अमेरिका में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, डेथ वैली में तापमान 54 डिग्री के पार
अमेरिका के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं. कैलिफ़ोर्निया और नेवाडा में तापमान रिकॉर्ड ऊंचाई छू रहा है.
लाइव कवरेज
अभिजीत श्रीवास्तव, प्रशांत चाहल and भूमिका राय
अमेरिका में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, डेथ वैली में तापमान 54 डिग्री के पार

इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिका के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं. कैलिफ़ोर्निया और नेवाडा में तापमान रिकॉर्ड ऊंचाई छू रहा है.
वहीं कैलिफ़ोनिर्या की डेथ वैली में शुक्रवार को रिकॉर्ड 54.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को भी यहां गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. डेथ वैली में अगस्त 2020 में भी इतना ही तापमान रिकॉर्ड किया गया था.

इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, डेथ वैली कुछ लोग इसे धरती पर दर्ज सबसे अधिक तापमान बताते हैं. साल 1913 में 56.7 डिग्री सेंटिग्रेट तापमान दर्ज किए जाने का भी दावा किया जाता है लेकिन मौसम के विशेषज्ञ इस दावे पर सवाल उठाते हैं.
अमेरिका में लाखों की संख्या में लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं.
अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस ने प्रभावित इलाक़े में रहने वालों से कहा है कि वो खूब पानी पिएं. साथ ही उन्हें घरों के अंदर या उन इमारतों में रहने की सलाह दी गई है जहां एसी लगे हुए हैं.
कश्मीर के अनंतनाग में तीन चरमपंथियों को मारने का दावा

इमेज स्रोत, Getty Images
माजिद जहांगीर
बीबीसी के लिए, कश्मीर से
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग ज़िले में पुलिस ने एक ब्रीफ़ एनकाउंटर में तीन चरमपंथियों को मारने का दावा किया है.
पुलिस ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग के कारीगाम में तीन चरमपंथी सुरक्षाबलों के साथ झड़प में मारे गए हैं.
पुलिस ने बताया कि उनका संबंध चरमपंथी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से है.
अनंतनाग के एसपी इम्तियाज़ हुसैन ने बीबीसी हिंदी को बताया कि मारे गए तीन चरमपंथियों की पहचान की जा रही है.
उनका कहना था कि चरमपंथियों के ख़िलाफ़ जारी अभियान के तहत इस ऑपरेशन को सेना, सीआरपीएफ़ और पुलिस ने साथ मिलकर शुरू किया था.
पुलिस ने फिलहाल और जानकारी साझा नहीं की है.
हालांकि, पुलिस ने अपने एक ट्वीट में बताया कि मारा गया एक चरमपंथी आरिफ़ हजाम सेना के एक हवालदार की हत्या में शामिल था. पुलिस के मुताबिक़ सेना के हवलदार को साल 2019 में उस वक़्त मारा गया, जब वे छुट्टी पर अपने घर आए थे.
दो दिन पहले पुलिस ने अपने एक ट्वीट में "बीते चौबीस घंटों में तीन अलग-अलग झड़प में पांच चरमपंथियों को मारने" का दावा किया था.
कोविड को धता बता पहाड़ों पर सैलानियों की बढ़ती भीड़ से केंद्र चिंतित

इमेज स्रोत, Getty Images
कोरोना महामारी की दूसरी लहर शांत पड़ते ही सैलानियों की भारी भीड़ पहाड़ों का रुख़ कर रही है. केंद्र सरकार इस बात को लेकर चिंतित है कि कोविड की ज़रूरी गाइडलाइन का भी सैलानी पालन नहीं कर रहे हैं.
शनिवार को भारत सरकार के गृह सचिव अजय भल्ला ने इसे लेकर चिंता जताई है. अजय भल्ला ने कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर अभी ख़त्म नहीं हुई है.
गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार राज्य सरकारें कोविड को लेकर हिल स्टेशनों पर सैलानियों को अनुशासित रखने के लिए क्या क़दम उठ रही हैं, इसकी समीक्षा की जा रही है.

