इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
ऑयल इंडिया के मुताबिक़, इस प्रक्रिया में गैस का कुआं पूरी तरह बंद हो गया है.
पूर्वोत्तर की इस सबसे घातक औद्योगिक आपदा में ऑयल इंडिया के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल भी हुए थे.
ऑयल इंडिया लिमिटेड के प्रवक्ता त्रिदिव हज़ारिका का कहना है कि आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है. कुएं में अब कोई दबाव नहीं है. लेकिन अगले 24 घंटे में यह जांचना होगा कि किसी गैस के रिसान या दबाव का निर्माण तो नहीं हो रहा है.
सुनिए बीबीसी हिंदी का ख़ास डिजिटल रेडियो बुलेटिन 'दिनभर'
दिल्ली में रोज़ाना कोविड टेस्ट की संख्या 1 लाख से अधिक की जाएगी: केजरीवाल
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
दिल्ली में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर गृह मंत्री अमित
शाह के साथ हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों से बात की.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भरोसा दिलाया है कि डीआरडीओ सेंटर में 750 आईसीयू
बेड उपलब्ध कराए जाएंगे.
साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में रोज़ाना
कोविड टेस्ट की संख्या 1 लाख से अधिक की जाएगी.
गिरिराज सिंह ने कहा, पद से कोई छोटा बड़ा नहीं होता
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के
उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा है, “आदरणीय सुशील जी आप नेता हैं, उप मुख्यमंत्री का पद आपके पास था, आगे भी आप भाजपा के नेता
रहेंगे, पद से कोई छोटा
बड़ा नहीं होता.”
इसके बाद गिरिराज
सिंह ने बीजेपी विधानमंडल दल का नेता चुने गए तार किशोर प्रसाद को बधाई दी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
अहमद पटेल को गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती किया गया
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल को गुरुग्राम (हरियाणा) के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अहमद पटेल के परिवार के हवाले से यह ख़बर दी है.
बताया गया है कि उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है. कुछ सप्ताह पहले पटेल कोरोना से संक्रमित पाये गये थे और अब उसी से संबंधित इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़, सुशील कुमार मोदी ने किया ट्वीट: 'कार्यकर्ता का पद कोई नहीं छीन सकता'
बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट
करके बीजेपी विधानमंडल का नेता चुने जाने पर कटिहार सदर से विधायक तारकेश्वर प्रसाद (तार किशोर) को बधाई दी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
इसके बाद सुशील मोदी ने अगले ट्वीट में लिखा है, “भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया कि शायद
किसी दूसरे को नहीं मिला होगा. आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी, उसका निर्वहन करूँगा.
कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता.”
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
सुशील मोदी ने बीजेपी
विधानमण्डल दल की उप-नेता चुनी गईं विधायक रेणु देवी को भी बधाई दी है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को ट्वीट करके
जानकारी दी कि वे कोविड-19 टेस्ट में पॉज़िटिव पाये गए हैं.
उन्होंने ट्वीट में लिखा कि जो लोग उनके संपर्क में
आये, वे ख़ुद को आइसोलेट कर लें और अपना कोविड टेस्ट करायें.
ब्रेकिंग न्यूज़, नीतीश कुमार चुने गए एनडीए विधायक दल के नेता, सुशील मोदी का अभी कहीं नाम नहीं!
इमेज स्रोत, ANI
जनता दल (यू) के प्रमुख नीतीश कुमार ने कहा है कि "मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था, पर बीजेपी नेताओं के आग्रह पर मैं एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा."
रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल से मुलाक़ात की.
इसके बाद नीतीश कुमार ने कहा कि "एनडीए की बैठक में मुझे फिर से एक बार नेता चुना गया है, महामहिम राज्यपाल को हमने पत्र दे दिया है, उन्होंने पत्र स्वीकार करते हुए मुझे मुख्यमंत्री के रूप में मनोनीत किया है. कल कौन-कौन शपथ लेगा, इसका निर्णय अभी किया जायेगा."
राज्यपाल के साथ हुई बैठक के बाद उन्होंने प्रेस से बात की. उन्होंने बताया कि 'सोमवार को शाम साढ़े 4 बजे शपथ-ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा.'
नीतीश कुमार सोमवार को सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
लेकिन बिहार के उप-मुख्यमंत्री के नाम पर अभी संदेह बना हुआ है.
