योगी ने कहा- रात में नहीं काटी जाएगी बिजली, नीतीश कुमार क्या बोले?
योगी बोले यूपी में रात में नहीं कटेगी बिजली, तो बिहार में ऊंची कीमत पर बिजली की ख़रीद कर रहे हैं नीतीश.
लाइव कवरेज
पवन सिंह अतुल, भूमिका राय and अभिजीत श्रीवास्तव
प्रियंका गांधी की सक्रियता से यूपी में कांग्रेस से ज़्यादा फ़ायदा बीजेपी को होगा?
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- रात में नहीं काटी जाएगी बिजली

इमेज स्रोत, ANI
देश में बिजली की किल्लत के बीच यूपी और बिहार के मुख्यमंत्रियों का बयान आया है.
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों आश्वासन दिया कि गांव या शहर कहीं भी रात में बिजली नहीं काटी जाएगी.
देश के कई राज्यों में कोयले की आपूर्ति में कमी की आशंका जताई जा रही है. कहा जा रहा है कि कोयले की किल्लत की वजह से बिजली के उत्पादन पर असर पड़ सकता है और इसकी सप्लाई में कटौती की जा सकती है.
योगी आदित्यनाथ ने यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निदेशक एम देवराज को राज्य में बिजली संयंत्रों को हो रही कोयले की आपूर्ति के संबंध में गहन समीक्षा करने और राज्य के बिजली संयंत्रों को पर्याप्त कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया.
साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य के शहरी और ग्रामीण इलाकों में शाम छह बजे से सुबह सात बजे तक लगातार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए.

इमेज स्रोत, ANI
बिहार ऊंची कीमत पर ख़रीद रहा है बिजली
वहीं बिहार ने पिछले पांच दिनों में निजी स्रोतों से बिजली ख़रीदने के लिए 90 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को इसकी जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि इस स्थिति के बावजूद बिहार रोज़ाना 5,500 मेगावाट की अपनी पीक लोड मांग को पूरा कर रहा है.
उन्होंने बताया कि राज्य के बिजली विभाग के अधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि बिहार को जल्द ही नियमित बिजली आपूर्ति मिलेगी.
नीतीश कुमार ने कहा, “मैं ख़ुद स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा हूं. हम किसी भी संकट को टालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि राज्य को पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है."
उन्होंने कहा, "इस कमी को पूरा करने के लिए बिहार ऊंची दर पर निजी स्रोतों से बिजली ख़रीदने के लिए अतिरिक्त राशि खर्च कर रहा है."
प्रियंका ने पूछा- क्या अब भी मंत्री को अपने पद पर बने रहने का है अधिकार?

इमेज स्रोत, ANI
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को मौन व्रत तोड़ने के बाद एक बार फिर ये सवाल पूछा है कि क्या केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को अपने पद पर बने रहने का अधिकार है. साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग भी की है.
उन्होंने सोमवार को ट्वीट के ज़रिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है. उन्होंने साफ़ लहजों में कहा है कि प्रधानमंत्री अपने मंत्री को संरक्षण देना बंद करें.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे का नाम आने के बाद से प्रियंका गांधी अजय मिश्रा के इस्तीफ़े की मांग कर रही हैं.
वो पहले भी कह चुकी हैं कि, "मंत्री की बर्खास्तगी और हत्यारोपियों की गिरफ़्तारी के बिना न्याय मिलना असंभव है."
प्रियंका गांधी की अगुवाई में लखीमपुर खीरी में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत रखा और केंद्रीय मंत्री के इस्तीफ़े की मांग पर डटे रहे.
पुंछ में चरमपंथियों से मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक JCO समेत पांच जवानों की मौत
....में - Author, मोहित कंधारी
- पदनाम, जम्मू से बीबीसी हिंदी के लिए

