सीरिया के दमिश्क एयरपोर्ट से फिर शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
सीरिया में बशर अल-असद सरकार के पतन के बाद दमिश्क एयपोर्ट से पहली बार अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं शुरू होंगी.
सारांश
अजमेर शरीफ़ में पीएम मोदी के चादर भेजने पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, पीएम चाहें तो मस्जिद, क़ब्रिस्तान और दरगाह के मामले में खड़े हो रहे विवाद ख़त्म हो सकते हैं
इसरो ने जल्द ही इसमें पत्तियां आने की उम्मीद भी जताई है.
भारत का स्पैडेक्स मिशन 30 दिसंबर को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रात क़रीब दस बजे लॉन्च किया गया था. स्पैडेक्स का अर्थ है स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट.
स्पैडेक्स मिशन का मकसद अंतरिक्ष यानों को 'डॉक' और 'अनडॉक' करने के लिए आवश्यक तकनीक को विकसित करना और प्रदर्शित करना है.
अतुल सुभाष केस में पत्नी और अन्य रिश्तेदारों को ज़मानत मिलने पर सरकारी वकील ने दी प्रतिक्रिया
इमेज स्रोत, @AtulSubhas19131
इमेज कैप्शन, आत्महत्या से ठीक पहले के वीडियो में अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी और उसके परिवार के सदस्यों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था.
अतुल सुभाष आत्महत्या के मामले में उनकी पत्नी, सास और साले को सेशन कोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद सरकारी वकील ने इस मुद्दे पर बयान दिया है.
पब्लिक प्रोसिक्यूटर पोन्नना ने कहा है, "हमें अभी अदालत के पूरे आदेश को देखना है. एक बार पूरे आदेश को पढ़ने के बाद ही हम जान पाएंगे की किस आधार यह ज़मानत दी गई है और इसके लिए क्या शर्तें रखी गई हैं."
"वे लोग इस आदेश को पाने के लिए तत्परता से लगे होंगे, क्योंकि इस मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है. हम ज़मानत दिए जाने से खुश नहीं हैं और इस आदेश को चुनौती देंगे. "
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, सरकारी वकील का कहना है कि वो ज़मानत के आदेश को चुनौती देंगे
34 साल के आईटी प्रोफ़ेशनल अतुल सुभाष ने कुछ दिन पहले बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली थी, आत्महत्या से पहले उन्होंने 24 पन्ने का सुसाइड नोट लिखा था और एक घंटे 21 मिनट का वीडियो भी बनाया था. इसमें उन्होंने पत्नी से कथित प्रताड़ना की बात बताई थी.
गुड़गाँव छोड़ने से पहले सुभाष की पत्नी भी बेंगलुरु में आईटी कंपनी में काम करती थीं. उन्होंने जौनपुर में अपने पति के ख़िलाफ़ केस किया था.
पत्रकार मुकेश चंद्राकर की मौत के मामले में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने की ये मांग
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, प्रियंका गांधी ने मुकेश चंद्राकर की मौत के मामले की जल्द जांच की मांग की है
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की मौत के मामले में सख़्त और जल्द कार्रवाई की मांग की है.
प्रियंका गांधीने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा है, "बस्तर, छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी की हत्या का समाचार स्तब्ध करने वाला है. खबरों के मुताबिक़ मुकेश जी ने अपनी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार का खुलासा किया था जिसके बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई."
"मेरी राज्य सरकार से मांग है कि इस मामले में सख्त और त्वरित कार्रवाई हो, दोषियों को कड़ी सज़ा मिले और दिवंगत के परिजनों को उचित मुआवजा और नौकरी पर विचार किया जाए."
छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित बीजापुर के टीवी पत्रकार, मुकेश चंद्राकर का शव 3 जनवरी को एक सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया था.
33 वर्षीय मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी की रात से ही अपने घर से लापता थे.
मुकेश चंद्राकर यूट्यूब पर एक लोकप्रिय चैनल 'बस्तर जंक्शन' का संचालन करते थे, जिसमें वे बस्तर की अंदरूनी ख़बरें प्रसारित करते थे.
