राजनाथ सिंह ने मालदीव के रक्षा मंत्री से मुलाक़ात की
अमेरिका के लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग फैली, हज़ारों लोगों को घर छोड़ने का आदेश
कांग्रेस ने दिल्ली के वोटरों के लिए जारी की दूसरी गारंटी, कहा- जीती तो 25 लाख रुपये तक का मुफ़्त इलाज देगी
असम की कोयला खदान में फंसे एक मज़दूर का शव मिला, बाकियों को तलाशने का काम जारी
लाइव कवरेज
दीपक मंडल और अश्वनी पासवान
ब्रेकिंग न्यूज़, आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भगदड़, चार की मौत
इमेज स्रोत, @ANI
इमेज कैप्शन, आंध्र प्रदेश के सीएम ने भगदड़ में हुई श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त किया है
आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में बुधवार रात भगदड़
मच गई. इसमें चार लोगों की मौत हो गई.
यह घटना तब हुई, जब मंदिर के वैकुंठ द्वार दर्शन के
लिए टोकन वितरण किया जा रहा था.
इस दौरान भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए. आंध्र
प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भगदड़ में हुई चार श्रद्धालुओं की मौत
पर शोक व्यक्त किया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, तिरुपति
मंदिर में कई श्रद्धालु तिरुमाला हिल्स स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में
वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टिकट हासिल करने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे.
10 जनवरी से शुरू हो रहे 10 दिन के वैकुंठ द्वार
दर्शन के लिए देशभर से सैकड़ों श्रद्धालु आए हैं.
अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. बीबीसी संवाददाता अश्वनी पासवानको दीजिए इजाज़त.
कल हम बीबीसी लाइव पेज के ज़रिए दिन भर की बड़ी ख़बरों को लेकर फिर से हाज़िर होंगे.
फ़िलहाल हमारे पेज पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरों को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.
त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश की सीमा पर रह रहे लोगों ने कहा 'हम डर के साये में रातें बिता रहे हैं'-ग्राउंड रिपोर्ट
कनाडा को अमेरिका वाक़ई अपने में मिला लेगा, क्या यह संभव है?
जय शाह की योजना 'टू टियर टेस्ट सिस्टम' पर छिड़ी बहस, आपस में बँट गए हैं पूर्व क्रिकेटर
सीरिया: 'इंसाफ़ ऐसा होना चाहिए कि लगे ईश्वर ने किया हो'
विदेश सचिव विक्रम मिस्री अफ़ग़ानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री से मिले, क्या बात हुई?
इमेज स्रोत, @MEAIndia
इमेज कैप्शन, भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ अफ़ग़ानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बुधवार को अफ़ग़ानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मावलवी आमिर ख़ान मुत्ताकी से दुबई में मुलाक़ात की.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि विक्रम मिस्री और आमिर ख़ान मुत्ताकी ने इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की.
इमेज स्रोत, Ministry of external affairs
इमेज कैप्शन, विदेश मंत्रालय का बयान
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘विदेश सचिव ने अफ़ग़ानों के साथ भारत की ऐतिहासिक मित्रता और दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को रेखांकित किया.’’
बयान में कहा गया है कि भारत ने अफ़ग़ानिस्तान की विकास की ज़रूरतों को पूरा करने में भारत की तत्परता के बारे में जानकारी दी.
दोनों पक्षों ने खेल (क्रिकेट) के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा की. अफ़ग़ानिस्तान और भारत ने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई है.
विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, बैठक में अफगान पक्ष ने भारत की सुरक्षा चिंताओं के प्रति अपनी संवेदनशीलता को रेखांकित किया.
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘अफ़ग़ानिस्तान के लिए मानवीय सहायता के उद्देश्य सहित व्यापार और वाणिज्यिक गतिविधियों में सहयोग के लिए चाबहार बंदरगाह के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर भी सहमति बनी.’’
सैम ऑल्टमैन पर उनकी बहन ने लगाए यौन शोषण के गंभीर आरोप, पीटर हॉस्किन्स, बिजनेस रिपोर्टर
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सैम ऑल्टमैन ने अपनी बहन के लगाए गए आरोपों को ख़ारिज किया है
चैट जीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन पर उनकी बहन ने यौन शोषण का आरोप लगाया है.
