...तो अब सौरभ यादव को अनुमति दीजिए. कल सुबह एक नए लाइव ब्लॉग के साथ आपसे फिर मिलेंगे.
जाने से पहले एक नज़र डालते हैं दिन की बड़ी ख़बरों पर. इन ख़बरों को आप दिए गए लिंक बीबीसी हिंदी डॉट कॉम पर जाकर विस्तार से भी पढ़ सकते हैं.
- ओल्ड और न्यू पेंशन स्कीम के बाद केंद्र सरकार ने अब यूनिफ़ाइड पेंशन स्कीम यानी यूपीएस को मंज़ूरी दी है. सरकार ने कहा है कि इससे 23 लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा. ये स्कीम कब से लागू होगी और इसमें क्या-क्या बातें हैं, इसकी पूरी जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
- बुधवार को एसोसिएशन फ़ॉर डेमोक्रेटिक रिफ़ॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट सामने आई है जिसके अनुसार 151 मौजूदा विधायकों और सांसदों के ख़िलाफ़ महिला उत्पीड़न के मामले दर्ज हैं. इनमें सबसे अधिक नेता किस पार्टी से हैं, ये जानने के लिए यहां क्लिक करें.
- पीएम मोदी अपने यूक्रेन दौरे से वापिस आ चुके हैं, लेकिन इस दौरान यूक्रेन के साथ क्या-क्या समझौते, उनके दौरा पर वहां का मीडिया क्या कह रहा है, इससे जुड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
- ऑस्ट्रेलिया की अदालत ने ‘कौन होती हैं महिलाएं’ सवाल पर एक ऐतिहासिक फ़ैसला दिया है. कोर्ट ने एक ट्रांसजेंडर महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए ये फ़ैसला दिया है. मामले की अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
- इंडियन क्रिकेट टीम का ‘गब्बर’ जिन्होंने पहले ही टेस्ट मैच में रिकॉर्ड बनाया था- यानी शिखर धवन जिन्हें भारत के सलामी बल्लेबाज़ के रूप में जाना जाता है उन्होंने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया. इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.





















