सैफ़ अली ख़ान पर हमले को लेकर पत्नी करीना कपूर ने क्या कहा?

बॉलीवुड एक्टर सैफ़ अली ख़ान पर हमले को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री और उनकी पत्नी करीना कपूर ख़ान ने इंस्टाग्राम पर मीडिया और पैपराज़ी से अफवाहों पर कवरेज करने से बचने की सलाह दी है.

सारांश

लाइव कवरेज

अश्वनी पासवान, इफ़्तेख़ार अली

  1. अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. बीबीसी संवाददाता इफ़्तेख़ार अली को दीजिए इजाज़त.

    कल हम बीबीसी लाइव पेज के ज़रिए दिन भर की बड़ी ख़बरों को लेकर फिर हाज़िर होंगे.

    फ़िलहाल, हमारे पेज पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.

    -सलमान ख़ान से लेकर सैफ़ अली ख़ान तक, वो कलाकार जो रहे हमलावरों के निशाने पर - यहां पढ़ें पूरी स्टोरी

    - बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर: 'विदेशी को ले आएंगे कोचिंग के लिए, लेकिन हिंदुस्तानी महिला को नहीं'- यहां पढ़ें पूरी स्टोरी

    - हिंडनबर्ग रिसर्च पर ताला: एंडरसन ने अचानक क्यों लिया फ़ैसला- यहां पढ़ें पूरी स्टोरी

    - भारत क्या बांग्लादेश के साथ कुछ शर्तों के साथ रिश्ते सुधारना चाहता है, क्या कहते हैं एक्सपर्ट- यहां पढ़ें पूरी स्टोरी

    धन्यवाद.

  2. सैफ़ अली ख़ान पर हमले को लेकर पत्नी करीना कपूर ने क्या कहा?

    करीना कपूर और सैफ अली खान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अभिनेता सैफ़ अली ख़ान पर बीती रात चाकू से हमला हुआ है और उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है (फ़ाइल फ़ोटो)

    बॉलीवुड एक्टर सैफ़ अली ख़ान पर हमले को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री और उनकी पत्नी करीना कपूर ख़ान ने इंस्टाग्राम पर मीडिया और पैपराज़ी से अफवाहों पर कवरेज करने से बचने की सलाह दी है.

    उन्होंने लिखा, “यह दिन हमारे परिवार के लिए अविश्वसनीय रूप से चुनौतीपूर्ण दिन रहा और हम अभी भी उन घटनाओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं जो घटित हुई हैं.”

    “इस कठिन समय में हम जब आगे बढ़ रहे हैं, तो मैं विनम्रतापूर्वक और सम्मानपूर्वक अनुरोध करती हूं कि मीडिया और पैपराज़ी अफवाहों पर कवरेज करने से बचें.”

    करीना की पोस्ट

    इमेज स्रोत, kareenakapoorkhan/ Instagram

    इमेज कैप्शन, करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है

    उन्होंने आगे लिखा, “मैं विनम्र अनुरोध करती हूं कि आप हमारी हदों का सम्मान करें और हमें ठीक होने और इस कठिन समय का सामना करने के लिए समय दें.”

    “मैं इस संवेदनशील समय के दौरान आपकी समझ और सहयोग के लिए आपको पहले से धन्यवाद देना चाहती हूं.”

    अभिनेता सैफ़ अली ख़ान पर बीती रात चाकू से हमला हुआ है और उन्हें इसके बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

  3. हिंडनबर्ग रिसर्च के बंद होने पर कांग्रेस ने क्या कहा?

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, कांग्रेस नेता जयराम रमेश (फ़ाइल फ़ोटो)

    अदानी समूह के खिलाफ़ धोखाधड़ी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियम के उल्लंघन और मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोप लगाने वाली अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च के बंद होने पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है.

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “जनवरी 2023 में आई हिंडनबर्ग रिपोर्ट इतनी गंभीर साबित हुई थी कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय को उसमें अडानी ग्रुप, जिसे किसी और का नहीं खुद प्रधानमंत्री का संरक्षण प्राप्त है, के खिलाफ़ सामने आए आरोपों की जांच के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन करने के लिए मजबूर होना पड़ा.”

    “इसमें राष्ट्रीय हित की क़ीमत पर प्रधानमंत्री के क़रीबी मित्रों को और समृद्ध करने के लिए भारत की विदेश नीति का दुरुपयोग शामिल है.”

