मैट हैनकॉक: सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने के कारण ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री ने दिया इस्तीफ़ा

मैट हैनकॉक और उनकी साथी की एक तस्वीर वायरल हो गई थी.

लाइव कवरेज

  1. ब्रितानी स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफ़ा, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया था

    ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री

    इमेज स्रोत, PA Media

    ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.

    उनपर आरोप थे कि उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय में उनके साथ काम करने वाली अपनी सहकर्मी को किस कर लिया था.

    प्रधानमंत्री को लिखे ख़त में मैट हैनकॉक ने कहा, "इस महामारी में आम लोगों ने जितनी क़ुर्बानियां दी हैं, उनको देखते हुए अगर हम उनके साथ कुछ ग़लत करते हैं तो हमारी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम उनके साथ ईमानदार रहें."

    उन्होंने कोरोना के 'दिशानिर्देशों का उल्लंघन' करने के लिए माफ़ी भी माँगी.

    प्रधानमंत्री बोेरिस जॉनसन ने कहा कि उन्हें स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफ़ा पाकर दुख हुआ.

    हैनकॉक की जगह साजिद जावेद को नया स्वास्थ्य मंत्री बना दिया गया है.

    स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य मंत्रालय में नॉन-एग़्जेक्यूटिव निदेशक के पद पर काम करने वाली गीना कोलाडंगेलो की एक तस्वीर सामने आई थी जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वो तस्वीर छह मई को ली गई थी.

    ब्रिटेन के सन अख़बार में इस तस्वीर के छपने के बाद स्वास्थ्य मंत्री पर इस्तीफ़ा देने का दबाव बढ़ गया था.

    अख़बार का दावा था कि यह तस्वीर स्वास्थ्य मंत्रालय के अंदर ली गई थी.

    हैनकॉक और कोलाडंगेलो दोनों ही शादी शुदा हैं.

    ख़ुद उनकी पार्टी के कुछ सांसदों के अलावा विपक्षी लेबर पार्टी के सांसद और कोरोना से मारे गए लोगों के परिजनों के एक समूह ने उनके इस्तीफ़े की माँग की थी.

    बीबीसी की राजनीतिक संपादक लौरा क्वेन्सबर्ग के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि उन्होंने अपनी मर्ज़ी से इस्तीफ़ा दिया है और प्रधानमंत्री ने उन्हें इस्तीफ़े के लिए नहीं कहा है.

    गीना कोलाडंगेलो ने भी स्वास्थ्य मंत्रालय में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.

    इस्तीफ़े के बाद भी विपक्षी पार्टियों का कहना है कि प्रधानमंत्री को उन्हें पहले ही अपने पद से हटा देना चाहिए था.

    स्वास्थ्य मंत्रालय में गीना कोलागंडेलो की नियुक्ति पर भी सवाल उठने लगे थे. उन्हें सितंबर, 2020 में मंत्रालय में नॉन-एग़्जेक्यूटिव निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया था.

    मंत्री हैनकॉक और कोलागंडेलो यूनिवर्सिटी के दिनों से दोस्त हैं और मंत्री ने उन्हें 15 हज़ार पाउंड सालाना पर नियुक्त किया था. उन्हें साल में सिर्फ़ 15 से 20 दिन काम करना था.

    उस समय भी विपक्ष ने आरोप लगाया था कि मंत्री ने अपने पद का ग़लत इस्तेमाल कर अपनी दोस्त को इस पद पर नियुक्त किया है जो कि कर-दाताओं के साथ नाइंसाफ़ी है.

    लेकिन सरकार का कहना था कि उनकी नियुक्ति के समय सभी नियमों का पालन किया गया था.

  2. दिल्ली में दाखिल होने के लिए ज़रूरत पड़ी तो रूसी ट्रैक्टर का इस्तेमाल करेंगेः राकेश टिकैत

    राकेश टिकैत

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने शनिवार को कहा कि दिल्ली की सीमा दाखिल होने के लिए ज़रूरत पड़ने पर वे रूस निर्मित ट्रैक्टर का इस्तेमाल करेंगे.