इस मामले में सैम की बहन एन ऑल्टमैन ने उनके ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया है. सैम ने इन आरोपों को ख़ारिज किया है.
एन ऑल्टमैन ने दावा किया कि सैम ऑल्टमैन ने उनका यौन शोषण 1997 से 2006 के बीच किया.
ये मुकदमा मिसूरी राज्य के एक डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में 6 जनवरी को दायर किया गया है.
आरोप है कि ये सब जब शुरू हुआ तो एन ऑल्टमैन सिर्फ तीन साल की थीं और सैम ऑल्टमैन 12 साल के थे.
सैम ऑल्टमैन ओपन एआई के सीईओ हैं. ओपन एआई ने ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट चैट जीपीटी बनाया है.
सैम ऑल्टमैन ने इस मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने दो भाइयों और मां के साथ साझा बयान जारी किया. इसमें उन्होंने अपनी बहन के लगाए गए आरोपों को ख़ारिज किया है.
बयान में कहा, "सभी दावे बिल्कुल गलत हैं."
सैम ऑल्टमैन ने कहा है कि वह अपनी बहन की वित्तीय मदद करते हैं, उनके बिल चुकाते हैं और किराये का भुगतान करते हैं, लेकिन 'वह हमसे लगातार और धन की मांग करती हैं.'
असम: नौसेना के गोताखोर कैमरे से लैस ख़ास वाहन के साथ खदान में उतरे, दिलीप कुमार शर्मा, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, AFP via Getty Images
असम के दीमा हसाओ ज़िले के उमरांगशु इलाक़े की एक कोयला खदान में फंसे मजदूरों को तलाशने के लिए भारतीय नौसेना के गोताखोरों ने बुधवार सुबह से कई प्रयास किए, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा.
विशाखापत्तनम से आए भारतीय नौसेना के गोताखोरों की टीम सोनार इमेजिंग उपकरण के साथ कैमरे लगे हुए रिमोट ऑपरेटेड वाहन लेकर खदान के अंदर गए थे.
हालांकि सुबह जब एनडीआरएफ और सेना की 21 पैरा के गोताखोर नीचे खदान में गए थे तो कुछ समय बाद ही उन्हें एक मजदूर का शव मिल गया था.
इस बचाव अभियान में काम कर रहे एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट एन के तिवारी ने बीबीसी से कहा, "पहले आज सुबह एनडीआरएफ और सेना की 21 पैरा के गोताखोर नीचे खदान में उतरे थे. वो करीब 9 बजे एक शव को लेकर बाहर निकल कर आए."
"इसके बाद सेना, एनडीआरएफ और नेवी के गोताखोरों की एक टीम वापस खदान के अंदर गई. इस तरह आज दिन भर अलग-अलग समय में बारी-बारी से मजदूरों को तलाशा गया. करीब 6 बार गोताखोरों की टीम अंदर गई, लेकिन मजदूरों का कोई सुराग नहीं मिला."
इस बचाव अभियान की जटिलता के बारे में डिप्टी कमांडेंट तिवारी ने बताया, "इस अभियान में मुश्किल इसलिए आ रही है क्योंकि जो कुआं है उसकी गहराई करीब 320 फीट है. इसमें करीब 100 फीट पानी भरा है. हमारे गोताखोर अधिकतम 40 फीट तक जाते हैं. नौसेना गोताखोर और नीचे तक जाते हैं, लेकिन पानी में मलवा काफी है. इस कारण सतह तक जाना काफी मुश्किल है."
इमेज स्रोत, DILIP SHARMA/BBC
इमेज कैप्शन, असम राइफ़ल्स, एनडीआरएफ़ और एसडीआरएफ़ की संयुक्त टीम बचाव अभियान में लगी है.
एनडीआरएफ अधिकारी की माने तो नौसेना के गोताखोरों ने खदान के बिल्कुल नीचे तक कैमरे लगे उपकरण से तलाश की, लेकिन वहां विजिबिलिटी नहीं होने के कारण कोई चीज पता नहीं चल सकी. फिलहाल खदान से उच्च क्षमता वाले पंप और कुछ लोकल पंप के जरिए पानी निकालने का काम शुरू किया गया है.