    जयराम रमेश ने आरोप लगाया, “इसमें भारत के व्यवसायियों को अपनी महत्वपूर्ण संपत्तियों को बेचने के लिए मजबूर करने और अडानी को हवाई अड्डों, बंदरगाहों, रक्षा और सीमेंट जैसे क्षेत्रों में एकाधिकार बनाने में मदद करने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग शामिल है.”

  4. छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 10 से ज़्यादा माओवादियों के मारे जाने की ख़बर, आलोक पुतुल, रायपुर से बीबीसी हिंदी के लिए

    माओवादी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, छत्तीसगढ़ में माओवादियों की सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ (सांकेतिक तस्वीर)

    छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित बीजापुर के पुजारी कांकेर इलाके में सुरक्षाबलों ने सुबह से चल रही मुठभेड़ में दस से ज़्यादा कथित माओवादियों के मारे जाने का दावा किया है.

    पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ अभी भी जारी है और मारे जाने वाले माओवादियों की संख्या अभी और बढ़ सकती है.

    बस्तर के आईजी पुलिस सुंदरराज पी के मुताबिक़, गुरुवार को बीजापुर के इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की ख़बर के बाद बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा ज़िले के डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड और कोबरा बटालियन के अलावा केंद्रीय रिज़र्व पुलिस की बटालियन ऑपरेशन के लिए निकली थी.

    पुलिस सूत्रों का कहना है, “मुठभेड़ की ताज़ा घटना में बड़ी संख्या में माओवादी मारे गए हैं. अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन में मुश्किल आ रही है. इसलिए मारे गए माओवादियों के शव बरामद करने का काम सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.”

    स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों के 1500 से अधिक जवान शामिल हैं और उन्होंने पुजारी कांकेर इलाके के एक बड़े हिस्से को चारों तरफ़ से घेर रखा है.

  5. दिल्ली चुनाव 2025: बीजेपी ने नीतीश कुमार और चिराग पासवान की पार्टी को दी कितनी सीट

    चिराग पासवान और नीतीश कुमार

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपने सहयोगी पार्टियों के लिए दो सीटें आवंटित की हैं.

    इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) को बुराड़ी सीट, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को देवली विधानसभा सीट मिली है.

    दिल्ली चुनाव

    इमेज स्रोत, ANI

    इससे पहले बीजेपी ने बची सभी 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं.

    वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने चुनाव के लिए सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं.

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में मतदान पांच फ़रवरी को होगा. नतीजे आठ फ़रवरी को आएंगे.

    इस चुनाव में इंडिया गठबंधन के तहत एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं.

  6. उपासना स्थल क़ानून मामले में कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में हस्तक्षेप अर्जी दाख़िल की

    उपासना स्थल क़ानून

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, उपासना स्थल क़ानून 1991 में संसद से पारित हुआ था

    कांग्रेस ने उपासना स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1991 की संवैधानिक वैधता के संबंध में कई मामलों में एक हस्तक्षेप अर्ज़ी सुप्रीम कोर्ट में दायर की है.

    उपासना स्थल क़ानून कहता है कि भारत में 15 अगस्त 1947 को जो धार्मिक स्थल जिस स्वरूप में था, उसकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है.

    कई याचिकाएं हैं जिनमें कहा गया है कि यह क़ानून असंवैधानिक है, जबकि कुछ याचिकाओं में कहा गया है कि यह क़ानून संवैधानिक है और भारतीय धर्मनिरपेक्षता के लिए ज़रूरी है.

    कांग्रेस ने अपने अर्जी में कहा है कि यह क़ानून संवैधानिक है और वास्तव में "भारत में धर्मनिरपेक्षता" की रक्षा के लिए ज़रूरी है.

    कांग्रेस का कहना है कि इस कानून में कोई भी बदलाव "भारत की सांप्रदायिक सद्भावना और धर्मनिरपेक्षता को ख़तरे में डाल सकता है.

    फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने किसी स्थान के धार्मिक चरित्र को चुनौती देने वाली नई याचिकाओं के पंजीकरण पर अंतरिम रोक लगा दी है. इस मामले की सुनवाई अगली 17 फरवरी को होगी.

  7. दिनभर- पूरा दिन, पूरी ख़बर: हमास-इसराइल युद्धविराम के लिए किन शर्तों पर राज़ी हुए?

