उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया पर फिर से कूड़े से भरे बलून गिराए
दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने अपनी दक्षिणी सीमा के पास कूड़े से भरे बलून गिराए गए हैं.
सारांश
भारतीय निर्वाचन आयोग के मुताबिक़ सातवें चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर रात 8.45 बजे तक 59.45 फ़ीसदी मतदान हुआ.
भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने अपने जन्मदिन के दिन संन्यास का एलान कर दिया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसराइल और हमास के बीच ग़ज़ा में संघर्ष को समाप्त करने के लिए इसराइली प्रस्ताव पेश किया है और हमास से इसे स्वीकार करने का आह्वान किया है.
लाइव कवरेज
दिलनवाज़ पाशा
उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया पर फिर से कूड़े से भरे बलून गिराए
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, 29 मई को भी उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की सीाम पर कूड़े से लदे बलून गिराए.
उत्तर
कोरिया ने दक्षिण कोरिया पर फिर से कूड़े से लदे बलून गिराए हैं. दक्षिण कोरिया की दक्षिणी सीमा पर कूड़े से लदे बलून गिराए गए हैं.
दक्षिण
कोरिया की सेना ने यह दावा किया.
उत्तर
कोरिया ने गुरुवार को भी दक्षिण कोरिया की सीमा के अंदर कूड़े से लदे 200 से ज्यादा
बलून गिराए थे.
दक्षिण
कोरिया के रक्षा मंत्री ने इसे 'निम्न-श्रेणी का
व्यवहार' करार दिया है.
वहीं दक्षिण
कोरिया की सेना का कहना है कि वो इन बलून में मिले सामान की जांच कर रही है.
उत्तर
कोरिया ने हालांकि अभी तक इस मामले पर प्रतिक्रिया नहीं दी है.
हालांकि
गुरुवार को उत्तर कोरिया के उप-रक्षा मंत्री ने चेतावनी दी कि बेकार कागज और गंदगी
को सीमा पर भेजा जाएगा ताकि दक्षिण कोरिया यह समझ सके कि इन्हें हटाने के लिए
कितनी कोशिश करनी पड़ती है.
दक्षिण
कोरिया की सेना ने पब्लिक से बलून और उसमें मौजूद सामान को छूने से मना किया है और
इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को देने के लिए कहा है.
अरविंद केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन की सरकार को लेकर क्या दावा किया
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
आम आदमी
पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि इंडिया गठबंधन को 295 से ज्यादा सीटें मिलेंगी.
समाचार
एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "इंडिया गठबंधन को 295 से ज्यादा मिल रही हैं. बीजेपी को 220 सीटें मिल रही हैं. एनडीए जो की बीजेपी का
गठबंधन है उसे 235 सीटें मिलेंगी."
"यानी इंडिया गठबंधन स्थिर और मज़बूत
सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है."
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
अरविंद
केजरीवाल ने कहा है कि इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री का चेहरा चार जून को तय
होगा.
अरविंद
केजरीवाल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर में हुई इंडिया गठबंधन की
बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे.
बैठक के बाद
मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इंडिया गठबंधन के 295 सीटें जीतने का दावा किया.
दिल्ली के
सीएम अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में एक जून तक अंतरिम जमानत मिली है.
चुनाव
प्रचार में हिस्सा लेने के लिए अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी गई थी.
अरविंद
केजरीवाल को कल यानी दो जून को तिहाड़ जेल में जाकर सरेंडर करना होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़, भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने संन्यास का एलान किया
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, दिनेश कार्तिक
भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने अपने जन्मदिन के दिन संन्यास का एलान कर दिया है.
सोशल मीडिया
प्लेटफॉर्म एक्स पर दिनेश कार्तिक ने संन्यास का एलान किया.
दिनेश
कार्तिक ने अपनी पोस्ट में कहा, ''बीते कुछ
दिनों में जो समर्थन और प्यार मुझे मिला है उसके लिए मैं फैंस का शुक्रगुज़ार हूं.''