इमेज स्रोत, Defence PRO, Jammu
जम्मू संभाग के पुंछ ज़िले में नियंत्रण रेखा से सट्टे 'डेरा की गली' इलाके में सोमवार सुबह से भारतीय सेना और चरमपंथियों के बीच शुरू हुई झड़प में सेना के एक JCO समेत पांच सैनिकों की मौत हो गई है.
इलाक़े में चरमपंथियों की तलाश अभी जारी है.
जम्मू में सेना के प्रवक्ता लेफ़्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बीबीसी हिंदी को बताया, " अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक पुंछ सेक्टर में सोमवार सुबह से चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान चरमपंथियों के साथ शुरू हुई मुठभेड़ में एक JCO समेत पांच भारतीय सेना के जवान मारे गए हैं. ये ऑपरेशन अभी चल रहा है."
लेफ़्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया यह ऑपरेशन एक ख़ुफ़िया सूचना मिलने के बाद सुरनकोट तहसील की डेरा की गली इलाके में चलाया गया था.
प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए जवानों तो नज़दीक के अस्पताल ले जाया गया था लेकिन वहां उनकी मौत हो गयी.

इमेज स्रोत, Defence PRO, Jammu
इमेज कैप्शन, तस्वीर में बाएं से दाएं (ऊपर) नायक मनदीप सिंह और सिपाही सराज सिंह (नीचे) सिपाही गज्जन सिंह, सिपाही वैसाख एच और नायब सूबेदार जसविंदर सिंह सेना के प्रवक्ता लेफ़्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि चरमपंथियों के साथ हुई झड़प में मारे गए जेसीओ की पहचान नायब सूबेदार जसविंदर सिंह के रूप में की गयी है. सिंह पंजाब के जिला कपूरथला के रहने वाले हैं.
उन्होंने बताया कि उनके साथ मारे गए दो और जवान पंजाब के निवासी हैं जिनकी पहचान नायक मनदीप सिंह, ज़िला गुरदासपुर और सिपाही गज्जन सिंह, ज़िला रोपड़ के रूप में हुई है. मारे गए सैनिकों में सिपाही सराज सिंह, उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर से और सिपाही वैसाख एच केरल के कोल्लम ज़िले के रहने वाले हैं.
प्रवक्ता ने बताया यह ऑपरेशन अब भी जारी है और सेना ने पूरे इलाके को घेर रखा है.
आर्यन को 'ख़ान' सरनेम के कारण टारगेट किया जा रहा है- महबूबा

इमेज स्रोत, ANI
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ़्ती ने शाहरुख़ ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान की गिरफ़्तारी पर कहा कि ख़ान सरनेम होने के कारण उन्हें केंद्रीय एजेंसी टारगेट बना रही है.
महबूबा ने दावा किया कि बीजेपी के कोर वोट बैंक को खुश करने के लिए मुसलमानों को टारगेट किया जाता है.
उन्होंने कहा, "चार किसानों की हत्या के आरोपी केंद्रीय मंत्री के बेटे के मामले की जगह केंद्रीय एजेंसियां एक 23 साल के लड़के के पीछे इसलिए हैं क्योंकि उनका सरनेम ख़ान है."
महबूबा ने ट्वीट किया कि यह न्याय का उपहास है, वोट बैंक की संतुष्टि के लिए मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है.
वो केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा का ज़िक्र कर रही थीं जिन पर इस महीने की तीन तारीख़ को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने के आरोप है.
बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', 11 अक्टूबर 2021,सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली से
मैड-काऊ डिज़िज को लेकर चीन में ब्रितानी बीफ़ प्रतिबंधित