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  8. सैफ़ अली ख़ान पर हमले पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बीजेपी क्या बोली?

    सैफ़ अली ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सैफ़ अली ख़ान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है

    अभिनेता सैफ़ अली ख़ान पर हुए हमले पर शिवसेना (यूबीटी) की नेता और सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सवाल उठाए हैं. वहीं बीजेपी नेता राम कदम ने कहा कि मामले की पुलिस जांच कर रही है.

    पुलिस ने भी मामले में कहा कि जांच जारी है.

    प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ये कितनी शर्म की बात है कि मुंबई में फिर किसी शख्स पर जानलेवा हमला हुआ. ये भी हाई प्रोफाइल मामला है.

    उन्होंने कहा, "सैफ़ अली ख़ान पर हमला मुंबई पुलिस और गृह मंत्री पर फिर सवाल खड़े करता है. ये उन घटनाओं की एक सिरीज़ के बाद है, जो दिखाता है कि बड़े नामों को निशाना बनाकर मुंबई को कमजोर करने का जानबूझकर प्रयास किया जा किया है."

    प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि बाबा सिद्दीकी का परिवार उनकी हत्या के बाद न्याय का इंतजार कर रहा है, सलमान खान को बुलेट प्रूफ घर में रहना पड़ रहा है और अब सैफ़ अली ख़ान.

    उन्होंने कहा ये सब उस ब्रांदा में हो रहा है जहां सबसे अधिक सेलिब्रिटी रहते हैं और यहां पर्याप्त सुरक्षा होनी चाहिए.

    प्रियंका चतुर्वेदी ने सवाल किया कि सेलिब्रिटी मुंबई में सुरक्षित नहीं है तो कौन होगा?

    प्रियंका चतुर्वेदी का पोस्ट

    इमेज स्रोत, @priyankac19

    इमेज कैप्शन, प्रियंका चतुर्वेदी का पोस्ट

    बीजेपी नेता राम कदम ने कहा, "पुलिस की मिली जानकारी के अनुसार उनके (सैफ़ अली ख़ान) घर चोरी की मंशा से कोई घुसा. झड़प के दौरान सैफ़ अली खान को हल्की चोट आई."

    "पुलिस घटना की जांच करेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा."

    पुलिस अधिकारी दीक्षित गोडाम ने बीबीसी मराठी को बताया, "एक अज्ञात शख्स सैफ़ अली ख़ान के घर में घुसा. इसके बाद सैफ़ और इस शख़्स के बीच हाथापाई हुई. एक्टर इसमें घायल हो गए हैं और उनका इलाज चल रहा है. जांच जारी है."

  9. भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो

    प्राबोवो सुबिअंतो

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबिअंतो (फ़ाइल फ़ोटो)

    भारत इस बार 26 जनवरी को अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. इस दौरान इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबिअंतो समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

    भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ में कहा गया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबिअंतो 25 और 26 जनवरी 2025 के दौरान भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे.

    प्रेस रिलीज़ के मुताबिक़ इस बार राष्ट्रपति प्राबोवो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे.

    “अक्टूबर 2024 में पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति के रूप में राष्ट्रपति प्राबोवो की यह पहली भारत यात्रा होगी.”

    प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, “भारत और इंडोनेशिया के बीच सदियों से गर्मजोशी और दोस्ताना संबंध हैं. एक समग्र रणनीतिक साझीदार के रूप में इंडोनेशिया भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' और हमारे 'इंडो-पैसिफिक' दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण स्तंभ है.”

    “राष्ट्रपति प्राबोवो की आगामी राजकीय यात्रा नेताओं को द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेगी.”

  10. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट

    बीजेपी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की है. इमसें 9 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है.

    बीजेपी ने इस लिस्ट में बवाना से रवीन्द्र कुमार (इंद्रराज), ग्रेटर कैलाश से शिखा राय समेत वजीरपुर, दिल्ली कैंट, संगम विहार, त्रिलोकपुरी, शाहदरा, बाबरपुर, गोकलपुर से अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं.

    दिल्ली चुनाव

    इमेज स्रोत, BJP

    अब तक बीजेपी की ओर से 68 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है.

    वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने चुनाव के लिए सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं.

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में मतदान पांच फ़रवरी को होगा. नतीजे आठ फ़रवरी को आएंगे.