इमेज स्रोत, Getty Images
कोविड 19 की स्थिति और टीकाकरण पर हुई बैठक में गोवा, हिमाचल प्रदेश, केरल महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की समीक्षा की गई.
इस बैठक में राजस्थान, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और हिमाचल के कुछ ज़िलों में कोविड संक्रमण दर 10 फ़ीसदी से भी ज़्यादा होने पर चिंता जताई गई है.
गृह मंत्रालय ने कहा है कि राज्य सरकारों को सैलानियों के साथ कोविड गाइडलाइन्स को लेकर सख़्ती बरतनी चाहिए. केंद्र ने राज्यों से कहा है कि कोविड गाइडलाइन के पालन में किसी भी तरह की छूट नहीं मिलनी चाहिए.

इमेज स्रोत, Getty Images
विम्बलडन 2021: एश्ले बार्टी ने जीता महिला सिंगल्स का ख़िताब

इमेज स्रोत, Getty Images
ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने विम्बलडन 2021 में महिलाओं के एकल का ख़िताब अपने नाम कर लिया है.
फ़ाइनल में उन्होंने चेक गणराज्य की 13वीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना प्लिस्कोवा को 6-3, 6-7, 6-3 से हराया.
यह बार्टी का पहला विम्बलडन ख़िताब है. टूर्नामेंट जीतने के बाद उन्होंने कहा कि उनके बचपन का सपना पूरा हो गया.
उन्होंने बताया कि कैसे वो बीती रात सो नहीं सकीं और यह सोचती रहीं कि अगर वो हार गईं तो क्या होगा.
जीत के बाद उन्होंने कहा कि यह जीत अविश्वसनीय है. उन्होंने कैरोलिना प्लिस्कोवा को भी बधाई दी और कहा कि मुझे ख़ुद को आपके ख़िलाफ़ टेस्ट करना पसंद है, मुझे यकीन है कि हम आगे भी कई मुक़ाबले खेलेंगे.
इसके बाद उन्होंने स्टेडियम में बैठे सभी लोगों का अभिवादन किया और अपने कोच क्रेग टाइज़र को धन्यवाद दिया.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
दोनों खिलाड़ियों ने इस मुक़ाबले को जीतने के लिए अपने सभी प्रयास किए. मुक़ाबला कितना कड़ा था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 2012 के बाद से पहली बार विम्बलडन के फ़ाइनल का फ़ैसला तीन सेटों में हुआ.
सेमीफ़ाइनल में प्लिस्कोवा ने दूसरी वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका को एक घंटे 53 मिनट तक चले मैच में 5-7, 6-4, 6-4 से जबकि बार्टी ने 2018 की चैंपियन कर्बर को 6-3, 7-6 (3) से हराया था.
बीबीसी इंडिया बोलः PM नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव से क्या हासिल? मोहनलाल शर्मा के साथ...
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनावः बीजेपी की जीत का दावा करते हुए योगी ने कहा- हर तबके को मिला प्रतिनिधित्व

इमेज स्रोत, Getty Images
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायत चुनाव में जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा है कि इस चुनाव में जो परिणाम सामने आ रहे हैं, उसमें हर तबके के कार्यकर्ता को प्रतिनिधित्व का अवसर प्राप्त हुआ है.
इस दौरान योगी ने दावा किया कि 85 फ़ीसद से अधिक सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को समर्थन प्राप्त हुआ है.
योगी ने कहा, "बीते चार-साढ़े चार वर्षों के दौरान गांव, ग़रीब, नौजवान, किसान और समाज के प्रत्येक तबके के लिए जो योजनाएं बनाई गईं, ईमानदारी पूर्वक बिना किसी भेदभाव समाज के हर तबके तक उन्हें पहुंचाने का काम हुआ."
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
योगी ने बताया, "क्षेत्र पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं. चार चरणों में 15 अप्रैल, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को चुनाव सम्पन्न हुए थे. इसमें ग्राम पंचायत की 58,176 सीटों, क्षेत्र पंचायत की 75,852 सीटों पर, ग्राम पंचायत सदस्य के 7,32,485 सीटों पर, क्षेत्र पंचायत प्रमुख के 825 सीटों पर शनिवार को चुनाव हुए हैं. ज़िला पंचायत के 3,050 सीटों पर चुनाव हुए थे. 75 ज़िला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव बीते हफ़्ते हुए हैं. कुल 8,70,477 में से 8,70,463 चुनाव सम्पन्न हुए हैं."
"जनता का रुझान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में था. पार्टी की रणनीति जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं के साथ 75 ज़िला पंचायत अध्यक्ष में से बीजेपी ने 73 पर अपने प्रत्याशी खड़े किए थे. दो सहयोगी दलों को दिए थे. 73 में से बीजेपी 66 सीटों पर चुनाव जीती. एक पर अपना दल (एस) ने विजय प्राप्त किया."
योगी ने बताया, "825 क्षेत्र पंचायत के चुनाव में बीजेपी ने 735 पर अपने प्रत्याशी खड़े किए थे. क्षेत्र पंचायत प्रमुख के 635 सीटों पर बीजेपी अपनी सहयोगियों के साथ विजयी बन रही है. यह संख्या और बढ़ेगी."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जीत के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी.
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
तालिबान रूस क्यों गया और इस्लामिक स्टेट को लेकर क्या वादा किया?
अमित शाह को सहकारिता मंत्री क्यों बनाया गया?

