्यों की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये तो मंदिर के चंदे में चोरी कर रहे हैं.

    राम गोपाल यादव ने कहा- अखिलेश की सरकार आएगी, तो मंदिर बेहतर बन जाएगा और जल्दी बनेगा. कोई गड़बड़ी नहीं हो पाएगी.

  15. उत्तर प्रदेश में माफ़िया या तो जेल में दिखते हैं या समाजवादी पार्टी की लिस्ट में: अमित शाह

    अमित शाह

    इमेज स्रोत, @BJP4India

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के अतरौली ज़िले में चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

    इस मौक़े पर कल्याण सिंह को याद करते हुए अमित शाह ने कहा, "बाबूजी कल्याण सिंह ने सबसे पहले उत्तर प्रदेश के अंदर समाज का विभाजन किए बगैर पिछड़ा समाज को उसका अधिकार देने की बात की, अधिकार दिया और यूपी के पिछड़े समाज का राजकीय गौरव बढ़ाने का काम किया."

    उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने सबसे पहले उत्तर प्रदेश में समाज का विभाजन किए बिना पिछड़ा समाज को उसका अधिकार दिया.

    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, "2014, 2017, 2019 के चुनाव उत्तर प्रदेश की किस्मत बदलने वाले चुनाव रहे हैं. बुआ-भतीजा की सरकारें, जातिवादी सरकारें यूपी का भला नहीं कर सकती थीं. यूपी बीमारू राज्य की श्रेणी में आ गया था. भाजपा की सरकार ने बदलाव लाने का काम किया है."

    अखिलेश यादव पर कोरोना वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगात हुए केंद्रीय गृहम मंत्री ने कहा,"अखिलेश जी कोरोना टीके को लेकर देश और उत्तर प्रदेश को गुमराह किया, लेकिन बाद में खुद भी टीका लगवाया. अगर लोग उनके कहने पर टीका न लगाते तो क्या लोगों की जान बच पाती?"

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    योगी सरकार की तारीफ़ करते हुए अमित शाह ने कहा कि बहनजी की और अखिलेश जी की सरकार में गुंडे उत्तर प्रदेश के लोगों को परेशान करते थे. यूपी में माफियाओं से पुलिस डरती थी. योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में माफिया उत्तर प्रदेश से पलायन कर गए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    अमित शाह ने कानपुर के व्यापारी पीयूष जैन के घर और कारखानों पर हुई छापेमारी और बरामद करोड़ों रुपये को लेकर भी समाजवादी पार्टी पर तंज़ किया है.

  16. बीजेपी ने पूछा- स्वामी प्रसाद मौर्य को अपनी सीट छोड़कर क्यों भागना पड़ा

    स्वामी प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    हाल ही में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को फाजिलनगर से उम्मीदवार बनाया गया है. पिछली बार वे बीजेपी के टिकट पर पडरौना से जीतकर आए थे और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री थे. पिछले महीने उन्होंने पहले मंत्री पद छोड़ा और फिर पार्टी छोड़ दी.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने चुटकी लेते हुए कहा है कि ऐसी स्थिति हो गई है कि स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी सीट पर भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं. उन्होंने कहा- आख़िर क्या मज़बूरी है कि उन्हें पडरौना छोड़कर भागना पड़ा. क्या उन्हें हार का डर सता रहा था? जहाँ एक ओर समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ़ हो रहा है, तो दूसरी तरफ स्वामी प्रसाद मौर्य को हारने का का डर सता रहा है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य को कुशीनगर के फाजिलनगर से उम्मीदवार बनाया है. हालाँकि वे 2017 में पडरौना से विधायक चुने गए थे. अटकलें लगाई जा रही थी कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के साथ उनका मुक़ाबला पडरौना में हो सकता है. लेकिन अब समाजवादी पार्टी ने उन्हें फाजिलनगर से उम्मीदवार बनाया है. फाजिलनगर से वर्ष 2017 में बीजेपी के गंगा सिंह कुशवाहा विजयी हुए थे. स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ योगी सरकार के कुछ मंत्री और बीजेपी के कुछ विधायक भी सपा में शामिल हुए थे.

  17. ममता बनर्जी ने कहा- 2024 लोकसभा चुनाव में यूपी से भी लड़ेगी उनकी पार्टी

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, ANI

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी पार्टी 2024 लोकसभा चुनावों में यूपी से भी अपने उम्मीदवार खड़े करेगी. फिर से पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने के बाद ममता ने यह ऐलान किया. ममता को आज पार्टी संगठन के चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया.

    उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि सभी क्षेत्रीय दल साथ आएँ और 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराएँ.

    ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया कि यूपी विधानसभा चुनाव में वे अखिलेश यादव के गठबंधन का समर्थन कर रही हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    टीएमसी में पाँच साल बाद संगठन स्तर पर चुनाव हुए हैं. तृणमूल के कांग्रेस पार्थ चटर्जी ने कहा कि ममता निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुनी गईं. उनके खिलाफ कोई नेता खड़ा नहीं हुआ था. उन्होंने कहा कि ममता के पक्ष में 48 प्रस्ताव मिले थे. चूंकि अध्यक्ष पद के लिए और कोई नेता खड़ा नहीं था इसलिए उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    कांग्रेस से अलग होने के बाद सन् 1998 में ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की थी.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    पार्टी साल 2011 में लेफ्ट पार्टी की सरकार को हराते हुए बंगाल की सत्ता पर काबिज़ हुई थी. इसके बाद बीते साल मई में पार्टी ने लगातार तीसरी बार बंगाल चुनाव जीता है. पार्टी को पिछले साल राज्य विधानसभा की 294 में से 213 सीटों पर जीत मिली थी.

  18. योगी आदित्यनाथ के गर्मी शांत करने वाले बयान पर अखिलेश और जयंत ने क्या कहा

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना और मुज़फ़्फ़रनगर के बारे में कहा था कि वहाँ जो गर्मी दिख रही है, वो शांत हो जाएगी. इस पर अपनी टिप्पणी में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री की ऐसी भाषा वे पहली बार नहीं सुन रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा- आप मुख्यमंत्री से क्या उम्मीद कर सकते हैं. मुख्यमंत्री की यह भाषा मैं पहली बार नहीं सुन रहा हूँ. चुनाव आयोग इस बात को देखे. अगर गर्मी ख़त्म हो जाएगी, तो हम लोग मर जाएँगे. अगर गर्म ख़ून नहीं बहेगा, तो हम ज़िंदा कैसे रहेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    तो दूसरी ओर जयंत चौधरी ने गर्मी वाले बयान पर एक रैली में कहा- योगी बाबा कह रहे हैं कि इनकी गर्मी निकाल देंगे. लेकिन लगता तो ये है कि पिछले हफ़्ते जो शीतलहर आई थी, उससे इन्हीं को ठंड लग गई है. उन्होंने लोगों से अपील की कि ईवीएम की मशीन से ऐसा भर भर के वोट दो कि भाजपा की और इनके नेताओं की जो चर्बी चढ़ी है, वो उतर जाए.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  19. गलवान में घायल हुए कमांडर को चीन ने बनाया ओलंपिक टॉर्च बियरर

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    मई 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी. अभी तक भारत और चीन के सीमा-गतिरोध बना हुआ है.

    चीन के सरकारी अख़बार ग्लोबल टाइम्स की ख़बर के अनुसार चीन ने गलवान घाटी में घायल हुए पीएलए के कमांडर क्यूयी फ़बाओ को बीजिंग 2022 का टॉर्च बियरर बनाया है.

    गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ हुई झड़प में फ़बाओ को सिर में चोट आयी थी.

    फ़बाओ झिंजांग सैन्य कमान में रेजिमेंटल कमांडर हैं. 15 जून 2020 को गलवान घाटी में दोनों देशों की झड़प में फ़बाओ को सिर में गंभीर चोटें आयी थीं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    वह चीन के चार बार के ओलंपिक पदक विजेता रह चुके वांग मेंग से विंटर ओलंपिक पार्क में बुधवार को मशाल लेंगे.

    विंटर ओलंपिक खेलों के लिए क़रीब 1200 टॉर्च बियरर चुने गए हैं और क़रीब 600 टॉर्च बियरर पैरालंपिक खेलों से चुने गए हैं. इन सभी में सबसे उम्र दराज़ टॉर्च बियरर की उम्र 86 साल है और सबसे कम 14 वर्ष के हैं.

    भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में हुई हिंसा में 20 भारतीय सैनिकों की मौत हो गई थी. चीन ने कभी आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया कि उसके कितने सैनिक मारे गए.

  20. अखिलेश यादव ने कहा- उत्तर प्रदेश का चुनाव भाईचारा बनाम भारतीय जनता पार्टी

    जयंत चौधरी और अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि ये चुनाव भाईचारा बनाम भारतीय जनता पार्टी है. शामली में राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयतं चौधरी के साथ साझा प्रेस कॉन्फ़्रेंस में उन्होंने कहा कि बीजेपी के ख़िलाफ़ यूपी की जनता में ग़ुस्सा है.

    उन्होंने कहा कि लोग नकारात्मक राजनीति नहीं चाहते, बीजेपी नकारात्मक राजनीति कर रही है. जबकि गठबंधन उम्मीद है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बजट पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी ने ग़रीबों के लिए हीरा सस्ता किया है. अखिलेश यादव ने कहा- हीरा सस्ता करने से ग़रीबों का क्या होगा. महंगाई में ग़रीबों के जूते घिस गए. ये बजट अमृत तो पिछले बजट क्या ज़हर थे.

    उन्होंने कहा कि बीजेपी ने राज्य में बिजली महंगी की है. अखिलेश यादव ने कहा कि आज का किसान बहुत जागरूक है. भाजपा इसलिए घबराई हुई है क्योंकि इस बार किसान गठबंधन का समर्थन कर रहा है.