सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को CAA विरोधी नोटिसों पर कार्रवाई से रोका

जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एम आर शाह की बेंच ने कहा है कि “पहले भेजे गए नोटिस के आधार पर कार्रवाई न की जाए."

लाइव कवरेज

अनंत प्रकाश, भूमिका राय, पवन सिंह अतुल and अपूर्व कृष्ण

  1. अफ़ग़ानिस्तान में स्थिति विस्फोटक, पाकिस्तान के नियंत्रण से बाहर: पाक एनएसए

    अफ़ग़ानिस्तान

    इमेज स्रोत, AFP

    पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ़ ने शुक्रवार को कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान में मौजूदा हालात बेहद ख़राब हैं और पाकिस्तान के नियंत्रण से बाहर हो गए हैं.

    पाकिस्तानी अख़बार डॉन में प्रकाशित ख़बर के मुताबिक़, युसूफ़ ने सीनेट की विदेशी मामलों की समिति को जानकारी देते हुए चेतावनी दी है कि तहरीक-ए-तालिबान की ओर से हमला किए जाने का जोख़िम बना हुआ है, वे शरणार्थियों के रूप में पाकिस्तान में घुस सकते हैं.

    हालांकि, पाकिस्तान में उनकी मौजूदगी को यूसुफ़ ने भारत का दुष्प्रचार करार दिया.

    अफ़ग़ानिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अफ़ग़ानिस्तान के मुद्दे पर यूसुफ़ ने कहा कि पाकिस्तान अफ़ग़ानिस्तान से अमेरिकी फौज की वापसी के बाद की स्थितियों को लेकर बेहद परेशान है और अफ़ग़ानिस्तान में गृह युद्ध छिड़ने और हिंसा बढ़ने से नकारात्मक रूप से प्रभावित होगा.

    अफ़ग़ानिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वे कहते हैं, “इस क्षेत्र में शांति इस बात पर टिकी है कि अफ़ग़ानिस्तान में शांति कायम होती है या नहीं.

    मुझे नहीं लगता है कि अमेरिकी सरकार अफ़ग़ानिस्तान को किसी तरह का आर्थिक पैकेज़ देने जा रही है. और ऐसी स्थिति में सिर्फ पाकिस्तान एक चारों ओर ज़मीन से घिरे हुए देश को व्यापार के लिए रास्ता दे सकता है.”

    अफ़ग़ानिस्तान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उन्होंने कहा है कि यूएन शरणार्थी एजेंसी को अफ़ग़ान शरणार्थियों के लिए शिविर लगाने की ज़रूरत है.

    इसी बैठक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा कि अगर अफ़ग़ानिस्तान में गृह युद्ध छिड़ता है तो पाकिस्तान शरणार्थियों के जत्थों को संभालने की स्थिति में नहीं होगा.

  2. श्रीलंका टीम में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद भारत के साथ वनडे सिरीज़ आगे बढ़ी

    टीम इंडिया

    इमेज स्रोत, OfficialSLC

    भारत और श्रीलंका के बीच 13 जुलाई से शुरू होने जा रही वनडे और टी20 मैचों की सिरीज़ को श्रीलंका टीम में कोविड संक्रमण फैलने के बाद आगे बढ़ा दिया गया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, नए कार्यक्रम के अनुसार पहला वनडे अब 17 जुलाई को खेला जाएगा.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    श्रीलंका की क्रिकेट टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके टीम के सपोर्ट स्टाफ़ के संक्रमित होने की सूचना दी है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    सपोर्ट स्टाफ़ में टीम के बैटिंग कोच ग्रांट फ्लोवर और डेटा एनालिस्ट जी टी निरोशन के कोविड–19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

  3. नए आईटी नियम न मानने पर एनबीए सदस्यों पर कार्रवाई न करे सरकार: केरल हाई कोर्ट

    केरल हाईकोर्ट

    इमेज स्रोत, HCKRECRUITMENT.NIC.IN

    केरल हाई कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि नए आईटी नियम न मानने पर समाचार प्रसारकों की संस्था न्यूज़ ब्रॉडकास्टर एसोसिएशन (एनबीए) के सदस्यों के ख़िलाफ़ किसी तरह की दंडात्मक कार्रवाई न की जाए.

    जस्टिस पी बी सुरेश कुमार ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी करके एनबीए की याचिका पर सरकार का पक्ष माँगा है.