असम के दीमा हसाओ ज़िले के तीन किलो इलाक़े में स्थित एक कोयला खदान में सोमवार की सुबह करीब 8 बजे कुछ मजदूर कोयला निकालने गए थे, लेकिन खदान में पानी भर जाने से कई मजदूर अंदर फंस गए.
असम सरकार ने खदान के अंदर फंसे 9 मजदूरों की एक सूची जारी की है, लेकिन वहां काम करने वाले मजदूरों के अनुसार यह संख्या ज्यादा हो सकती है.
राजनाथ सिंह ने मालदीव के रक्षा मंत्री से की द्विपक्षीय वार्ता, क्या चर्चा हुई?
इमेज स्रोत, @rajnathsingh
इमेज कैप्शन, मालदीव के रक्षा मंत्री के साथ राजनाथ सिंह
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद गसन मौमून से द्विपक्षीय वार्ता की.
राजनाथ सिंह ने मुलाक़ात के बाद कहा कि मोहम्मद गसन मौमून के साथ बातचीत सार्थक रही.
राजनाथ सिंह ने बताया कि उन्होंने मालदीव के रक्षा मंत्री से दोनों देशों के रक्षा सहयोग बढ़ाने से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की. इससे मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा बलों की क्षमता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी.
उन्होंने कहा, "आज की चर्चा से भारत-मालदीव संबंधों में नई ताकत आएगी."
इमेज स्रोत, @rajnathsingh
इमेज कैप्शन, राजनाथ सिंह का पोस्ट
राजनाथ सिंह की मालदीव के रक्षा मंत्री से द्विपक्षीय वार्ता को काफी अहम माना जा रहा है.
ये बातचीत ऐसे समय में हुई है जब पिछले साल भारत ने मालदीव से अपने सैन्य कर्मियों को वापस बुला लिया था और दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.
दिनभर- पूरा दिन, पूरी ख़बर मोहनलाल शर्मा और प्रियंका के साथ यहां क्लिक करके सुनिए.
अरविंद केजरीवाल ने अशोक गहलोत के बयान पर कांग्रेस और बीजेपी को बताया साझेदार
इमेज स्रोत, Hindustan Times via Getty Images
इमेज कैप्शन, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी आम आदमी पार्टी के ख़िलाफ़ मिलकर लड़ रहे हैं
कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आम आदमी पार्टी (आप)
को चुनाव में मुख्य प्रतिद्वंद्वी बताने पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है.
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "आपने (अशोक गहलोत) साफ़ कर दिया कि दिल्ली में 'आप' कांग्रेस का विपक्ष है. बीजेपी पर आप चुप रहे. लोगों को भी यही लग रहा था कि कांग्रेस के लिए 'आप' विपक्ष है और बीजेपी पार्टनर है."
"लोगों का भी यही मानना था कि बीजेपी और कांग्रेस मिलकर 'आप' के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ रहे हैं. अभी तक आप दोनों के बीच ये सहयोग चोरी-छिपे था. आज आपने इसे सार्वजनिक कर दिया. इस स्पष्टीकरण के लिए दिल्ली की जनता की ओर से धन्यवाद."
अशोक गहलोत ने कहा है, "वो (आप) तो हमारे लिए विपक्ष है. माहौल बदला हुआ है और यकीन है कि इस बार परिणाम अच्छे आ सकते हैं."
दरअसल, कांग्रेस और आप 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा हैं. दोनों दलों ने लोकसभा चुनाव दिल्ली में मिलकर लड़ा था.
हालांकि कांग्रेस और आप विधानसभा चुनाव अकेले लड़ रहे हैं.
भीमा कोरेगांव-एल्गार परिषद केस: रोना विल्सन और सुधीर धवले को मिली ज़मानत
इमेज स्रोत, Hindustan Times via Getty Images
इमेज कैप्शन, बॉम्बे हाई कोर्ट
भीमा कोरेगांव-एल्गार परिषद केस में साल 2018 से जेल में बंद रिसर्चर रोना विल्सन और एक्टिविस्ट सुधीर धवले को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को ज़मानत दे दी.
कानूनी मामलों की वेबसाइट लाइव लॉ के अनुसार,जस्टिस अजय गडकरी और जस्टिस कमल खट्टा की बेंच ने दोनों को ज़मानत दी.