इमेज स्रोत, AMIT SHAH
नरेंद्र मोदी सरकार में एक नया सहकारिता मंत्रालय बनाया गया है और 7 जुलाई को हुए कैबिनेट विस्तार में इसकी ज़िम्मेदारी अमित शाह को सौंपी गई.
इससे पहले सहकारिता के काम कृषि मंत्रालय के तहत आते थे लेकिन अब अलग मंत्रालय का रूप दे दिया गया है.
पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें 110 रुपये के पार, जानें कहां?

इमेज स्रोत, SURAIH NIYAZI/BBC
शुरैह नियाज़ी
बीबीसी हिंदी के लिए, भोपाल से
बीते कुछ दिनों में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें कई राज्यों में 100 रुपये के पार पहुंचीं लेकिन इनकी बढ़ती कीमतों ने अब एक नई ऊंचाई छू ली है.
मध्य प्रदेश के कई ज़िलों में पेट्रोल की कीमत 112 रुपये और डीज़ल 101 रुपये लीटर पहुंच गया.
प्रदेश के अनूपपुर ज़िले में शनिवार को पेट्रोल 112.14 रुपये और डीज़ल 101.35 रुपये बिका. वही राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 109.24 रुपये और डीजल 98.67 रुपये रहा.
मध्य प्रदेश देश के उन राज्यों में शुमार है जहां पेट्रोल और डीज़ल सबसे ज़्यादा महंगे हैं.
कितना टैक्स लगता है?
मध्य प्रदेश में पेट्रोल पर 33 प्रतिशत वैट, एक प्रतिशत सेस और साढ़े तीन रुपये हर एक लीटर पर अलग से कर लिया जाता है. वहीं डीज़ल पर 23 प्रतिशत वैट, एक प्रतिशत सेस और दो रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त कर लिया जाता है.
पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है.
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि जल्द ही पेट्रोल के दाम 151 और 201 रुपये हो जाएंगे.
कमलनाथ ने ट्वीट में कहा, "मध्यप्रदेश में पेट्रोल 111 रुपये लीटर हुआ, यही रफ़्तार रही तो 121, 151 और 201 रुपये लीटर भी जल्द ही होगा. वाह! शिवराज जी वाह.”
पीएम मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री को दी बधाई