    केंद्र सरकार के कृषि क़ानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों और मोदी सरकार के बीच चल रही खींचतान के बीच राकेश टिकैत के इस बयान को चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है.

    उन्होंने कहा कि रूस में बने ट्रैक्टर्स बेहद शक्तिशाली होते हैं और अपने रास्ते में आने वाली हर चीज़ को कुचल कर रख देते हैं.

    राकेश टिकैत ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "ये एक तरह का ऑटोमैटिक ट्रैक्टर होता है. जब इसे गियर में डाला जाता है तो ये रुकेगा नहीं और अपने रास्ते में आने वाली हर चीज़ को कुचल कर रख देगा. अगर ज़रूरत पड़ी तो इन ट्रैक्टरों का इस्तेमाल दिल्ली में दाखिल होने के लिए किया जाएगा. हम फिलहाल अपने ट्रैक्टर लेकर कहीं नहीं जा रहे हैं लेकिन हमारे पास ऐसे कई ट्रैक्टर हैं."

    राकेश टिकैत

    इमेज स्रोत, TWITTER@RakeshTikaitBKU

    किसान नेता राकेश टिकैत दिल्ली-उत्तर प्रदेश बोर्डर पर प्रदर्शन स्थल के पास किसानों की ताकत दिखाने के लिए रूसी ट्रैक्टर लेकर आए थे.

    उन्होंने कहा, "ये ट्रैक्टर 53 साल पुराना है. सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, दस साल में ट्रैक्टर बदल दिए जाने चाहिए. हालांकि ऐसे कई रूसी ट्रैक्टर अभी भी काम कर रहे हैं. ये ट्रैक्टर नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल के दफ्तर जाएगा. हम एनजीटी के अफसरों को दिखाएंगे कि ये ट्रैक्टर अभी भी काम कर रहे हैं."

    राकेश टिकैत ने ये बात ज़ोर देकर कही कि 53 साल पुराने ट्रैक्टरों का इस्तेमाल करना नियमों के ख़िलाफ़ नहीं है.

    उन्होंने कहा, "हम यहां पिछले सात महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. क्या ये कानून का उल्लंघन नहीं है? अगर सरकार ने हमारा विरोध प्रदर्शन खत्म करने के लिए कुछ नहीं किया तो वे इन ट्रैक्टरों को सड़कों पर चलने से कैसे रोकेंगे?"

    "हरित क्रांति के समय ये ट्रैक्टर रूस से आयात किए गए थे. इन गाड़ियों की रफ्तार धीमी है लेकिन खेतों में इनसे बहुत अच्छी जुताई होती है."

    किसान आंदोलन के सात महीने पूरे होने पर प्रदर्शनकारी किसान देश भर में 'किसानी बचाओ, लोकतंत्र बचाओ' दिवस मना रहे हैं. इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रपति के नाम सभी राज्यपालों को आज एक ज्ञापन सौंपा.

  3. सेना के जवानों समेत 115 लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जारी करे मोदी सरकारः कांग्रेस

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    कांग्रेस ने शनिवार को सेना के जवानों समेत केंद्र सरकार के 115 लाख कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता तुरंत जारी किए जाने की मांग की है.

    कोरोना महामारी के कारण केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते को स्थगित कर दिया था.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "मोदी सरकार ने 23 अप्रैल 2020 में एक अजीबोगरीब निर्णय लिया. उस निर्णय द्वारा महंगाई भत्ते को 1 जनवरी 2020 से यानी पूर्व प्रभावी तरीके से निलंबित कर दिया."

    "हमारी सेना के भत्ते में कटौती कैसे आ सकती है? क्या यही आपका राष्ट्रवाद है, क्या यही आपकी देशभक्ति है? इन 115 लाख में से 41 लाख सेना से संबधित हैं."