    एनबीए ने अपनी याचिका में ये दलीलें दी हैं -

    • नए आईटी रूल सरकार को मीडिया की अभिव्यक्ति की आज़ादी को "अतार्किक और अवैध" ढंग से प्रतिबंधित करने के लिए "अत्यधिक ताकत" देते हैं.
    • नए रूल आर्टिकल 14 और आर्टिकल 19 का उल्लंघन करते हैं
    • कार्यपालिका ने इस तरह की संरचना बनाकर न्यायपालिका के क्षेत्र में प्रवेश के लिए रास्ता बना लिया है और खुद को वो ताक़तें दी हैं जो अब तक सिर्फ न्यायपालिका को मिली हुई थीं.

    एनबीए की ओर से पेश हुए वकील मनिंदर सिंह ने कहा है कि "नए आईटी नियमों के मुताबिक़, मीडिया संस्थाओं और उनके संगठनों को एक सेल्फ-रेगुलेटरी संस्था का गठन करना होगा जिसके अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट के संन्यास प्राप्त जज या कोई अहम शख़्सियत हो सकती है.

    लेकिन एक ज्वॉइंट सेक्रेटरी स्तर का व्यक्ति एक संन्यास प्राप्त जज के आदेश पर नज़र रखेगा.

    क्योंकि ज्वॉइंट सेक्रेटरी स्तर का व्यक्ति ही उस ओवरसाइट मैकेनिज़्म को देखेगा जो कि सेल्फ रेगुलेटरी बॉडी पर नज़र रखेगी."

  4. आज का कार्टून: मुख्यधारा से कटे हुए

  5. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को एंटी-सीएए नोटिसों पर कार्रवाई से रोका

    सुप्रीम कोर्ट

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, भारत की सर्वोच्च अदालत

    सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को यूपी सरकार से कहा है कि वह उन नोटिसों पर कार्रवाई न करे जो कि एंटी-सीएए विरोध प्रदर्शनों के दौरान भेजे गए थे.

    साल 2019-2020 में उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के बाद प्रशासन ने कथित प्रदर्शनकारियों को सार्वजनिक संपंत्ति के नुकसान की भरपाई के लिए नोटिस भेजे थे.

    इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार के इस कदम को आधारहीन एवं बेबुनियाद बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दी गयी थी.

    सुप्रीम कोर्ट जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एम आर शाह की बेंच ने उसी याचिका की सुनवाई करते हुए कहा है कि “पहले भेजे गए नोटिस के आधार पर कार्रवाई न की जाए."

    हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2021 के मार्च महीने में उत्तर प्रदेश लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली अधिनियम पारित किया है.

    उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश हुई सीनियर अडीशनल एडवोकेट जनरल गरिमा प्रसाद ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने पिछली सुनवाई के बाद ट्राइब्यूनल गठित करने को लेकर सभी ज़रूरी नियमों को ड्राफ़्ट कर लिया है.

    इस पर कोर्ट ने कहा है कि प्रदेश सरकार क़ानून और नए नियमों के अनुसार क़दम उठा सकती है.

    लेकिन सर्वोच्च अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार से ट्राइब्यूनल और नियमों की जानकारियों के साथ एक जवाबी हलफ़नामा दायर करने के लिए भी कहा है.

    इसके साथ ही इस मामले में सुनवाई को दो हफ़्तों के लिए टाल दिया गया है.

    याचिकाकर्ता परवेज़ आरिफ़ टीटू ने अपनी याचिका में कहा था कि ये नोटिस मनमाने ढंग से भेजे गए हैं.

    उन्होंने तर्क दिया कि एक नोटिस 94 वर्षीय व्यक्ति के नाम पर जारी किया गया है जिनकी मौत छह साल पहले हो गई थी. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि नोटिस पाने वाले दो लोग ऐसे हैं जिनकी उम्र नब्बे वर्ष से अधिक है.

    उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा की एक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, उत्तर प्रदेश में एंटी-सीएए विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा की तस्वीर
  6. जम्मू कश्मीर में 2011 की जनगणना के आधार पर होगा परिसीमनः मुख्य चुनाव आयुक्त

    मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा

    भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में परिसीमन प्रक्रिया को साल 2011 में हुई जनगणना के आधार पर लागू किया जाएगा.

    उन्होंने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि 1981 में एक परिसीमन आयोग बनाया गया था जो 14 सालों बाद 1995 में अपने सुझाव दे सका. यह 1981 की जनगणना के आधार पर था जिसके बाद से अब तक कोई परिसीमन नहीं किया गया है.