रोहित शर्मा के सिडनी टेस्ट न खेलने पर नवजोत सिद्धू बोले- 'बीच दौड़ में घोड़े नहीं बदल सकते'
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, सिद्धू ने कहा है कि सिरीज़ के दौरान रोहित शर्मा के नहीं खेलने का ग़लत संदेश गया है
सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ खेले जा रहे टेस्ट सिरीज़ के अंतिम मैच में कप्तान रोहित शर्मा के टीम में नहीं होने पर पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
वायनाड में प्रत्रकारों से बातचीत में सिद्धू ने कहा, "रोहित शर्मा के मुद्दे पर मेरी राय बहुत सीधी सी है. ऐसे फ़ैसले सिरीज़ से पहले या सिरीज़ के बाद लिए जाने चाहिए. आप बीच दौड़ में घोड़े नहीं बदल सकते और यहां तो कैप्टन की बात है."
"लोगों की राय अलग-अलग हो सकती है. भारत में दस लोगों की बीस राय होती है और अब हमारी आदत अपने नायकों की खिंचाई करने की हो गई है. छह महीने पहले इसी शख्स ने आपके लिए वर्ल्ड कप जीता था और वो लगातार रन बना रहे थे."
सिद्धू के मुताबिक़, "रोहित शर्मा 150 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व करते हैं. सिरीज़ के दौरान उन्हें हटाकर आप एक ग़लत मनोवैज्ञानिक संदेश दे रहे हैं. कोई भी लिया गया फैसला वापस नहीं हो सकता, लेकिन जब राजा ढेर हो जाए है तो खेल ख़त्म हो जाता है."
ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ पांच मैचों की टेस्ट सिरीज़ में भारत 1-2 से पीछे है. सिडनी में चल रहे अंतिम मैच से रोहित शर्मा बाहर हो गए थे और उनकी जगह जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाया गया.
उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा है, "जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आर्मी वैन के एक्सीडेंट होने से हमारे कई जवानों के शहादत की ख़बर बेहद दुखद है. शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं. शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं."
इसके मुताबिक़, "चार जनवरी को बांदीपोरा में ड्यूटी के दौरान इंडियन आर्मी की एक गाड़ी फिसलकर गहरी खाई में गिर गई. यह हादसा ख़राब मौसम और कम विज़िबिलिटी की वजह से हुआ है."
सेना ने लिखा है, "हादसे में घायल सैनिकों को स्थानीय कश्मीरी लोगों की मदद से फ़ौरन इलाज के लिए बाहर निकाला गया, जिसके लिए हम उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं. इस दुःखद हादसे की वजह से तीन बहादुर सैनिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है."
अजमेर शरीफ़ दरगाह के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने भी भेजी चादर, क्या कहा?
इमेज स्रोत, @kharge
इमेज कैप्शन, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि अजमेर शरीफ़ के लिए चादर भेजना कांग्रेस की पुरानी परंपरा है
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ख़्वाज़ा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर पार्टी की तरफ से चादर भेजी है.
खड़गे ने कहा है कि उन्हें कांग्रेस पार्टी की परंपरा को निभाने का मौक़ा मिला है.
अपने सोशल मीडिया एक्स पर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा है, "इसके पीछे देश के हर नागरिकों का कल्याण और विश्व कल्याण की भावना है. चादर चढ़ाने के पीछे हमारे देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब, क़ौमी एकता, आपसी भाईचारा, प्यार और मोहब्बत, अदब और रवादारी की अलामत है."
"पूरी दुनिया को इससे यह संदेश जाना चाहिए कि हिंदुस्तान में क़ौमी इत्तेहाद और भाईचारे की जड़ें इतनी गहरी हैं कि वे चंद झोंकों और विकृत सोच के लोगों द्वारा हिलाई नहीं जा सकती हैं. हमारे पुरखों ने संविधान बनाते समय कौमी एकता की भावना को केंद्र में रखा था जिसकी हिफाज़त करना हर भारतीय का कर्तव्य है."