    "केंद्र सरकार को अपने कर्मचारियों और सशस्त्र बलों के प्रति संवेदनशील नहीं होना चाहिए. ऐसे वक्त में जब लोगों के वेतन में कटौती हो रही है और महंगाई बढ़ रही है, उनका मजाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए."

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    मोदी सरकार की तीखे शब्दों में आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "कोविड महामारी में भी देश सेवा में जुटे 113 लाख कर्मचारियों का साहस बढ़ाने की बजाय केंद्र सरकार उनकी मेहनत की कमाई छीनने में लगी है. सैनिकों, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स से 37,500 करोड़ रुपये की लूट करना अपराध है."

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  4. बीबीसी इंडिया बोल, 26 जून 2021, Vaccination से आप कितने संतुष्ट? और गुरू की पांचवी कड़ी

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    बीबीसी इंडिया बोल, 26 जून. 21 जून को भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाते हुए 80 लाख से ज़्यादा वैक्सीन दी गई थीं.

    तब पीएम मोदी ने इसके लिए 'वेल डन इंडिया' कहा था. हालांकि, देश में वो दौर भी था जब कई जगह वैक्सीन अभियान रोकना पड़ा था.

    अब तक देशभर में 31 करोड़ से ज़्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है. ऐसे में आप वैक्सीनेशन की गति से कितने संतुष्ट हैं?

    आज बीबीसी इंडिया बोल में चर्चा इसी पर. इसके साथ ही सुनिए बीबीसी की ख़ास पड़ताल गुरू का पांचवा एपिसोड.

  5. बीबीसी इंडिया बोल, 26 जून 2021, अब तक के Vaccination से आप कितने संतुष्ट?

    बीबीसी इंडिया बोल, 26 जून 2021. 21 जून को भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाते हुए 80 लाख से ज़्यादा वैक्सीन दी गई थीं.

    तब पीएम मोदी ने इसके लिए 'वेल डन इंडिया' कहा था. हालांकि, देश में वो दौर भी था जब कई जगह वैक्सीन अभियान रोकना पड़ा था.

    अब तक देशभर में 31 करोड़ से ज़्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है. ऐसे में आप वैक्सीनेशन की गति से कितने संतुष्ट हैं?

    आज बीबीसी इंडिया बोल में चर्चा इसी पर. इसके साथ ही सुनिए बीबीसी की ख़ास पड़ताल गुरू का पांचवा एपिसोड.

  6. अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले पर तालिबान बोला, बदला लेंगे

    तालिबान

    इमेज स्रोत, AFP

    तालिबान ने चेतावनी दी है कि अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमलों पर जवाबी कार्रवाई की जाएगी.

    इससे पहले बीती रात अफ़ग़ान राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ़ ग़नी और राष्ट्रपति जो बाइडन की व्हॉइट हाउस में मुलाकात से कुछ घंटे पहले अमेरिका ने उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में ड्रोन हमले किए थे.

    फॉक्स न्यूज़ ने रक्षा विभाग के सूत्रों के हवाले से कहा है कि अमेरिकी सेना ने उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के ठिकानों पर दो ड्रोन हमले किए.

    बगलान और कुंदूज़ प्रांत में हुए इन दोनों हमलों में बड़ी संख्या में तालिबान के लड़ाके मारे गए हैं.

    तालिबान के प्रवक्ता ज़बीउल्लाह मुजाहिद ने एक बयान में कहा कि उनका संगठन अमेरिकी हमलों की निंदा करता है.

    तालिबान ने कहा, "ऐसी उकसावे वाली कार्रवाई से संघर्ष बढ़ेगा. विदेशी ताकतों को अफ़ग़ानिस्तान से बाहर निकलने पर ध्यान देना चाहिए, न कि युद्ध में दखल देने पर."

    अमेरिकी सेना ने पहले भी कई बार खासकर हेलमंद और कांधार प्रांतों में तालिबान के ठिकानों पर हमले किए हैं.