    उन्होंने कहा- "2020 में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन क़ानून 2019 के सेक्शन 62 के तहत 2011 जनगणना के आधार पर परिसीमन आयोग का गठन किया गया था. जम्मू -कश्मीर पुनर्गठन क़ानून 2019 के भाग पाँच के मुताबिक़, केंद्र शासित प्रदेश की 24 सीटें खाली रहेंगी और परिसीमन प्रक्रिया से भी बाहर रहेंगी.”

    सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना प्रकाश देसाई अगुआई वाले परिसीमन आयोग ने इस सप्ताह जम्मू-कश्मीर का चार दिन का दौरा किया.

    मगर एक प्रमुख दल पीडीपी ने परिसीमन प्रक्रिया में भाग लेने से इनकार कर दिया.

    जम्मू-कश्मीर में परिसीमन का विरोध कर रहे लोगों का मानना है कि परिसीमन के लक्ष्य पहले से तय हैं और आयोग सिर्फ उन्हें अमल में लाने के लिए इस प्रक्रिया को अंजाम दे रहा है.

    इन आशंकाओं को लेकर सुशील चंद्रा ने कहा, “अगर कुछ भी पहले से तय कर लिया गया होता तो आयोग यहां नहीं आया होता. कुछ भी पूर्व नियोजित नहीं है. ये प्रक्रिया शुरू करने से पहले हम सभी के विचार जानना चाहते हैं. अगर किसी के भी ज़हन में इस तरह की आशंकाएं हैं तो उन्हें अपने मन से उन्हें निकाल देना चाहिए.”

    इसके साथ ही उन्होंने कहा, “साल 1995 में यहां 12 ज़िले थे. अब ज़िलों की संख्या 20 हो गयी है. तहसीलों की संख्या 58 से बढ़कर 270 हो गयी है. 12 ज़िलों में विधानसभा की सीमाएं ज़िलों की सीमाओं के भी परे जाती हैं. विधानसभा क्षेत्र में ज़िलों और तहसीलों के क्षेत्र एक साथ आ जाते हैं.”

    ”ये सभी तथ्य बताते हैं इन सभी विसंगतियों की वजह से जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ता है. हम सभी माँगों और सुझावों को ध्यान में रखते हुए एक ड्राफ़्ट बनाएं जिसे पब्लिक डोमेन में रखा जाएगा, जिससे उनकी टिप्पणी मिल सके. सभी टिप्पणियों को ध्यान में रखते हुए अंतिम ड्राफ़्ट तैयार किया जाएगा.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. कल्याण सिंह का ट्वीट- अफ़वाहों पर ध्यान ना दें; मोदी हाल-चाल पूछते हुए भावुक

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के संबंधियों और लखनऊ में उनका इलाज कर रहे अस्पताल ने कहा है कि कल्याण सिंह की स्थिति स्थिर बनी हुई है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है.

    कल्याण सिंह के ट्विटर एकाउंट से शुक्रवार को एक ट्वीट में लिखा गया है - "प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद एवं आप सभी देश व प्रदेशवासियों के प्रार्थना व स्नेह से स्वास्थ्य में निरन्तर सुधार हो रहा है. कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें."

    लखनऊ के संजय गांधी पीजीआईएमएस अस्पताल ने एक हेल्थ बुलेटिन में कहा है कि उनकी सेहत बेहतर हो रही है.

    कल्याण सिंह को रविवार 4 जुलाई को तबीयत ख़राब होने के बाद भर्ती कराया गया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ़ोन कर उनके पोते से बात बात की और उनका कुशल-क्षेम पूछा.

    मोदी ने 89 वर्षीय कल्याण सिंह के साथ अपनी पुरानी और लंबी घनिष्ठता को याद कर भावुक हो गए.

    मोदी ने एक ट्वीट में लिखा- "मैं इस बात से बेहद संजीदा हो गया कि कल्याण सिंह जी ने जेपी नड्डा जी के साथ बात करते समय मुझे याद किया. कल्याण सिंह जी के साथ मेरी बहुत सारी यादें हैं. उनमें से कई बार-बार मुझे याद आती हैं. उनके साथ बात करने से सदा कुछ सीखने को मिलता रहा."

    बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार रात को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य नेताओं के साथ लखनऊ के अस्पताल जाकर उनकी सेहत के बारे में पूछताछ की थी.

