लालू प्रसाद यादव को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया

लगातार ख़राब होते स्वास्थ्य के कारण आरजेडी चीफ़ लालू प्रसाद यादव को रांची के रिम्स अस्पताल से दिल्ली भेजा गया.

लाइव कवरेज

  1. गणतंत्र दिवस पर झंडा कौन फहराता है?

  2. “तीन साल में बनेगा राम मंदिर, 1100 करोड़ रुपये का खर्च आएगा”

    राम मंदिर की डिज़ाइन

    इमेज स्रोत, GETTY IMAGES

    अयोध्या में राम मंदिर तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा और इसके निर्माण पर 1,100 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आएगा. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मंदिर ट्रस्ट के एक प्रमुख अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

    राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने बताया,“मुख्य मंदिर तीन से साढ़े तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा और इसकी लागत 300 से 400 करोड़ रुपये रहेगी. पूरी 70 एकड़ जमीन के विकास पर 1,100 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आएगा.”

    उन्होंने कहा कि वे राम मंदिर निर्माण प्रोजेक्ट से जुड़े एक्सपर्ट्स से चर्चा के आधार पर ये आंकड़े बता रहे हैं.

    पीटीआई के अनुसार, उन्होंने कहा, “मंदिर निर्माण के लिए हमारे सामने कुछ कॉरपोरेट्स से पैसे लेने का विकल्प था. कुछ कॉरपोरेट परिवारों ने हमसे संपर्क भी किया था और हमसे मंदिर के डिजाइन को देने के लिए कहा था. उन्होंने हमें भरोसा दिया था कि वे मंदिर प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे, लेकिन मैंने विनम्रता से इस अनुरोध को खारिज कर दिया.”

    कुछ तबकों से इस तरह की आलोचना आने पर कि बीजेपी साल 2024 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए पैसे इकट्ठा करने की मुहिम चला रही है, उन्होंने कहा,“लोगों की राय इस पर निर्भर करती है कि वे रंग का चश्मा लगाए हुए हैं. हम किसी तरह का चश्मा नहीं लगाए हैं और हमारी आंखें भक्ति के मार्ग को देख रही हैं.”

    उन्होंने कहा,“मंदिर निर्माण के लिए पैसे इकट्ठे करने के लिए हमारा टारगेट 6.5 लाख गांवों और 15 करोड़ घरों तक पहुंचने का है.”

    यह पूछे जाने पर कि क्या वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निवास पर भी चंदा मांगने जाएंगे, उन्होंने कहा,“अगर वे सहयोग राशि देने के लिए तैयार होंगे तो मैं वहां जरूर जाऊंगा.”

    पिछले हफ्ते गोविंद गिरि राष्ट्रपति भवन गए थे और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंदिर निर्माण के लिए पांच लाख एक सौ रुपये का दान दिया था.

    क्या वे सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पास भी चंदा मांगने जाएंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा,“अगर कोई इस बात की गारंटी दे कि मेरा वहां पर अपमान नहीं होगा तो मैं वहां जाने के लिए तैयार हूं.”

  3. पाकिस्तान का धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र ने किया स्वीकार

    इमरान ख़ान

    इमेज स्रोत, Reuters

    पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बताया है कि पाकिस्तान प्रायोजित ‘धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए शांति और सहिष्णुता की संस्कृति को बढ़ावा’ देने वाले प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार कर लिया है.

    इस प्रस्ताव को पाकिस्तान के साथ-साथ मुस्लिम देशों के संगठन (ओआईसी) के कई सदस्यों और अन्य देशों ने पेश किया था जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार कर लिया है.

    पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि यह प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की दृष्टि के कारण संभव हो पाया है और प्रस्ताव में पाकिस्तान की धार्मिक संगठनों की सुरक्षा को लेकर लगातार की जा रही कूटनीतिक कोशिशें, अंतर-धार्मिक सहिष्णुता को बढ़ाना और धर्म या आस्था के आधार पर असहिष्णुता का मुक़ाबला करना शामिल है.

    विदेश मंत्रालय ने आगे लिखा, “हाल में धार्मिक हस्तियों और चिन्हों के साथ दुर्व्यवहारों की घटनाएं हुई हैं और पूरी दुनिया में धार्मिक अतिवाद और असहिष्णुता बढ़ रही है. उस परिस्थिति में यह प्रस्ताव इन नकारात्मक घटनाओं पर रोक लगाने में मुख्य पहल है.”