राजभवन के बाहर जब रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह से पूछा गया कि 'क्या सुशील मोदी ही बिहार के उप-मुख्यमंत्री होंगे?' तो उन्होंने कहा कि 'उचित समय आने पर इसका जवाब दिया जायेगा, कुछ देर इंतज़ार कीजिये.'
बिहार चुनाव: क्या सुशील कुमार मोदी ही बनेंगे उपमुख्यमंत्री?
बांग्ला सिनेमा के जाने-माने अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सौमित्र चटर्जी
बांग्ला सिनेमा जगत के जाने-माने अभिनेता सौमित्र चटर्जी की रविवार को मौत हो गई है. वह 85 साल के थे.
कोलकाता में मौजूद बीबीसी संवाददाता अमिताभ भट्टासाली ने बताया है कि कोलकाता के बेले व्यू क्लिनिक में रविवार 12.15 को उनकी मौत हुई.
उनका कोरोना टेस्ट पॉज़िटिव आने के बाद 6 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
उनकी सेहत में पहले कुछ सुधार दिखा और उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव भी आई. लेकिन बाद में उनकी शारीरिक जटिलताएँ बढ़ने के कारण उन्हें अक्तबूर के अख़िरी सप्ताह में वेंटिलेटर पर रखा गया. रविवार को उनकी मौत हो गई.
सौमित्र चैटर्जी ने 300 से अधिक फ़िल्मों में काम किया.
उन्होंने जानेमाने निर्देशक सत्यजीत राय की फ़िल्म अपूर संसार से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने जॉय बाबा फेलूनाथ में फेलूदा का किरदार निभाया.
इमेज स्रोत, NEMAI GHOSH
इमेज कैप्शन, फेलूदा के किरदार में सौमित्र चटर्जी
कई बार अपने अभिनय के लिए नेशनल अवार्ड पा चुके सौमित्र चटर्जी को साल 2012 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी नवाज़ा गया था.
साल 2004 में उन्हें भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. उन्हें फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान लीज़न द ऑनर से भी सम्मानित किया गया था.
ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख 30 हज़ार के क़रीब पहुँची
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
देश में बीते चौबीस घंटों में कोरोना संक्रमण के 41,100 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इस नए आंकड़े के साथ भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 88,14,579 हो गई है.
वहीं बीते चौबीस घंटों में कोरोना के कारण 447 लोगों की मौतें हुई है. भारत में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1,29,635 हो गया है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते चौबीस घंटों में कोरोना के 1,503 एक्टिव मामले कम हुए हैं, जिसके बाद अब देश में कुल एक्टिव मामले 4,79,216 हो गए हैं.
वहीं बीते चौबीस घंटों में देश में 42,156 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है.
इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रीसर्च के अनुसार 14 नवंबर को कोरोना के लिए कुल 8,05,589 सैंपल्स की जांच की गई है.
तेहरान में अल-क़ायदा कमांडर की मौत से ईरान ने किया इनकार
इमेज स्रोत, Getty Images
ईरान ने उस रिपोर्ट का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि इस साल अगस्त में राजधानी तेहरान में अल-क़ायदा से जुड़े एक वरिष्ठ कमांडर की मौत हुई थी.
अख़बार न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी जिसमें दावा किया गया था कि चरपमंथी समूह अल-क़ायदा के दूसरे बड़े नेता अब्दुल्लाह अहमद अब्दुल्लाह को अमेरिका के कहने पर तेहरान की गलियों में इसराइली एजेंटों ने गोली मार दी थी.
एफ़बीआई के अनुसार अब्दुल्लाह अहमद अब्दुल्लाह को अबु मोहम्मद अल-मसरी और अबु मोहम्मद के नाम से भी जाना जाता है. ईरान ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा है कि उनके देश में अल-क़ायदा का कोई "चरमपंथी" कभी नहीं रहा.
अब्दुल्लाह पर साल 1998 में अफ्रीका में मौजूद अमेरिकी दूतावासों पर घातक हमलों की साजिश रचने का आरोप हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक अमेरिकी ख़ुफ़िया अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट दी थी कि सात अगस्त को मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावरों ने अब्दुल्लाह अहमद अब्दुल्लाह ओर उनकी बेटी को गोली मार दी.
रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने इस ख़बर को पहले छिपाने की कोशिश की. ईरान और लेबनान की मीडिया में इस घटना से जुड़ी जो ख़बरें आई उनमें कहा गया था कि सात अगस्त को लेबनान के इतिहास के एक प्रोफ़ेसर और उनकी बेटी को गोली मार दी गई है.
शनिवार को ईरान के विदेश मंत्रालय ने न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी ख़बर को खारिज करते हुए कहा, "वक्त-वक्त पर अमेरिका और इसराइल इस तरह के चरमपंथी समूहों के साथ ईरान का नाम जोड़ने की कोशिश करते हैं, वो मीडिया को ग़लत जानकारी देते हैं ताकि इन समूहों और इलाक़े के दूसरे चरमपंथी समूहों की आपराधिक गतिविधियों से ध्यान भटक जाए."
इसराइल के चैनल 12 ब्रॉडकास्टर ने पश्चिमी ख़ुफ़िया अधिकारियों के हवाले से बाद में रिपोर्ट दी कि अब्दुल्लाह की मौत एक ऐसे अभियान का नतीजा था जो "अमेरिका और इसराइल के हितों में था" क्योंकि वो "दुनिया भर में यहूदियों और इसराइल पर हमले की योजना बना रहे थे."
इमेज स्रोत, www.fbi.gov/
इमेज कैप्शन, अब्दुल्लाह अहमद अब्दुल्लाह
अब्दुल्लाह उस जिहादी समूह के संस्थापकों में से एक थे जिसने मध्यपूर्व के पूरा इलाक़े और अफ्रीका में कई हमलों को अंजाम दिया और अमेरिका में हुए 11 सितंबर 2001 के हमले को भी अंजाम दिया. उन पर कीनिया और तंज़ानिया में मौजूद अमेरिकी दूतावासों पर हमलों की योजना बनाने का आरोप है. 1998 के इन हमलों में 224 लोगों की जान गई थी.
अमेरिकी ख़ुफ़िया अधिकारियों के हवाले से न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा था कि साल 2003 से अब्दुल्लाह ईरान में ही थे. पहले वो हाउस अरेस्ट में थे लेकिन फिर बाद में आज़ादी के साथ जीवन बिताने लगे थे. ईरान और अल-क़ायदा के बीच किसी तरह का कोई संबंध होना बेहद असामान्य बात होगी- कई बार दोनों एक दूसरे के ख़िलाफ़ लड़ चुके हैं.
दोनों देश इस्लाम की दो ऐसी धाराओं को मानते हैं जिनमें हमेशा से टकराव रहा है. ईरान में शिया मुसलमानों की संख्या अधिक है जबकि अल-क़ायदा सुन्नी जिहादी समूह है.
अब्दुल्लाह अब भी एफ़बीआई की आतंकवादियों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हैं, जहां उनकी जानकारी देने वाले को एक करोड़ डॉलर का ईनाम देने की बात की गई है.
चिन्मयी त्रिपाठी, संतोष झा और अजय रायः हिंदी कविता को सुर और लय देने वाले चेहरे
इमेज स्रोत, Chinmayi
उत्तर भारत में आध्यात्मिक सूफी कविता को काफी गाया जाता रहा है और कुछ गायक-समूह कबीर, शाह लतीफ़ भिटाई, बुल्ले शाह, गोरखनाथ आदि को बहुत खूबी से गाते हैं.
लेकिन हिंदी की आधुनिक कविता के गायन के नाम पर सिर्फ सूर्यकांत त्रिपाठी निराला याद आते हैं, जिनका एक गीत 'वर दे वीणावादिनी, वर दे' बड़े पैमाने पर स्कूलों-कॉलेजों में गाया जाता रहा है.
छायावाद के दो और कवियों महादेवी वर्मा या जयशंकर प्रसाद के भी दो-चार गीत कभी-कभी सुनाई दे जाते हैं: 'ले चल मुझे भुलावा देकर मेरे नाविक धीरे-धीरे' या 'मैं नीर भरी दुःख की बदली' या 'पंथ रहने दो अपरिचित, प्राण रहने दो अकेला.' लेकिन हिंदी या उसके शिक्षण के संस्थानों में बाद की कविता को गाने की कोशिश लगभग नहीं हुई.