अजमेर शरीफ़ में सालाना उर्स के मौक़े पर भारत के प्रधानमंत्री की तरफ से भी चादर भेजने की पुरानी परंपरा रही है.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पुरानी परंपरा के अनुसार अजमेर शरीफ़ के लिए चादर भेजी थी, जिसे लेकर आज केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू दरगाह पहुंचे.
केजरीवाल के ख़िलाफ़ नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद क्या बोले बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, प्रवेश वर्मा को बीजेपी ने नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया है, यहां से कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को टिकट दिया है
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नई दिल्ली सीट से बीजेपी का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा ने प्रतिक्रिया दी है.
प्रवेश वर्मा ने उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया है.
नई दिल्ली सीट आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का चुनावी क्षेत्र है.
प्रवेश वर्मा ने कहा है, "मैं नई दिल्ली की सारी जनता को शीशमहल दिखाने के लिए ले जाना चाहता हूं. मैं आज ही दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जी को पत्र लिखा रहा हूं कि एक बार शीशमहल को खोल दीजिए. नई दिल्ली की जनता के टैक्स के पैसे जहां पर ख़र्च किए गए वो सिर्फ उसे देखना चाहती है."
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था प्रवेश वर्मा को बीजेपी दिल्ली में मुख्यमंत्री का चेहरा बनाना चाहती है.
प्रवेश वर्मा दो बार पश्चिमी दिल्ली से सांसद रह चुके हैं, लेकिन पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने उम्मीदवार नहीं बनाया था.
बीजेपी ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों को अपनी पहली सूची जारी की है.
नई दिल्ली सीट से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है.
अजमेर शरीफ़ में पीएम मोदी के चादर भेजने पर असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, असदुद्दीन ओवैसी ने अजमेर शरीफ़ दरगाह के मामले में पीएम मोदी के दख़ल की मांग की है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अजमेर शरीफ़ दरगाह के लिए चादर भेजने पर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है.
ओवैसी ने कहा, ये जो पूरे देश में बीजेपी, संघ परिवार की ओर से उनका हर संगठन कोर्ट जा रहा है कि यहां पर खुदाई हो, वहां पर खुदाई हो, ये मस्जिद नहीं है, ये दरगाह नहीं है. ये क़ब्रिस्तान नहीं है. प्रधानमंत्री अगर चाहते हैं तो इन तमाम चीज़ों पर रोक लग जाएगी."
"...सिर्फ चादर भेजने से कुछ फ़ायदा नहीं होगा, आप चादर तो भेज रहे हैं लेकिन आप ही के चाहने वाले कोर्ट जा रहे हैं कि ख़्वाजा की दरगाह, दरगाह नहीं है."
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पीएम मोदी की तरफ से चादर चढ़ाने अजमेर शरीफ गए हैं.
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए रिजिजू ने कहा कि 'इस पवित्र मौके पर हम देश में अच्छा माहौल बनाना चाहते हैं.'
उन्होंने कहा, "यह हमारे देश की पुरानी परम्परा है. उर्स के समय में अजमेर दरगाह में जाने और प्रधानमंत्री की ओर से ग़रीब नवाज़ के यहां चादर चढ़ाने का जो मौका मुझे मिला है, उसमें प्रधानमंत्री जी के भाईचारा का संदेश है."
पोखरन परीक्षण में अहम भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक आर चिदंबरम का निधन
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, भारत के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार आर. चिदंबरम का निधन हो गया है
पोखरन में हुए परमाणु परीक्षण में अहम भूमिका निभाने वाले आर. चिदंबरम का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह देश के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार भी रहे थे.
उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है, "डॉक्टर राजगोपाला चिदंबरम के निधन से गहरा दुःख हुआ है. वो भारत के परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख वैज्ञानिकों में थे."
उन्होंने भारत की वैज्ञानिक और रणनीतिक क्षमता को मज़बूत करने में अहम योगदान दिया. पूरा देश उन्हें सम्मान के साथ याद करता रहेगा और उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रोत्साहित करेगा.