बेंच ने कहा कि दोनों को 'लंबे समय तक कारावास' में रखा गया है और मामले में अभी भी आरोप तय नहीं हुए हैं.
रोना विल्सन को दिल्ली से और सुधीर धवले को मुंबई से 2018 में गिरफ्तार किया गया था.
पुणे पुलिस ने साल 2018 में एल्गार परिषद-माओवादी लिंक केस दर्ज किया था.
पुणे पुलिस ने दावा किया था कि भीमा कोरेगांव में 1 जनवरी 2018 को जो हिंसा भड़की, उसके लिए एल्गार परिषद ज़िम्मेदार है. पुलिस के मुताबिक इसी संगठन ने हिंसा से एक दिन पहले पुणे के शनिवारवाड़ा में एक बैठक बुलाई थी. बैठक के अगले दिन जो हिंसा हुई उससे तार इस बैठक से जुड़ते हैं. इसके पीछे बड़ी नक्सल साज़िश थी.
हिंसा के मामले में जो अभियुक्त बनाए गए, उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया. यूएपीए जैसे सख़्त क़ानून के तहत आरोप तय किए गए. दो साल बाद जनवरी 2020 में पूरे मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई.
अरविंद केजरीवाल ने सीएम ममता बनर्जी को क्यों कहा धन्यवाद?
इमेज स्रोत, /Hindustan Times via Getty Images
इमेज कैप्शन, अरविंद केजरीवाल की आप और ममता बनर्जी की टीएमसी 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा हैं
दिल्ली विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के आम आदमी पार्टी (आप) का समर्थन करने की घोषणा पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "टीएमसी ने दिल्ली चुनाव में आप का समर्थन करने की घोषणा की है. मैं व्यक्तिगत रूप से ममता दीदी का आभारी हूँ."
"धन्यवाद दीदी. आपने हमेशा अच्छे और बुरे समय में हमारा समर्थन किया है."
इमेज स्रोत, @ArvindKejriwal
दरअसल, टीएमसी और आप बीजेपी के ख़िलाफ़ एकजुट हुए 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा हैं. हालांकि, 'इंडिया' गठबंधन में शामिल कांग्रेस भी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रही है.
हाल ही में ममता बनर्जी ने कहा था कि वह 'इंडिया' गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं. ममता के इस बयान का आम आदमी पार्टी ने समर्थन किया था.
फ़िल्म 'इमरजेंसी' पर क्या कंगना रनौत की हुई गांधी परिवार से बात, अभिनेत्री ने क्या बताया?
इमेज स्रोत, Hindustan Times via Getty Images
अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी की सांसद कंगना रनौत ने कहा है कि फ़िल्म 'इमरजेंसी' पर उनकी गांधी परिवार से बात नहीं हुई है, हालांकि उन्होंने प्रियंका गांधी से कहा है कि उन्हें ये फ़िल्म देखनी चाहिए.
कंगना रनौत से सवाल किया गया था कि क्या गांधी परिवार ने फ़िल्म 'इमरजेंसी' पर आपसे बात की है? इसके जवाब में उन्होंने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, "नहीं, लेकिन मेरी प्रियंका गांधी से संसद में मुलाक़ात हुई. उन्होंने मेरे काम और मेरे बालों की तारीफ़ की."
"मैंने उनसे (प्रियंका गांधी) से कहा कि मैंने 'इमरजेंसी' फ़िल्म बनाई है और आपको देखनी चाहिए."
कंगना रनौत ने बताया कि प्रियंका गांधी ने इसके जवाब में 'शायद... हो सकता है' कहा.
कंगना रनौत ने कहा कि उन्होंने जो किया उसको लेकर उनमें थोड़ी भी स्वीकार्यता होगी तो वो फ़िल्म की प्रशंसा करेंगे.
देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की थी. इसके बाद देश में कई विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया था.
आपातकाल लगाने के इंदिरा गांधी के फ़ैसले पर कांग्रेस और गांधी परिवार को आए दिन बीजेपी से आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है.
जीडीपी ग्रोथ में गिरावट के अनुमानों पर मायावती ने क्या कहा?
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र की मोदी सरकार को नसीहत भी दी है.
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने चालू वित्त वर्ष के दौरान जीडीपी ग्रोथ में गिरावट के अनुमानों पर कहा कि देश के गरीब एवं मेहनतकश समाज के लोग इससे दुखी हैं.
मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "विकास दर चार वर्षों में सबसे कम 6.4 प्रतिशत रह सकती है.अखबारों में यह आज प्रमुख खबर है, जिसको लेकर अगर कोई वास्तव में दुखी है तो वह देश के गरीब एवं मेहनतकश समाज के लोग हैं जो अपनी बदहाल ज़िंदगी के बावजूद देश के बारे में कुछ भी अहित सुनने को तैयार नहीं हैं.''
इमेज स्रोत, @Mayawati
इमेज कैप्शन, यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का पोस्ट
मायावती ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह उन करोड़ों लोगों की भावनाओं की कद्र करते हुए उनके 'अच्छे दिन' के लिए संकीर्ण राजनीति को त्यागकर जन व देशहित की चिंताओं पर ध्यान केन्द्रित करे.
राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय यानी एनएसओ के चालू वित्त वर्ष के लिए राष्ट्रीय आय के अग्रिम अनुमान के मुताबिक, देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 6.4 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा.
अमेरिका के लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग फैली, हज़ारों लोगों को घर छोड़ने का आदेश
इमेज स्रोत, Apu Gomes/Getty Images
इमेज कैप्शन, लॉस एंजेलिस में आग लगने के बाद वहां इमरजेंसी घोषित कर दी गई है.
अमेरिका में लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग फैलती जा रही है. दस एकड़ के दायरे में लगी आग कुछ ही घंटों में तकरीबन 2,900 एकड़ में फैल गई है.
इस बीच, लॉस एंजेलिस में स्टेट ऑफ़ इमरजेंसी का एलान कर दिया गया है. फायर डिपार्टमेंट के चीफ क्रिस्टिन क्रोले ने कहा है कि 30 हज़ार लोगों को अपने घर छोड़ने को कहा गया है.
आग बुझाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है, लेकिन अभी इसमें काफी वक़्त लग सकता है. लोगों को चेतावनी जारी की गई है कि आग और फैलने का ख़तरा है.
अभी तक बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल आप तक इस लाइव ब्लॉग के ज़रिये ताज़ा ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब बीबीसी संवाददाता अश्वनी पासवान आप तक ताज़ा ख़बरें पहुंचाएंगे.
आप बीबीसी हिंदी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.
इस योजना के तहत सभी नागरिकों का 25 लाख रुपये तक का मुफ़्त इलाज होगा.
अशोक गहलोत ने कहा,'' राजस्थान देश में एक मात्र राज्य है कि जहां सभी लोगों के लिए 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर है. सभी राज्यों में इसे लागू करना चाहिए. दिल्ली में कांग्रेस जीती तो यहां ये योजना लागू की जाएगी.''
दिल्ली में कांग्रेस की ये दूसरी गारंटी है. इससे पहले कांग्रेस ने 'प्यारी दीदी योजना' के तहत हर महिला को हर महीने 2500 रुपये देने का एलान किया था.
पिछले दो विधानसभा चुनावों में दिल्ली में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है.
जीडीपी ग्रोथ में गिरावट के अनुमानों पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, क्या कहा?
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, भारतीय अर्थव्यवस्था में गिरावट का अनुमान है (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कांग्रेस ने चालू वित्त वर्ष (2024-25) के दौरान देश की जीडीपी ग्रोथ में गिरावट के अनुमानों से जुड़े आंकड़े सामने आने के बाद मोदी सरकार पर निशाना साधा है.
कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''मोदी सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 में सिर्फ 6.4 फ़ीसदी जीडीपी ग्रोथ का अनुमान है.''
कांग्रेस ने लिखा, ''यह चार साल का सबसे निचला स्तर है और वित्त वर्ष 2024 में दर्ज 8.2 फ़ीसदी के ग्रोथ की तुलना में स्पष्ट गिरावट है. यह आरबीआई के हालिया 6.6 फ़ीसदी के ग्रोथ के उस अनुमान से भी कम है, जो ख़ुद ही पहले के 7.2 फ़ीसदी अनुमान से कम है.''
कांग्रेस ने लिखा है, ''हालात ये हैं कि कुछ ही हफ़्तों में, भारतीय अर्थव्यवस्था निचले स्तर पर आ गई है और महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर उस तरह से नहीं बढ़ रहा है, जैसे बढ़ना चाहिए.''
