कोरोना महामारी की जांच पर चीन के रवैये से WHO 'बेहद निराश'
विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने कोरोना महामारी की जांच को लेकर चीन के रवैये पर नाराज़गी जाहिर की है.
लाइव कवरेज
जेएनयू हिंसा: एक साल बाद भी इंसाफ़ पाने का इंतज़ार
कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट के बिना ब्रिटेन में नहीं होगी एंट्री

ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद लॉकडाउन लागू कर दिया गया है और प्रतिबंध भी कड़े कर दिए गए हैं.
बीबीसी संवाददाता गगन सभरवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को कहा है कि दूसरे देशों से ब्रिटेन आने वाले सभी यात्रियों कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी.
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बारे में विस्तृत जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी.
ब्रिटेन में कोरोना के नए वैरिएंट के मामले सामने आने के बाद सरकार सख़्त रुख अपना रही है.
चीफ़ मेडिकल ऑफ़िसर क्रिस विट्टी ने मंगलवार को बताया कि इंग्लैंड में हर 50 में से एक व्यक्ति को कोरोना है. यानी एक बड़ी आबादी कोरोना संक्रमण की चपेट में है.
उन्होंने कहा कि साल 2020 के आखिरी दो सप्ताह में ब्रिटेन में संक्रमण के मामलों में 70 फ़ीसदी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ब्रिटेन के ''सभी'' हिस्सों में फैल रहा है.
कोविड 19: कोरोना की वैक्सीन कैसे बनाई गईं?
जर्मनी में लॉकडाउन बढ़ा, नियम और कड़े किए गए

इमेज स्रोत, EPA
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल मंगलवार को देशव्यापी लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा कर दी है. अब इस महीने के आखिर तक देश में लॉकडाउन लागू रहेगा.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, उन्होंने कहा कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के साथ ही संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए नए और कड़े प्रतिबंध भी लागू किए जा रहे हैं.
उन्होंने कहा, ''हमें लोगों के संपर्क को और कड़ाई से रोकना होगा. हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वो दूसरों के संपर्क में कम से कम आएं.''
कोरोना महामारी की जांच पर चीन के रवैये से WHO ''बेहद निराश''

इमेज स्रोत, Getty Images
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना महामारी की जांच को लेकर चीन के रवैये पर नाराज़गी जाहिर की है और कहा है कि वो इससे ''बेहद निराश'' हैं.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडहनॉम गिब्रयेसॉस ने मंगलवार को कहा कि वो ''बेहद निराश'' हैं क्योंकि चीन ने अब तक कोरोना महामारी की शुरुआत कहां से हुई, इसकी जांच कर रही विशेषज्ञों की टीम को अब तक देश में आने की अनुमति नहीं दी है.
जनवरी की शुरुआत में ही विशेषज्ञों की टीम एक साल पहले कोरोना संक्रमण की शुरुआत कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए चीन के वुहान जाने वाली थी.
जिनेवा में एक ऑनलाइन न्यूज़ कॉन्फ़्रेंस में डब्ल्यूएचओ के निदेशक ने कहा, ''हमें पता चला है कि चीनी अधिकारियों ने अब तक वहां पहुंचने वाली टीम के लिए ज़रूरी अनुमति पर सहमति नहीं दी है. मैं लगातार चीन के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में रहा हूं और मैंने यह स्पष्ट कर दिया है कि मिशन डब्ल्यूएचओ के लिए प्राथमिकता पर है.''
हिमाचल प्रदेश: भारी बर्फबारी की वजह से सैकड़ों पर्यटक फंसे
हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी की वजह से सैकड़ों पर्यटक फंस गए हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ये पर्यटक नेशनल हाइवे 3 पर सोलांग नाला और मनाली के बीच फंसे हैं.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
ब्रिटेन में अब तक 13 लाख लोगों को मिली कोरोना वैक्सीन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को बताया कि देश में 10 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हैं. इंग्लैंड में अस्पताल में भर्ती मरीज़ों की संख्या कोरोना के पहले शीर्ष स्तर से 40 फ़ीसदी अधिक है.
उन्होंने बताया कि अब तक ब्रिटेन में करीब 13 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है. इनमें से 11 लाख लोग इंग्लैंड में है और साढ़े छह लाख से अधिक लोग 80 साल की उम्र के ऊपर हैं.
प्रधानमंत्री जॉनसन ने बताया कि इस सप्ताह के अंत तक टीकाकरण के लिए 1000 केंद्र तैयार हो जाएंगे.
उन्होंने कहा कि टीकाकरण में ''अधिकतम पारदर्शिता'' सुनिश्चित करने के लिए सोमवार से रोज़ाना इस संबंध में अपडेट जारी होंगे.
कर्नाटक: गौहत्या के ख़िलाफ़ अध्यादेश को राज्यपाल की मंज़ूरी
इमरान क़ुरैशी
बेंगलुरु से बीबीसी हिंदी के लिए
कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने कर्नाटक प्रिवेंशन ऑफ़ स्लॉटर एंड प्रिवेंशन ऑफ़ कैटल अध्यादेश 2020 को मंज़ूरी दे दी है.
अध्यादेश गाय काटने, गाय के बछड़े और बैल की बिक्री, खरीद और ट्रांसपोर्ट पर प्रतिबंध लगाता है.
हालांकि, यह 13 साल से अधिक उम्र के भैंसों को काटने की अनुमति देता है.
यह अध्यादेश लागू होने के बाद 1964 में पारित एक अधिनियम खारिज हो जाएगा.
कोरोना वैक्सीन को लेकर फ़ार्मा कंपनियों में पहले जंग फिर दोस्ती... आख़िर मामला क्या है?
कोरोना थमा नहीं, बर्ड फ्लू की नई आफ़त आ गई
किसान आंदोलन: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने नोटिस जारी की
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मंगलवार को
पंजाब और केंद्र सरकार को राज्य में जियो के मोबाइल टावर और टेलीकॉम
उपकरणों को नुक़सान पहुँचाने के मामले में नोटिस जारी कर उनसे जवाब माँगा है.
केंद्र सरकार के तीन कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ पंजाब और हरियाणा के हज़ारों किसान हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर पिछले 40 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
किसानों के इस विरोध प्रदर्शन के दौरान इस तरह की भी ख़बरें आईं कि कुछ नाराज़ किसान पंजाब में रिलायंस कंपनी के मोबाइल टावर और रिलायंस की दूसरी संपत्तियों को नुक़सान पहुँचा रहे थे.
रिलायंस कंपनी इन्हीं के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की माँग करते हुए अदालत पहुँची थी.
रिलायंस के वकील आशीष चोपड़ा ने कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने आठ फ़रवरी तक पंजाब राज्य सरकार और केंद्र सरकार से जवाब माँगा है.
रिलायंस का दावा है कि इस दौरान उनके 1500 टेलीकॉम टावर को नुक़सान पहुँचाया गया है और उन्होंने काम करना बंद कर दिया है.
कंपनी के अनुसार पंजाब में जियो के क़रीब एक करोड़ 40 लाख ग्राहक हैं.
बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर'
बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर' सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली से.
आज का कार्टून: ऑल द बेस्ट!
पाकिस्तान में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, फिर से बनाई जाए हिंदू संत की समाधि और पैसा तोड़ने वाले गैंग से वसूला जाए
मलेशिया के जंगलों में ग़ायब हो गई एक स्कूली लड़की की कहानी
ब्रितानी पीएम बोरिस जॉनसन ने भारत का दौरा रद्द किया