  11. आज का कार्टून: युद्ध विराम, पूर्ण विराम

    आज का कार्टून
    इमेज कैप्शन, आज का कार्टून
  12. केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 8वें वेतन आयोग को सरकार की मंजूरी

    अश्विनी वैष्णव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव

    केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और पेंशनभोगियों के भत्तों में संशोधन के लिए आठवें वेतन आयोग के गठन का निर्णय लिया है.

    सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है."

    सातवें वेतन आयोग का गठन 2016 में किया गया था और इसका कार्यकाल 2026 में समाप्त होगा.

    आज़ादी के बाद से ये 8वां वेतन आयोग है. इससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को फ़ायदा होने की उम्मीद है.

  13. सैफ़ अली ख़ान पर हुए हमले पर अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी ने क्या कहा?

    अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अभिनेता सैफ़ अली ख़ान पर बीती रात चाकू से हमला हुआ है और उन्हें इसके बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है

    अभिनेता सैफ़ अली ख़ान पर बुधवार रात हुए हमले को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है.

    अरविंद केजरीवाल ने कहा, “घर के अंदर घुस के कोई चाकुओं से हमला कर दे तो ये वहां की राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है.”

    उन्होंने कहा, “इसका मतलब है कि दोनों सरकारें लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रही हैं. इससे पहले बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी.”

    “अगर देश के इतने बड़े सेलिब्रिटी को ही भारतीय जनता पार्टी सुरक्षा नहीं दे सकती तो एक आम आदमी की सुरक्षा की बात ही क्या करें.”

    उन्होंने आरोप लगाया, “ऐसा लग रहा है कि जो क्रिमिनल्स की मौजूदा सरकारों के अंदर अच्छी पैठ है. वह बिना किसी डर के सब कर रहे हैं.”

    वहीं, ममता बनर्जी ने भी सैफ़ अली ख़ान पर हुए हमले पर चिंता ज़ाहिर की है.

    उन्होंने कहा, “अभिनेता सैफ़ अली खान पर हमले की ख़बर सुनना बहुत चिंता की बात है. मैं प्रार्थना करती हूं कि उनकी सेहत में तेज़ी से सुधार हो. उम्मीद है कि कानून अपना काम करेगा और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा.”

    “इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शर्मिला दी, करीना कपूर और पूरे परिवार के साथ हैं.”

  14. LIVE: बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर की नॉमिनीज़ का एलान

    बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर 2024

    बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर 2024 की नॉमिनीज़ का एलान हो रहा है.

    कार्यक्रम देखने के लिए यहां क्लिक करें

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  15. सैफ़ अली ख़ान के अपार्टमेंट में कैसे घुसा था एक अभियुक्त, पुलिस ने बताया

    मुंबई पुलिस के जोन 9 के डीसीपी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अभिनेता सैफ़ अली ख़ान पर हुए हमले के बाद उनके ब्रांद्रा वाले घर से फिंगर प्रिंट जमा किए गए हैं

    अभिनेता सैफ़ अली ख़ान पर बुधवार रात हुए हमले के बारे में मुंबई पुलिस के जोन 9 के डीसीपी ने पत्रकारों को जानकारी दी.

    उन्होंने कहा, “जांच में पता चला है कि एक अभियुक्त अभिनेता के घर पर गया था.”

    पुलिस के मुताबिक़ अभियुक्त ने सैफ़ अली ख़ान के घर में घुसने के लिए बिल्डिंग की उन सीढ़ियों का इस्तेमाल किया, जिन्हें आग लगने की सूरत में इस्तेमाल किया जाता है.

    पुलिस ने बताया, “अभी तक की जांच में यह एक चोरी का प्रयास था. अभियुक्त को जल्दी गिरफ्तार करने के लिए हमारी कोशिश चल रही है.”

    साथ ही पुलिस ने बताया कि एक अभियुक्त की पहचान कर ली गई है और उसको गिरफ्तार करने के लिए टीम फील्ड पर हैं.

    अभिनेता सैफ़ अली ख़ान पर बीती रात चाकू से हमला हुआ है और उन्हें इसके बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    उनकी टीम ने कहा कि सर्जरी होने के बाद अब अभिनेता खतरे से बाहर हैं.

  16. नमस्कार!

    अभी तक बीबीसी संवाददाता अश्वनी पासवान आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब से रात 10 बजे तक बीबीसी संवाददाता इफ़्तेख़ार अली आप तक अहम ख़बरें पहुंचाएंगे.

