लाइव, फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026: इक्वाडोर ने जर्मनी को 2-1 से हराकर नॉकआउट में बनाई जगह

हारने के बाद भी जर्मनी ग्रुप ई में पहले स्थान पर कायम है. वहीं आइवरी कोस्ट दूसरे और इक्वाडोर तीसरे स्थान पर है.

सारांश

छोड़कर वीडियो आगे बढ़ें
  • रोबोट
  • किंग कोबरा
  • वेनेज़ुएला में भीषण भूकंप
  • बोट चलाता हुआ रोबोट
  • ट्रंप
  • पतंगें
  • ट्रंप

लाइव कवरेज

अरशद मिसाल

  1. फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026: इक्वाडोर ने जर्मनी को 2-1 से हराकर नॉकआउट में बनाई जगह

    इक्वाडोर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, नॉकआउट स्टेज में इक्वाडोर का सामना इंग्लैंड से हो सकता है

    फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में इक्वाडोर ने शानदार वापसी करते हुए जर्मनी को 2-1 से हरा दिया. इसी के साथ इक्वाडोर ने फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में जगह बना ली है.

    अब उसका सामना अगले दौर में इंग्लैंड से हो सकता है.

    हालांकि हारने के बाद भी जर्मनी ग्रुप ई में पहले स्थान पर कायम है. वहीं आइवरी कोस्ट दूसरे और इक्वाडोर तीसरे स्थान पर है.

    इक्वाडोर ने अपने पहले दो मैचों में एक भी गोल नहीं किया था. टीम ने कुरासाओ के ख़िलाफ़ ड्रॉ खेला था. वहीं आइवरी कोस्ट से हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, ग्रुप ई में पहले ही शीर्ष स्थान सुनिश्चित कर चुकी जर्मनी के ख़िलाफ़ टीम ने शानदार प्रदर्शन किया.

    मैच के दूसरे ही मिनट में जर्मनी ने बढ़त बना ली. इसके बाद इक्वाडोर ने आक्रामक खेल दिखाया और सात मिनट बाद बराबरी कर ली. 9वें मिनट में इक्वाडोर के निल्सन अंगुलो ने टीम के लिए गोल किया.

    दूसरे हाफ में भी इक्वाडोर का दबाव जारी रहा. निर्धारित समय समाप्त होने से 13 मिनट पहले गोंजालो प्लाटा ने कॉर्नर पर नॉयर से पहले गेंद तक पहुंचकर गोल दाग दिया.

    इक्वाडोर की इस जीत के बाद स्कॉटलैंड को बड़ा झटका लगा है. क्योंकि अब सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों में जगह बनाकर अगले दौर में पहुंचने की उसकी संभावना कम हो गई है.

  2. वेनेज़ुएला भूकंप: अब तक कम से कम 188 लोगों की मौत, 1,500 से ज़्यादा घायल

    वेनेज़ुएला

    इमेज स्रोत, Federico PARRA / AFP via Getty Images

    इमेज कैप्शन, वेनेज़ुएला में बुधवार को स्थानीय समयानुसार शाम 6:04 बजे दो भीषण भूकंप आया था

    वेनेज़ुएला की राजधानी काराकस के पास आए दो भीषण भूकंप के बाद बचावकार्य जारी है. बचावकर्मी अभी भी मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं.

    इस आपदा में अब तक कम से कम 188 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1,500 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं. आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है.

    काराकस और पास के तटीय शहर ला ग्वाइरा में ढही हुई इमारतों के मलबे के नीचे से लोगों की मदद के लिए पुकार सुनाई दे रही है.

    वहीं, कई लोग बेघर हो गए हैं, जबकि क्षतिग्रस्त और असुरक्षित इमारतों में रहने से डरे लोग सड़कों पर रात गुज़ारने को मज़बूर हैं.

    अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, पहले 7.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके कुछ ही सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का इससे भी अधिक शक्तिशाली भूकंप आया. दोनों भूकंप धरती की सतह के काफी करीब आए, जिससे भारी तबाही हुई.

    भूकंप बुधवार को स्थानीय समयानुसार शाम 6:04 बजे आया था.

  3. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अरशद मिसाल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

    - ईरान-अमेरिका के बीच समझौते के बाद खाड़ी देशों को किस बात की चिंता सता रही

    - तेज प्रताप के पीए लापता, उनकी पत्नी ने जताई अनहोनी की आशंका