आर चिदंबरम के निधन पर कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने लिखा है कि वो साल 2002 और 2018 के बीच भारत के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार थे और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ उनका ख़ास लगाव था.
जयराम रमेश ने लिखा है, "उनसे मिलना और उनकी बातों को सुनना हमेशा गहरी जानकारी देता था. वो अंतिम समय तक बौद्धिक तौर पर बहुत सक्रिय थे. उनके जैसे लोग बहुत बहुत दुर्लभ होते हैं. "
सिडनी टेस्ट बीच में छोड़कर गए बुमराह के बारे में अब प्रसिद्ध कृष्णा ने दी ये अपडेट
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, जसप्रीत बुमराह को सिडनी टेस्ट में 3 घंटे से ज़्यादा समय के लिए बाहर जाना पड़ा
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सिडनी में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के बीच में ही तेज़ भारतीय गेंदजबाज़ जसप्रीत बुमराह को स्टेडियम से बाहर जाना पड़ा.
तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा ने बुमराह की सेहत के बारे में जानकारी दी है.
उन्होंने बताया है, "उनको पीठ दर्द महसूस हो रहा था और वो इसी की स्कैनिंग के लिए गए थे. भारतीय डॉक्टरों की टीम लगातार उनपर नज़र रख रही है. इसलिए अब मेडिकल टीम हमें उनकी सेहत के बारे में आगे जानकारी देगी."
आज का खेल खत्म होने से पहले बुमराह तीन घंटे से ज़्यादा समय के लिए मैदान से बाहर रहे और इस दौरान विराट कोहली ने टीम का नेतृत्व किया.
बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ मौजूदा सिरीज़ में अब तक 32 विकेट हासिल किए हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह को स्टेडियम से बाहर स्कैन के लिए ले जाया गया था.
सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें वह गाड़ी में बैठकर बाहर जाते दिख रहे हैं.
आईसीसी ने एक्स हैंडल पर भी जसप्रीत बुमराह के स्टेडियम से जाने की जानकारी दी थी.
लंच के बाद दूसरे सत्र में भारतीय गेंदबाज़ बुमराह ने सिर्फ़ एक ओवर गेंदबाज़ी की थी और इसके बाद मैदान उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था.
नमस्कार!
अब तक बीबीसी संवाददाता संदीप राय इस लाइव पन्ने के ज़रिए आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे.
अब बीबीसी संवाददाता चंदन जजवाड़े आप तक ख़बरें पहुंचाएंगे.
इस समय बीबीसी हिंदी के पन्ने पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें आप नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं:
सिडनी टेस्ट में दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक भारत ने बनाए 141 रन, फिर नहीं चले कोहली
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, सिडनी टेस्ट में पहली पारी में भारत ने 185 और ऑस्ट्रेलिया ने 181 रन बनाए थे.
सिडनी टेस्ट में दूसरे दिन खेल ख़त्म
होने तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ दूसरी पारी में छह विकेट खोकर 141 रन बना लिए हैं.
ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 61 रन बनाए. इस
बार भी विराट कोहली नहीं चल पाए. वो छह रन पर आउट हो गए.
नीतीश कुमार रेड्डी भी नहीं चले. उन्होंने कुल 21 गेंदें खेलीं और सिर्फ चार रन
बनाए.
यशस्वी जायसवाल ने 22 रन बनाए. जबकि
केएल राहुल और सुभमन गिल ने 13-13 रन बनाए.
इससे पहले पहली पारी में भारत ने 185
रन बनाए थे, जबकि जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 181 रन बनाए.
इस समय भारत की ऑट्रेलिया पर 145 रनों
की बढ़त है.
पांच मैचों
की बॉर्डर गावसकर सिरीज़ में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से बढ़त
पर है.
इस मैच में रोहित शर्मा ने अपना नाम
वापस ले लिया था और उनकी जगह जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाया गया था.
दिल्ली चुनाव : बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, केजरीवाल के ख़िलाफ़ मैदान में कौन
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपनी सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं.