  7. मियामी में बहुमंज़िला इमारत गिरने का दृश्य हुआ रिकॉर्ड

    वीडियो कैप्शन, मियामी में बहुमंज़िला इमारत गिरने का दृश्य कैमरे में आया

    अमेरिका के मियामी में एक बहुमंज़िला इमारत गिरने से भारी तबाही मच गई.

    इस इमारत के गिरने वाले दृश्य एक सिक्योरिटी कैमरे में कैद हो गए.

    इमारत के मलबे में बचाव अभियान अभी भी जारी है.

  8. विदेश मंत्री एस जयशंकर की ग्रीस यात्रा में चरमपंथ पर क्या बात हुई

    एस जयशंकर

    इमेज स्रोत, TWITTER/DR. S. JAISHANKAR

    इमेज कैप्शन, एस जयशंकर

    भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर तीन दिनों की ग्रीस की यात्रा हैं. यात्रा के दूसरे दिन शनिवार को उन्होंने अपने समकक्ष निकोस डेंडियास के साथ द्विपक्षीय संबंधों, चरमपंथ और सीमा पार आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर चर्चा की.

    दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में विचारों का समग्र रूप से आदान-प्रदान हुआ है."

    बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने भारत और ग्रीस के बीच व्यापार और निवेश, विज्ञान और टेक्नॉलॉजी, संस्कृति जैसे कई क्षेत्रों में चल रहे सहयोग को लेकर संतोष जाहिर किया है. दोनों देश इन क्षेत्रों में और सहयोग बढ़ाने के लिए भी तैयार हुए हैं.

    विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और ग्रीस इस बात पर भी सहमत हैं कि कानून का शासन और संप्रभुता और क्षेत्रीय एकता के लिए सम्मान अंतरराष्ट्रीय संबंधों का बुनियादी सिद्धांत होता है और सभी को इसका पालन करना चाहिए.

  9. दिल्ली ऑक्सीजन विवाद: बीजेपी ने दी आंदोलन की चेतावनी, केजरीवाल बोले- आपस में लड़े तो...

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान 'ऑक्सीजन डिमांड' को लेकर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच तकरार जारी है.

    सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त पैनल की कथित रिपोर्ट को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरने वाली भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को चेतावनी दी कि अगर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने '24 घंटे में माफी नहीं मांगी तो दिल्ली में जनांदोलन होगा.'

    वहीं, आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर रिपोर्ट के अस्तित्व पर सवाल उठाए हैं.

    साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आगाह किया है कि 'आपस में लड़े तो कोरोना जीत जाएगा.'

  10. यूपी: गैंगस्टर ऐक्ट के तहत 5,558 एफआईआर दर्ज हुए, 1,128 करोड़ रुपये की प्रोपर्टी ज़ब्त

    आपराधिक पृष्ठभूमि के राजनेता मुख्तार अंसारी
    इमेज कैप्शन, आपराधिक पृष्ठभूमि के राजनेता मुख्तार अंसारी

    उत्तर प्रदेश पुलिस ने गैंगस्टर ऐक्ट के तहत 5558 एफआईआर दर्ज किए गए और अवैध तरीके से इकट्ठा की गई 1128 करोड़ रुपये की प्रोपर्टी जब्त की गई. ये सरकारी आंकड़ें जनवरी, 2020 से अप्रैल, 2021 तक के हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ जब्त की गई प्रोपर्टी उत्तर प्रदेश में सक्रिय माफिया और उनके गैंग के सदस्यों की है.

    यूपी पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा, "गैंगस्टर ऐक्ट के तहत 22,259 कथित अपराधियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई है. इनमें मुख्तार अंसारी, अतीक़ अहमद और सुंदर भाटी की गैंग के सदस्य भी शामिल हैं."

    उन्होंने बताया, "गैंगस्टर ऐक्ट के सेक्शन 14(1) में ये प्रावधान है कि अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति जब्त की जा सकती है. गैंगस्टर, माफिया और अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम के लिए ये प्रोपर्टी जब्त की गई."