''पिछले कुछ वक्त से काफी सोचने के बाद
मैंने क्रिकेट खेलने से आगे बढ़ने का फैसला किया है. मैं संन्यास का एलान कर रहा
हूं. मैं अब जीवन में आगे आने वाली चुनौतियों की तरफ़ देख रहा हूं.''
''मैं अपने सभी कोच, कप्तानों, सेलेक्टर्स और टीम के साथियों को शुक्रिया कहना चाहता हूं, जिन्होंने इस सफ़र को रोमांचक बनाने में अहम
भूमिका निभाई. करोड़ों लोगों के क्रिकेट खेलने वाले देश में मैं खुद को खुशकिस्मत
समझता हूं. मुझे देश के लिए खेलने का मौका मिला.''
दिनेश
कार्तिक ने कहा, ''इन सालों में मेरे माता-पिता मेरी
ताक़त रहे हैं. उनके साथ के बिना यह मुमकिन नहीं हो पाता. मैं दीपिका का भी
शुक्रगुजार हूं जो कई मौकों पर अपने करियर को ताक पर रखकर मेरे सफर में साथ रहीं.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
दिनेश कार्तिक आखिरी बार 22 मई को आरसीबी की ओर से राजस्थान के ख़िलाफ़ खेलते हुए नज़र आए.
दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी20 मुकाबले खेले.
दिनेश कार्तिक ने इसके अलावा आईपीएल में अलग-अलग टीमों के लिए 257 मुकाबले खेले.
असम-मणिपुर के 815 गांव बाढ़ की चपेट में, अब तक 11 लोगों की मौत, दिलीप कुमार शर्मा, गुवाहाटी से बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, Dilip Kumar Sharma
इमेज कैप्शन, असम-मणिपुर के 815 गांव बाढ़ की चपेट में हैं.
चक्रवाती
तूफान रेमल के बाद से असम और मणिपुर में जहां 815 गांव बाढ़ की चपेट में हैं.
बाढ़ और
तूफान के कारण पिछले 48 घंटो में असम में सात लोगों की मौत
हुई है. वहीं मणिपुर में
चार लोगों ने अपनी जान गंवाई है.
असम राज्य
आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा शुक्रवार की शाम को जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया कि
प्रदेश के 11 जिलों में 560 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.
बाढ़ के
कारण राज्य के अलग-अलग जिलों में 187 राहत शिविर खोले
गए हैं जिनमें 28 हजार से ज्यादा लोगों ने शरण ले रखी
है.
इन राहत
शिविरों में 5 हजार से अधिक छोटे बच्चे हैं और 47 गर्भवती महिलाएं रह रही हैं.
सरकार की ओर
से जारी रिपोर्ट में शुक्रवार को छह लोगों और शनिवार को एक व्यक्ति की जान गंवाने
की बात कही गई है. बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान कछार और करीमगंज जिले में हुआ है.
पिछले एक
सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के कारण असम और मणिपुर की कई नदियां खतरे के निशान
से ऊपर बह रही हैं.
असम में
कोपिली, बराक, कटखल और कुशियारा अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.
इमेज स्रोत, Dilip Kumar Sharma
इमेज कैप्शन, असम में राहत-बचाव अभियान जारी है.
वहीं मणिपुर में इंफाल के पास से गुजरने वाली सभी नदियों का जल स्तर काफी बढ़ा हुआ है.
मणिपुर के सेनापति जिले की उपायुक्त मामोनी दौले ने अपने इलाके में दो लोगों के मरने की पुष्टि की है.
उन्होंने बीबीसी से कहा, "हमारे जिले में बुधवार को दो लोगों की मौत हुई थी. सेनापति-थोंगलांग रोड पर भूस्खलन में एक 34 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी. सेनापति नदी में डूबने से 83 वर्षीय महिला की जान चली गई है. फिलहाल इलाके में लोगों की सुरक्षा और राहत काम कर रहे हैं."