  8. ब्रेकिंग न्यूज़, दिल्ली हाईकोर्ट ने ख़ारिज की चिराग पासवान की याचिका

    चिराग पासवान

    इमेज स्रोत, Facebook/ANI

    इमेज कैप्शन, लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान और पशुपति पारस

    दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान की याचिका को आधारहीन बताते हुए ख़ारिज कर दिया है.

    चिराग पासवान ने इस याचिका में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसमें बिरला ने चिराग के चाचा पशुपति पारस को सदन में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता के रूप में स्वीकार कर लिया था.

    चिराग पासवान ने इस बारे में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समक्ष भी एक पुनर्विचार याचिका दाखिल की है जिस पर अभी कोई सुनवाई नहीं हुई है.

    इसी बीच पारस नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के मंत्री बन गए हैं जिसका चिराग पासवान लगातार विरोध कर रहे हैं.

    पिछले दिनों लोक जनशक्ति पार्टी में हुई बग़ावत के बाद से पारस और पासवान गुटों के बीच खींचतान अपने चरम पर है. राम विलास पासवान की विरासत को लेकर उनके भाई और बेटे के बीच की जंग लंबी चल सकती है.

    लेकिन नियमों के मुताबिक़, ऐसी स्थितियों में पार्टी किसे मिल सकती है, ये फैसला चुनाव आयोग करता है.

    इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. बाइडन बोले- 75 हज़ार तालिबानी लड़ाके तीन लाख पर भारी नहीं पड़ेंगे

    जो बाइडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफ़ग़ानिस्तान से सेना वापस बुलाने के निर्णय का बचाव करते हुए कहा है कि वहां अमेरिकी अभियान 31 अगस्त को ख़त्म हो जाएगा.

    जो बाइडन का ये बयान ऐसे समय में आया है जब चरमपंथी गुट तालिबान अफ़ग़ानिस्तान के नए इलाक़ों को लगातार अपने नियंत्रण में ले रहा है.

    जो बाइडन से पहले ट्रंप प्रशासन ने भी तालिबान के साथ बातचीत में मई, 2021 तक अमेरिकी सैनिकों की वापसी को लेकर सहमति जताई थी.

    ट्रंप के बाद जब इस जनवरी में बाइडन सत्ता में आए तो उन्होंने ये तारीख़ बढ़ा दी थी.

  10. रविशंकर प्रसाद से मिले नए क़ानून मंत्री किरेन रिजिजू, माँगा मार्गदर्शन

    किरेन रिजिजू और रविशंकर प्रसाद

    इमेज स्रोत, @KirenRijiju

    इमेज कैप्शन, किरेन रिजिजू और रविशंकर प्रसाद

    केंद्र सरकार में नए क़ानून मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को पूर्व क़ानून मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुलाक़ात की.

    बुधवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में रिजिजू को तरक्की देते हुए कैबिनेट मंत्री बनाया गया. इससे पहल रविशंकर प्रसाद ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया.

    रिजिजू ने एक ट्वीट कर लिखा है - "आज अपने वरिष्ठ सहयोगी और पूर्व क़ानून व न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद से मिलने गया, उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नए भारत के निर्माण के संकल्प को पूरा करने के लिए उनका मार्गदर्शन माँगा."

    उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट पर इस मुलाक़ात की तस्वीर भी शेयर की.

    रविशंकर प्रसाद ने तीन घंटे बाद इस ट्वीट के जवाब में लिखा है - "क़ानून मंत्री किरेन रिजिजू आज मिलने आए. मैंने उन्हें प्रधानमंत्री की परिकल्पना को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएँ दीं."

    प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को मंत्रिपरिषद विस्तार के बाद मंत्रियों के साथ अपनी पहली बैठक में कहा था कि नए मंत्रियों को अपने पूर्ववर्ती मंत्रियों के अनुभव से सीख लेनी चाहिए.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. ब्रेकिंग न्यूज़, यूपी में कप्पा वेरिएंट के दो मामले मिले, सीएम योगी ने की समीक्षा

    योगी आदित्यनाथ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के कप्पा वेरिएंट के दो मामले मिले हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी की एक समीक्षा बैठक के बाद एक बयान में इसकी जानकारी दी है.

    बयान में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों में किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में 109 नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग यानी जाँच की गई.

    इनमें से 107 नमूनों में डेल्टा प्लस वेरिएंट मिले जबकि दो नमूनों में कप्पा वेरिएंट पाया गया.

