नॉर्वे में भूस्खलन: कई घर बर्बाद, राहत-बचाव कार्य जारी
हादसे में 10 लोग घायल हो गए हैं और 12 लोगों के लापता होने की ख़बर है. कई घर ज़मीन में समां गए हैं.
लाइव कवरेज
कृषि क़ानून: पहले क्या कहते रहे मोदी, क्या हैं प्रावधान, क्यों हुआ विरोध?
कोरोना अपडेट: दुनिया में अब तक क्या कुछ हुआ?

इमेज स्रोत, Ge
दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 82,478,918 हो गए हैं. दुनिया भर में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 1,799,652 लोगों की मौत हो चुकी है.
- अमेरिका में संक्रमण के मामले सबसे अधिक हैं और यहां मरने वालों की संख्या भी सबसे अधिक है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी डैशबोर्ड के मुताबिक़, अमेरिका में संक्रमण के कुल 19,674,100 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि मरने वालों की संख्या 341,059 के पार पहुंच गई है.
- जर्मनी में कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में एक हज़ार से अधिक लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.
- एक जनवरी से ब्रिटेन से स्वीडन की यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को अपना कोविड निगेटिव टेस्ट दिखाना अनिवार्य होगा.
- स्वीट्ज़रलैंड में स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि एक वृद्ध जिसे कोविड19 की वैक्सीन दी गई थी, उनकी मौत हो गई है लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी मौत के पीछे कोविड19 वैक्सीन कारण रही.
- ब्रिटेन में टियर चार के नियमों के तहत ग़ैर-ज़रूरी दुकानों, सैलून और हेयर-ड्रेसिंग शॉप्स को बंद करना होगा. ब्रिटेन में बीते दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 50 हज़ार से अधिक नए मामले सामने आए. प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने नागरिकों से अपने प्रयासों को दोगुना करने का आह्वान किया. उन्होंने भरोसा जतया कि 5 अप्रैल तक चीज़ें काफी बेहतर हो जाएंगी.

इमेज स्रोत, Getty Images
ओडिशा सरकार ने कोविड19 को लेकर जारी की नई गाइडलाइन
ओडिशा सरकार ने कोविड 19 को लेकर नई गाइडलाइन्स जारी की हैं. नई गाइडलाइन्स एक जनवरी से 31 जनवरी 2021 तक लागू रहेंगी.
इनके तहत सिनेमा हॉल और थिएटर को खोलने की अनुमति तो रहेगी लेकिन सिर्फ़ 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ.
इसके अलावा सामाजिक, धार्मिक, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और सांस्कृतिक समारोहों के लिए भी अनुमति दी गई है लेकिन ऐसे किसी भी आयोजन में 200 लोगों के ही अनुपस्थित होने की अनुमति होगी.
नॉर्वे में भू-स्खलन: तबाही, कई घर बर्बाद

इमेज स्रोत, Reuters
नॉर्वे के एक गांव में भूस्खलन से 10 लोग घायल हो गए हैं और 12 लोगों के लापता होने की ख़बर है. कई घर ज़मीन में समां गए हैं.
लगभग 700 लोगों को नॉर्वे के गेज़रड्रम गांव से सुरक्षित बाहर निकाला गया है. यह गांव राजधानी ओस्ले से उत्तर-पूर्व में लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर है.
एक शख़्स के गंभीर रूप से घायल होने की ख़बर है. पीएम एर्ना सोलबर्ग ने कहा कि फिलहाल स्थिति बेहद असामान्य है और सिर्फ़ हेलीकॉप्टर से ही राहत-बचाव कार्य किया जा पा रहा है.
उन्होंने पत्रकारों से कहा, "यहां होना अपने आप में विचार से परे अनुभव है."
सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा, "यह बेहद दर्दनाक है कि कैसे प्राकृतिक ताक़तों ने गेज़रड्रम को बर्बाद कर दिया. मेरी संवेदनाएं हर उश शख़्स के साथ हैं जो इस भू-स्खलन से प्रभावित हुए हैं."
श्रीनगर: मुठभेड़ को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

रियाज़ मसरूर
बीबीसी संवाददाता, श्रीनगर
भारत प्रशासित कश्मीर में सेना और राज्य पुलिस ने संयुक्त रूप से बुधवार सुबह दावा किया था कि राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाक़े में स्थित एक मकान में छिपे तीन चरमपंथियों को लंबी मुठभेड़ के बाद मार दिया गया है.
हालांकि सेना और पुलिस ने यह नहीं बताया था कि उनका संबंध किस चरमपंथी संगठन से था.
लेकिन कुछ ही देर बाद ही मुठभेड़ में मारे गए एजाज़ अहमद ग़नाई, अतहर मुश्ताक़ वानी और ज़ुबैर अहमद लोन के परिजनों ने श्रीगर आकर जम्मू-कश्मीर पुलिस के कंट्रोल रूम के सामने आकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि उन तीनों को 'अग़वा कर फ़र्ज़ी मुठभेड़' में मारा गया है.
मुठभेड़ के बाद सेना और पुलिस के संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस में सेना के जीओसी लेफ़्टिनेंट जनरल एच एस साही ने दावा किया था कि मंगल की शाम उन्हें हथियारबंद चरमपंथियों के एक घर में छुपे होने की ख़ुफ़िया जानकारी मिली थी जिसके बाद सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की एक संयुक्त टीम ने उस घर को घेर लिया था.
लेकिन मारे गए लोगों के घर वालों का दावा है कि मारे गए तीनों लोग बेक़सूर थे.
पुलवामा के रहने वाले एजाज़ अहमद ग़नाई की बहन आसिया ने कहा, "कल सुबह उसने घर में चाय पी, फिर यूनिवर्सिटी में दाख़िले के लिए फ़ॉर्म लेने श्रीनगर गया. दोपहर तीन बजे मेरी उससे बात हुई लेकिन कुछ घंटों के बाद उसका फ़ोन बंद था. यह फ़र्ज़ी मुठभेड़ है. हमें इंसाफ़ चाहिए.''
पुलवामा के ही रहने वाले 11वीं क्लास में पढ़ रहे अतहर मुश्ताक़ के परिजनों ने बताया कि "वो टयूशन के लिए श्रीनगर में हॉस्टल ढूंढने गया था. मंगल की दोपहर में घर से निकला था.''
शोपियां के रहने वाले ज़ुबैर अहमद लोन के घर वालों का कहना है कि वो मज़दूरी करते थे.
सरकार और किसानों की बैठक ख़त्म, अगली बैठक चार जनवरी को
किसान और सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत ख़त्म हो गई है. कुछ मामलों में सहमति बनी हैं लेकिन असल मुद्दों पर अभी भी गतिरोध जारी है. किसानों से बात कर रहे हैं बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा.
असम: CAA के विरोध में मारे गए सैम के परिजन जारी रखना चाहते हैं आंदोलन
किसान आंदोलन: छठे दौर की बातचीत ख़त्म, चार में से दो मामलों पर बनी सहमति-कृषि मंत्री
बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर'
बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर' सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली से.
शाहीन बाग़ में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर बीजेपी में शामिल

इमेज स्रोत, @AamAadmiParty
शाहीन बाग़ में सीएए के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं.
उस समय बीजेपी ने यह दावा किया था कि कपिल गुर्जर का संबंध आम आदमी पार्टी से है क्योंकि उनकी कई तस्वीर आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ सामने आई थी.
हालांकि उस समय आम आदमी पार्टी और ख़ुद कपिल गुर्जर के परिवार ने भी इन आरोपों को ख़ारिज कर दिया था.
आज जब कपिल गुर्जर ने विधिवत रूप से बीजेपी में शामिल हुए तो आम आदमी पार्टी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.
छोड़िए X पोस्टX सामग्री की इजाज़त?चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त
आम आदमी पार्टी ने पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि खुले आम गोली चलाने वाला याद है?
Live: किसान प्रतिनिधियों की सरकार के साथ बातचीत जारी. ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा
आज का कार्टून: यूके वाले अंकल
गोबर उठाने से जज बनने तक का सफ़र
हरियाणा निकाय चुनावों में बीजेपी का ख़राब प्रदर्शन

इमेज स्रोत, nikhil madan
इमेज कैप्शन, निखिल मदान सत सिंह
बीबीसी हिंदी के लिए
हरियाणा के निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ बीजेपी-जेजेपी सिर्फ़ दो मेयर/अध्यक्ष सीटें जीत पाई.
इस बार मेयर, नगर परिषद और नगरपालिका अध्यक्ष के लिए सीधे चुनाव हुआ है.
इससे पहले पार्षद ही मेयर चुनते थे.
सोनीपत सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार निखिल मदान मेयर सीट जीते. इसी क्षेत्र के कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन हो रहा है.
पूर्व मंत्री कविता जैन सोनीपत सीट से ही बीजेपी की विधायक हैं, लेकिन फिर भी यहां से बीजेपी उम्मीदवार नहीं जीत सके और कांग्रेस उम्मीदवार 13,818 वोटों के अंतर से विजयी हुए.
एक और महत्वपूर्ण सीट अंबाला जहां से राज्य के गृहमंत्री अनिल विज विधायक हैं, ये सीट जन चेतना पार्टी की शक्ति रानी शर्मा जीती हैं. उन्होंने 8084 वोटों से जीत दर्ज की.

इमेज स्रोत, poonam yadav
इमेज कैप्शन, पूनम यादव पंचकूला मेयर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार कुलभूषण गोयल जीते और उकलाना चेयरमेन सीट पर स्वतंत्र उम्मीदवार सुशील साहू जीते हैं.
वहीं, सांपला चेयरमेन सीट पर भी स्वतंत्र उम्मीदवार पूजा रानी ने जीत दर्ज की.
रेवाड़ी चेयरमैन सीट पर बीजेपी उम्मीदवार पूनम यादव जीती हैं.
धारूहेड़ा सीट पर स्वतंत्र उम्मीदवार कंवर पाल ने जीत दर्ज की.
27 दिसंबर को संपन्न हुए चुनावों के नतीजे आज आए हैं. बीजेपी-जेजेपी ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे.
कर्नाटक ग्राम पंचायत चुनावः शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे
इमरान क़ुरैशी
बेंगलुरू से, बीबीसी हिंदी के लिए
कर्नाटक के 72,000 ग्राम पंचायतों में हुए चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है और शुरुआती रुझान आने लगे हैं.
ताज़ा रुझानों में बीजेपी 4180 ग्राम पंचायतों में जबकि कांग्रेस 2170 सीटों पर आगे है.
अधिकारियों का कहना है कि सभी नतीजे आने में देरी होगी क्योंकि इन चुनावों में मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया था.
उनके मुताबिक़ नतीजे गुरुवार तक आएंगे.
राज्य की 226 तालुकाओं की 5,728 ग्राम पंचायतों में कुल 91,339 सीटों के लिए 22 दिसंबर और 27 दिसंबर को दो चरणों में चुनाव करवाए गए थे.
यूपी में योगी सरकार पर पूर्व नौकरशाहों ने लगाए नफ़रत फैलाने के आरोप, भाजपा का पलटवार
किसानों और सरकार के बीच एक बार फिर बातचीत शुरू

इमेज स्रोत, ANI
कृषि क़ानूनों को लेकर जारी गतिरोध के बीच बुधवार को सरकार और किसान संगठनों के बीच एक बार फिर बातचीत हो रही है.
बातचीत दिल्ली के विज्ञान भवन में हो रही है.
हालांकि बातचीत से पहले किसानों ने कह दिया है कि वो तीनों कृषि क़ानूनों को पूरी तरह वापस लिए जाने के अलावा और किसी भी चीज़ पर तैयार नहीं होंगे. उधर सरकार भी इस बात पर अड़ी है कि वो क़ानून के किसी भी क्लॉज़ पर बातचीत कर उसमें संशोधन के लिए तो तैयार है लेकिन क़ानून किसी भी हालत में वापस नहीं लिया जाएगा.
इससे पहले किसान संगठनों और सरकार के मंत्रियों से कई राउंड की बैठक हो चुकी है लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी किसानों की बातचीत हो चुकी है और उसमें भी गतिरोध को दूर नहीं किया जा सका.
साल 2020 की वो तस्वीरें जिसने दुनिया को किया हैरान
भाजपा शासित राज्यों में बन रहे क़ानूनों पर क्या बोले ओवैसी?