इंफाल वेस्ट जिले में दो लोगों की मौत हुई है. मणिपुर राहत एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा शुक्रवार शाम को जारी एक बयान के अनुसार राज्य में 255 गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से 1 लाख 26 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं.
बाढ़ के कारण 16 हजार 364 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि बाढ़ के कारण फंसे 20 हजार 504 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है.
बाढ़ और भूस्खलन के कारण 522 हेक्टेयर फसल क्षेत्र प्रभावित हुआ है. पहाड़ी जिलों के कई इलाकों में पिछले तीन दिनों से भी कम समय में 292 भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं.
इमेज स्रोत, Dilip Kumar Sharma
इमेज कैप्शन, मणिपुर में भी राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रभावित राज्यों में नुकसान का जायजा लिया और इस आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 1
चक्रवात रेमल के कारण हुई उत्तर पूर्वी राज्यों में हुए नुकसान को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रत्येक मृत और घायल व्यक्ति के परिजनों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है.
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को पीएमएनआरएफ से 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त, 2
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कहा, "माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, इन चुनौतीपूर्ण समय में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद. चक्रवात रेमल से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देना आपकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है."
एग्ज़िट पोल से जुड़े टीवी डिबेट में शामिल होंगे इंडिया गठबंधन के दल
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, पवन खेड़ा (फाइल फोटो)
इंडिया
गठबंधन ने एग्ज़िट पोल पर होने वाली चर्चाओं में हिस्सा नहीं लेने के फैसले पर
यू-टर्न लिया है.
इंडिया
गठबंधन के दल अब एग्ज़िट पोल से जुड़ी हुई चर्चाओं में हिस्सा लेंगे.
कांग्रेस
नेता पवन खेड़ा ने इस बात की जानकारी दी.
उन्होंने
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ''इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई है और यह तय किया गया है कि बीजेपी के
एजेंडे से पर्दा हटाना जरूरी है.''
''इंडिया गठबंधन ने एग्ज़िट पोल से
जुड़ी हुई चर्चाओं में हिस्सा लेने का फैसला किया है.''
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने एग्ज़िट पोल पर चर्चा के लिए अपने प्रवक्ता ना भेजने का फ़ैसला किया था.
कांग्रेस के इस निर्णय पर बीजेपी तीखी प्रतिक्रिया दी थी.
शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस 'डिनायल मोड' में है.
कांग्रेस के इस फ़ैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित शाह ने कहा, ''चुनाव के दौरान वो दावा करते रहे कि उन्हें बहुमत मिल रहा है. अब वो ये जानते हैं कि एग्ज़िट पोल में वो बुरी तरह हार जाएंगे. इसलिए ही वो एग्ज़िट पोल की पूरी प्रक्रिया को ही ख़ारिज कर रहे हैं.''
वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा है कि कांग्रेस का एग्ज़िट पोल में शामिल ना होना ये बताता है कि कांग्रेस अपनी हार स्वीकार कर चुकी है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद क्या दावा किया
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, मल्लिकार्जुन खड़गे (फाइल फोटो)
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन 295 सीटें जीतकर सरकार बनाने में कामयाब होगा. उन्होंने सीटों के दावे को जनता का सर्वे का दावा किया है.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मतगणना की तैयारियों को लेकर यह बैठक बुलाई गई थी.
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''मतगणना की तैयारी को लेकर इंडिया गठबंधन की यह बैठक बुलाई गई थी. इंडिया गठबंधन के सभी दलों ने कार्यकर्ताओं को बता दिया है कि कैसे मतगणना केंद्रों में आखिर तक डटे रहना है.''
''हमने एग्जिट पोल से जुड़ी हुई बहसों से दूर रहने का फैसला किया है. हम 295 सीटें जीतकर सरकार बना रहे हैं. जनता ने अपना सर्वे पेश कर दिया है.''
लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण की वोटिंग के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर में इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाई गई थी.
इस बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, अखिलेश यादव समेत 24 नेताओं ने हिस्सा लिया.
संदेशखाली में वोटिंग के दौरान तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, कई घायल, प्रभाकर मणि तिवारी, कोलकाता से, बीबीसी हिंदी के लिए
इमेज स्रोत, PRABHAKAR MANI TEWARY
इमेज कैप्शन, संदेशखाली में वोटिंग के दौरान टीएमसी और बीजेपी समर्थकों में झड़प हुई है
पश्चिम
बंगाल में सातवें चरण के मतदान के दौरान बशीरहाट संसदीय क्षेत्र में स्थित
संदेशखाली के कई इलाकों में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच हुई हिंसक
झड़प में कई लोग घायल हो गए हैं.
संदेशखाली
थाने के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया, सुबह से ही कई जगह तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों में झड़प हो रही थी.
पुलिस
अधिकारी ने कहा कि ''पुलिस टीम के पहुंचने पर उस पर भी
पथराव हुआ है. भीड़ को हटाने करने के लिए यहां लाठीचार्ज किया गया. इस मामले में
कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है.''
बशीरहाट संसदीय सीट की बीजेपी उम्मीदवार रेखा पात्र ने आरोप लगाया कि ''पुलिस ने हमलावरों के बजाय बीजेपी के पांच
समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया है. उनको थाने ले जाया गया है. पार्टी के समर्थक उन
लोगों की रिहाई के लिए थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं.''
इस झड़प के
दौरान तीन राउंड फायरिंग के आरोप भी सामने आए हैं. कुछ जगह बम फेंके जाने की भी
खबर सामने आई हैं. लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है.
पुलिस ने
बताया कि घायलों को हाटगाछी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया
है.
वहीं, तृणमूल
कांग्रेस ने बीजेपी पर पंचायत समिति की सदस्य के पति पर हमले का आरोप लगाया है.
इसमें वो घायल हो गए हैं.
हालांकि
बीजेपी के बशीरहाट जिला अध्यक्ष तापस घोष ने कहा, "पंचायत सदस्य मोनिका मंडल के पति रामकृष्ण मंडल दल-बल के साथ मतदान केंद्र
पर कब्ज़े के लिए पहुंचे थे. लेकिन गांव वालों ने वहां उनका विरोध किया. इस झड़प
में वो घायल हो गए. इस घटना से बीजेपी का कोई संबंध नहीं है."
घोष ने आरोप
लगाया कि तृणमूल के लोग बीजेपी समर्थकों को वोट नहीं डालने दे रहे हैं. कई एजेंटों
के साथ भी मारपीट की गई है.
संदेशखाली
ईडी की टीम पर हमले, ज़मीन पर जबरन कब्ज़े और महिलाओं के
कथित यौन उत्पीड़न के मुद्दे पर इस साल जनवरी से ही सुर्खियों में रहा है.
बीजेपी ने
अपने चुनाव अभियान में इसे सबसे बड़ा मुद्दा बनाया था. पार्टी ने बशीरहाट संसदीय
सीट पर संदेशखाली की कथित पीड़िता रेखा पात्रा को ही अपना उम्मीदवार बनाया है.
तृणमूल
कांग्रेस ने यहां अपने एक विधायक हाजी नुरुल इस्लाम को मैदान में उतारा है.
कोलकाता के
जादवपुर के अलावा उत्तर और दक्षिण 24-परगना ज़िले में कई जगह दोनों गुटों के
समर्थकों के बीच हिंसा की खबरें सामने आई हैं.