    बयान में कहा गया - दोनों ही वेरिएंट प्रदेश के लिए नए नहीं हैं. राज्य में जीनोम सिक्वेंसिंग की क्षमता बढ़ाई जा रही है."

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि इससे पहले भी राज्य में कप्पा वेरिएंट के मामले मिले थे.

    उन्होंने कहा,"चिंता की कोई बात नहीं है. इसका इलाज हो सकता है."

  12. वॉट्सऐप ने कहा- यूज़र्स पर नहीं डालेंगे नया नियम मानने का दबाव

    वॉट्सऐप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    वॉट्सऐप ने दिल्ली उच्च-न्यायालय से कहा है कि वो यूज़र्स को अपनी गोपनीयता नीति चुनने के लिए बाध्य नहीं करेगा.

    उसने कहा है कि जब तक डेटा-प्रोटेक्शन विधेयक लागू नहीं हो जाता तब तक इसे स्थगित कर दिया गया है.

    वॉट्सऐप ने मुख्य न्यायाधीश डी.एन.पटेल और जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच के समक्ष यह भी कहा कि वह उन यूज़र्स के लिए फंकशनैलिटी (कार्यक्षमता) को सीमित नहीं करेगा जो इस बीच नई प्राइवेसी पॉलिसी को नहीं चुन रहे हैं.

    वॉट्सऐप की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने कहा कि हम ख़ुद से इसे होल्ड पर रखने के लिए सहमत हुए हैं और हम लोगों को स्वीकार करने के लिए मजबूर नहीं करेंगे.

    साल्वे ने कहा कि वॉट्सऐप अभी भी अपने यूज़र्स को अपडेट दिखाना जारी रखेगा.

    हाईकोर्ट फेसबुक और उसकी फ़र्म वॉट्सऐप की अपीलों पर सुनवाई कर रही है जिसमें उन्होंने एक अदालत के आदेश को चुनौती दी है.

    एकल न्यायायाधीश की इस पीठ ने प्रतिस्पर्धा नियामक संस्था सीसीआई के वॉट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी की जाँच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था.

  13. अफ़ग़ानिस्तान में कब कितने अमेरिकी सैनिक रहे?

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी अभियान 31 अगस्त तक समाप्त हो जाएगा. देखिए इस ग्राफ़ में कि पिछले 20 सालों में अफ़ग़ानिस्तान में कब कितने सैनिक तैनात रहे.

    अमेरिकी सैनिक
    इमेज कैप्शन, अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी सैनिक
  14. ब्रेकिंग न्यूज़, तालिबान ने सीमा पर एक और पोस्ट पर क़ब्ज़ा किया, अफ़ग़ान सैनिक ईरान भागे

    इस्लाम क़ला

    इमेज स्रोत, IRNA

    अफ़ग़ानिस्तान के हेरात प्रांत से आ रही रिपोर्टों के अनुसार, तालिबान ने ईरान के साथ सीमा पर स्थित इस्लाम क़ला शहर में महत्वपूर्ण बोर्डर क्रॉसिंग पर गुरुवार को कब्ज़ा कर लिया.

    तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने ट्विटर पर एक पोस्ट में इस बात का दावा किया है.

    हालांकि, अफगान अधिकारियों ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है.

    लेकिन समाचार एजेंसियों ने अनाम अधिकारियों के हवाले से इस बात की ख़बर दी है.

    दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि सीमा पोस्ट पर क़ब्ज़े के बाद अफगान सुरक्षाकर्मी और कस्टम अधिकारी ईरानी सीमा में भाग गए.

    ईरान के अरबी भाषा के अल-आलम टीवी ने भी कहा कि अफ़ग़ान सैनिकों ने सीमा पार कर ली है.

    हालाँकि, गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरीन ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि पोस्ट अब भी अफ़ग़ान बलों के हाथ में है.

    इससे पहले, हेरात में एक अनाम अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि इस्लाम क़ला की स्थिति गंभीर थी।.

    ताजिकिस्तान की सीमा से लगे शेरखान और अकिया सीमा क्रॉसिंग पर कब्ज़े के बाद तालिबान के कब्ज़े में आया ये तीसरा बोर्डर क्रॉसिंग है.

    इस्लाम कला ईरान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच एक महत्वपूर्ण वाणिज्यिक सीमा है, जो हेरात से पाँच किलोमीटर दूर है.

