ममता बनर्जी को अस्पताल से छुट्टी मिली, व्हीलचेयर पर आईं बाहर

दिनभर की ज़रूरी ख़बरों को पढ़ने के लिए बीबीसी हिन्दी के इस लाइव पन्ने से जुड़े रहिए.

लाइव कवरेज

  1. पश्चिम बंगाल में कब और कहां होंगी मोदी और शाह की रैलियां

    शुभेंद्रू

    इमेज स्रोत, Prabhakar Mani/BBC

    प्रभाकर मणि तिवारी

    कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में अबकी बार दो सौ पार का नारा देने वाली बीजेपी ने अपनी मंजिल हासिल करने के लिए अगले सप्ताह से बड़े पैमाने पर चुनाव अभियान शुरू करने का फैसला किया है.

    इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18, 20 और 24 मार्च को राज्य के अलग-अलग इलाकों में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे.

    24 मार्च को वे पूर्व मेदिनीपुर ज़िले के कांथी में रैली करेंगे जो अधिकारी परिवार का इलाका है. शुभेंदु जिस नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी के ख़िलाफ़ मैदान में हैं वह भी पूर्व मेदिनीपुर में ही है.

    बीजेपी के एक नेता बताते हैं कि प्रधानमंत्री 18 मार्च को पुरुलिया में रैली करेंगे. उसके दो दिन बाद वे खड़गपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. यह इलाका बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का है. वे पहली बार इसी सीट से जीत कर विधायक बने थे.

    दूसरी ओर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 मार्च को झाड़ग्राम में रोड शो करेंगे. उसके अगले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरुलिया के बेलदा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

    17 मार्च को भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन उसी इलाके में एक चुनावी रैली करेंगे जबकि 25 मार्च को दांतन की रैली में क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर मौजूद रहेंगे.

    बीजेपी की पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नेता शुभजित राय बताते हैं कि मोदी के अलावा अमित शाह और मिथुन चक्रवर्ती चुनाव अभियान के सिलसिले में ज़िले का दौरा करेंगे. उनके अलावा कई अन्य केंद्रीय मंत्री भी इलाके का दौरा करेंगे.

  2. मिनेपॉलिस प्रशासन जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार को देगा 27 मिलियन अमेरिकी डॉलर

    दीवार पर बनी जॉर्ज फ्लॉयड की तस्वीर

    इमेज स्रोत, AFP

    इमेज कैप्शन, दीवार पर बनी जॉर्ज फ्लॉयड की तस्वीर

    अमेरिकी शहर मिनेपॉलिस के प्रशासन ने पिछले साल मई में पुलिस के हाथों मारे गए एक निहत्थे काले व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार को 27 मिलियन अमेरिकी डॉलर देने का ऐलान किया है. इस रकम को लेकर शहर प्रशासन और पीड़ित परिवार के बीच सहमति बन गई है.

    मिनेपॉलिस नगर परिषद ने सर्वसम्मति से मुकदमा शुरू होने से पहले ही 27 मिलियन अमेरिकी डॉलर के समझौता को मंजूरी दी है.

    पिछले साल मई महीने में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चौविन के घुटने की नीचे दबने के बाद हुई थी जिसे कैमरे पर रिकॉर्ड किया गया था.

    इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद अमेरिका में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे.

    फ्लॉयड परिवार के वकील ने कहा है कि उस फुटेज़ ने “न्याय और परिवर्तन की ख़ारिज न की जा सकने वाली माँग” को जन्म दिया था.

    चौविन के ख़िलाफ़ हत्या के मुकदमे के लिए ज़्यूरी की चुनाव प्रक्रिया जारी है. आगामी 29 मार्च से शुरू होने वाली इस सुनवाई के लिए 12 में से छह ज़्यूरी सदस्यों का चुनाव हो चुका है.

  3. 1 अगस्त को 11 भाषाओं में होगी NEET परीक्षा

    नीट परीक्षा

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES/ HINDUSTAN TIME

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने शुक्रवार शाम ऐलान किया है कि नीट (अंडरग्रेजुएट) 2021 की परीक्षा आगामी 1 अगस्त को आयोजित की जाएगी.

    एजेंसी ने कहा है कि ये परीक्षा परंपरागत ढंग से कलम और कागज मोड में आयोजित की जाएगी.

    इसके साथ ही ये परीक्षा 11 भाषाओं में आयोजित की जाएगी जिनमें हिंदी और अंग्रेजी शामिल है.