इमेज स्रोत, PIB
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वियतनाम के नवनियुक्त प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चीन्ह को शुभकामनाएं दीं.
उन्होंने पूर्व सुरक्षा अधिकारी और वहां की कम्युनिस्ट पार्टी के नेता फाम मिन्ह चीन्ह से बातचीत में यह भरोसा जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में दोनों देशों के बीच व्यापक सामरिक साझेदारी और भी मजबूत होगी.
इस दौरान पीएम मोदी ने भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के दरम्यान वियतनाम से मिली मदद के लिए आभार व्यक्त किया.
दोनों नेताओं ने कोरोना महामारी से मुक़ाबला करने के लिए एक दूसरे से विचार विमर्श और सहयोग करना जारी रखने पर अपनी सहमति जताई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बातचीत की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, "हमारे बीच रणनीतिक साझेदारी के सभी पहलुओं की समीक्षा की गई. इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए साझा दृष्टिकोण को दोहराया और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समेत अन्य मंचों पर निकट सहयोग बनाए रखने पर सहमति हुई."
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बयान जारी कर बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा की और सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में विचारों का आदान प्रदान किया.
पीएमओ ने बताया कि अगले वर्ष (2022 में) दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे हो जाएंगे और दोनों नेताओं ने इसे धूमधाम से मनाने पर अपनी सहमति जताई.
इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनामी प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चीन्ह को भारत आने का निमंत्रण भी दिया.
डेल्टा प्लस वैरिएंट त्रिपुरा पहुंचा, अधिकारी ने कहा- स्थिति अभी और बिगड़ सकती है

इमेज स्रोत, Pinaki Das/BBC
पिनाकी दास
बीबीसी हिंदी के लिए, अगरतला से
त्रिपुरा में कोरोना वायरस डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले पाए गए हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेताया है कि स्थिति अभी और भी बिगड़ सकती है.
दरअसल वहां कोविड-19 के 90 फ़ीसद से अधिक मामले डेल्टा प्लस वैरिएंट के बताए गए हैं.
त्रिपुरा में कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. दीप देबबर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जो 151 सैंपल टेस्ट किए गए हैं उनमें 138 में डेल्टा प्लस वैरिएंट के मिले हैं.
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही त्रिपुरा कोरोना वायरस के इस घातक डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले आने वाला पूर्वोत्तर का पहला राज्य बन गया है.
उन्होंने कहा, "इस हफ़्ते जहां पूरे भारत में पॉजिटिविटी रेट कम है, राज्य में यह 5.5 फ़ीसद हो गई है. लेकिन इससे भी बड़ा ख़तरा यह है कि राज्य में 90 फ़ीसद मामले घातक डेल्टा प्लस वैरिएंट के कारण हैं जो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक 'वेरिएंट ऑफ़ कंसर्न' यानी कि चिंताजनक वैरिएंट है."

इमेज स्रोत, Pinaki Das/BBC
इस दौरान उन्होंने लोगों से कोविड के नियमों का न केवल घर के बाहर बल्कि घर में भी पालन करने की अपील करते हुए कहा कि राज्य की वर्तमान स्थिति कोरोना वायरस के सामुदायिक प्रसार जैसी है और यह किसी भी वक़्त घातक हो सकती है.
ताज़ा स्थिति को देखते हुए त्रिपुरा में एक बार फिर वीकेंए लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई है.

इमेज स्रोत, Pinaki Das/BBC
राज्य में शुक्रवार रात 12 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाया जाएगा ताकि वायरस के चेन के तोड़ा जा सके.
फिलहाल राज्य की राजधानी अगरतला समेत शहरी इलाकों में दोहपर दो बजे से अगले दिन की सुबह तक कर्फ़्यू लगाया जाता है.
केजरीवाल की अब उत्तराखंड में मास्टर-स्ट्रोक खेलने की तैयारी?