लेकिन जब-तब यह सवाल उठता है कि क्या आधुनिक कविता को गाया जा सकता है. क्या उसमें सांगीतिक तत्व खोजे जा सकते हैं? जिन कविताओं के भीतर संगीत की संभावनाएं होती हैं, उन्हें गाना कोई बड़ी चुनौती नहीं है, लेकिन आधुनिक कविता ज़्यादातर छंद और तुकों से मुक्त है, इसलिए उसे संगीतबद्ध करने में मुश्किलें पेश आती हैं.
कश्मीर में संघर्ष विराम के उल्लंघन पर भारत ने कहा, पाकिस्तान आम नागरिकों को निशाना बना रहा है
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, कश्मीर के नौगाम सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से किए गए संघर्ष विराम के उल्लंघन के दौरान एक क्षतिग्रस्त घर
भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के राजदूत को समन कर त्योहार के मौक़े पर पाकिस्तान की तरफ़ से सीमा पर गोलीबारी के लिए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करकहा है कि शनिवार को मंत्रालय ने पाकिस्तानी राजदूत को बुलाया गया और पाकिस्तानी बलों द्वारा निर्दोष नागरिकों का जानबूझकर निशाना बनाने की कड़े शब्दों में निंदा की.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास भारतीय नागरिकों पर हमले के लिए हाई कैलिबर हथियारों का इस्तेमाल कर सुनियोजित तरीके से भारत की शांति बिगाड़ने और जम्मू और कश्मीर में हिंसा को बढ़ावा देने के लिए त्योहार के दिन का मौक़ा चुना.
भारत ने ये भी कहा कि पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को बढ़ावा देना जारी रख रहा है और पाकिस्तानी सेना घुसपैठियों को कवर फाय़र देकर उनकी मदद कर रही है, ये निंदनीय है.
बिहार चुनाव के नतीजों के बाद पटना में आज एनडीए की बैठक
इमेज स्रोत, ANI
बिहार चुनाव के नतीजों को लेकर रविवार को पटना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक होने जा रही है.
माना जा रहा है कि आज की बैठक में जनता दल यूनाइटेड के मुखिया नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा.
शुक्रवार को नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था.
बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए को बहुमत हासिल हुआ है.
बीजेपी को इन चुनावों में 74 और जेडीयू को 43 सीटें मिली हैं.
कोरोना वायरस: दुनिया भर में महामारी से अब तक 13 लाख लोगों की मौत
इमेज स्रोत, Reuters
दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के कारण अब तक 13 लाख से भी ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनिया भर में 53 मिलियन यानी पांच करोड़ 30 लाख से ज़्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और इस महामारी से अब तक 13,09,713 लोग अब तक जान गंवा चुके हैं.
जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी दुनिया भर में कोरोना संक्रमण से जुड़े आंकड़ों पर नज़र रख रहा है और ये आंकड़ें वैश्विक स्तर के हैं.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में 657312 लोग विश्व में इस वायरस से संक्रमित हुए हैं.
महामारी शुरू होने के बाद से रोज़ रिपोर्ट होने वाले मामलों की संख्या के लिहाज से ये एक रिकॉर्ड है.
उत्तर कोरिया लोगों को सिगरेट पीने से रोकने के लिए क्या कर रहा है
इमेज स्रोत, Getty Images
उत्तर कोरिया दुनिया के उन मुल्कों में से हैं जहां धूम्रपान करने वाले लोगों की बड़ी आबादी रहती है.
यहां तक कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन भी सार्वजनिक तौर पर सिगरेट हाथ में लिए दिखते रहते हैं. ऐसे में ये सवाल किसी के मन में आ सकता है कि उत्तर कोरिया अपने लोगों को सिगरेट पीने से कैसे हतोत्साहित करता होगा?
देश में धूम्रपान के ख़िलाफ़ कई अभियान चलाए जा चुके हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर कोरिया में लगभग आधे पुरुष धूम्रपान करते हैं. हालांकि यहां महिलाओं में सिगरेट पीने का चलन न के बराबर ही है.
इसी महीने पारित एक क़ानून के तहत सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान प्रतिबंधित कर दिया गया है. लेकिन सरकारी मीडिया में सर्वोच्च नेता किम जोंग उन को हाथ में सिगरेट लिए दिखाया जाता है जिससे गलत उदाहरण पेश होता है.
अमेरिका चुनाव 2020: जो बाइडन का भारत से क्या कनेक्शन है?
इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिका की उपराष्ट्रपति चुनी गईं कमला हैरिस की जड़ें भारत के तमिलनाडु से जुड़ती हैं लेकिन क्या नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन का भी तमिलनाडु से कोई कनेक्शन है?
डेमोक्रेटिक पार्टी ने जब जो बाइडन को राष्ट्रपति पद और कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया था तब लंदन के किंग्स कॉलेज में विज़िटिंग प्रोफ़ेसर टिम वालासी-विलसे ने 'गेटवेहाउस डॉट इन' नाम की एक वेबसाइट पर प्रकाशित अपने एक लेख में संकेत दिया था कि बाइडन के परिजन भी चेन्नै में रहे हो सकते हैं.
अब जब बाइडन अमेरिका के राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं, टिम का लेख ध्यान खींच रहा है.
जो बाइडन जब अमरीका के उप-राष्ट्रपति के तौर पर जुलाई 2013 में मुंबई आए थे तब उन्होंने कहा था कि उनके पूर्वज इस शहर में रहे हैं. 2015 में वाशिंगटन डीसी में दिए एक भाषण में बाइडन ने बताया था कि उनके परदादा के पिता ईस्ड इंडिया कंपनी में कप्तान थे.
दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, ख़तरनाक स्तर तक पहुंचा वायु प्रदूषण
इमेज स्रोत, EPA/RAJAT GUPTA
पराली जलाने और पटाखे जलाने के कारण पैदा हुए धुंए की वजह से राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर शनिवार शाम को वायु प्रदूषण ख़तरनाक़ स्तर तक पहुंच गया.
दिल्ली में दिवाली के मौक़े पर पटाखों की बिक्री और पटाखे जलाने पर रोक लगाई गई थी लेकिन शनिवार शाम इसका जम कर उल्लंघन हुआ और लोगों ने देर रात तक पटाखे जलाए.
दिल्ली के आनंद विहार, आईजीआई एयरपोर्ट के आसपास के इलाक़ों, आईटीओ और लोधी रोड के इलाक़े में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स ख़राब स्तर पर पहुंच गया.
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के हवाले से समाचार एजेंसी एनएनआई ने कहा है कि शनिवार रात 11 बजे जहां आनंद विहार में वायु में ख़तरनाक पीएम 2.5 पार्टिकल की मात्रा 481 मापी गई, वहीं आईजीआई एयरपोर्ट के आसपास के इलाक़ों में पीएम 2.5 का स्तर 444 रहा. आईटीओ में पीएम 2.5 का स्तर 457 और लोधी रोड इलाक़े में 414 रहा.
वहीं आनंद विहार में वायु में पीएम 10 पार्टिकल की मात्रा 460 मापी गई, आईजीआई एयरपोर्ट के इलाक़े में पीएम 10 का स्तर 382, आईटीओ में 415 और लोधी रोड इलाक़े में 322 रहा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार दिल्ली की हवा में ख़तरनाक स्तर तक पीएम 2.5 पहुंचने में 32 फीसदी योगदान पराली जलाने से पैदा हुए धुंए का था. दिवाली के कारण जलाए गए पटाखों ने स्थिति और ख़राब कर दी.
शनिवार रात 10 बजे के आसपास दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 454 रहा.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
शनिवार रात दिवाली का जश्न ख़त्म होने के बाद राजधानी के कई इलाक़ों में धुंए की एक मोटी परत देखी गई.
दिल्ली से सटे इला़कों में पराली जलाने के कारण पैदा हुए धुंए की वजह से दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार गिरता जा रहा था. ऐसे में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए दिवाली से ठीक पहले प्रदेश सरकार और नेशनल ग्रीन यहां पटाखों की बिक्री और पटाखे जलाने पर रोक लगा दी थी.
दिल्ली समेत पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और कई और केंद्र शासित प्रदेशों में भी पटाखों की बिक्री और पटाखे जलाने पर पूर्ण या आंशिक तौर पर रोक लगा दी गई थी.
इमेज स्रोत, ANI
इमेज स्रोत, EPA/RAJAT GUPTA
इमेज स्रोत, EPA/RAJAT GUPTA
नमस्कार! ये बीबीसी हिंदी का लाइव पन्ना है जहाँ हम आपको दिनभर की बड़ी ख़बरें और ज़रूरी लाइव अपडेट देंगे. शनिवार की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.