    “यह धर्म या आस्था के आधार पर सभी तरह की हिंसा, भेदभाव, असहिष्णुता, नफ़रत, नकारात्मक रूप से पहचान गढ़ने और दोषारोपण की घटनाओं की निंदा करता है. यह धार्मिक स्थलों, तीर्थस्थानों आदि पर हमलों, उनकी तोड़फोड़ और धार्मिक स्थलों के जबरन बदलने की भी निंदा करता है.”

    इस प्रस्ताव को पाकिस्तान के साथ-साथ सऊदी अरब, पाकिस्तान, यमन, संयुक्त अरब अमीरात, मोरक्को, ओमान, बहरीन और मिस्र ने साथ पेश किया था जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आम सहमति से स्वीकार कर लिया है.

  4. ब्रेकिंग न्यूज़, लालू प्रसाद यादव रांची से दिल्ली लाए गए, एम्स अस्पताल में होगा इलाज

    लालू

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, प्रतीकात्मक तस्वीर

    रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज करा रहे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को तबीयत ख़राब होने की वजह से दिल्ली के एम्स अस्पताल में शिफ़्ट कर दिया गया है.

    चारा घोटाला मामले में दोषी लालू प्रसाद यादव राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ (रिम्स) में अपनी कई बीमारियों का इलाज करा रहे थे.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रिम्स के निदेशक डॉक्टर कामेश्वर प्रसाद ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “बीते दो दिनों से लालू प्रसाद यादव को सांस लेने में तकलीफ़ हो रही है. शुक्रवार को पाया गया कि उनको निमोनिया है. उनकी आयु को ध्यान में रखते हुए हमने डॉक्टरों की सलाह पर फ़ैसला किया कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में शिफ़्ट किया जाना चाहिए.”

    लालू प्रसाद यादव को एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया है और उनके साथ एक मेडिकल टीम भी दिल्ली आई है.

  5. क्या पाकिस्तान को कोरोना वैक्सीन देगा भारत?

  6. सुभाष चंद्र बोष की जयंती पर लगे 'जय श्री राम' के नारे

    सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर शनिवार को ‘पराक्रम दिवस’ मनाया गया.

    इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल पहुंचे. कार्यक्रम में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं.

    ममता बनर्जी के संबोधन से पहले कुछ लोगों ने नारेबाजी की. देखिए, ये वीडियो रिपोर्ट.

    वीडियो कैप्शन, सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में लगे जय श्रीराम के नारे
  7. ब्रेकिंग न्यूज़, 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के लिए किसानों को पुलिस से अनुमति मिली

    ट्रैक्टर रैली

    इमेज स्रोत, Sameer Sehgal/Hindustan Times via Getty Image

    समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, किसान नेता अभिमन्यु कोहार का दावा है कि दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर किसानों को ट्रैक्टर परेड की अनुमति दे दी है.

    किसान नेता अभिमन्यु कोहार का दावा है कि कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे किसान समूहों से पुलिस की मुलाकात के बाद ये अनुमति मिली है.

    किसान नेताओं का कहना है कि ट्रैक्टर परेड की शुरुआत ग़ाज़ीपुर, टिकरी और सिंघु बॉर्डर से होगी. इस बारे में ज़्यादा जानकारी शनिवार रात तक आ जाएगी.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पुलिस से अनुमति मिलने की ख़बर आने से थोड़ी ही देर पहले स्वराज इंडिया पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने कहा था कि किसान 26 जनवरी को किसान गणतंत्र परेड निकालेंगे.

    उन्होंने कहा था, “बैरिकेड खोले जाएंगे और हम दिल्ली में दाख़िल होंगे. हम (किसान और दिल्ली पुलिस) रूट को लेकर एक समझौते पर सहमत हुए हैं. फाइनल डिटेल पर आज रात काम किया जाएगा.''

    इससे पहले ट्रैक्टर परेड को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कोई फ़ैसला देने से इनकार कर दिया था और कहा था कि किसानों को ट्रैक्टर रैली की अनुमति मिले या नहीं, ये दिल्ली पुलिस ने तय किया.

  8. बीबीसी इंडिया बोल

  9. वरिष्ठ अमरीकी प्रसारक लैरी किंग का निधन

    लैरी किंग

    इमेज स्रोत, Getty Images

    अमरीका के जानेमाने प्रसारक लैरी किंग का लॉस एंजिलिस में निधन हो गया है. वे 87 वर्ष के थे.

    प्रोडक्शन कंपनी ओरा मीडिया के मुताबिक, शनिवार को लैरी किंग का निधन हो गया. अमरीकी मीडिया का कहना है कि पिछले ही महीने उनका कोविड-19 का इलाज किया गया था.

    लैरी किंग ने अपने छह दशक के करियर के दौरान 25 साल तक सीएनएन पर अपने प्रोग्राम को होस्ट किया और इस दौरान फ़िल्म, राजनीति और खेल जगत की नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू किया.

    बीते कुछ वर्षों के दौरान उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतें हुईं. उन्हें दिल के दौरे भी पड़ चुके थे.

  10. 'दिल्ली में 26 जनवरी को किसान गणतंत्र परेड होगी'

    स्वराज इंडिया पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने कहा है कि ''किसान 26 जनवरी को किसान गणतंत्र परेड निकालेंगे. बैरिकेड खोले जाएंगे और हम दिल्ली में दाख़िल होंगे. हम (किसान और दिल्ली पुलिस) रूट को लेकर एक समझौते पर सहमत हुए हैं. फाइनल डिटेल पर आज रात काम किया जाएगा.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  11. पीएम मोदी की मौजूदगी में ममता बनर्जी को आया गुस्सा

    नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर शनिवार को कोलकाता पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश ने तय किया है कि नेताजी का जन्मदिन (23 जनवरी) पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाएगा.

    विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी मौजूद थे.

    पीएम मोदी के संबोधन से पहले, जब ममता बनर्जी को मंच पर बुलाया गया तो दर्शकों में शामिल कई लोगों ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए.

    उद्घोषक ने लोगों को रोकते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी को बोलने का मौका दीजिए. तभी मंच पर आती ममता की आवाज़ सुनाई पड़ी,“ना बोलबे ना...आमी बोलबे ना...”

    इसके बाद मंच पर आकर उन्होंने कहा,“नहीं...मुझे लगता है कि सरकार के कार्यक्रम की कोई मर्यादा होनी चाहिए. ये सरकार का कार्यक्रम है, किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं. ये सरकार और लोगों का प्रोग्राम है. मैं तो प्रधानमंत्री जी और संस्कृति मंत्रालय की आभारी हूँ कि आप लोगों ने कोलकाता में कार्यक्रम आयोजित किया. लेकिन किसी को आमंत्रण देकर, उसे निमंत्रित करके, उसको बेइज़्ज़त करना आपको शोभा नहीं देता. मैं फिर आप लोगों से कहती हूँ कि इसके विरोध में मैं कुछ नहीं बोलूँगी. जय हिंद. जय बांग्ला.”

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अंग्रेज़ों की क़ैद से भाग निकलने की कहानी

  13. आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को कोर्ट ने दो साल की सज़ा सुनाई

    सोमनाथ भारती

    आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को दिल्ली की एक अदालत ने दो साल की जेल की सज़ा सुनाई है. उन पर इसके साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

    दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान यानी एम्स के सुरक्षाकर्मी पर हमला करने के मामले में उन्हें ये सज़ा सुनाई गई है.

    हालांकि उन्हें इस मामले में ज़मानत भी मिल गई है.

    आम आदमी पार्टी ने कहा है कि ''सोमनाथ भारती इस मामले में अदालत में अपील करने जा रहे हैं. हमें इस बात यकीन है कि अपील के बाद उनके साथ न्याय होगा.''

    पार्टी ने बयान दिया है कि ''हम न्यायालय में पूरा विश्वास रखते हैं और उसका सम्मान करते हैं लेकिन हमें महसूस हो रहा है कि इस मामले में सोमनाथ भारती के साथ अन्याय हुआ है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सोमनाथ भारती पर आरोप है कि उन्होंने 9 सितंबर 2016 को अपने 300 समर्थकों के साथ एम्स की बाउंड्री वाल को जेसीबी की मदद से गिराया.

    मजिस्ट्रेट ने अपने फैसले में कहा, “कोर्ट ने पाया है कि अभियोजन पक्ष ने सोमनाथ भारती के ख़िलाफ़ अपने मामले को किसी भी संदेह को ख़ारिज करते हुए साबित किया है.”

    कोर्ट ने सोमनाथ भारती को भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर नुकसान पहुँचाना), धारा 353 (सरकारी कर्मचारी पर ड्यूटी के दौरान हमला करना) और धारा 147 (दंगा करना) के तहत दोषी पाया है.

    सार्वजनिक संपत्ति नुकसान रोकथाम अधिनियम की धारा 3 के तहत भी आम आदमी पार्टी के विधायक को दोषी पाया गया है.

    इन सभी अपराधों में अधिकतम पांच साल की सज़ा हो सकती है.

    हालांकि कोर्ट ने सोमनाथ भारती के सहयोगियों जगत सैनी, दिलीप झा, संदीप सोनू और राकेश पांडे को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है.

    यह मामला एम्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आरएस रावत की शिकायत पर दर्ज किया गया था.

    सोमनाथ भारती ने कोर्ट को बताया कि पुलिस अधिकारियों और दूसरे गवाहों ने उन्हें इस मामले में फंसाने के लिए झूठे बयान दिए हैं.

  14. नेताजी की 125वीं जयंती: पीएम मोदी कोलकाता में

    नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कोलकाता पहुंचे हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  15. भारत की चार राजधानियाँ होनी चाहिए: ममता बनर्जी

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, DEBAJYOTI CHAKRABORTY/NURPHOTO VIA GETTY IMAGES

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि भारत की सिर्फ़ एक राजधानी दिल्ली नहीं होना चाहिए, बल्कि देश के चारों कोनों में चार राजधानियां होनी चाहिए जहां बारी-बारी से संसद के सत्र भी आयोजित होने चाहिए.

    समाचार एजेंसियों के मुताबिक, नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर कोलकाता में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि ''एक समय था जब कोलकाता भारत की राजधानी थी. तो कोलकाता को एक बार फिर क्यों इस देश की दूसरी राजधानी घोषित नहीं किया जा सकता.''

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शनिवार को कोलकाता पहुंचे हैं. हालाँकि ममता बनर्जी की ये टिप्पणी मोदी के कोलकाता पहुंचने से पहले की है.

    ममता बनर्जी ने कहा, ''एक राजधानी दक्षिण भारतीय राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक या केरल में होना चाहिए. दूसरी राजधानी उत्तर प्रदेश, पंजाब या राजस्थान में होनी चाहिए. तीसरी राजधानी बिहार, ओडिशा या कोलकाता में हो सकती है जबकि चौथी राजधानी पूर्वोत्तर राज्य में होनी चाहिए.''

  16. ब्रेकिंग न्यूज़, लालू यादव को इलाज के लिए दिल्ली लाने की तैयारी

    राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को इलाज के लिए दिल्ली लाने की तैयारी हो रही है.

    लालू यादव राँची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती हैं.

    राँची में पत्रकार रवि प्रकाश के मुताबिक, रिम्स के अधीक्षक डॉक्टर विवेक कश्यप ने जानकारी दी है कि लालू यादव को दिल्ली के एम्स ले जाया जाएगा और उनके साथ एक मेडिकल टीम भी जाएगी.

    लालू यादव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, लालू यादव
  17. दिल्ली पहुँचे ब्रिटेन के नए उच्चायुक्त ने हिंदी में वीडियो संदेश जारी किया

    भारत में ब्रिटेन के नए उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने दिल्ली पहुँचकर अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताया है.

    उन्होंने एक वीडियो संदेश में यह बातें कही हैं. उन्होंने हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों ही भाषाओं में ये वीडियो संदेश ट्विटर पर साझा किए हैं.

    उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए क्रिकेट सिरीज़ में भारत की जीत पर बधाई भी दी है.

    उन्होंने अपने हिंदी के वीडियो संदेश में क्या कहा सुनें.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  18. राहुल गांधी ने कहा, 'मोदी की नज़र में तमिल लोगों का कोई सम्मान नहीं'

    एएनआई

    इमेज स्रोत, एएनआई

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी तमिलनाडु की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. शनिवार को वे कोयंबटूर में थे.

    वहाँ आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी की नज़र में तमिलनाडु की संस्कृति, भाषा और लोगों के लिए कोई सम्मान नहीं है. वो सोचते हैं कि तमिल लोग, उनकी भाषा और संस्कृति को उनके विचारों और संस्कृति के अधीन होना चाहिए.”

    राहुल गांधी ने कहा, “अर्थव्यवस्था के विकास के लिए सामंजस्य की ज़रूरत होती है. मौजूदा सरकार ने सब जगह बड़े स्तर पर असामंजस्य पैदा किया. मुझे लगता है कि बीजेपी का जो माइंडसेट है, उसके साथ हमें अर्थव्यवस्था की इस स्थिति से बाहर निकालना बहुत मुश्किल होगा.”

    उन्होंने कहा, “भारतीय बैंकिंग सिस्टम पर 10-15 उद्योगपतियों का कब्ज़ा है. भारत अपने लोगों को नौकरी देने में असमर्थ है, हमारी अर्थव्यवस्था तबाह हो चुकी है और हम इससे जल्दी बाहर नहीं निकलेंगे क्योंकि सरकार उन लोगों को नहीं सुनना चाहती है जो देश को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं.”

  19. पीएम मोदी ने कहा- 'आत्मनिर्भर भारत के लिए नॉर्थ-ईस्ट का तेज़ विकास ज़रूरी'

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    शनिवार को असम के शिवसागर ज़िले में पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लाभार्थियों को भूमि आवंटन का प्रमाण-पत्र दिया.

    इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, “आज असम की हमारी सरकार ने आपके जीवन की बहुत बड़ी चिंता दूर करने का काम किया है. एक लाख से ज़्यादा मूल निवासी परिवारों को भूमि के स्वामित्व का अधिकार मिलने से आपके जीवन की एक बहुत बड़ी चिंता अब दूर हो गई है.”

    उन्होंने कहा, “शिवसागर के महत्व को देखते हुए इसे देश की पाँच सबसे आइकॉनिक आर्कियोलॉजिकल साइट्स में शामिल करने के लिए सरकार ज़रूरी क़दम उठा रही है.”

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘आत्म-निर्भर भारत के लिए नॉर्थ-ईस्ट का तेज़ विकास आवश्यक है. आत्म-निर्भर असम का रास्ता असम के लोगों के आत्मविश्वास से होकर गुज़रता है और आत्मविश्वास तभी बढ़ता है, जब परिवार में सुविधाएँ मिलती हैं, राज्य में इन्फ़्रास्ट्रक्चर सुधरता है. बीते सालों में असम में इन पर अभूतपूर्व काम हुआ है.’

    उन्होंने कहा, “ऐतिहासिक बोडो समझौते से अब असम का एक बहुत बड़ा हिस्सा शांति और विकास के मार्ग पर लौट आया है. समझौते के बाद हाल में बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल के पहले चुनाव हुए. अब बोडो टेरिटोरियल काउंसिल विकास और विश्वास के नए प्रतिमान स्थापित करेगी.”

    कोविड वैक्सीन का ज़िक्र करते हुए पीएम ने कहा, “भारत में बने टीके की माँग पूरी दुनिया में हो रही है. भारत में अब तक लाखों लोग टीका लगवा चुके हैं, हमें टीका भी लगवाना है और सावधानी भी जारी रखनी है.”

  20. जयंती पर पीएम मोदी ने बाला साहेब ठाकरे को याद किया

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि वे अपने आदर्शों के प्रति सदैव अटल रहे.

    पीएम मोदी ने एक ट्वीट में लिखा, “बाला साहब ठाकरे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि. जब आदर्शों की बात आती है तो वे उनके प्रति अटल रहते थे. लोगों के कल्याण के लिए उन्होंने अथक काम किया.”

    बाला साहब ठाकरे का जन्म 23 जनवरी, 1926 को हुआ था. उन्होंने 1966 में शिवसेना की स्थापना की थी.

    बाला साहब की मृत्यु के बाद उनके पुत्र उद्धव ठाकरे पार्टी की कमान सँभाल रहे हैं. वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं.

    ठाकरे की जयंती पर पढ़िए बीबीसी की कुछ पुरानी रिपोर्ट्स:

    • बाल ठाकरे: छाती ठोक कर हिंदुत्व का समर्थन करने वाले राजनेता
    • बाल ठाकरे कहते थे 'कमलाबाई (बीजेपी) वही करेगी जो मैं कहूंगा': विवेचना
    • बाल ठाकरे यूपी-बिहार के लोगों के बारे में क्या सोचते थे?