इमेज स्रोत, Getty Images
पंजाब के बाद अरविंद केजरीवाल की अब उत्तराखंड में मुफ़्त बिजली को मुद्दा बनाने की तैयारी है.
2022 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के चुनाव होने हैं और आम आदमी पार्टी वहां बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर देने की तैयारी में जुटी है. इसी सिलसिले में रविवार को अरविंद केजरीवाल देहरादून जा रहे हैं.
इसकी जानकारी उन्होंने ख़ुद ट्वीट के ज़रिए दी है. वहां जाने से पहले ही उन्होंने पर्वतीय राज्य में फ़्री बिजली को लेकर राग छेड़ दिया है. जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि केजरीवाल वहां की बीजेपी सरकार को इस मुद्दे पर घेरने की तैयारी कर रही है.
देहरादून के अपने दौरे से पहले केजरीवाल ने ट्वीट किया कि, "उत्तराखंड ख़ुद बिजली बनाता है, दूसरे राज्यों को बेचता भी है. फिर उत्तराखंड के लोगों को इतनी महंगी बिजली क्यों? दिल्ली अपनी बिजली नहीं बनाता, दूसरे राज्यों से ख़रीदता है. फिर भी दिल्ली में बिजली फ़्री. क्या उत्तराखंड वासियों को फ़्री बिजली नहीं मिलनी चाहिए?"
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
पंजाब में तीन गारंटी की घोषणा
बीते महीने केजरीवाल ने पंजाब में फ़्री बिजली देने का वादा करते हुए बिजली से जुड़ी तीन घोषणाएं कीं जिसे उन्होंने 'तीन गारंटी' बताया था.
उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर राज्य में 300 यूनिट तक बिजली फ़्री दी जाएगी जिसके बाद पंजाब की 80% तक आबादी का बिजली का बिल शून्य हो जाएगा.
दूसरी घोषणा में उन्होंने बिजली के सभी बकाया बिलों को माफ़ करने और कनेक्शन बहाल किए जाने का वादा किया था.
वहीं तीसरी घोषणा में उन्होंने कहा था कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 24 घंटे बिजली दी जाएगी.
समझा जा रहा है कि बिजली-पानी फ़्री देने के अपने मास्टर-स्ट्रोक प्लान के साथ आम आदमी पार्टी 2022 में कुछ राज्यों की विधानसभा चुनाव में उतर सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज़, भारत-श्रीलंका वनडे सिरीज़ 18 जुलाई से होगी शुरू: BCCI सचिव जय शाह

इमेज स्रोत, Getty Images
श्रीलंका की क्रिकेट टीम में कोरोना वायरस संक्रमण के दो मामले सामने आने के बाद भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली वन-डे मैचों का सिरीज़ को टाल दिया गया था.
पहले ये सिरीज़ 13 जुलाई से शुरू होनी थी लेकिन अब यह 18 जुलाई से शुरू होगी.
बीसीसीआई सचिव जय शाह के हवाले से पीटीआई न्यूज़ एजेंसी ने लिखा है कि भारत-श्रीलंका सीरीज 18 जुलाई से शुरू होगी.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
पीएम मोदी से मिले उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

इमेज स्रोत, ANI
उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की. धामी विधानसभा में कुमाऊं क्षेत्र की खटीमा सीट की नुमाइंदगी करते हैं और दूसरी बार विधायक चुने गए हैं.
पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री हैं.
45 साल की उम्र में वे राज्य की बागडोर संभाल रहे हैं.
पुष्कर धामी को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी का क़रीबी माना जाता है.
जब भगत सिंह कोश्यारी मुख्यमंत्री थे, तब पुष्कर धामी उनके ओएसडी हुआ करते थे.

इमेज स्रोत, ANI
पुष्कर धामी अब तक कभी भी किसी कैबिनेट मंत्री या राज्यमंत्री के पद पर नहीं रहे थे. इसके अलावा सरकार चलाने का भी कोई अनुभव उनके पास नहीं है.
पुष्कर धामी उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से आते हैं.
उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं और धामी को मुख्यमंत्री चुने जाने की एक बड़ी वजह यह भी मानी जा रही है.
उत्तर प्रदेश की जनसंख्या नीति के ड्राफ़्ट में क्या है?

इमेज स्रोत, Getty Images
उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक नई नीति लेकर आने की तैयारी है जिसका ड्राफ़्ट राज्य विधि आयोग ने तैयार किया है. इस ड्राफ़्ट के मुताबिक़, दो से अधिक बच्चे होने पर सरकारी नौकरियों में आवेदन पर रोक का प्रस्ताव है.
साथ ही ऐसे लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और अनुदान से भी वंचित रखा जाएगा.
इस ड्राफ़्ट में जिन लोगों की एक संतान होगी, उन्हें इलाज, शिक्षा, बीमा शिक्षण संस्था और सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता देने की भी सिफ़ारिश की गई है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
यूपी विधि आयोग के अध्यक्ष आदित्य नाथ मित्तल के हवाले से न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने लिखा है कि राज्य विधि आयोग ने जनसंख्या नियंत्रण और कल्याण के लिए एक प्रस्ताव दिया है.
प्रस्ताव के मुताबिक़, कोई भी दंपत्ति जो दो बच्चों की नीति का पालन करेंगे उन्हें सभी सरकारी लाभ दिए जाएंगे. साथ ही वे सभी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे.
यदि कोई इस नीति का पालन नहीं करता है, तो वो ऐसी योजनाओं के लिए पात्रता नहीं रखेंगे. उनका राशन कार्ड 4 यूनिट तक सीमित रहेगा, वे सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे और अगर वे पहले से ही सरकारी कर्मचारी हैं, तो उन्हें प्रमोशन नहीं मिलेगा.
इस ड्राफ़्ट को अगस्त के दूसरे सप्ताह तक पेश करने की योजना है.
क्रिकेटर हरलीन देओल के कैच को सचिन ने बताया 'साल का सर्वश्रेष्ठ कैच'