    फिलहाल, बीबीसी हिंदी के पन्ने पर लगी कुछ अहम ख़बरें नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक कर आप पढ़ सकते हैं.

  17. सैफ़ अली ख़ान की सेहत के बारे में उनकी टीम ने क्या कहा?, मधु पाल, मुंबई से, बीबीसी हिंदी के लिए

    सैफ़ अली ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सैफ़ अली ख़ान

    सैफ़ अली ख़ान की टीम ने कहा कि सर्जरी होने के बाद अब अभिनेता खतरे से बाहर हैं.

    सैफ़ अली ख़ान की टीम ने एक बयान में बताया, "वह फ़िलहाल रिकवर कर रहे हैं. डॉक्टर उन पर नज़र रख रहे हैं. परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और पुलिस घटना की जांच कर रही है."

    साथ ही सैफ़ अली खान की टीम ने लीलावती अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों का धन्यवाद किया है.

  18. सैफ़ अली ख़ान के घर पहुँची पुलिस, तफ़्तीश के लिए वारदात की जगह से फ़िंगर प्रिंट लिए

    सैफ़ अली ख़ान पर हमला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सैफ़ अली ख़ान पर हमले के बाद उनके घर पुलिसकर्मी पहुंचे हैं

    अभिनेता सैफ़ अली ख़ान पर हुए हमले के बाद उनके ब्रांद्रा वाले घर से फिंगर प्रिंट यानी उंगली के निशान जमा किए गए हैं.

    एक कर्मचारी ने कहा, " हम फिंगर प्रिंट विभाग से हैं. हमने फिंगर प्रिंट ले लिए हैं. आगे की प्रक्रिया के बारे में हमारे सीनियर बताएंगे."

    इसके अलावा मामले की जांच के लिए सैफ़ अली ख़ान के घर पुलिस भी पहुंची है.

    अभिनेता सैफ़ अली ख़ान पर बीती रात चाकू से हमला हुआ है और उन्हें इसके बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

  19. सैफ़ अली ख़ान पर हमले पर चिरंजीवी और जूनियर एनटीआर ने क्या कहा?

    सैफ़ अली ख़ान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सैफ़ अली ख़ान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है

    अभिनेता सैफ़ अली ख़ान पर चाकू से हुए हमले पर एक्टर चिरंजीवी और जूनियर एनटीआर ने गुरुवार को प्रतिक्रिया दी.

    चिरंजीवी ने कहा,"सैफ़ अली ख़ान पर एक घुसपैठिए द्वारा हमले की खबर से बेहद परेशान हूँ. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ."

    वहीं जूनियर एनटीआर ने कहा, "सैफ़ सर पर हमले के बारे में सुनकर हैरान और दुखी हूँ. उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूँ."

    चिरंजीवी का बयान

    इमेज स्रोत, @KChiruTweets

    इमेज कैप्शन, चिरंजीवी का बयान
    जूनियर एनटीआर का बयान

    इमेज स्रोत, @tarak9999

    इमेज कैप्शन, जूनियर एनटीआर का बयान
  20. इसराइल और हमास के बीच युद्ध विराम रविवार से होगा शुरू, भारत ने क्या कहा?

    भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

    ग़ज़ा में युद्ध विराम और इसराइली बंधकों की रिहाई के लिए हुए समझौते की घोषणा का भारत ने गुरुवार को स्वागत किया है.

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, "हमें उम्मीद है कि इससे ग़ज़ा के लोगों को मानवीय सहायता की सुरक्षित और निरंतर आपूर्ति होगी. हमने लगातार सभी बंधकों की रिहाई, युद्ध विराम, बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आह्वान किया है."

    अमेरिका और क़तर ने एलान किया है कि इसराइल और हमास ग़ज़ा में युद्ध विराम के लिए सहमत हो गए हैं.

    ग़ज़ा में युद्ध विराम और इसराइली बंधकों की रिहाई के लिए इसराइल और हमास के बीच हुआ समझौता रविवार को लागू होगा.

    इस समझौते पर फ़िलहाल इसराइली की सिक्युरिटी कैबिनेट की मंज़ूरी मिलना बाक़ी है.

    ये भी पढ़ें-

    भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान

    इमेज स्रोत, @MEAIndia

    इमेज कैप्शन, भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान