किसान आंदोलन: अगर प्रधानमंत्री मोदी सिंघु बॉर्डर पर आ जाएं तो किसान उनसे क्या कहेंगे?- आज की बड़ी ख़बरें

जब बीबीसी ने एक बुज़ुर्ग प्रदर्शनकारी किसान से यह सवाल किया तो देखिए उन्होंने क्या जवाब दिया...

लाइव कवरेज

  1. कृषि क़ानून: पहले क्या कहते रहे मोदी, क्या हैं प्रावधान, क्यों हुआ विरोध?

  2. किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर पर कैसा माहौल है और किसान क्या सोच रहे हैं?

  3. अगर प्रधानमंत्री मोदी सिंघु बॉर्डर पर आ जाएं तो किसान उनसे क्या कहेंगे?

    जब बीबीसी ने एक बुज़ुर्ग प्रदर्शनकारी किसान से यह सवाल किया तो देखिए उन्होंने क्या जवाब दिया...

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  4. किसान आंदोलन: मरने वाले किसान के घर में मातम

  5. बीबीसी हिंदी का डिजिटल बुलेटिन 'दिनभर', 6 दिसंबर 2020, सुनिए फ़ैसल मोहम्मद अली के साथ

  6. तमिलनाडु के किसानों को दिल्ली के प्रदर्शन में शामिल होने से रोका गया

    तमिलनाडु के किसानों को दिल्ली के प्रदर्शन में शामिल होने से रोका गया

    इमेज स्रोत, Imran Qureshi

    इमरान क़ुरैशी, बेंगलुरु से

    तमिलनाडु में फॉर्मर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पोन्नुस्वामी अय्याकन्नू समेत बड़ी संख्या में किसानों को दिल्ली जाने वाली ट्रेनों पर चढ़ने से रोक दिया गया.

    ये सभी दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे थे.

    फॉर्मर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पोन्नुस्वामी अय्याकन्नू ने बीबीसी हिंदी को बताया, ''किसानों को बसों में भरकर एक मैरिज हॉल में ले जाया गया. उन्हें वहां रोककर रखा गया और फिर छोड़ दिया. मुझे अपने घर से बाहर ही नहीं निकलने दिया गया. पुलिसवालों को मेरे घर के बाहर तैनात किया गया.''

    उन्होंने आरोप लगाया कि इसी तरह त्रिची के सैकड़ों किसानों को तीन दिसंबर को दिल्ली रवाना होने से रोका गया था.

    उनका दावा है कि पुलिस ने किसानों को हिरासत में लिया और हिरासत में लेने की वजह भी नहीं बताई.

    उनका ये भी दावा है कि तिरुनामलाई, कांचीपुरम और चेन्नई जैसी जगहों से किसान दिल्ली रवाना होने में सफल हुए हैं. पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ कहने के लिए उपलब्ध नहीं थे.

  7. लंदन में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन

    लंदन

    इमेज स्रोत, Santam Singh

    लंदन

    इमेज स्रोत, Santam Singh

    लंदन

    इमेज स्रोत, Lovshinder Singh

    लंदन

    इमेज स्रोत, Santam Singh

    लंदन

    इमेज स्रोत, Lovshinder Singh

    लंदन

    इमेज स्रोत, Lovshinder Singh

    लंदन

    इमेज स्रोत, Lovshinder Singh

  8. सनी देओल बोले, मैं बीजेपी और किसानों के साथ

    सनी देओल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ (फाइल फोटो)

    इमेज स्रोत, SunnyDeol/Twitter

    इमेज कैप्शन, सनी देओल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ (फाइल फोटो)

    किसान विरोधी 'काले क़ानूनों के विरोध में' दिल्ली की सीमाओं पर बीते दस दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों के मुद्दे पर गुरदासपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सनी देओल ने रविवार को कहा कि वो अपनी पार्टी और किसानों के साथ खड़े हैं.

    सनी देओल ने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा किसानों की बेहतरी के बारे में सोचती है. उन्होंने इस आशय का एक ट्वीट भी किया है.

