इसराइली हमले में मारी गई महिला के गर्भ से निकाली गई बच्ची की भी मौत

इमेज स्रोत, Reuters
दक्षिण ग़ज़ा में इसराइली हवाई हमले में मारी गई एक महिला के गर्भ से सिजेरियन ऑपरेशन के जरिये निकाली गई बच्ची की भी मौत हो गई है.
रविवार को सबरीन-सकानी नाम की इस बच्ची को रफाह के एक अस्पताल में उसकी मृत मां के गर्भ से सिजेरियन सेक्शन के जरिये बाहर निकाला गया था. लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका.
डॉक्टरों ने बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश की. बच्ची के फेफड़ों में हवा पहुंचाने के लिए हाथ से चलने वाले पंप का इस्तेमाल किया गया. लेकिन गुरुवार को उसकी मौत हो गई.
पिछले सप्ताह रफाह में इसराइली हमलों में 16 बच्चों की मौत हो चुकी है. इन सभी की मौत एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में बमबारी हुई है.