दिल्ली विधानसभा चुनाव (2025) के लिए भारतीय
जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़,
29 उम्मीदवारों की इस सूची में रमेश बिधूड़ी और प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का नाम
शामिल है.
प्रवेश वर्मा को नई दिल्ली सीट से टिकट
दिया गया है. अरविंद केजरीवाल के यहीं से चुनाव लड़ने के कारण यह हाई प्रोफ़ाइल सीट
बन चुकी है.
कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री के
बेटे और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को यहीं से टिकट दिया है.
जबकि रमेश बिधूड़ी को कालकाजी से
टिकट मिला है.
इस सूची में दो महिला उम्मीदवार हैं. रेखा गुप्ता को शालीमार बाग़ से और कुमारी रिंकू को सीमापुरी (आरक्षित) से टिकट दिया गया.
अभी तक दिल्ली विधानसभा चुनावों की
तारीख़ नहीं घोषित हुई है लेकिन बाकी पार्टियों ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए
हैं और चुनाव प्रचार धीरे धीरे जोर पकड़ रहा है.
शुक्रवार को बीजेपी के चुनावी अभियान
की शुरुआत करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने एक चुनाव सभा की.
इमेज स्रोत, BJP Release
इमेज स्रोत, BJP Release
डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट के नियमों का मसौदा जारी, नाबालिग यूज़र्स के लिए होंगे नए नियम
इमेज स्रोत, Getty Images
सरकार ने शुक्रवार को डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन क़ानून के लिए नियमों का मसौदा जारी कर दिया.
अगस्त 2023 में संसद में इस क़ानून को मंजूरी मिलने के बाद इसके नियमों को बनाए जाने की उम्मीद की जा रही थी.
इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्रालय ने शुक्रवार को इन नियमों को जारी कर लोगों से इस पर फ़ीडबैक मांगा है.
माईगवर्नमेंट (MyGov) पोर्टल पर इसका फ़ीडबैक मांगा है. इसके लिए 18 फरवरी 2025 की डेडलाइन निर्धारित की गई है.
मसौदा नियमों के मुताबिक़, अब 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया पर अकाउंट खोलने के लिए अपने पैरेंट्स की सहमति लेनी होगी.
डेटा के लिए ज़िम्मेदार कंपनियों को यह पता कर लेना होगा कि जो शख़्स खुद को किसी बच्चे का पैरेंट बता रहा है वो खुद वयस्क है या नहीं.
इन नियमों को लागू होने पर यूज़र को कई अधिकार मिलेंगे, जिसमें अपने डेटा तक पहुंच और उसे समय-समय पर अपडेट करने का अधिकार होगा.
डेटा मालिक डेटा प्रोसेसिंग की सहमति वापस ले सकेंगे और इसे मिटा भी सकेंगे.
सभी सहमतियों का रिकॉर्ड मशीन से पढ़े जा सकने वाले फॉर्मेट में होंगे.
डिजिटल कंपनी डेटा फिड्यूशरी की वेबसाइट पर शिकायत कर सकेंगे.
कंपनी के प्लेटफ़ॉर्म पर समाधान नहीं होने पर ऊपर शिकायत की जा सकेगी.
आम आदमी पार्टी को 'आप-दा' की पीएम मोदी की टिप्पणी पर संजय सिंह ने क्या कहा
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी को 'आप-दा' कहा था.
आम आदमी पार्टी को 'आपदा' कहे जाने पर संजय
सिंह ने प्रतिक्रिया दी है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत
में आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी
को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा.
उन्होंने कहा, “कल पीएम ने जिस शब्द का इस्तेमाल किया, वह उनकी पार्टी की हालत को
बयां करता है, जो कि भारतीय झुट्ठा पार्टी में बदल चुकी है. उन्हें अपने ही वायदों
को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए.”
"15 लाख देने के नाम पर झूठ बोला, काला धन लाने के नाम पर झूठ बोला, फसल का दाम दोगुना करने के नाम पर झूठ बोला, 15 अगस्त 2022 तक पक्का मकान देने के नाम पर झूठ बोला. 37 लाख बच्चों ने एक साल के अंदर स्कूल छोड़े हैं. क्या किया है प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी ने?"