    इस प्रवेश परीक्षा के ज़रिए एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस कोर्स के लिए दाखिला मिलता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. कंगना रनौत के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी का केस दर्ज

    कंगना रनौत

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मुंबई पुलिस ने फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी का एक केस दर्ज किया है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार पुलिस ने स्थानीय अदालत के आदेश पर केस दर्ज किया है.

    'दिद्दा: द वॉरियर क्वीन ऑफ़ कश्मीर' के लेखक ने कंगना पर कॉपीराइट के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए अदालत का दरवाज़ा खटखटाया था.

    अदालत ने मामले को सुनने के बाद पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे.

    लेखक आशीष कौल का दावा है कि कंगना की नई फ़िल्म 'मणिकर्णिका रिटर्न्स- द लीजेंड ऑफ़ दिद्दा' उनकी किताब 'दिद्दा: द वॉरियर क्वीन ऑफ़ कश्मीर' पर आधारित है और कंगना ने उनसे पूछे बग़ैर फ़िल्म बनाने की घोषण कर दी.

  5. मोदी ने ग्लोबल आयुर्वेद फ़ेस्टिवल में कहा, आयुर्वेद में लोगों की रुचि बढ़ रही

    मोदी

    इमेज स्रोत, BJP TWITTER

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ग्लोबल आयुर्वेद फ़ेस्टिवल में 25 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. यह इस बात का संकेत है कि आयुर्वेद और पारंपरिक उपचारों में लोगों की रुचि बढ़ रही है.

    मोदी ने कहा कि लोगों को आयुर्वेद के फ़ायदे समझ में आने लगे हैं.

    मोदी ने कहा कि ऐसी कोशिशों से पूरी मानवता को लाभ हो सकता है.

    उन्होंने कहा कि आयुर्वेद को समग्र मानव विज्ञान कहा जा सकता है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने आयुर्वेद और पारंपरिक दवाओं में गहन शोध पर ज़ोर दिया और स्टार्ट-अप्स से कहा कि उन्हें आयुर्वेद के प्रोडक्ट्स की तरफ़ भी देखना चाहिए.

  6. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर'

    बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर' सुनिए वात्सल्य राय से.

  7. ब्रेकिंग न्यूज़, ममता बनर्जी को अस्पताल से छुट्टी मिली, व्हीलचेयर पर आईं बाहर

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.

    बीबीसी के सहयोगी पत्रकार प्रभाकर मणि तिवारी ने इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि 'ममता बनर्जी व्हीलचेयर पर अस्पताल के वार्ड से बाहर निकलीं.'

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, ANI

    कुछ देर पहले ही एसएसकेएम अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा था कि “सीएम ममता बनर्जी के पैर में लगी चोट अब बेहतर हो रही है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें 48 घंटे निगरानी में रहने की सलाह दी थी. मगर उनके बार-बार अनुरोध करने की वजह से हम उन्हें डिस्चार्ज कर रहे हैं.”

    शुक्रवार सुबह डॉक्टरों ने उनकी सेहत में हो रहे सुधार को 'संतोषजनक' बताया था और आज ही पार्टी ने 14 मार्च को अपना घोषणा-पत्र जारी करने का ऐलान भी किया था.

    पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में हुए एक कथित हमले में उन्हें चोट आयी थी, जिसके बाद बुधवार को उन्हें कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया था.

  8. साहित्य अकादमी पुरस्कार-2020: बिहार की अनामिका को हिन्दी भाषा के लिए मिला पुरस्कार

    अनामिका

    इमेज स्रोत, Youtube/KLF 2017

    बिहार की प्रख्यात अनुवादक, कवयित्री, लेखिका और आलोचक अनामिका को उनके कविता संग्रह ‘टोकरी में दिगन्त: देयर गाथा’ (2014) के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है.

    शुक्रवार को साहित्य अकादमी ने 20 भाषाओं के लिए ‘साहित्य अकादमी पुरस्कारों’ की घोषणा की.

    इनमें हिन्दी भाषा के लिए अनामिका को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है.

    उनके जिस कविता संग्रह को इस पुरस्कार के लिए चुना गया, वह साल 2014 में प्रकाशित हुआ था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    यह पुरस्कार 1 जनवरी, 2014 से 31 दिसंबर, 2018 के दौरान पहली बार प्रकाशित हुईं पुस्तकों के लिए दिया गया है.