जादवपुर में
सीपीएम ने तृणमूल कांग्रेस पर अपने कैंप ऑफिस में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की सिंगापुर की यात्रा पर क्यों जा रहे हैं
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की
यूक्रेन के
राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की एक अहम सुरक्षा बैठक में हिस्सा लेने के लिए
सिंगापुर की यात्रा करेंगे.
ज़ेलेंस्की
रूस के सैन्य अभियान के ख़िलाफ़ यूक्रेन की सुरक्षा के लिए समर्थन जुटाने की
कोशिशें कर रहे हैं.
बैठक में
ज़ेलेंस्की का भाषण रविवार को होगा.
इससे पहले
अमेरिकी के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि इंडो-पैसिफिक यानी हिंद-प्रशांत
क्षेत्र अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण है.
उन्होंने
कहा कि अमेरिका तब तक सुरक्षित है जब तक एशिया सुरक्षित है.
ऑस्टिन ने
चीन के उन आरोपों को खारिज किया जिसमें दावा किया गया कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में
अमेरिका अपना प्रभाव बनाना चाहता है.
वहीं, यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर ख़ारकीएव पर रूस का दबाव बढ़ता जा रहा है.
ये शहर रूस
से महज़ 24 किलोमीटर दूर है.
अमेरिका ने
यूक्रेन को ख़ारकीएव क्षेत्र के पास रूस की सीमा के अंदर हमला करने के लिए अमेरिकी हथियारों के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है.
ज़ेलेस्की
का कहना है कि अमेरिका के इस फैसले से यूक्रेन को ख़ारकीएव के आस-पास के क्षेत्रों
में रह रहे लोगों की सुरक्षा करने में मदद मिलेगी.
शरद पवार ने पीसी चाको को अपनी एनसीपी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
(शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने पीसी चाको को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है.
शरद पवार की बेटी और बारामती से सांसद
सुप्रिया सुले पहले से एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.
शरद पवार ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पत्र
शेयर कर इस बात की जानकारी दी.
पोस्ट में कहा गया, ''सुप्रिया सुले के साथ पीसी चाको को राष्ट्रवादी कांग्रेस
पार्टी (शरदचंद्र पवार) का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है.''
इसके अलावा शरद पवार ने राजीव झा को
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया
है.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) इंडिया गठबंधन का हिस्सा है.
शरद पवार के भतीजे अजित पवार एनसीपी के अधिकतर विधायकों के साथ पिछले साल इंडिया गंठबंधन से अलग होकर महाराष्ट्र में एनडीए सरकार का हिस्सा बन गए थे.
हालांकि शरद पवार इंडिया गठबंधन के साथ बने रहे और उन्होंने अलग पार्टी बनाई.
इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा क्या बोले
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, राघव चड्ढा
इंडिया गठबंधन की बैठक में आम आदमी
पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल हिस्सा लेंगे.
इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी के
नेता राघव चड्ढा ने दी है.
राघव चड्ढा ने समाचार एजेंसी एएनआई
से कहा, ''आज इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व की बैठक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर बुलाई गई है. आम आदमी पार्टी की ओर
से पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और हम बैठक में हिस्सा लेंगे.''
राघव चड्ढा भी इस बैठक का हिस्सा
बनेंगे. इस बैठक में इंडिया गठबंधन के बाकी दलों के नेता भी हिस्सा ले रहे हैं.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
पोस्ट X समाप्त
राघव चड्ढा तीन महीने के अंतराल के बाद 18 मई को लंदन से भारत वापस लौटे हैं.
वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में एक जून तक अंतरिम जमानत मिली हुई है.
अरविंद केजरीवाल कल यानी दो जून को तिहाड़ जेल में सरेंडर करेंगे.
लोकसभा चुनाव का सातवां चरण: दोपहर एक बजे तक हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक 48.63 प्रतिशत मतदान
इमेज स्रोत, @ECISVEEP
केंद्रीय निर्वाचन आयोग के मुताबिक़, सातवें चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर हो रहे मतदान में दोपहर एक बजे तक हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक 48.63 प्रतिशत मतदान हुआ है.