    सनी देओल ने अपने ट्वीट में ये सब लिखा है

    इमेज स्रोत, SunnyDeol/Twitter

    इमेज कैप्शन, सनी देओल ने अपने ट्वीट में ये सब लिखा है
  9. किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर का ताज़ा हाल बयां करती तस्वीरें

    किसान
    किसान
    किसान
    किसान
    सिंघू बॉर्डर

    इमेज स्रोत, bb

  10. 'किसान आंदोलन को मज़बूत करने की ज़रूरत'

    किसान नेता बलदेव सिंह

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली की सिंघु बॉर्डर पर किसान नेता बलदेव सिंह ने कहा है कि इस आंदोलन को अब मज़बूत करने की ज़रूरत है.

    उन्होंने कहा, ''मैं सभी से 8 दिसंबर को भारत बंद में शामिल होने की अपील करता हूं. गुजरात से 250 किसान भी दिल्ली पहुंच रहे हैं.''

    इसबीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज राज्यमंत्री कैलाश चौधरी और पुरुषोत्तम रूपाला के साथ बैठक की है.

    वहीं ट्रांसपोर्ट्स यूनियनों ने भारत बंद का ये कहते हुए समर्थन किया है वो किसान के साथ हैं.

  11. जब किसान खेतों की बजाय सड़कों पर हों, आठ दिसंबर को किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है.

    दिल्ली

    इमेज स्रोत, BHARTIYA KISAN UNION

    इमेज कैप्शन, दिल्ली की टिकरी बॉर्डर पर रविवार को किसान इस तरह नज़र आए

    भारत बंद के किसानों के आह्वान पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "कांग्रेस किसानों के संघर्ष में उनके साथ है. किसानों के आह्वान पर हम भारत बंद का पूरी तरह समर्थन करते हैं. सभी ज़िला यूनिट्स को इस बारे में निर्देश दिए गए हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. प्रदर्शकारी किसानों के लिए पिन्नी और मठरी

    पिन्नी बनाते किसान

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली की सीमा पर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए पंजाब के लुधियाना में नामधारी संगत लगभग ढाई क्विंटल पिन्नी और मठरी तैयार कर रहा है.

    'किसान विरोधी' क़ानूनों का विरोध कर रहे किसानों के नेता पहले ही कह चुके हैं कि वो पूरी तैयारी के साथ दिल्ली की सीमाओं पर डटे हैं और अपनी मांगे पूरी होने तक पीछे नहीं हटेंगे.

    दोनों पक्षों के बीच अब तक हुई बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. दोनों पक्ष 9 दिसंबर को फिर दिल्ली के विज्ञान भवन में बातचीत करेंगे.

    उससे पहले आठ दिसंबर को किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है. कांग्रेस ने इस बंद का समर्थन किया है.

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार किसानों के प्रदर्शन के मुद्दे पर 9 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाक़ात करना चाहते हैं.

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि पंजाब और हरियाणा के किसान गेहूं और धान के मुख्य उत्पादक हैं जो विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो सारे देश के किसान उनके साथ आ जाएंगे.

    विवादित किसान क़ानूनों के बारे में उन्होंने कहा, "जब बिल पास किए जा रहे थे, हमने सरकार से अनुरोध किया था कि उन्हें जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिए, बिलों को पहले सिलेक्ट कमिटी के पास भेजा जाना चाहिए था. इस पर विचार-विमर्श की ज़रूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया और बिलों को ज़ल्दबाज़ी में पास कर दिया गया. अब सरकार को ही इस ज़ल्दबाज़ी की वजह से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  13. बॉक्सर विजेंदर सिंह ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार लौटाने की चेतावनी दी

    विजेंदर सिंह

    इमेज स्रोत, Vijender Singh/Facebook

    बॉक्सर विजेंदर सिंह ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार लौटाने की चेतावनी दी है.

    विजेंदर सिंह ने प्रदर्शनकारी किसानों के बीच जाकर उनका समर्थन किया है.

    विजेंदर सिंह ने कहा, "मैंने पंजाब में ट्रेनिंग ली है और उनकी रोटी खाई है. आज जब वो ठंड में यहां डटे हैं, मैं यहां उनके भाई के तौर पर आया हूं. हरियाणा के और भी एथलीट यहां आना चाहते हैं, लेकिन वो सरकारी नौकरी में होने की वजह से नहीं आ सकते, लेकिन उन्होंने कहा है कि वो किसानों के साथ हैं."

  14. किसान आंदोलन: गांधीनगर में कांग्रेस का सांकेतिक उपवास

    गांधीनगर

    इमेज स्रोत, ANI

    दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में गुजरात की राजधानी गांधीनगर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक उपवास किया.

    इस सांकेतिक उपवास के दौरान गुजरात में कांग्रेस के कार्यकारी राज्य अध्यक्ष हार्दिक पटेल भी मौजूद थे.

  15. किसान आंदोलन: कालिंदी कुंज सीमा पर किसानों को रोकने की तैयारी

    किसान

    इमेज स्रोत, ANI

    भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के सदस्यों ने नोएडा में राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल से किसानों के समर्थन में दिल्ली के लिए मार्च निकालने की कोशिश की.

    मार्च के मद्देनज़र कालिंदी कुंज सीमा पर अवरोधक लगाकर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया.

  16. विजेंदर सिंह पहुंचे किसानों के बीच, बोले मैंने भी खाई है पंजाब की रोटी

    बॉक्सर विजेंदर सिंह का फाइल फोटो

    इमेज स्रोत, AFP

    इमेज कैप्शन, बॉक्सर विजेंदर सिंह का फाइल फोटो

    बॉक्सर और कांग्रेस नेता विजेंदर सिंह दिल्ली सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों के बीच पहुंचे.

    विजेंदर सिंह ने कहा, "मैंने पंजाब में ट्रेनिंग ली है और उनकी रोटी खाई है. आज जब वो ठंड में यहां डटे हैं, मैं यहां उनके भाई के तौर पर आया हूं. हरियाणा के और भी एथलीट यहां आना चाहते हैं, लेकिन वो सरकारी नौकरी में होने की वजह से नहीं आ सकते, लेकिन उन्होंने कहा है कि वो किसानों के साथ हैं."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  17. किसान आंदोलन: दिल्ली की टिकरी बॉर्डर पर किसानों का सैलाब

    टिकरी बॉर्डर

    इमेज स्रोत, BHARTIYA KISAN UNION

    टिकरी बॉर्डर

    इमेज स्रोत, BHARTIYA KISAN UNION

  18. किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर का माहौल और क्या सोच रहे हैं किसान ?

    बता रही हैं बीबीसी में भारतीय भाषाओं की प्रमुख रूपा झा.

  19. आम आदमी पार्टी ने किसानों के भारत-बंद आह्वान का दिल्ली में समर्थन किया

    किसानों का प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों से आठ दिसंबर को किसानों के नेतृत्व में भारत बंद का समर्थन करने के लिए कहा है.

    दूसरी ओर महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि पंजाब और हरियाणा के किसान गेहूं और धान के मुख्य उत्पादक हैं जो विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो सारे देश के किसान उनके साथ आ जाएंगे.

    विवादित किसान क़ानूनों के बारे में उन्होंने कहा, "जब बिल पास किए जा रहे थे, हमने सरकार से अनुरोध किया था कि उन्हें जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिए, बिलों को पहले सिलेक्ट कमिटी के पास भेजा जाना चाहिए था. इस पर विचार-विमर्श की ज़रूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया और बिलों को ज़ल्दबाज़ी में पास कर दिया गया. अब सरकार को ही इस ज़ल्दबाज़ी की वजह से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  20. पाकिस्तान हो या भारत, किसान इतना क्यों हैं परेशान