    पुलिस के बयान के मुताबिक़, "जनवरी, 2020 से अप्रैल, 2020 तक राज्य में 25 माफिया की पहचान की गई है. इस अवधि में गैंगस्टर ऐक्ट के तहत 5558 एफआईआर दर्ज किए गए, 22259 अपराधियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई. 1128 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति जब्त की गई."

    पुलिस के मुताबिक़ आपराधिक पृष्ठभूमि के राजनेता मुख्तार अंसारी की गैंग पर 102 एफआईआर दर्ज किए गए हैं और 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मुख्तार अंसारी इस समय बांदा जेल में बंद हैं.

  11. डेल्टा प्लस वैरिएंट: तमिलनाडु में एक व्यक्ति की मौत, महाराष्ट्र में 20 मामले

    कोरोना

    इमेज स्रोत, Getty Images

    तमिलनाडु में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है. राज्य में डेल्टा प्लस वैरिएंट से किसी व्यक्ति की ये पहली मौत है.

    राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मरने वाला व्यक्ति मदुरई शहर का है. तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमणियन ने शनिवार को बताया है कि राज्य में डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमण के तीन नए मामलों की पुष्टि हुई.

    उन्होंने ये भी कहा कि इनमें दो लोग संक्रमण के बाद ठीक हो गए हैं. जो लोग डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित हुए, उनमें चेन्नई की 32 वर्षीय नर्स और कांचीपुरम का एक व्यक्ति शामिल है.

    एम सुब्रमणियन ने बताया, "मदुरै वाले मरीज की मौत के बाद सैंपल्स इकट्ठा किए गए थे. इससे डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई."

    उन्होंने ये भी बताया कि मरने वाले व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की गई है. जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं.

    महाराष्ट्र में 20 व्यक्ति इस वैरिएंट से संक्रमित हैं जबकि शुक्रवार को तमिलनाडु में नौ लोगों के इससे संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी.

  12. किसान प्रदर्शन किस हालत में है और यूपी चुनाव में क्या बड़ी भूमिका निभा पाएगा?

    महिलाएं

    इमेज स्रोत, Getty Images

    आपातकाल की 46वीं वर्षगांठ के मौक़े पर तीन कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ सात माह से आंदोलन कर रहे किसानों ने राजभवनों का घेराव करने, ट्रैक्टर रैलियां निकालने और धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है.

    संयुक्त किसान मोर्चा इस दिन को 'खेती बचाओ, लोकतंत्र बचाओं दिवस' के तौर पर मना रहा है.

    संगठन ने अपने एक बयान में कहा है कि किसान राज्यपाल के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को खेती क़ानूनों के ख़िलाफ़ ज्ञापन भेजेंगे.

  13. अफ़ग़ानिस्तान: तालिबान का बढ़ता दबदबा, रिश्तों को लेकर असमंजस में भारत

    अफ़ग़ान सुरक्षा बलों के अनुसार, वो अपने खोए हुए क्षेत्र को फिर से हासिल करने के लिए एक आक्रामक अभियान शुरू करेंगे.

    इमेज स्रोत, EPA

    इमेज कैप्शन, अफ़ग़ान सुरक्षा बलों के अनुसार, वो अपने खोए हुए क्षेत्र को फिर से हासिल करने के लिए एक आक्रामक अभियान शुरू करेंगे.

    बात साल 1999 की है, जब भारत के एक यात्री विमान का अपहरण हुआ था. विमान को अफ़ग़ानिस्तान के कंधार एयरपोर्ट पर ले जाया गया था.

    ये इलाक़ा उस वक़्त तालिबान लड़ाकुओं के नियंत्रण में था. इसलिए अपहरण करने वालों और भारत के बीच तालिबान मध्यस्थता कर रहा था. ये पहला मौक़ा था जब भारत सरकार ने तालिबान के साथ किसी भी तरह का कोई संपर्क बनाया हो.