इमेज स्रोत, Getty Images
ब्रिटेन में बीते महीने बोवाइन स्पन्जिफॉर्म एन्सेप्लोपैथी (बीएसई) या "मैड काउ" बीमारी का एक मामला आने के बाद चीन ने वहां से 30 महीने से कम उम्र के मवेशियों (ब्रितानी बीफ़) के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है.
ब्रिटेन की एनिमल ऐंड प्लांट हेल्थ एजेंसी (एपीएचए) ने बीते महीने बताया था कि समरसेट की एक फार्म में बीएसई की पुष्टि हुई है.
चीन के कस्टम विभाग के एक बयान के मुताबिक यह प्रतिबंध 29 सितंबर से लागू हुआ है.
2018 में पिछले प्रतिबंधों को उठाने पर सहमति के बाद भी चीन ने ब्रिटेन से दोबारा बीफ़ ख़रीदना शुरू नहीं किया है. चीन ने इससे पहले मैड काउ बीमारी के प्रकोप के बाद 1990 में ब्रितानी बीफ़ के आयात पर प्रतिबंध लगाए थे.
चीन के इस ताज़ा प्रतिबंध के जवाब में ब्रिटेन के पर्यावरण, खाद्य और ग्रामीण मामलों के विभाग ने कहा है कि वह चीन के अधिकारियों को यह आश्वासन देने पर काम कर रहा था कि बीएसई के मामले को सफलतापूर्वक सुलझा लिया गया है और आयात की शर्तों को पूरा किया जा सकता है.
राहुल, प्रियंका ने कहा बर्खास्त हों केंद्रीय राज्य मंत्री, उनको ना हटाना न्याय प्रक्रिया में बाधा

इमेज स्रोत, @RahulGandhi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर इशारों-इशारों में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का इस्तीफ़ा मांगा है.
गौरतलब है कि हाल ही में अजय मिश्रा के एक कार्यक्रम के दौरान लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में चार किसान और एक पत्रकार समेत आठ लोग मारे गए थे.
किसानों का आरोप है कि मारे गए किसान केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा के वाहन के नीचे कुचल दिए गए थे. मंत्री और उनके पुत्र इन आरोपों को ख़ारिज करते रहे हैं.
इसी मामले में दर्ज एक एफआईआर में नामजद होने के बाद आशीष मिश्रा अब गिरफ़्तार किए जा चुके हैं.
लेकिन विपक्ष अब भी केंद्रीय मंत्री के इस्तीफ़े की मांग कर रहा है.
आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "इस मंत्री को बर्खास्त ना करके भाजपा न्याय की प्रक्रिया में बाधा डाल रही है. केंद्र सरकार ना तो किसानों की परवाह करती है, ना ही हत्या के शिकार भाजपा कार्यकर्ताओं की."
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
उधर राहुल गांधी की बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मंत्री के त्यागपत्र की मांग की है.
केंद्रीय मंत्री की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ में मौन व्रत पर बैठी प्रियंका गांधी ने कहा, "मंत्री का बेटा किसानों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार. क्या अब भी मंत्री को अपने पद पर बने रहने का है अधिकार? निष्पक्ष जांच और न्याय के लिए केंद्रीय गृह मंत्री की बर्खास्तगी जरूरी है.@narendramodiजी अपने मंत्री को संरक्षण देना बंद करिए."
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
कश्मीर, तालिबान और क्रिकेट में भारत के दबदबे पर क्या बोले इमरान ख़ान