    मूलत: बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले से वास्ता रखने वालीं अनामिका दिल्ली विश्वविद्यालय में अंग्रेज़ी पढ़ाती हैं.

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हिन्दी में कविता संग्रह के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार पाने वालीं वे देश की पहली महिला साहित्यकार हैं.

    अनामिका बिहार में रामधारी सिंह दिनकर और अरुण कमल के बाद तीसरी साहित्यकार हैं जिन्हें हिंदी के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है.

    कन्नड भाषा में महाकाव्य लिखने के लिए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली को भी इस साल का साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की गई है.

    वीरप्पा मोइली को उनके महाकाव्य ‘श्री बाहुलबली अहिमसादिग्विजयम’ के लिए वर्ष 2020 का साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की गई है.

    इस साल साहित्य अकादमी ने बीस भाषाओं के लिए जिन पुरस्कारों की घोषणा की है, उनमें सात कविता संग्रह, चार उपन्यास, पाँच कहानी संग्रह, दो नाटक और एक-एक संस्मरण और महाकाव्य शामिल हैं.

  9. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में खुदरा महँगाई दर बढ़ी, फरवरी में बढ़कर 5.03 प्रतिशत पर पहुँची

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में खुदरा महँगाई दर फ़रवरी में बढ़ी हुई दर्ज की गई है.

    भारत सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने शुक्रवार को इससे संबंधित आंकड़े जारी किये.

    इनके अनुसार, ‘फ़रवरी में महंगाई दर जनवरी 2021 की तुलना में ज़्यादा रही. फ़रवरी में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 5.03 प्रतिशत हो गई. जबकि जनवरी में इसमें नरमी देखी गई थी और सरकारी आंकड़ों के अनुसार, खुदरा मुद्रास्फीति 4.06 प्रतिशत पर आ गई थी.’

    बताया गया है कि जनवरी में महँगाई दर 16 महीने के सबसे निचले स्तर पर थी.

    संस्थान द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार, खुदरा मुद्रास्फीति इससे एक माह पहले, दिसंबर 2020 में 4.59 प्रतिशत थी.

  10. दांडी मार्च के 91 साल पूरे होने पर राहुल गांधी बोले, 'जीतेगा सत्याग्रह ही, अहंकार नहीं'

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को, दांडी यात्रा के 91 साल पूरे होने पर मोदी सरकार को निशाने पर लिया.

    उन्होंने ट्वीट किया कि “बापू के दांडी मार्च की परंपरा आज देश के अन्नदाता निभा रहे हैं. किसान विरोधी मोदी सरकार अंग्रेज़ी हुकूमत की तरह सत्याग्रह को कुचलने में लगी है. पर जीतेगा सत्याग्रह ही, अहंकार नहीं.”

    आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद शहर में स्थित साबरमती आश्रम से दांडी तक की पदयात्रा को रवाना किया.

    यह पदयात्रा भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर मनाये जा रहे ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम का ही एक भाग है.

    नमक के उत्पादन पर अंग्रेज़ों के एकाधिकार को ख़त्म करने के लिए महात्मा गांधी ने 1930 में दांडी मार्च का आह्मवान किया था.

    राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में दांडी मार्च को किसान आंदोलन से जोड़कर देखा है.

  11. तेजस्वी यादव ने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के राजद में विलय की घोषणा की, बोले- 'कुशवाहा पार्टी में अकेले बचे'

    नीरज सहाय

    पटना से, बीबीसी हिन्दी के लिए

    राजद

    इमेज स्रोत, Twitter/ Rashtriya Janata Dal

    बिहार विधानसभा चुनाव के चार महीने बाद, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ‘राष्ट्रीय लोक समता पार्टी’ में शुक्रवार को फूट हुई है.

    उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के जनता दल यूनाइटेड में विलय की चर्चा के बीच, क़रीब तीन दर्जन पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया है.

    राजद कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की उपस्थिति में इसकी विधिवत घोषणा हुई.

    इस अवसर पर तेजस्वी यादव ने दावा किया कि ‘राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय राष्ट्रीय जनता दल में हो गया है. इससे पार्टी को मज़बूती मिलेगी.’

    तेजस्वी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा, “रालोसपा के संस्थापक सदस्यों, प्रदेश अध्यक्ष, प्रधान महासचिव, प्रदेश प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, राष्ट्रीय, प्रांतीय और बिहार इकाई के प्रमुख नेताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जी को पार्टी से निष्कासित कर, रालोसपा का राजद में विलय करने पर सभी का हार्दिक स्वागत और धन्यवाद.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उधर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बीबीसी को बताया कि शनिवार को पार्टी कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी है. बैठक के बाद इस पर बात होगी.

    बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने एमआईएम, बसपा समेत छह पार्टियों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था.

    इनमें से एमआईएम के पाँच और बहुजन समाज पार्टी के एक प्रत्याशी जीते थे. बाकी पार्टियाँ अपना खाता भी नहीं खोल सकी थीं.

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का दावा- ‘ममता बनर्जी पर हमला किसी गहरी साज़िश का हिस्सा’

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर हुए कथित हमले को एक ‘गहरी साज़िश का हिस्सा बताया है.

    दिल्ली में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाक़ात के बाद, टीएमसी नेताओं के प्रतिनिधिमण्डल में शामिल तृणमूल नेता सौगत राय ने कहा, “आज हमने चुनाव आयोग से मुलाक़ात की. हमने कहा कि ममता बनर्जी पर जो हमला हुआ, जिसमें उनको चोट लगी, इसके साथ किसी घटना का लिंक है. ममता जी पर जब हमला हुआ, तब वहाँ पुलिस का कोई एसपी मौजूद नहीं था. इसलिए हम इस घटना की उच्च स्तरीय जाँच की माँग करते हैं.”

    सौगत राय ने बताया कि चुनाव आयोग ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वो इसे देखेंगे.

    उन्होंने बीजेपी नेताओं द्वारा किये गए कुछ ट्वीट्स का हवाला देते हुए कहा, “नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर हमला होना कोई ‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना’ नहीं है, बल्कि यह एक षडयंत्र था. इसलिए हमने चुनाव आयोग से एक निष्पक्ष जाँच की माँग की है.”

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, पश्चिम बंगाल चुनाव: तृणमूल कांग्रेस 14 मार्च को जारी करेगी घोषणा-पत्र

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि ‘आगामी पश्चिम-बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी अपना घोषणा-पत्र 14 मार्च को जारी करेगी.’

    पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को एक कथित हमले में चोट लगने की वजह से पार्टी ने घोषणा-पत्र जारी करने का कार्यक्रम रद्द कर दिया था.

    फ़िलहाल ममता बनर्जी की हालत स्थिर बतायी जा रही है. डॉक्टरों ने कहा है कि ‘शुक्रवार शाम को एक बार फिर उनके स्वास्थ्य की समीक्षा की जायेगी जिसके बाद ही पता चलेगा कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी कब मिलेगी.’

    इस बीच, बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने हल्दिया में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. शुभेंदु नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि ‘प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बड़े मार्जिन से इस चुनाव में जीत हासिल होगी.’

    नामांकन दाखिल करने से पहले शुभेंदु अधिकारी ने हल्दिया में एक रोड शो भी किया. इस रोड शो में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी उनके साथ नज़र आयीं.

    उधर, नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले की घटना को लेकर टीएमसी का एक प्रतिनिधिमण्डल शुक्रवार को एक बार फिर चुनाव आयोग से मिलने पहुँचा. टीएमसी नेता इस कथित हमले की उच्च-स्तरीय जाँच की माँग कर रहे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

  14. ममता बनर्जी की हालत में सुधार से डॉक्टर संतुष्ट, कहा- 'दवाएं ठीक काम कर रहीं'

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, ANI

    कोलकाता स्थित एसएसकेएम अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालत अब स्थिर है और उनकी तबीयत में हुआ सुधार संतोषजनक है.

    शुक्रवार को डॉक्टरों ने कहा कि ममता बनर्जी बीती रात ठीक से सो पायीं और दवाएं उन पर सही से अपना काम कर रही हैं.

    बुधवार को टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

    उनकी पार्टी का दावा है कि ‘नंदीग्राम में चुनाव अभियान के दौरान ममता बनर्जी पर हमला किया गया’ जिसकी जाँच की जा रही है.

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि ‘ममता बनर्जी के बायें टखने में अब पहले से कम दर्द है. गर्दन, कंधे और कमर का दर्द भी कम हुआ है. पहले टखने पर सूजन भी थी, जो अब कम हुई है. उनकी जैसी स्थिति है, ऐसी स्थिति वाले मरीज़ों को हम कम से कम तीन हफ़्ते आराम करने का सुझाव देते हैं. लेकिन उनकी तबीयत की एक बार फिर से समीक्षा की जायेगी. हो सकता है कि उनके कुछ टेस्ट कराये जाने की ज़रूरत पड़े.’