    फ़िर उसके बाद भारत सरकार और तालिबान के बीच किसी भी तरह का कोई औपचारिक राजनयिक संपर्क नहीं रहा. भारत हमेशा से ही अफ़ग़ानिस्तान की सरकार के साथ ही रहा.

    यात्री विमान के अपहरण के दौरान भारत में तत्कालीन वरिष्ठ राजनयिक जी पार्थसारथी भी सरकारी अधिकारियों की उस टीम में शामिल थे जिन्होंने यात्रियों और विमान को अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़वाने में अहम भूमिका निभाई थी. यात्रियों और विमान की रिहाई के बदले भारत को तीन चरमपंथियों को उनके सुपुर्द भी करना पड़ा था.

  14. यूएई में कराया जा सकता है T20 वर्ल्ड कप: बीसीसीआई

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कोरोना महामारी के कारण इस बार का T20 वर्ल्ड कप भारत के बजाय संयुक्त अरब अमीरात में कराया जा सकता है.

    बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा है, "कोरोना महामारी के कारण हम T20 वर्ल्ड कप का आयोजन यूएई में करा सकते हैं. हम हालात पर करीबी नज़र बनाए हुए हैं."

    उन्होंने कहा, "खिलाड़ियों का स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है. इस बारे में हम जल्द ही फैसला ले लेंगे."

  15. कश्मीरी नेताओं ने अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करने की क्या माँग छोड़ दी है?

    मोदी के साथ हुई बैठक की तस्वीर

    इमेज स्रोत, ANI

    कश्मीर से जुड़े मामलों पर नज़र रखने वालों का कहना है कि बीते कुछ वक़्त से कश्मीर में ज़मीनी हालात में बदलाव होता कम ही दिखा है, लेकिन इसी सप्ताह 24 जून को राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई जम्मू कश्मीर के नेताओं की बैठक के बाद एक बार फिर प्रदेश में राजनीतिक रूप से हाशिए पर पड़ी राजनीतिक पार्टियों में जैसे नई जान आ गई है.

    जानकारों का कहना है कि कई हलकों में जम्मू कश्मीर के नेताओं के साथ हुई बैठक को मोदी के कथित यू-टर्न के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है.

    कश्मीरी इतिहसकार और विश्लेषक पीर ग़ुलाम रसूल ने बीबीसी से कहा, "इस बैठक के ज़रिए कश्मीर की स्वायत्तता की मांग करने वालों को बिना कोई ठोस आधार दिए मोदी के ख़िलाफ़ पाकिस्तान के कूटनीतिक हमले और उन पर मुसलमान विरोधी होने के आरोप का बचाव कर लिया गया है."

    रसूल समेत कई और विश्लेषक भी ये मानते हैं कि जम्मू कश्मीर के 14 नेताओं के साथ क़रीब साढ़े तीन घंटे चली ये बैठक बीते 22 महीनों में विदेश नीति में मोदी की सबसे बड़ी उपलब्धि है.

  16. इमरजेंसी के दौरान जब तुर्कमान गेट में चले बुलडोज़र Vivechna

    वीडियो कैप्शन, इमरजेंसी के दौरान जब तुर्कमान गेट में चले बुलडोज़र Vivechna

    इमरजेंसी के दौरान दिल्ली के तुर्कमान गेट में डीडीए के बुलडोजरों ने सैकड़ों घरों को गिरा दिया.

    जब लोगों ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने फायरिंग की जिसमें कई लोग मारे गए.

    क्या था पूरा मामला बता रहे हैं रेहान फ़ज़ल.

  17. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ट्रेन से कानपुर पहुंचे

    वीडियो कैप्शन, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ट्रेन से कानपुर पहुंचे

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विशेष ट्रेन से यात्रा कर अपने गृहनगर कानपुर पहुंचे .

    उन्होंने 25 जून को दिल्ली के सफ़दरजंग रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ी और उसके बाद वो उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर उतरे.

    15 साल में पहली बार किसी भारतीय राष्ट्रपति ने ट्रेन से यात्रा की है.

    इससे पहले साल 2006 में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम IMA की पासिंग आउट परेड में शामिल होने ट्रेन से देहरादून पहुंचे थे.

    शुक्रवार को कानपुर रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे थे.

    इस यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम थे, ट्रेन में NSG सुरक्षा प्रदान की गई थी.

    राष्ट्रपति के लिए इस ट्रेन में दो स्पेशल बुलेटप्रूफ शीशे वाले कोच लगाए गए थे.

  18. बिहार: भारी बारिश के कारण पटना के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    बिहार में शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद पटना समेत राज्य के कई ज़िलों में जलजमाव की स्थिति बन गई है.

    पटना की स्थिति का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि बिहार विधानसभा परिसर, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के सरकारी आवास में पानी घुस गया.

    पटना शहर में ये बारिश शुक्रवार शाम से ही जारी है. मौसम विभाग के अनुसार पटना में 145 मिलिमीटर बारिश हुई है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    शनिवार सुबह पटना के लोगों की नींद बिजली कड़कने की कानफाड़ देने वाली आवाज़ के साथ खुली.

    हालांकि बिजली गिरने से किसी के मरने की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.

    सुबह नौ बजे के करीब बारिश की रफ्तार थोड़ी कम ज़रूर हुई लेकिन लोगों को अपने काम धंधे के लिए घुटने भर पानी से होकर गुजरना पड़ा.

    शहर के ज्यादातर इलाकों में भारी जलजमाव की स्थिति है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    हालांकि पटना नगर निगम के अधिकारियों ने दोपहर में ये दावा किया कि पानी को पंप के जरिये निकाला जा रहा है.

    लेकिन शहर के निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बड़ी समस्या बन गई है.

    सोशल मीडिया पर कई लोग ये आशंका जता रहे हैं कि हालात अक्टूबर, 2019 की तरह बिगड़ सकते हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    छोड़िए X पोस्ट, 5

    पोस्ट X समाप्त, 5

  19. किसान आंदोलन: चंडीगढ़ में इकट्ठा हुए किसानों के साथ FB LIVE

    FB LIVE: तीन कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ चल रहे किसान आंदोलन को आज सात महीने पूरे हो गए हैं. इस मौके पर चंडीगढ़ में इकट्ठा हुए किसानों से बात कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता सरबजीत धालीवाल.

  20. किसान नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की ख़बर झूठी: दिल्ली पुलिस

    राकेश टिकैत

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली पुलिस ने शनिवार को ये स्पष्ट किया कि भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को गिरफ्तार किए जाने की रिपोर्टें फर्जी हैं.

    साथ ही पुलिस ने ये भी कहा है कि जो लोग इस तरह की झूठी ख़बरें फैला रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

    दिल्ली पुलिस की डीसीपी (ईस्ट) प्रियंका कश्यप ने ट्वीट किया, "फ़ेक न्यूज़! राकेश टिकैत को गिरफ्तार किए जाने की खबर गलत है. कृपया ऐसी गलत खबरों/ट्वीट्स से दूर रहे हैं. झूठी खबर फैलाने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी."

    खुद राकेश टिकैत ने भी ट्विटर पर ये जानकारी दी कि उनकी गिरफ्तारी की खबरें भ्रामक हैं.

    उन्होंने कहा, "मैं गाजीपुर बॉर्डर पर हूँ. यहां सब सामान्य है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने भी कहा कि राकेश टिकैत को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

    धर्मेंद्र मलिक ने बताया, "राकेश टिकैत को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है. वे अभी भी गाजीपुर धरना स्थल पर ही हैं, जहां कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन जारी हैं. प्रदर्शन स्थल पर संघर्ष की स्थिति नहीं है."

    किसानों के प्रोटेस्ट मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने शनिवार को दिल्ली की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. प्रदर्शनकारी किसानों ने एलान किया था कि वे 26 जून को अलग-अलग राज्यों के राज्यपालों को ज्ञापन सौपेंगे.