इमेज स्रोत, Reuters
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने ब्रिटेन के न्यूज़ पॉर्टल मिडिल ईस्ट आई के दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि भारत प्रशासित कश्मीर एक ओपन जेल है.
इमरान ने दावा किया कि कश्मीर में नौ लाख भारतीय सैनिकों ने अस्सी लाख लोगों को क़ैद में रखा हुआ है.
उन्होंने कहा, "इस समय हमारा ध्यान भारत और पाकिस्तान के बीच विवादित क्षेत्र पर होना चाहिए जहां मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है. कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच विवादित मुद्दा है और ये बात यूएन की सुरक्षा परिषद के दो प्रस्ताव भी मानते हैं."
इमरान ख़ान ने कहा कि गेंद अब भारत के पाले में है, "भारत अनिश्चितकाल के लिए इन लोगों को ओपन जेल में नहीं रख सकता."
इमरान ख़ान ने कहा कि इस वक्त दुनिया में एक न्यूक्लियर फ़्लैशप्वाइंट और वो है इंडिया और पाकिस्तान के बीच. उन्होंने कहा कि ऐसे हालात दुनिया में और कहीं नहीं हैं.
चीन के वीगर मुसलमानों के मानवाधिकार उल्लंघन के बारे में इमरान ख़ान ने कहा कि उन्होंने चीन से इसपर बात की है और चीन ने अपना पक्ष रखा है.
उन्होंने कहा, "लेकिन पाकिस्तान और चीन के रिश्ते ऐसे हैं कि हमने सारी बातें बंद दरवाज़े के भीतर करते हैं. हम इसके बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहना चाहते."
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
अमेरिका और तालिबान
इमरान ख़ान ने कहा है कि अमेरिका को अफ़ग़ानिस्तान में हुई हार से उबरते हुए वहां सहायता भेजनी चाहिए ताकि पास मंडरा रही एक मानवीय आपदा को टाला जा सके.
इमरान ख़ान ने कहा, "पाकिस्तान के लिए यह महत्वपूर्ण है कि अमेरिका इस चुनौती को लेकर क़दम उठाए नहीं तो उनका देश, जहां अमेरिकी नेतृत्व में आतंक के ख़िलाफ़ लड़ाई से जुड़े संघर्ष में हज़ारों लोगों की मौत हुई है, एक बार फिर इसकी भारी कीमत चुकाएगा."
उन्होंने राजधानी इस्लामाबाद में दिए इस इंटरव्यू में कहा, "यह वाकई बेहद महत्वपूर्ण समय है और अमेरिका को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण करना होगा क्योंकि वहां लोग सदमे की स्थिति में हैं."
इमरान ने कहा, "दुनिया को अफ़ग़ानिस्तान के साथ जुड़ना चाहिए क्योंकि अगर वो इसे दूर हटाएंगे तो तालिबान के भीतर कट्टरपंथी भी हैं और यह आसानी से 2000 के तालिबान जैसा बन सकता है और यह बड़ी आपदा होगी."
हाल ही में न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड की क्रिकेट टीमों ने अपने पाकिस्तान दौरे सुरक्षा कारणों के चलते रद्द कर दिए थे.
इमरान ख़ान ने कहा कि इन टीमों की सुरक्षा चिंताएं निराधार थीं. उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड काफ़ी शक्तिशाली है क्योंकि उसके पास पैसे की कमी नहीं है.
उन्होंने कि जो न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड ने पाकिस्तान के साथ किया वो भारत के साथ कभी नहीं कर सकते.
वरुण गांधी के समर्थन में खुल कर बोली शिवसेना

इमेज स्रोत, ANI
शिवसेना ने किसान आंदोलन, ख़ासकर लखीमपुर खीरी घटना पर मुखर रहे बीजेपी सांसद वरुण गांधी की जमकर प्रशंसा करते हुए सभी किसान संगठनों से वरुण के रुख की सराहना करते हुए प्रस्ताव पारित करने की अपील की है.
शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा गया कि वरुण गांधी ने बग़ैर किसी नतीजे के बारे में सोचे समझे राजनीतिक साहस दिखाया और किसानों की हत्या की निंदा की.
इसमें लिखा गया, "किसानों के नेताओं को वरुण गांधी की सराहना करते हुए एक प्रस्ताव पारित करना चाहिए."
इस संपादकीय में यह भी पूछा गया कि क्या लखीमपुर खीरी में हुई भयावह घटना को देखने के बाद भी अन्य सांसदों का ख़ून ठंडा पड़ गया है. इस महीने की तीन तारीख़ को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह मंत्री के बेटे की कार से कथित रूप से विरोध प्रदर्शन करने जुटे किसानों को रौंदने और उसके बाद हुई हिंसा में चार किसानों समेत कुल आठ लोगों की मौत हुई थी.
इस घटना पर जहां किसान नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया की वहीं विपक्षी दलों ने केंद्र और राज्य की सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार पर जमकर हमला किया.
2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद साझा करने के मुद्दे को लेकर नाता तोड़ने वाली बीजेपी की लंबे समय की सहयोगी शिवसेना ने अपने मुखपत्र में लिखा कि "देश दुश्मनी फ़ैलाने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं कर सकता. वरुण गांधी (पूर्व प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी के पोते और संजय गांधी के बेटे हैं. लखीमपुर की दहशत को देखकर उनका खौल उठा और उन्होंने अपनी राय जाहिर की."
हाल ही में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाए गए पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने कहा कि "लखीमपुर खीरी में न्याय के लिए संघर्ष 'राज्य की अभिजात अहंकारी सरकार के सामने ग़रीब किसानों के क्रूर नरसंहार' के बारे में है और इसका कोई अन्य धार्मिक मतलब नहीं है."
उन्होंने कहा था कि "प्रदर्शनकारी किसानों के लिए ख़ुलकर "खालिस्तानी" शब्द का इस्तेमाल करना न केवल तराई के इन स्वाभिमानी पुत्रों की पीढ़ियों का अपमान है, जिन्होंने हमारी सीमाओं पर लड़ाई लड़ी और अपना ख़ून बहाया बल्कि अगर इससे ग़लत प्रतिक्रिया भड़कती है तो यह हमारी राष्ट्रीय एकता के लिए भी बेहद ख़तरनाक है."
लखीमपुर खीरी हिंसा: अदालत ने आशीष मिश्रा को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेजा
....में - Author, अनंत झणाणे
- पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, लखीमपुर खीरी से