संजय सिंह ने कहा, "इन मुद्दों पर आप बात नहीं करते. हमेशा झगड़े, नफ़रत की भाषा और एक निम्न स्तरीय भाषा का प्रयोग करते हैं प्रधानमंत्री. ये वो प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने मुजरा जैसे शब्द का इस्तेमाल किया. ऐसे गाली गलौच से न देश बढ़ेगा न दिल्ली."
प्रधानमंत्री
ने शुक्रवार को दिल्ली में एक चुनावी रैली में कहा था कि "बीते 10 सालों से दिल्ली एक बड़ी आप-दा से घिरी है. ‘शीशमहल’ और दूसरे महाघोटाले इसके प्रमाण
हैं."
उन्होंने कहा, “आप-दा के पाप के कारण ही मोदी चाहकर भी
दिल्ली के अपने भाई-बहनों की पूरी तरह सेवा नहीं कर पा रहा है.”
दिल्ली विधानसभा
चुनाव की तारीख़ें अभी घोषित नहीं हुई हैं लेकिन सभी राजनीतिक दल ‘चुनावी मोड’ में आ गए हैं और प्रचार में जुट गए हैं.
बीपीएससी परीक्षा को लेकर धरने पर बैठे प्रशांत किशोर ने क्या कहा
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, बीपीएससी के परीक्षार्थी दोबारा एग्ज़ाम कराए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं.
बिहार प्रशसनिक सेवा आयोग (बीपीएससी) की दोबारा
परीक्षा शनिवार को कराई जा रही
है.
पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने पत्रकारों से कहा, "13 दिसंबर को बापू परीक्षा परिसर में जिन छात्रों ने परीक्षा दिया था उनकी दोबारा परीक्षा कराई जा रही है. इसके लिए पटना में 22 सेंटर बनाए गए हैं. कड़ी सुरक्षा व्यस्था के बीच यह परीक्षा कराई जा रही है."
उन्होंने कहा है कि पूरे प्रशासनिक अमले को इन परीक्षा केंद्रों पर तैनात किया गया है और परीक्षा शांतिपूर्ण तरीक़े से संपन्न होगी.
उन्होंने कहा कि पिछली बार जितने छात्रों ने बापू परीक्षा परिसर के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड किया था, इस बार उससे अधिक लोगों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किया है.
इस बीच पटना के गांधी मैदान में प्रदर्शनकारी छात्र धरने पर बैठे हुए
हैं.
धरने पर बैठे जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत
किशोर ने कहा कि सरकार की ओर से कोई नहीं आया बल्कि
प्रशासन उनसे हड़ताल ख़त्म करने की अपील कर रहा है.
दोबारा परीक्षा के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा, "15000 अभ्यर्थियों की
परीक्षा अलग से कराई जा रही है लेकिन जो 3.5 लाख से अधिक बच्चे आंदोलित हैं."
उन्होंने कहा, “सबसे बड़ी बात है कि आप अभी दोबारा एग्ज़ाम लें या बाद में,
भ्रष्टाचार के आरोपों में कहा जा रहा है कि आधी से अधिक सीटें पहले ही बिक चुकी
हैं. इसलिए उन्हें सीटें नहीं मिलेंगी जिन्होंने पढ़ाई की है.”
उन्होंने आरोप लगाया, “गांव गांव में ख़बर फैली हुई है कि एक एक पोस्ट के लिए 30 लाख से 1.5 करोड़ रुपये लिए जा रहे हैं. डीएसपी की पोस्ट 1 करोड़ रुपये में बेची जा रही है, लोग खुलेआम कह रहे हैं, और सरकार इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है.”
गांधी मैदान में चल रहे आमरण अनशन को प्रशासन ने अवैध घोषित कर दिया है और एफ़आईआर भी दर्ज की गई है.
डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक गर्दनी बाग़ में धरना स्थल निर्धारित किया गया है और गांधी मैदान में धरने की परंपरा नहीं है.