इमेज स्रोत, social grab
भारतीय महिला क्रिकेटर हरलीन देओल के कैच की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.
हरलीन ने ये कैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज़ के पहले मुक़ाबले में लिया.
बाउंड्री पर लपके गए उस बेहद मुश्किल कैच की तारीफ़ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी की है.

गन्ना किसानों का विरोध प्रदर्शन
FB Live: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान गन्ने के बकाये भुगतान को लेकर सिंघु बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों से बात कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता सलमान रावी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार पर सीएम योगी ने क्या टिप्पणी की?

इमेज स्रोत, Getty Images
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहली बार मंत्री परिषद का विस्तार किया गया है. विस्तार में कुल 43 मंत्री शामिल किए गए हैं जिनमें 15 मंत्री कैबिनेट स्तर के और 28 राज्य मंत्री बनाए गए हैं.
मंत्रिमंडल में हुए इस फेरबदल पर टिप्पणी करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक के बाद एक कई ट्वीट किये हैं.
उन्होंने लिखा है, "पीएम मोदी का नया मंत्रिमंडल वास्तव में संपूर्ण भारत का प्रतिनिधित्व करता है. हमारे महापुरुषों ने, खासकर बाबा साहब और लोहिया जी जैसे चिंतकों ने देश में जिस जनप्रतिनिधित्व और जनभागीदारी की कल्पना की थी, पीएम मोदी के नेतृत्व में वो सरकार से लेकर समाज तक साकार हो रही है.”
वो आगे लिखते हैं, “आज जब देश इतने बड़े सार्थक और सकारात्मक सामाजिक बदलाव का साक्षी बन रहा है, दुर्भाग्य से कुछ लोग इसमें भी राजनैतिक विरोध कर रहे हैं. ऐसे लोगों को लोहिया जी ने कहा था- "सामाजिक परिवर्तन के बड़े काम जब प्रारंभ होते हैं तो कुछ लोग आवेश में इसका विरोध करते हैं.”
योगी आदित्यनाथ केट्विटर हैंडल से लिखा गया है कि - आशा है, आज बाबा साहब और लोहिया जी को मानने वाले आवेश या राजनैतिक स्वार्थ की जगह इस बात को स्वीकार करेंगे कि पीएम मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' का मंत्र संविधान की आत्मा को सच्चे अर्थों में चरितार्थ कर रहा है. हम सब इसके लिए प्रधानमंत्री के आभारी हैं.
सात जुलाई को ये फेरबदल किया गया. जिसे लेकर विपक्ष की ओर से काफ़ी तल्ख़ बयानबाज़ी भी हुई.
छोड़िए X पोस्ट, 1X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1
छोड़िए X पोस्ट, 2X सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर सपा नेता अखिलेश यादव तक ने मंत्रिमंडल विस्तार पर अपनी प्रतिक्रिया दी.



अफ़ग़ानिस्तान में 20 साल लड़ने के बाद अमेरिका को हासिल क्या हुआ?
अफ़ग़ानिस्तान में 20 सालों के टकराव के बाद अमेरिका अब अपनी सेना वापस बुला रहा है.
अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए बगराम वायु सैनिक अड्डा तालिबान और अल-क़ायदा के ख़िलाफ़ लड़ाई का केंद्र रहा था.