    66 वर्षीय ममता बनर्जी ने अस्पताल से जारी किये एक संदेश में अपने समर्थकों से शांति बनाये रखने की अपील की थी. साथ ही कहा था कि ‘वे जल्द ही चुनाव अभियान दोबारा शुरू करेंगी, भले ही उन्हें व्हीलचेयर पर ऐसा करना पड़े.’

    उधर, नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से ममता बनर्जी के सामने चुनाव लड़े रहे शुभेंदु अधिकारी चुनावी सभाएं कर रहे हैं. शुक्रवार को उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और कहा कि पश्चिम बंगाल में निश्चित तौर पर बीजेपी की सरकार बनेगी.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  15. प्रधानमंत्री मोदी ने किया स्वतंत्रता के 75 साल के समारोह का शुभारंभ

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के अहमदाबाद शहर में स्थित साबरमती आश्रम से दांडी तक की पदयात्रा को रवाना किया.

    1930 में महात्मा गांधी ने दांडी तक पदयात्रा करके नमक क़ानून को तोड़ा था. इस घटना को आज 91 साल पूरे हो रहे हैं.

    प्रधानमंत्री मोदी ने जिस पदयात्रा को झंडी दिखाई, वो भारत की स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर मनाये जा रहे ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ का ही एक भाग है.

    इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' की वेबसाइट को लॉन्च किया.

    उन्होंने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम के हृदय कुंज में महात्मा गांधी की तस्वीर को माला अर्पित की. इस दौरान उनके साथ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद रहे.

    साबरमती आश्रम में प्रधानमंत्री मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, साबरमती आश्रम में प्रधानमंत्री मोदी

    इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि 'आज आज़ादी का अमृत महोत्सव प्रारंभ हो रहा है. अमृत महोत्सव 15 अगस्त, 2022 से 75 सप्ताह पूर्व आज प्रारंभ हुआ है और यह 15 अगस्त, 2023 तक चलेगा.'

    उन्होंने कहा, "अमृत महोत्सव के प्रारंभ होने से पहले आज देश की राजधानी में अमृत वर्षा भी हुई और वरुण देव ने आशीर्वाद भी दिया. ये हम सभी का सौभाग्य है कि हम आज़ाद भारत में इस ऐतिहासिक कालखंड के साक्षी बन रहे हैं."

    "आज़ादी के 75 साल का यह अवसर वर्तमान पीढ़ी को एक अमृत की तरह प्राप्त होगा. एक ऐसा अमृत जो हमें प्रतिपल देश के लिए जीने, कुछ करने के लिए प्रेरित करेगा."

    "इस पुण्य अवसर पर मैं बापू के चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ. मैं देश के स्वाधीनता संग्राम में अपने आपको आहूत करने वाले, देश को नेतृत्व देने वाली सभी महान विभूतियों के चरणों में नमन करता हूँ, उनका कोटि-कोटि वंदन करता हूँ."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    "हम आज भी कहते हैं कि हमने देश का नमक खाया है. ऐसा इसलिए नहीं क्योंकि नमक कोई बहुत क़ीमती चीज़ है. ऐसा इसलिए क्योंकि नमक हमारे यहाँ श्रम और समानता का प्रतीक है."

    "उस दौर में नमक भारत की आत्मनिर्भरता का एक प्रतीक था. अंग्रेज़ों ने भारत के मूल्यों के साथ-साथ इस आत्मनिर्भरता पर भी चोट की. भारत के लोगों को इंग्लैंड से आने वाले नमक पर निर्भर हो जाना पड़ा."

    "1857 का स्वतंत्रता संग्राम, महात्मा गांधी का विदेश से लौटना, देश को सत्याग्रह की ताक़त फिर याद दिलाना, लोकमान्य तिलक का पूर्ण स्वराज्य का आह्वान, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आज़ाद हिन्द फ़ौज का दिल्ली मार्च, दिल्ली चलो का नारा कौन भूल सकता है."

    "देश इतिहास के इस गौरव को सहेजने के लिए पिछले छह सालों से सजग प्रयास कर रहा है. हर राज्य, हर क्षेत्र में इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं. दांडी यात्रा से जुड़े स्थल का पुनरुद्धार देश ने दो साल पहले ही पूरा किया था. मुझे ख़ुद इस अवसर पर दांडी जाने का अवसर मिला था."