    कुछ दिन पहले भी इस्लाम क़ला के कुदुसाबाद बाज़ार में तालिबान के हमले की ख़बर आई थी.

    इस्लाम कला

    इमेज स्रोत, Getty Images

  15. ब्रेकिंग न्यूज़, चीन ने अफ़ग़ानिस्तान विमान भेज अपने नागरिकों को निकाला

    नेटो सैनिक

    इमेज स्रोत, EPA

    चीन की सरकारी मीडिया ने बताया है कि चीन सरकार ने अफ़ग़ानिस्तान से अपने 210 नागरिकों को वापस लाने के लिए एक विमान वहाँ भेजा था.

    सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के अख़बार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक़ शीएमेन एयरलाइंस का ये विमान 2 जुलाई को काबुल पहुंचा और नागरिकों को लेकर हुबेइ प्रांत लौट आया.

    एयरलाइंस ने भी वीबो एकाउंट पर इस ख़बर की पुष्टि की है मगर कोई अतिरिक्त ब्यौरा नहीं दिया है.

    ये समाचार ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान से उनके सारे सैनिक 31 अगस्त तक वापस लौट आएँगे.

    समाचार एजेंसी एपी के अनुसार चीन की कंपनियों ने अफ़ग़ानिस्तान में खनन और बुनियादी ढाँचे के विकास में निवेश किया है.,

    मगर तालिबान के बढ़ते नियंत्रण के बाद ऐसा लग रहा है कि ये परियोजनाएँ बीच में लटक गई हैं.

  16. कैसा है मोदी कैबिनेट का नया कुनबा - तस्वीरों में

    मोदी कैबिनेट
    इमेज कैप्शन, मोदी कैबिनेट
    मोदी कैबिनेट
    मोदी कैबिनेट
    मोदी कैबिनेट
    मोदी कैबिनेट
  17. हेटी के राष्ट्रपति को भाड़े के विदेशी हमलावरों ने मारा- पुलिस

    हैती

    इमेज स्रोत, Reuters

    हेटी की पुलिस ने कहा है कि राष्ट्रपति जोवेनेल मोइज़ की हत्या विदेशी हमलावरों के एक दस्ते ने की जिनमें ज़्यादातर कोलंबिया के पूर्व सैनिक थे.

    पुलिस प्रमुख लियोन चार्ल्स ने कहा है कि इस दस्ते में 26 कोलंबियाई और हेटी मूल के दो अमेरिकी हमलावर शामिल हैं.

    आठ संदिग्ध अब भी फ़रार हैं जबकि दो अमेरिकियों समेत 17 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है.

    बाकी संदिग्धों को पुलिस ने राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस में मुठभेड़ में मार गिराया था.

    गुरुवार को, हेटी पुलिस ने कुछ संदिग्धों को मीडिया के सामने पेश किया. उनके सामने हथियार, कोलंबियाई पासपोर्ट और अन्य सबूत रखे थे.

    पुलिस प्रमुख ने कहा, "राष्ट्रपति को मारने के लिए विदेशी हमारे देश में आए."

    कोलंबिया सरकार ने कहा है कि इस कथित दस्ते के कम-से-कम छह सदस्य उनकी सेना के रिटायर्ड सैनिक लग रहे हैं. उसने कहा है कि वो जाँच में हेटी का पूरा सहयोग करेगा.

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अब तक अपने किसी नागरिक के हिरासत में होने की पुष्टि नहीं की है.

    हैती

    इमेज स्रोत, EPA

    इमेज कैप्शन, हेटी में राष्ट्रपति की हत्या के बाद उनके नाराज़ समर्थकों ने कई जगह गाड़ियों को जला दिया

    इस सप्ताह बुधवार सुबह कुछ बंदूकधारी राष्ट्रपति मोइज़ के आवास में घुसे और गोलियाँ चलानी शुरू कर दीं.

    राष्ट्रपति मोइज़ की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी मार्टिन घायल हो गईं. उन्हें इलाज के लिए अमेरिका के फ़्लोरिडा राज्य ले जाया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

    हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमले की योजना किसने बनाई या इसके पीछे क्या मक़सद था.

    हालाँकि हेटी के अंतरिम प्रधानमंत्री क्लॉड जोसेफ़ ने बीबीसी को बताया कि राष्ट्रपति को निशाना बनाने की एक वजह ये हो सकती है कि वो देश पर प्रभाव रखने वाले 'कुछ बड़े वर्गों’ से लड़ रहे थे.