इमेज स्रोत, Getty Images
लखीमपुर हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है.
सरकारी वकील एसपी यादव ने बताया कि 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से लेकर 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक अभियुक्त आशीष मिश्रा को पुलिस रिमांड पर भेजा जा रहा.
सीजीएम चिंताराम ने पुलिस को ये रिमांड शर्तो के साथ दी है.
जिनमें अभियुक्त को अपने साथ अपना वकील रखने की अनुमति होगी और जाने आने के समय आशीष मिश्रा का मेडिकल कराया जाएगा. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की रहेगी.
सोमवार को अभियोजन पक्ष ने 14 दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी. पर बचाव पक्ष के वकीलों ने इस पर आपत्ति की थी.
लोक अभियोजक एसपी यादव ने बताया कि अदालत ने बहस सुनने के बाद आदेश सुरक्षित कर लिया था और करीब एक घंटे बाद आदेश जारी किया गया

तीन अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर ज़िले के तिकुनिया गांव में कथित तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री के बेटे की कार से विरोध प्रदर्शन करने जुटे किसानों को रौंदने और उसके बाद हुई हिंसा में चार किसानों समेत कुल आठ लोगों की मौत हुई थी.
इस घटना पर न केवल किसान सगंठनों ने बल्कि विपक्षी पार्टियों ने भी सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार पर जम कर हमला किया.
विपक्षी पार्टी कांग्रेस केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा का इस्तीफ़ा मांग रही है. उनके बेटे आशीष मिश्रा को गिरफ़्तार कर लिया गया है लेकिन कांग्रेस का कहना है कि चूंकि पिता गृह मंत्रालय, जिसके तहत पुलिस आती है, में राज्य मंत्री हैं लिहाजा जांच प्रभावित न हो इसलिए पिता यानी अजय मिश्रा को इस्तीफ़ा देना ही होगा.
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की अगुवाई में सोमवार को लखीमपुर खीरी में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत रख रखा और केंद्रीय मंत्री के इस्तीफ़े की अपनी मांग पर डटे रहे.
तीन अर्थशास्त्रियों को दिया जाएगा इस वर्ष का इकोनॉमिक्स के लिए नोबेल पुरस्कार