    "आज भी भारत की उपल्धियाँ आज सिर्फ़ हमारी अपनी नहीं हैं, बल्कि ये पूरी दुनिया को रोशनी दिखाने वाली हैं, पूरी मानवता को उम्मीद जगाने वाली हैं. भारत की आत्मनिर्भरता से ओत-प्रोत हमारी विकास यात्रा पूरी दुनिया की विकास यात्रा को गति देने वाली है."

  16. मिताली राज ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    मिताली राज महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाली दुनिया की दूसरी और भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं.

    मिताली भारतीय महिला वनडे क्रिकेट टीम की कप्तान हैं.

    उन्होंने लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ चल रहे तीसरे वनडे मैच के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया.

  17. शुभेन्दु अधिकारी ने नामांकन भरने से पहले नंदीग्राम में किया हवन

    पश्चिम बंगाल चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करने के लिए शुक्रवार को शुभेन्दु अधिकारी नंदीग्राम सीट से अपना नामांकन भरेंगे.इस नामांकन से पहले उन्होंने नंदीग्राम पहुंच कर हवन किया.

    इसी सीट से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी चुनाव लड़ रही हैं. शुभेन्दु अधिकारी टीएमसी के जाने-माने नेता रहे लेकिन चुनाव से पहले ही उन्होंने पार्टी छोड़ दी और बीजेपी में शामिल हो गए. इस चुनाव में सभी की नज़रें नंदीग्राम सीट पर होंगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  18. कोरोना वैक्सीनः यूरोपीय देशों के बाद अब थाईलैंड ने भी टाला एस्ट्राज़ेनेका के टीके का इस्तेमाल

    एस्ट्राजेनेका

    इमेज स्रोत, Getty Images

    थाईलैंड ने ख़ून के थक्के जमने की रिपोर्टें आने की वजह से कोरोना वायरस को रोकनेवाली एस्ट्राज़ेनेका कंपनी की वैक्सीन के इस्तेमाल को टाल दिया है.

    थाईलैंड के प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को टीका लगवा कर देश में टीकाकरण योजना की शुरूआत करने वाले थे लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है.

    डेनमार्क, नॉर्वे सहित कई यूरोपीय देशों में इस वैक्सीन का इस्तेमाल रोक दिया गया है. लगभग 50 लाख यूरोपीय लोगों को एस्ट्राज़ेनेका का टीका लगा है जिसमें से 30 ऐसे मामले सामने आए जहां ख़ून के थक्के जमने लगे.

    इटली और ऑस्ट्रिया ने भी एहतियातन दवा के कुछ बैचों का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है. डेनमार्क, नॉर्वे और आइसलैंड ने एस्ट्राजनेका वैक्सीन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है.

    यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी (ईएमए) ने गुरुवार को कहा कि इस बात का कोई संकेत नहीं है कि ख़ून के थक्के जमने के पीछे इस वैक्सीन का इस्तेमाल ही वजह है लेकिन ये बेहतर होगा अगर इसके ‘’जोख़िमों को कम करने के लिए कोशिश जारी रखी जाए."

    थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि एस्ट्राज़ेनेका टीकों की जो खेप यूरोप में वितरित की गई है वो अलग है, ख़ून के थक्के की समस्या आमतौर पर एशियाई लोगों में नहीं पाई गयी है.

    देश की कोविड -19 वैक्सीन समिति के सलाहकार पियासकोल सकोल्सटायडॉर्न ने कहा है कि‘’ वैसे तो एस्ट्राज़ेनेका की क्वालिटी अच्छी है लेकिन कुछ देशों ने इसे कुछ वक़्त के लिए रोक दिया है इसलिए हम भी रोक रहे हैं.‘’

    वहीं दूसरी ओर एस्ट्राज़ेनेका का कहना है कि उन्होंने वैक्सीन सुरक्षित हो इसका ट्रायल के दौरान ही गहन अध्ययन किया है.

    एस्ट्राजेनेका टीकों की 117,300 खुराक की पहली खेप 24 फरवरी को थाईलैंड पहुंची. इसके साथ ही चीन की वैक्सीन कोरोनावैक की 200,000 ख़ुराक भी थाईलैंड पहुंची थी.

    थाईलैंड में 28 फ़रवरी को टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने के बाद से थाईलैंड में 30,000 से अधिक लोग पहले ही कोरोनवैक वैक्सीन ले चुके हैं.