  18. कोविड: क्या तीन डोज़ से मिलेगी पूरी सुरक्षा? फ़ाइज़र तीसरे डोज़ के लिए मांगेगा इजाज़त

    टीकाकरण

    इमेज स्रोत, Eduardo Parra/Europa Press via Getty Images

    दुनिया की एक बड़ी दवा कंपनी फ़ाइज़र, अमेरिका में अपनी कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक की इजाज़त मांगने जा रही है.

    कंपनी का कहना है कि 12 महीनों के भीतर एक और डोज़, कोरोना के ख़िलाफ़ इम्यूनिटी को नाटकीय रूप से बूस्ट कर सकता है.

    कंपनी ने दावा किया है कि इससे डेल्टा वेरिएंट से होने वाले संक्रमण से लड़ने में भी मदद मिलेगी. कई देशों के शोध से पता चलता है कि फ़ाइज़र का ये टीका डेल्टा वेरिेएंट के ख़िलाफ़ मज़बूत सुरक्षा प्रदान करता है.

    ये ख़तरनाक वेरिएंट इस वक्त दुनिया भर में फैल रहा है और अमेरिका में सामने आ रहे कोरोना मरीज़ों में अधिकतर इसी डेल्टा वेरिएंट की मौजूदगी पाई गई है.

    फ़िलहाल उपलब्ध अधिकांश टीकों की दो खुराक कोरोनोवायरस के डेल्टा वेरिएंट ही नहीं, सभी संस्करणों के ख़िलाफ़, वायरस से लड़ने वाले एंटीबॉडी विकसित करने के लिए अहम हैं.

    अधिकांश दुनिया अभी भी उस शुरुआती सुरक्षात्मक खुराक को हासिल करने के लिए बेताब है क्योंकि महामारी अभी थमी नहीं है.

    लेकिन समय के साथ एंटीबॉडी स्वाभाविक रूप से कम हो जाती है. इसी वजह से, ये पता करने की कोशिश हो रही है कि क्या और कब बूस्टर की आवश्यकता हो सकती है.

    टीकाकरण

    इमेज स्रोत, Allison Joyce/Getty Images

    गुरुवार को फ़ाइजर के डॉ. मिकेल डॉलस्टन ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि कंपनी की बूस्टर स्टडी के शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि लोगों के एंटीबॉडी का स्तर तीसरी खुराक के बाद, उनकी दूसरी खुराक की तुलना में पांच से 10 गुना बढ़ जाता है.

    अगस्त में, फ़ाइज़र ने तीसरी खुराक की आपातकालीन अनुमति के लिए अमेरिका के फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से अनुमति लेने की योजना बना रहा है.

    डॉल्स्टेन ने ब्रिटेन और इज़राइल के आंकड़ों की ओर इशारा करते हुए कहा है, " तीसरा डोज़ डेल्टा वेरिएंट को बहुत अच्छी तरह से बेअसर करता है."

    उन्होंने कहा, धारणा ये है कि जब एंटीबॉडी काफ़ी कम हो जाती हैं, तो डेल्टा वायरस इम्यूनिटी के वापस आने से पहले, एक हल्के संक्रमण का कारण बन सकता है.

  19. बीते 24 घंटों में क्या रहा भारत में कोरोना का अपडेट?

    कोरोना का हाल
  20. केरल में मिला ज़ीका वायरस का पहला मामला

    ज़ीका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    केरल में ज़ीका वायरस का पहला मामला सामने आया है.

    एडीज़ मच्छर के काटने से फैलने वाले ज़ीका वायरस के संक्रमण का केरल में यह पहला मामला है.

    राज्य में ज़ीका वायरस पॉज़ीटिव होने के संदेह में 13 लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिनकी जांच के लिए उन्हें पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ वायरोलॉजी भेज दिया गया है.

    स्वास्थ्य विभाग के एक बयान के मुताबिक़, तिरुवनंतपुरम में परसाला की एक 24 वर्षीय गर्भवती महिला में वायरस की पुष्टि हुई है. महिला का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

    राज्य की स्वास्थ्य वीना जॉर्ज ने कहा कि तिरुवनंतपुरम से भेजे गए 19 सैंपल्स में से 13 हेल्थ वर्कर्स के हैं. जिसमें डॉक्टर भी शामिल हैं. इन्हें लेकर आशंका है कि वे ज़ीका संक्रमित हो सकते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त