इमेज स्रोत, Getty Images
इस वर्ष का अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार डेविड कार्ड, जोशुआ एंगरिस्ट और गिडो इंबेंस को दिया जाएगा.
इसकी घोषणा नोबेले प्राइज़ देने वाली संस्था ने की है.
इकोनॉमिक साइंसज़ के लिए दिए जाने वाले इस पुरस्कार को स्वेरिग्स रिक्सबैंक प्राइज़ भी कहते हैं.
इस पुरस्कार का एक हिस्सा डेविड कार्ड को मिलेगा और दूसरा हिस्सा जोशुआ एंगरिस्ट और गिडो इंबेंस साझा करेंगे.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
मौजूदा सरकार अब तक की सबसे निर्याणक सरकार है - पीएम मोदी

इमेज स्रोत, @narendramodi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन स्पेस एसोसिएशन को लांच करते वक्त कहा है कि मौजूदा भारतीय सरकार अब तक की सबसे निणार्यक सरकार है.
उन्होंने वीडियो लिंक से इस लांच में हिस्सा लेने वालों के संबोधित करते हुए कहा, "साथियों 21वीं सदी का भारत आज जिस अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है, जो सुधार कर रहा है, उसका आधार है - भारत के सामर्थ्य पर अटूट विश्वास."
पीएम मोदी ने आगे कहा, "आज जितनी निर्णायक सरकार भारत में है उतनी पहले कभी नहीं थी. स्पेस सेक्टर और स्पेस टेक को लेकर जो सुधार हो रहे हैं वो इसी की एक कड़ी है."
प्रधानमंत्री ने भी कहा कि स्पेस से लेकर डिफ़ेंस सेक्टर को निजी निवेश के लिए खोलना इन्हीं सुधारों का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि इन क़दमों को उठात वक़्त उनकी सरकार ने राष्ट्रीय हित के साथ-साथ अलग-अलग हितधारकों का भी ख़्याल रखा है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
अमिताभ बच्चन पान मसाला ब्रैंड के विज्ञापन से अलग हुए, पैसा भी लौटाया

इमेज स्रोत, ANI
फ़िल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने एक पान मसाला ब्रैंड के विज्ञापन से खुद को अलग कर लिया है. उन्होंने ये भी कहा है कि विज्ञापन करने के लिए जो पैसे उन्होंने लिए थे, उसे वापस लौटा दिया है.
79 वर्षीय अमिताभ को इस पान मसाला ब्रैंड के विज्ञापन के लिए सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. अमिताभ के कई प्रशंसकों ने उनके इस फ़ैसले को लेकर निराशा जाहिर की थी.
अमिताभ बच्चन के दफ़्तर की ओर से रविवार को पब्लिश किए गए एक ब्लॉग पोस्ट में ये जानकारी दी गई है कि वे अब इस ऐड कैम्पेन का हिस्सा नहीं हैं.
इस ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है, "विज्ञापन के रिलीज़ होने के कुछ दिनों बाद अमिताभ बच्चन ने कंपनी से संपर्क किया और पिछले हफ़्ते इससे वे अलग हो गए."
अचानक लिए गए इस फ़ैसले की वजह ये बताई गई है कि जब अमिताभ इस ब्रैंड के ऐड कैम्पेन से जुड़ रहे थे तो उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं थी कि ये एक किस्म के छद्म विज्ञापन की श्रेणी में आता है.
अमिताभ बच्चन ने ब्रैंड के साथ अपना अनुबंध समाप्त कर दिया है और कंपनी को इस बारे में लिखित में जानकारी दी गई है. साथ ही प्रमोशन के एवज में लिए गए पैसे भी वापस कर दिए गए हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने एक ग़ैरसरकारी संगठन नेशनल ऑर्गनाइज़ेशन फ़ॉर टबैको इराडिकेशन (नोटे) ने अमिताभ बच्चन से पान मसाला कंपनियों का प्रमोशन न करने की अपील की थी.
'नोटे' के अध्यक्ष डॉक्टर शेखर सालकर ने अमिताभ बच्चन को संबोधित किए गए एक खुले खत में उनसे पान मसाला कंपनियों के छद्म विज्ञापनों से खुद को अलग करने की अपील की थी. डॉक्टर सालकर ने अमिताभ से तम्बाकू विरोधी अभियान को समर्थन देने की भी अपील की थी.
उत्तराखंड में बीजेपी को झटका, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने थामा कांग्रेस का हाथ