इमेज स्रोत, Reuters
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत का दौरा रद्द कर दिया है.
वो इस साल 26 जनरवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आने वाले थे.
ब्रितानी प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि बोरिस जॉनसन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फ़ोन पर बात की और खेद जताते हुए कहा कि वो इस महीने के अंत में भारत आने में असमर्थ हैं.
बयान में आगे कहा गया है कि ब्रिटेन में कोराना का नया वेरिएंट जिस तरह से फैल रहा है औ पिछले हफ़्ते देश भर में जो लॉकडाउन की घोषणा की गई है उसको देखते हुए ब्रितानी प्रधानमंत्री ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि वो ब्रिटेन में ही रहें ताकि वो वायरस से लड़ने में जो क़दम उठाया जा रहा है उस पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकें.
इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और ब्रिटेन के द्विपक्षीय संबंधों और कोरोना महामारी से लड़ाई समेत दोनों देशों के बीच गहरे तालमेल को जारी रखने पर भी अपनी साझी प्रतिबद्धता को दोहराया.
बयान के अनुसार ब्रितानी प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि वो इस साल की पहली छमाही में और ब्रिटेन में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन से पहले जहां कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी एक मेहमान की तरह शामिल होने वाले हैं, वो भारत का दौरा करने में सफल होंगे.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
संसद का बजट सेशन 29 जनवरी से

संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी ने 29 जनवरी से संसद का बजट सेशन शुरू करने की सिफ़ारिश की है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार कैबिनेट कमेटी ने 29 जनवरी से 15 फ़रवरी तक बजट सेशन के पहले पार्ट की सिफ़ारिश की है जबकि सेशन के दूसरे हिस्से के लिए आठ मार्च से आठ अप्रैल तक की सिफ़रिश की है.
ग़ौरतलब है कि संसद का बजट सेशन दो हिस्सों में होता है. पहले हिस्से के दौरान बजट पेश किया जाता है. फिर कुछ दिनों से लिए सेशन को रोक दिया जाता है और उसके बाद बजट सेशन का दूसरा हिस्सा शुरू होता है.
10 दिनों के अंदर टीकाकरण शुरू करने के लिए तैयार है सरकार
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सरकार ने कहा है कि वो 10 दिनों के अंदर टीकाकरण शुरू करने के लिए तैयार है.
एजेंसी ने कहा है, "ड्राई रन के फ़ीडबैक के आधार पर कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंज़ूरी मिलने के दस दिनों के अंदर सरकार टीकाकरण शुरू करने के लिए तैयार है.''
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
दो जनवरी को देश भर में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन हुआ था और उसके बाद से दो-दो वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंज़ूरी मिल चुकी है.
सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया की निर्मित वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को सरकार की तरफ़ से इस्तेमाल की मंज़ूरी मिल चुकी है.
हालांकि मंज़ूरी मिलने पर कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ-साथ कुछ स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आपत्ति जताई है.
उनका आरोप है कि सरकार ने मंज़ूरी देने में जल्दबाज़ी की है क्योंकि उनके अनुसार इन कंपिनयों के वैक्सीन के ट्रायल के आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए हैं.
लेकिन सरकार का दावा है कि सभी मानदंडों को देखने के बाद ही मंज़ूरी दी गई है.
वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों के बीच भी विवाद की ख़बरें आईं थीं लेकिन मंगलवार तो दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि उनकी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी इस वक़्त वैक्सीन बनाना और लोगों की जान बचाना है.
किसान महिलाओं ने राजपथ पर ट्रैक्टर परेड की तैयारी शुरू की