उधर, छात्रों के समर्थन में कांग्रेस ने शुक्रवार को पटना के सदाक़त आश्रम से एक रैली निकाली.
बीपीएससी
की 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा को दोबारा
कराए जाने की मांग को लेकर 18 दिसंबर
से ही परीक्षार्थी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. यह परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित
कराई गई थी.
अजमेर शरीफ़ में पीएम मोदी की ओर से चादर चढ़ाने गए किरेन रिजिजू ने क्या कहा
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, पीएम मोदी की ओर से केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू अजमेर शरीफ़ की दरगाह पर चादर चढ़ाने गए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अजमेर
शरीफ़ में चादर चढ़ाने के लिए जयपुर पहुंचे अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू
ने प्रतिक्रिया दी है.
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते
हुए रिजिजू ने कहा है कि 'इस पवित्र मौके पर हम देश में अच्छा माहौल बनाना चाहते
हैं.'
उन्होंने कहा, "यह हमारे देश की
पुरानी परम्परा है. उर्स के समय में अजमेर दरगाह में जाने और प्रधानमंत्री की ओर
से ग़रीब नवाज़ के यहां चादर चढ़ाने का जो मौका मुझे मिला है, उसमें प्रधानमंत्री
जी का भाईचारा का संदेश है."
जब उनसे पूछा गया कि क्या
प्रधानमंत्री ने चादर भेंट कर उन लोगों को जवाब दिया है जो अजमेर शरीफ़ के दरगाह
को लेकर विवाद कर रहे हैं, किरेन रिजिजू ने कहा, "यह किसी को जवाब देना नहीं है,
बल्कि देश के लिए क्या करना चाहते हैं, यह प्रधानमंत्री की ओर से संदेश है."
ग़ौरतलब है कि हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि इस मामले में जब तक केस चल रह है तब तक चादर भेजना स्थगित कर देना चाहिए.
किरेन रिजिजू ने कहा, “कल हम दिल्ली के निज़ामुद्दीन दरगाह भी गए थे और वहां भी चादर चढ़ाई
और दुआ मांगी. उर्स के इस शुभ मौके पर देश के अंदर अच्छा माहौल बने और कोई भी ऐसा
काम न करे जिसे सौहार्द्र को नुकसान पहुंचे.”
"हमारे देश
की पुरानी परम्परा है कि लोग एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहते हैं. ग़रीब नवाज़ के
यहां तो हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, पारसी, जैन और बौद्ध सभी का स्वागत है और सभी
लोग वहां जाते हैं."
"देश का
नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री की ओर से चादर लेकर जाना एक विशेष परिस्थिति है
और वहां हम उनका संदेश पढ़ेंगे."
"अजमेर दरगाह
और ख्वाज़ा मोइनुद्दीन चिश्ती के बारे में पूरी दुनिया जानती है. वहां कैसे सुविधाओं
में सुधार लाया जाए. क्योंकि हमने देखा है कि लाखों लोग यहां आते हैं लेकिन बहुत
व्यवस्थित नहीं है. लोगों को कष्ट उठाना पड़ता है. इसके लिए अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से कई उपाय किए जाएंगे."
अजमेर शरीफ़ दरगाह के प्रमुख नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा है कि पीएम मोदी की ओर से चादर भेजना उन लोगों को क़रारा जवाब है जो पिछले पांच महीने से मंदिर-मस्जिद करके धार्मिक उन्माद पैदा करने की बात कर रहे थे जबकि सरकार देश की सभ्यता और संस्कृति का सम्मान बनाए हुए है.
नसीरुद्दीन चिश्ती के इस बयान को हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता की ओर से दरगाह को लेकर दायर याचिका से जोड़कर देखा जा रहा है.
पिछले साल नवंबर महीने में अजमेर की एक कोर्ट ने हिंदू सेना नाम के एक संगठन की उस याचिका को सुनवाई के लिए मंज़ूर कर लिया था, जिसमें दावा किया गया था कि ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह एक शिव मंदिर के ऊपर बनी है.