    एस्ट्राज़ेनेका ने इस वैक्सीन को ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर तैयार किया है.

  19. 4 जुलाई को हम मना सकते हैं ‘वैक्सीन से आज़ादी’ का जश्न - बाइडन

    बाइडन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि ये ‘संभव है’ कि अगर लोग कोविड-19 का टीका लगवा लें तो वे 4 जुलाई (अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस) को छोटी सभाएं कर सकते हैं.

    बाइडन ने राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले प्राइम टाइम भाषण में ये बात कही है.

    बाइडन ने राज्यों को 1 मई तक सभी वयस्कों के लिए टीकाकरण शुरू कर देने का आदेश दिया है. वर्तमान समय में टीका उम्र या स्वास्थ्य की स्थिति के प्राथमिकता के आधार पर दिया जा रहा है.

    ये बयान कोविड-19 को महामारी घोषित किए जाने के ठीक एक साल बाद दिया गया है.

    उन्होंने कहा, ‘’ अगर हम एक साथ आकर टीकाकरण कराएं, तो 4 जुलाई तक आपके लिए एक अच्छा मौका है. आपके परिवार और दोस्त एक साथ मिल सकते हैं और स्वतंत्रता दिवस मना सकते हैं.‘’

    उन्होंने ये भी कहा कि इससे देश 4 जुलाई को ना सिर्फ़ आज़ादी का जश्न मनाएगा बल्कि इस दिन हम‘’ वायरस से आज़ादी‘’ का जश्न मना पाएंगे.

    टीकाकरण योजना का विस्तार करते हुए वैक्सीनेशन सेंटर्स की तादाद बढ़ाई जा रही है. अमेरिका में अब पशु चिकित्सकों और दांतों के डॉक्टरों को भी टीकाकरण करने की अनुमति दी जा रही है.

    इसके अलावा राष्ट्रपति ने बताया कि वैक्सीन वाली मोबाइल यूनिट स्थानीय समुदायों में भेजी जा रही हैं ताकि समाज के हाशिए पर स्थित लोगों को भी वैक्सीन मिल सके.

  20. क्वाड की पहली बैठक में आज मोदी से बाइडन मिलेंगे

    हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के समूह क्वाड की पहली वर्चुअल शिखर बैठक शुक्रवार को आयोजित होगी.

    चार क्वाड नेताओं की पहली बैठक होगी. अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत ने 2007 में पहली बार समूह का गठन किया था.

    माना जाता है कि क्वाड समूह को एशिया में चीन के बढ़ते दबदबे के जवाब में गठित किया गया है.

    हालांकि, व्हाइट हाउस ने संकेत दिया है कि इस बैठक में वैश्विक संकट कोविड-19 महामारी, इसकी वैक्सीन से लेकर आर्थिक सहयोग और जलवायु परिवर्तन के संकट पर चर्चा की जाएगी.

    व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि ‘’हम आशा करते हैं कि कोविड, जलवायु संकट और आर्थिक सहयोग के लिए वैश्विक समुदाय के रूप में सामना कर रहे संकटों की एक श्रृंखला पर चर्चा की जाएगी.’’

    रॉयटर्स से बातचीत में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बैठक में भारत में कोरोना वायरस के टीकों की निर्माण क्षमता में वृद्धि को बढ़ाने के लिए आर्थिक समझौतों की घोषणा करने की योजना है. इसकी मांग भारत ने चीन की वैक्सीन डिप्लोमेसी को जवाब देने के इरादे से किया था.

    क्वाड है क्या?

    द क्वाड्रिलैटरल सिक्युरिटी डायलॉग (क्यूसिड) जिसे क्वॉड (QUAD) के नाम से भी जाना जाता है,साल 2007 में जापान के प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे ने पहली बार इसका प्रस्ताव रखा था जिसे भारत, अमरीका और ऑस्ट्रेलिया ने समर्थन दिया. इसके बाद इसी साल इनकी बैठक हुई थी.

    2017 के अंत में ट्रंप प्रशासन और चीन के बीच टकराव के कारण अमेरिका ने इस समूह को एक बार फिर जीवित किया. इससे पहले क्वाड देशों के विदेश मंत्री मिल चुके हैं, लेकिन ये पहली बार है जब इस समूह में शामिल सभी देशों के नेता मिलेंगे.

    मोदी-बाइडन

    इमेज स्रोत, Getty Images