वित्त वर्ष 2023-24 में जीडीपी की वृद्धि दर 8.2 फ़ीसदी बताई गई थी, हालांकि ये आंकड़ा भी प्रॉविजनल ही है.
भारतीय रिज़र्व बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जीडीपी ग्रोथ 6.6 फ़ीसदी रहने का अनुमान जताया था.
आम आदमी पार्टी के नेताओं को दिल्ली सीएम आवास में घुसने से रोका गया, धरने पर बैठे
इमेज स्रोत, X/AAP
इमेज कैप्शन, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गए
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज दिल्ली में 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गए हैं.
दिल्ली पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया. इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेता इसके बाहर ही धरने पर बैठ गए.
दरअसल आम आदमी पार्टी के नेता मीडिया वालों को लेकर अरविंद केजरीवाल के पूर्व सरकारी आवास को दिखाने आए थे.
आम आदमी पार्टी ने कहा है, ‘’बीजेपी नेता मीडिया के साथ केजरीवाल के पूर्व सीएम आवास पर आएं और दिखाएं कि सोने के टॉयलेट और स्विमिंग पूल कहां हैं. मीडिया खुद बीजेपी का झूठ देखे. इसके बाद बीजेपी प्रधानमंत्री मोदी के राजमहल का दौरा उनको करवाए.''
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी 2700 करोड़ के 'राजमहल' में रहते हैं.
अरविंद केजरीवाल के पूर्व सीएम आवास को लेकर आम आदमी पार्टी अब क्या बोली
इमेज स्रोत, X/AAP
इमेज कैप्शन, आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वो केजरीवाल के पूर्व सीएम आवास की ‘सच्चाई’ मीडिया को दिखाएगी.
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नज़दीक आते ही अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान उनके सरकारी आवास को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी फिर आपस में भिड़ गई हैं.
बीजेपी अरविंद केजरीवाल के पूर्व सरकारी आवास को ‘शीशमहल’ बता रही है वहीं आम आदमी पार्टी ने कहा है कि बुधवार की सुबह 11 बजे बीजेपी नेता मीडिया के साथ केजरीवाल के पूर्व सीएम आवास पर आएं और दिखाएं कि सोने के टॉयलेट और स्विमिंग पूल कहां हैं. मीडिया खुद बीजेपी का झूठ देखे.
आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वो खुद ‘सच्चाई’ मीडिया को दिखाएगी.
पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पार्टी नेता संजय सिंह के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''पीएम और सीएम दोनों के आवास कोविड के समय बनाए गए थे. ये सरकारी आवास हैं. दोनों टैक्सपेयर्स के पैसे से बने हैं. इसलिए हमें नहीं लगता कि पीएम हाउस में भी मीडिया की मौजूदगी से बीजेपी को कोई दिक्कत होनी चाहिए.''
आम आदमी पार्टी ने कहा है, ''बीजेपी नेता आएं और मुख्यमंत्री आवास का दौरा करें. आकर देख लें कि स्विमिंग पूल और सोने का टॉयलेट कहां है. इसके बाद बीजेपी प्रधानमंत्री मोदी के राजमहल का दौरा उनको करवाए.''
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी 2700 करोड़ के 'राजमहल' में रहते हैं.
अमेरिका में लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग और भड़की, तस्वीरों में देखिए
इमेज स्रोत, Allison Dinner/Shutterstock
इमेज कैप्शन, लॉस एंजेलिस में आग लगने के बाद वहां इमरजेंसी घोषित कर दी गई है.
इमेज स्रोत, Carolina Brehman/Shutterstock
इमेज कैप्शन, आग बुझाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है लेकिन अभी इसमें काफी वक़्त लग सकता है.
इमेज स्रोत, Carolina Brehman/Shutterstock
इमेज कैप्शन, अल्टाडेना इलाके में आग बुझाता एक दमकलकर्मी.
इमेज स्रोत, Mike Blake/Reuters
इमेज कैप्शन, आग लगने के बाद लगभग 30 हजार लोगों को यहां से निकलने को कहा गया है.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, आग से घिरा सेंटा मोनिका का इलाका. यहां के लोगों को इलाका खाली करने को कहा गया है.