28 जून से शुरू होगी इस बार की अमरनाथ यात्रा -आज की अहम ख़बरें

जम्मू और कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर की अध्यक्षता में हुई 'श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड' की 40वीं बोर्ड मीटिंग में ये फ़ैसला लिया गया.

लाइव कवरेज

  1. एफ़आईआर हारती बीजेपी की हताशा की प्रतीक – अखिलेश यादव

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, Twitter/Yadavakhilesh

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने ख़िलाफ़ दर्ज की गई एफ़आईआर के मामले में अपना जवाब दिया है.

    अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखते हुए कहा है, “उप्र की भाजपा सरकार ने मेरे ख़िलाफ़ जो एफ़आईआर लिखवाई है, जनहित में उसकी प्रति प्रदेश के हर नागरिक के सूचनार्थ यहाँ प्रकाशित कर रहे हैं.अगर आवश्यकता पड़ी तो राजधानी लखनऊ में होर्डिंग भी लगवा देंगे.ये एफ़आईआर हारती हुई भाजपा की हताशा का प्रतीक है."

    मुरादाबाद के पाकबाड़ा थाने में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ख़िलाफ़ एक पत्रकार के साथ मारपीट करने के मामले में आईपीसी की धारा 147, 342 और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  2. एसयूवी मामला: एनआईए ने बताई मुंबई पुलिस के अधिकारी को गिरफ़्तार करने की वजह

    राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण यानी एनआईए ने शनिवार देर शाम मुंबई पुलिस के एक अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ़्तार किया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, वाजे को मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक भरी एसयूवी की बरामदगी मामले में गिरफ़्तार किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    एनआईए ने ये भी बताया है कि 25 फरवरी को कारमाइकल रोड पर विस्फोटक से भरा वाहन रखे जाने में सचिन वाजे की भूमिका और उनकी संलिप्तता की वजह से उन्हें गिरफ़्तार किया गया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, एनआईए ने वाजे के ख़िलाफ़ आईपीसी की धाराओं 285, 465, 473, 506(2), 120 B के तहत केस दर्ज किया है.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  3. पश्चिम बंगाल: मनोज तिवारी को नहीं मिली हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति

    मनोज तिवारी

    इमेज स्रोत, ScreenGrab

    प्रभाकर मणि तिवारी

    बीबीसी हिंदी के लिए

    पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में शनिवार को चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे बीजेपी नेता मनोज तिवारी के हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं मिली.

    हेलीकॉप्टर को पुरुलिया में हेलीपैड पर उतारा जाना था लेकिन जमीन के मालिक ने ऐन मौके पर एनओसी वापस ले ली.

    मनोज तिवारी ने इस घटना पर रोष जताते हुए कहा है कि चुनाव आयोग को इस मामले में दखल देना चाहिए.

    वे कहते हैं, “मैं बहुत दुखी हूं क्योंकि खड़गपुर में स्थानीय प्रशासन के द्वारा हमारे हेलीकॉप्टर को उतरने की इजाज़त नहीं मिली. ये पहले से तय कार्यक्रम था लेकिन जहां हमारा हेलीकॉप्टर उतरना था, वहां जमीन मालिक को अचानक आपत्ति हुई. मैं खड़गपुर के लोगों से क्षमा चाहता हूं. लेकिन आप चिंता न करिएगा. मैं जल्दी आऊंगा. मैं दोबारा आता हूं.

    लेकिन ये कृत्य किसी निष्पक्ष चुनाव का कृत्य नहीं है. मैं निवेदन करूंगा, हमारी टीम, हमारी पार्टी चुनाव आयोग से बात भी करेगी कि निष्पक्षता होनी चाहिए. स्थानीय व्यवस्था एक सभा से डर जा रही है. ऐसे में चुनाव आयोग को दखल देना चाहिए.”

    वहीं, ममता बनर्जी पर कथित हमले से जुड़े मामले में केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने चुनाव आयोग को भेजी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर हमला नहीं हुआ था, उनको हादसे में चोट लगी थी.

    उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी पर हमले का सबूत नहीं मिला है.

  4. चीन: स्कूल के सिलेबस में शादी और प्यार, महिलाओं का एतराज

    चीन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    चीन के सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक सम्मेलन में इस साल महिलाओं और पुरुषों की भूमिका, मानसिक स्वास्थ्य और मशहूर हस्तियों की चर्चाएं सबसे ख़ास रहीं.

    चीन में हर साल नई सोशल पॉलिसी पर चर्चा के लिए "दो सेशन" या लियांगुई का आयोजन किया जाता है.

    ये आमतौर पर पारंपिरक चर्चाएं होती हैं लेकिन कई बार उग्र बहस भी होती है और चीन के लोगों से जुड़े मुद्दों को सामने रखा जाता है.

    मंगलवार को चीन की सबसे बड़ी सलाहकार कमेटी, सीपीपीसीसी की बैठक ख़त्म हुई.

    इस साल महिलाओं और पुरुषों की भूमिकाओं पर पॉलिसी सामने रखी गईं, जिन्हें लेकर वहां इंटरनेट पर काफ़ी बहस हो रही है.

  5. 28 जून से शुरू होगी इस बार की अमरनाथ यात्रा

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    साल 2021 की अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू होने जा रही है. जम्मू और कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर की अध्यक्षता में हुई 'श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड' की 40वीं बोर्ड मीटिंग में ये फ़ैसला लिया गया.

    56 दिनों तक चलने वाली ये यात्रा परंपरा के मुताबिक़ रक्षा बंधन के दिन 22 अगस्त को पूरी होगी. यात्रा के लिए रजसिट्रेशन की प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू होगी.

    दिन और रूट के हिसाब से यात्रियों की अधिकतम सीमा इस बार 7500 से बढ़ाकर 10 हज़ार कर दी गई है.

    जम्मू के स्थानीय पत्रकार मोहित कंधारी ने बताया कि यात्रियों की इस संख्या में हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करने वाले श्रद्धालु इसमें शामिल नहीं हैं.

    यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और सेवा देने वाले लोगों का समूह बीमा भी तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दिया गया है. पुजारियों का मेहनताना भी हज़ार रुपये रोज़ से बढ़ाकर तीन हज़ार रुपया प्रतिदिन का कर दिया गया है.

    पिछले साल कोरोना महामारी के कारण केवल साधुओं के एक समूह को इस यात्रा की इजाजत दी गई थी जबकि उसके पिछले साल चरमपंथी हमले के ख़तरे के मद्देनज़र अमरनाथ यात्रा बीच में ही रोक दी गई थी.

  6. बीबीसी इंडिया बोल, 13 मार्च 2021

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मान्य और स्थापित परंपराएं टूट रही हैं.

    आरोप-प्रत्यारोप का दौर निजी हमलों और हिंसक घटनाओं तक जा पहुंचा है. क्या है इसकी वजह?

    बीबीसी हिंदी के कार्यक्रम इंडिया बोल में आज चर्चा इसी मुद्दे पर, सुनिए वात्सल्य राय के साथ.

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  7. नेपाल: 'प्रचंड' ने ओली की कैबिनेट से अपने सभी मंत्रियों को वापस बुलाया

    नेपाल

    इमेज स्रोत, NARAYAN MAHARJAN/NURPHOTO VIA GETTY IMAGES

    नेपाल में पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' की अगुवाई वाली नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की कैबिनेट में अपने सभी मंत्रियों को वापस बुला लिया है.

    इसके अलावा सीपीएन-यूएमएस सेंट्रल कमेटी के सभी नेताओं से कहा गया है कि वो 24 घंटों में अपना पक्ष सामने रखें. ये फ़ैसला नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की एक स्टैंडिंग कमेटी की मीटिंग में लिया गया.

    साल 2017 के चुनावों में, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने 121 सीटें जीती थीं और पाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने 53 .

    साल 2017 के आम चुनाव में उनके गठबंधन की जीत के बाद 2018 में दोनों पार्टियों ने विलय कर नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी बनाई थी.

    लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में इस विलय को खारिज कर दिया था.

  8. ब्रेकिंग न्यूज़,

    अखिलेश यादव

    इमेज स्रोत, Ani

    उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामे के दौरान पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी की घटना के बाद बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के 20 समर्थकों के ख़िलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

    पत्रकार सुचित्रा मोहंती ने बताया कि उनके ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 147 (उपद्रव), 323 (जानबूझ कर किसी को चोट पहुँचाने) और 342 (किसी व्यक्ति को ग़लत तरीके से रोकने) के तहत केस दर्ज किया गया है.

    शिकायतकर्ता अवधेश पराशर ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने आज़म ख़ान के बारे में एक सवाल पूछा जिसपर अखिलेश यादव नाराज़ हो गए कहा कि पत्रकारों को चोट पहुंच सकती है. इसके बाद सुरक्षा कर्मियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों पर हमला कर दिया."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  9. बंगाल में बीजेपी की स्थिति पर क्या बोले शुभेंदु अधिकारी?

    वीडियो कैप्शन, बंगाल में बीजेपी की स्थिति पर क्या बोले शुभेंदु अधिकारी?

    टीएमसी छोड़कर बीजेपी में आए शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी.

    उन्होंने कहा कि बंगाल में कोई कांटे का मुकाबला नहीं है और बीजेपी भारी वोटों के अंतर से सरकार बनाएगी.

    शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को नंदीग्राम से ममता बनर्जी के ख़िलाफ़ नामांकन भरा है.

  10. क्वॉड की पहली समिट में क्या फैसले लिए गए?

    वीडियो कैप्शन, क्वॉड की पहली समिट में क्या फैसले लिए गए?

    अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के नेताओं ने शुक्रवार को चारों देशों के समूह क्वॉड की पहली वर्चुअल बैठक में हिस्सा लिया.

    भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापानी प्रधानमंत्री योशीहीदे सूगा वर्चुअल बैठक में शामिल हुए.

    क्वाड समिट को लेकर अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कई महत्वपूर्ण बातें साझा की हैं.

  11. ओडिशा विधानसभा में बीजेपी विधायक ने आत्महत्या की कोशिश की

    वीडियो कैप्शन, ओडिशा विधानसभा में बीजेपी विधायक ने आत्महत्या की कोशिश की

    ओडिशा विधानसभा में बीजेपी विधायक सुभाष पाणिग्रही ने आत्महत्या का प्रयास किया.

    धान की खरीद के मुद्दे को लेकर 12 मार्च को उन्होंने सदन में सैनेटाइज़र पी लिया.

    सुभाष पाणिग्रही ओडिशा की देवगढ़ विधानसभा से विधायक हैं.

    बीजेपी विधायक ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया है.

  12. पाकिस्तान ने तुर्की को छोड़कर चीन से क्यों खरीदा लड़ाकू विमान?

    वीडियो कैप्शन, पाकिस्तान ने तुर्की को छोड़कर चीन से क्यों खरीदा लड़ाकू विमान?

    पाकिस्तान ने जब चंद सालों पहले तुर्की में बना हेलीकॉप्टर ख़रीदने का फ़ैसला किया था तो उस वक़्त यह उम्मीद थी कि यह पाकिस्तान की रक्षा क्षमता को और बेहतर बनाएगा.

    लेकिन अमेरिका की पाबंदियों के कारण यह रुकी हुई डील आख़िरकार तब ख़त्म हो गई जब तुर्की की तरफ़ से वॉशिंगटन में लॉबिंग के बावजूद अमेरिकी प्रशासन ने ये पाबंदियां हटाने से साफ़ मना कर दिया.

    इस कमी को पूरा करने के लिए पाकिस्तान आर्मी एविएशन ने चीन से 'ज़ेड-10 एमई' (Z-10 ME) लड़ाकू हेलीकॉप्टर ख़रीदने की शुरुआत कर दी है.

    हालांकि, इस पर भी कई लोग यह कहकर सवाल उठा रहे हैं कि कहीं यह पाकिस्तान के लिए घाटे का सौदा तो नहीं है और साथ ही दोनों देशों के बनाए हेलीकॉप्टरों की तुलना भी कर रहे हैं.

  13. कुमार सानू ने बॉलीवुड में अपने अब तक के सफ़र पर क्या कहा?

    वीडियो कैप्शन, कुमार सानू ने बॉलीवुड में अपने अब तक के सफ़र पर क्या कहा?

    बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू ने एक पुराने गाने को फिर से आवाज़ दी है.

    कुमार सानू ने बीबीसी से बातचीत में नेशनल अवॉर्ड न मिलने, किशोर कुमार से मुलाक़ात न हो पाने और बॉलीवुड में अपने संघर्ष के बारे में खुलकर बात की. उनसे बात कर रही हैं मधु पाल.

  14. बंगाल की महिलाएं किसके साथ, ममता या मोदी?

    पश्चिम बंगाल

    इमेज स्रोत, Debajyoti Chakraborty/NurPhoto via Getty Images

    "अभी कुछ सोचा नहीं है कि किसे वोट देना है. ममता बनर्जी सरकार ने महिलाओं के लिए योजनाएं तो कई शुरू की हैं. लेकिन जमीनी स्तर पर इसका ज्यादा फायदा नहीं मिला है. वोट उसी को देंगे जो हमारे मुद्दे उठाएगा."

    मुर्शिदाबाद जिला मुख्यालय बरहमपुर में गंगा नदी के किनारे सब्जी बेचने वाली अनसूया महतो निर्विकार भाव से यह बात कहती है. अनसूया हो या फिर मालदा कलेक्टरेट परिसर में अपने आधार कार्ड में संशोधन के लिए आई बासंती मंडल, पश्चिम बंगाल की महिलाएं इस बार तमाम दलों के वादों और दावों को परख रही हैं.

    मालदा की सामाजिक कार्यकर्ता शबनम जहां कहती हैं, "महिलाएं अभी तमाम दलों को वादों की कसौटी पर परख रही हैं. वर्ष 2011 और 2016 के विधानसभा चुनावों के नतीजों से साफ है कि टीएमसी को इस तबके का खासा समर्थन मिला था. लेकिन बीते लोकसभा चुनावों से इनका झुकाव बीजेपी की ओर हुआ है. अब इस बार देखा जाए क्या होता है?"

    कुल मिला कर कहा जा सकता है कि महिला वोटरों को लुभाने के लिए टीएमसी, बीजेपी के बीच तेज होती होड़ ने महिलाओं को फिलहाल असमंजस में डाल दिया है. दूसरी ओर, लेफ्ट-कांग्रेस गठजोड़ की निगाहें भी इस तबके के वोटरों पर हैं.

  15. ममता पर 'हमले' की रिपोर्ट के बाद चुनाव आयोग ने और जानकारी देने को कहा

    ममता

    इमेज स्रोत, Getty Images

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले के मामले में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव अलापन बंधोपाध्याय से विस्तार से जानकारी देने के लिए कहा है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने आयोग के एक अधिकारी के हवाले से बताया है पश्चिम बंगाल सरकार ने 10 मार्च को इस मामले से जुड़ी जो रिपोर्ट दी थी, उसे चुनाव आयोग ने 'सतही' बताया है.

    आयोग ने मुख्य सचिव से घटना कैसे हुई और इसके पीछे कौन थे जैसी जानकारियां मुहैया कराने के लिए कहा है.

    एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "पश्चिम बंगाल सरकार की दी गई रिपोर्ट काफ़ी सतही है जिनमें बहुत जानकारियां नहीं है. हमनें राज्य सरकार से और जानकारी देने के लिए कहा है."

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की रिपोर्ट में उस जगह पर बहुत भीड़ होने की बात कही गई है, लेकिन "4-5 लोगों" के बारे में जानकारी नहीं दी गई है.

    इसके अलावा नंदीग्राम के बिरुलिया बाज़ार, जहां पर बुधवार को ये कथित हमला हुआ, वहां के वीडियो फ़ुटेज में भी कुछ साफ़ नहीं दिख रहा है.

    चुनाव आयोग ने इस घटना के बाद राज्य सरकार और नियुक्त पोल ऑब्ज़र्वर से रिपोर्ट मांगी थीं.

    पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल की बीच मतदान होंगे.

  16. पॉडकास्ट कहानी ज़िंदगी की: ख़ूनी कीचड़

    ख़ूनी कीचड़ पोस्टर

    ये है बीबीसी हिंदी का ताज़ातरीन पॉडकास्ट 'कहानी ज़िंदगी की'

    'कहानी ज़िंदगी की' के हर एपीसोड मेंरूपा झाआपको सुना रही हैं भारतीय भाषाओं में लिखी ऐसी चुनिंदा कहानियां जो अपने आप में बेमिसाल हैं, जो हमारी और आपकी ज़िंदगी में झांकती हैं और सोचने को मजबूर भी करती हैं.

    इस बार की कहानी हैख़ूनी कीचड़.

    ये मूल रूप से मराठी में लिखी गई कहानी 'लाल चिखल' का हिंदी अनुवाद है.

    ये कहानी मराठी भाषा के चर्चित साहित्यकार भास्कर चंदनशिव ने लिखी है.

  17. दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस के कोच में लगी आग

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस के कोच नंबर C4 में आग लगने की रिपोर्टें मिल रही हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आग लगने की ये घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई.

    उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि घटना कंसारो के पास हुई. सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  18. भोपाल-इंदौर में रविवार या सोमवार से लग सकता है नाइट कर्फ़्यू: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

    शिवराज सिंह चौहान

    इमेज स्रोत, Twitter/Shivraj Singh Chauhan

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से भोपाल और इंदौर में रविवार या सोमवार से नाइट कर्फ़्यू लगाना पड़ सकता है.

    कोरोना को लेकर हुई राज्य स्तर की एक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये बात कही.

    उन्होंने कहा कि “महाराष्ट्र में संक्रमण के मामले तेज़ी से बढ़े हैं. वहाँ से आ रहे लोगों की थर्मल स्कैनिंग ज़रूरी है, चाहे वो हवाई रूट से आये हों या ट्रेन और सड़क के रास्ते.”

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस बैठक में महाराष्ट्र से आने वाले लोगों की संख्या को कम करने के बारे में भी चर्चा हुई.

    चौहान ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि वो यह सुनिश्चित करें कि लोग कोविड से जुड़े दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करें.

    24 घंटे पहले, मध्य प्रदेश में एक दिन के भीतर कोरोना संक्रमण के 603 नये मामले दर्ज किये गए थे.

    सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इंदौर शहर में सबसे ज़्यादा मामले दर्ज किये गए. इंदौर में अब तक कोविड-19 से 940 लोगों की मौत हो चुकी है.

  19. भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया से चीन की चुनौती पर बात की: अमेरिका

    जो बाइडन

    इमेज स्रोत, EPA

    व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा है कि ‘क्वॉड देशों की पहली बैठक में राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ चीन द्वारा उत्पन्न की गईं चुनौतियों पर चर्चा की.’

    जेक ने प्रेस को बताया कि यह वर्चुअल बैठक चीन पर केंद्रित नहीं थी, लेकिन इसमें पूर्वी और दक्षिणी चीन सागर पर भी चर्चा हुई.

    अमेरिका की नज़र में क्वॉड नामक इस समूह को भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य और आर्थिक शक्ति का मुक़ाबला करने के लिए बनाया गया है. इसके साथ-साथ, आपसी सहयोग को बढ़ाना इस समूह का मुख्य मक़सद रहेगा.

    बताया गया है कि शुक्रवार को हुई पहली बैठक में अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं ने कोविड-19 के ख़िलाफ़ मिलकर काम करने की बात कही. साथ ही पर्यावरण और सुरक्षा के मुद्दों को भी बातचीत का हिस्सा बनाया गया.

    पहली बैठक के बाद, इन तथाकथित क्वॉड देशों ने एक संयुक्त बयान में कहा, “हम एक ऐसा क्षेत्र बनाने का प्रयास कर रहे हैं जो स्वतंत्र, खुला, समावेशी, स्वस्थ, लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा हो और जो ‘जोर-ज़बरदस्ती’ से प्रभावित ना हो.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बताया गया है कि चारों देशों में कोविड वैक्सीन से संबंधित एक साझेदारी बनाने को लेकर बात हुई है जिसका मक़सद कोविड वैक्सीन के वितरण में तेज़ी लाना होगा, ताकि कोरोना महामारी पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके. दावा किया गया है कि इस साझेदारी से भारत-प्रशांत क्षेत्र में स्थित देशों को मदद मिलेगी.

    व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका साल 2022 के अंत तक कोविड वैक्सीन की कम से कम एक अरब खुराक तैयार करने के लिए भारतीय दवा निर्माता बायोलॉजिकल ई लिमिटेड को आर्थिक सहायता देगा, ताकि उसकी क्षमता को बढ़ाया जा सके.

    इसके अलावा, जापान भी भारत को रियायती दर पर ऋण देने के बारे में बात कर रहा है, ताकि भारत ज़्यादा से ज़्यादा टीके बनाकर उनका निर्यात कर सके.

    बयान में यह भी कहा गया है कि क्वॉड देशों ने जलवायु से संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए एक कार्यदल का गठन किया है, ताकि पेरिस जलवायु समझौते का मज़बूती से पालन किया जा सके. आने वाले समय में यह समूह इन देशों के बीच तकनीक, दूरसंचार और उपकरण आपूर्तिकर्ताओं के विविधीकरण के बारे में भी बयान जारी करेगा.

  20. तेजस्वी यादव का दावा- बीजेपी के मंत्री रामसूरत राय का है शराब माफ़ियाओं से कनेक्शन

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर इस बात के सबूत पेश किये हैं कि भारतीय जनता पार्टी के मंत्री रामसूरत राय का शराब माफ़ियाओं के साथ कनेक्शन है.

    पटना में मौजूद स्थानीय संवाददाता नीरज प्रियदर्शी के मुताबिक़ रामसूरत राय के भाई की ज़मीन में बने स्कूल में शराब की खेप बरामद होने के बाद उनके भाई को गिरफ़्तार किया जा चुका है.

    रामसूरत राय ने इस मामले में बयान दिया है कि पिछले 10 साल से उनका भाई से कोई संबंध नहीं है और ना ही उस स्कूल से कोई लेना-देना है.

    राय के मुताबिक़, भाई के साथ उनका बँटवारा हो चुका है.

    लेकिन, तेजस्वी यादव ने रामसूरत राय के बयान को झूठ बताते हुए स्कूल के कथित संचालक को मीडिया के सामने पेश किया.

    आरजेडी की प्रेस कॉन्फ़्रेंस

    इमेज स्रोत, आरजेडी

    उन्होंने शनिवार सुबह हुई एक प्रेस वार्ता में कुछ कागज़ और तस्वीरें भी दिखाईं जिनके ज़रिए उन्होंने दावा किया कि ‘मंत्री रामसूरत राय की भी शराब के अवैध कारोबार में भूमिका है.’

    राष्ट्रीय जनता दल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा है, “सीएम नीतीश कुमार और उनके भाजपाई शराब माफ़िया मंत्री रामसूरत राय बोचहा शराब काण्ड के विषय में शुरू से ही बस झूठ बोलते आ रहे हैं. पूरे राज्य को गुमराह कर रहे हैं. असली दोषी ख़ुद मंत्री हैं, पर संचालक को फंसाया जा रहा है.”

    प्रेस वार्ता में तेजस्वी यादव ने कहा, “बीजेपी के मंत्री कहते हैं कि उनका भाई से कोई लेना देना नहीं, 10 से दोनों में कोई रिश्ता नहीं. लेकिन सच्चाई ये है कि मंत्री ने ख़ुद उस स्कूल का उद्घाटन अपने भाई के साथ 2017 में किया.”

    तेजस्वी यादव ने उनके अविलम्ब इस्तीफ़े की माँग की है. उन्होंने कहा कि मंत्री रामसूरत राय को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए.

    रामसूरत राय मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले के औराई विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक हैं और इस वक़्त वे बिहार सरकार में राजस्व मंत्री हैं.