इमेज स्रोत, एएनआई
उत्तराखंड के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने बीजेपी से इस्तीफ़ा दे दिया है. अपने बेटे और विधायक संजीव आर्य के साथ वे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं.
दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में यशपाल आर्य और उनके पुत्र पार्टी में शामिल हुए.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
इस मौक़े पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला मौजूद रहे.इससे पहले उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात भी की थी.
हालांकि यशपाल आर्य के लिए कांग्रेस पार्टी में शामिल होना घर वापसी जैस ही है. साल 2007 से 2014 तक यशपाल आर्य उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष थे.
वे हरीश रावत के कार्यकाल के दौरान मंत्री भी थे. उन्होंने 2017 में भाजपा पार्टी ज्वाइन कर ली थी.
यशपाल मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से प्रतिनिधि हैं. उनके बेटे संजीव आर्य उत्तराखंड में नैनीताल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.
लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में आज महाराष्ट्र में सत्तारुढ़ गठबंधन का बंद, मिला-जुला असर

इमेज स्रोत, Getty Images
तीन अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर ज़िले के तिकुनिया गांव में हुई हिसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी. इस हिंसा के विरोध में महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना गठबंधन वाले महाविकास अघाड़ी ने आज बंद का आह्वान किया है.
इस बंद की घोषणा शनिवार को गठबंधन के नेताओं ने एक प्रेसवार्ता के दौरान की थी.

इमेज स्रोत, ANI
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन नेताओं ने कहा था कि यह बंद किसानों के साथ समर्थन जताने के लिए है. उन्होंने व्यापारियों और आम लोगों से बंद का समर्थन करने का आह्वान किया था.
गठबंधन ने गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के तत्काल इस्तीफ़े की भी मांग की है. इस दौरान महाराष्ट्र में कुछ जगहों से हिंसा की भी ख़बरें हैं.
मुंबई में कल आधी रात से आज सुबह तक आठ बसों में तोड़फोड़ की घटना सामने आयी है.
सरकारी बसो में हुई इस तोड़फोड़ के बाद इन्हें चलाने वाली संस्था बेस्ट ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है और स्थिति की समीक्षा के बाद ही डिपो से बसों के संचालन की बात कही है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने उम्मीद जताते हुए कहा है कि बंद शत-प्रतिशत सफल होगा.
वहीं विपक्ष के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार लखीमपुर मुद्दे पर कार्रवाई करेगी. लेकिन महाविकास अघाड़ी सरकार को भी महाराष्ट्र में किसानों की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए.
अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में बंद का मिला-जुला असर दिखाई दे रहा है.
लखीमपुर खीरी मामला: आशीष मिश्र के रिमांड पर डेढ़ बजे से सुनवाई
....में - Author, अनंत झणाणे
- पदनाम, बीबीसी हिंदी के लिए, लखीमपुर खीरी से

इमेज स्रोत, ANI
लखीमपुर खीरी में चार किसानों और एक पत्रकार को वाहन से रौंदने के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र उर्फ मोनू की पुलिस रिमांड अर्जी पर अदालत में सुनवाई होगी.
पहले क़रीब 11 बजे से सुनवाई शुरू होने का अनुमान था लेकिन अब यह डेढ़ बजे सीजेएम चिंताराम की अदालत में होगी. वे 13 नंबर कोर्ट से सुनवाई करेंगे जिसमें अभियोजन और बचाव पक्ष अपनी-अपनी दलीलें देंगे.
आरोपी आशीष मिश्र को वीडियो लिंक के जरिए जेल से ही अदालत के सामने पेश किया जाएगा.
वरिष्ठ लोक अभियोजक एसपी यादव ने बताया, “आज सुनवाई होनी है. हमने मजिस्ट्रेट के सामने पुलिस कस्टडी रिमांड पहले से ही दी हुई है. अब अदालत को बचाव पक्ष को सुनना है.”
उधर बचाव पक्ष के वकील अवधेश कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस अगर अदालत के सामने पुलिस रिमांड की अर्जी देती है तो वे इस पर आपत्ति दाखिल करेंगे.
उन्होंने कहा, “पुलिस अगर शनिवार को 11 घंटे से ज्यादा देर तक की पूछताछ में कोई सबूत नहीं जुटा पाई. पुलिस के पास आशीष मिश्र को पकड़ने के कोई ठोस सबूत नहीं है. इसीलिए पुलिस उनके मुवक्किल को परेशान कर रही.”
अवधेश कुमार सिंह का कहना है कि उनके मुवक्किल ने पुलिस के सामने दंगल स्थल पर मौजूदगी के 150 से ज्यादा फोटो और कुछ वीडियो फुटेज भी साझा किए हैं हालाँकि पुलिस ने उन्हें गिरफ़्तार करते हुए कहा था कि वे जाँच में सहयोग नहीं कर रहे थे.
ड्रग्स, हथियार और आतंक: उत्तर कोरियाई कर्नल ने खोले किम जोंग-उन के राज़

उत्तर कोरिया की ख़ुफिया एजेंसी के एक पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बीबीसी को बताया है कि उत्तर कोरिया के तानाशह किम जोंग-उन कभी भी अपने देश के परमाणु हथियारों को नष्ट नहीं करेंगे.
साल 2014 में उत्तर कोरिया से भागकर दक्षिण कोरिया में आए किम कुक-सोंग ने उत्तर कोरिया की ताक़तवर जासूसी एजेंसियों में तीस साल नौकरी की है और वे कर्नल के रैंक तक पहुँचे थे.
बीबीसी से ख़ास मुलाक़ात में किम ने बताया कि पैसों की दिक्कत जूझ रहा उत्तर कोरिया, मध्य पूर्व और अफ़्रीका में हथियारों की बिक्री और नशीली दवाओं के सौदों से फंड जुटाने के लिए बेताव रहता है.
किम ने बीबीसी को बताया, “मैं ख़ुद तीन विदेशियों को उत्तर कोरिया में क्रिस्टल मेथ (एक क़िस्म का ड्रग) के उत्पादन का ठिकाना बनाने के लिए लाया था. उत्तर कोरिया में सारा पैसा किम जोंग-इल और किम जोंग-उन का है. उस पैसे से उत्तर कोरिया का नेता अपने लिए आलीशान घर बनाता है, मंहगी कारें, कपड़े खरीदता हैं और विलासिता का जीवन जीता है.”
बीबीसी स्वतंत्र रूप से पूर्व उत्तर कोरियाई कर्नल के दावों की पुष्टि नहीं कर सकता है, लेकिन हम उनकी पहचान को सत्यापित करने में कामयाब रहे हैं. जहां भी ये मुमकिन हुआ है, हमें उनके आरोपों की पुष्टि करने वाले सबूत मिले हैं.
उनके आरोपों पर बीबीसी ने लंदन में उत्तर कोरिया के दूतावास और न्यूयॉर्क में यूएन में उनके मिशन से बयान के लिए संपर्क साधा है पर अब तक हमें इस पर कोई जवाब नहीं मिला है.
कर्नल ने बीबीसी को बताया कि मई 2009 में, उत्तर कोरिया के एक पूर्व अधिकारी को मारने के लिए एक "टेरर टास्क फ़ोर्स" बनाने के लिए आदेश आया. ये अधिकारी दक्षिण कोरिया चला गया था.
कर्नल ने कहा, "किम जोंग-उन ने ये काम अपने पिता और सर्वोच्च नेता को संतुष्ट करने के लिए किया. ह्वांग जंग-योप नाम के इस अधिकारी की हत्या करने के लिए ''टेरर फ़ोर्स' का गठन किया गया और मैंने व्यक्तिगत रूप से इस काम को अंजाम दिया था."
मोहन भागवत बोले- शादी के लिए धर्मांतरण करने वाले हिंदू ग़लत