बिहार में 35.65 प्रतिशत, चंडीगढ़ में 40.14 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 48.63 प्रतिशत, झारखंड में 46.80 प्रतिशत, ओडिशा में 37.64 प्रतिशत, पंजाब में 37.80 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 39.31 प्रतिशत मतदान हुआ है.
जबकि पश्चिम बंगाल में 45.07 प्रतिशत मतदान दोपहर एक बजे तक हो गया है.
मतदान से पहले सभी दलों के नेताओं ने मतदाताओं से बड़ी तादाद में बूथ पर आने की अपील की थी.
कई राज्यों में भारी गर्मी पड़ रही है, बावजूद इसके दोपहर एक बजे तक अधिकतर जगहों पर मतदान 40 प्रतिशत के क़रीब रहा है.
हालांकि, बिहार में सबसे कम 35.65 प्रतिशत मतदान दोपहर एक बजे तक दर्ज हुआ है.
फ़िलीपींस की चीन को चेतावनी- अगर एक भी नागरिक की मौत हुई तो…
इमेज स्रोत, Getty Images
फ़िलीपींस के राष्ट्रपति फ़र्डीनांड मार्कोस जूनियर ने चीन से कहा है कि वह दक्षिण चीन सागर में लाल रेखा को पार ना करे.
दक्षिण चीन सागर इलाक़े में चीन और फ़िलीपींस के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है.
राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर ने शुक्रवार को दिए एक बयान में कहा है कि अगर चीन की किसी कार्रवाई की वजह से एक भी फ़िलीपीनी नागरिक की मौत होती है तो फ़िलीपींस इसे ‘युद्ध की कार्रवाई’ के रूप में लेगा और उसी के हिसाब से जवाबी प्रतिक्रिया देगा.
राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर सिंगापुर में एक सुरक्षा फ़ोरम में बोल रहे थे जिसमें दुनिया के कई देशों के रक्षा मंत्री शामिल थे. अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भी इसमें शामिल थे.
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि ये क्षेत्र अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण बना हुआ है और अगर एशिया सुरक्षित रहेगा तब ही अमेरिका भी सुरक्षित रह सकेगा.
हाल के महीनों में, दक्षिण चीन सागर में दावेदारी को लेकर चीन और फ़िलीपींस के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है और कई मामले में ये टकराव की स्थिति तक पहुंच गया है.
फ़िलीपींस ने चीनी जहाज़ों पर अपनी गश्ती नावों पर वॉटर कैनन से हमला करने के आरोप लगाये हैं जबकि चीन का तर्क है कि वो अपनी संप्रभुता की रक्षा कर रहा है.
विश्लेषकों को आशंका है कि दक्षिण चीन सागर में दोनों देशों के बीच कोई भी झड़प बड़े टकराव में बदल सकती है.
सलमान ख़ान पर हमले की दूसरी साज़िश, पुलिस का दावा- चार गिरफ़्तार
इमेज स्रोत, Getty Images
नवी मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान ख़ान पर हमला करने की साज़िश रचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ़्तार करने का दावा किया है.
मुंबई पुलिस ने कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 16-17 लोगों ने फ़रवरी में पनवेल में रेकी भी की थी.
नवी मुंबई पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी है कि पनवेल जाते समय सलमान ख़ान पर हमला करने की साज़िश रची गई थी और इस संबंध में पिछले सप्ताह चार लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.
पिछले महीने ही मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान ख़ान के आवास पर गोलीबारी हुई थी. पुलिस ने इस घटना के संबंध में दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया था जिनमें से एक ने जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी.
पुलिस का मानना है कि लॉरेन्स बिश्नोई गैंग फ़िल्म सितारों पर हमला करके मुंबई में वसूली शुरू करना चाहता है.
मीडिया से बात करते हुए डिप्टी कमिश्नर विवेक पनसारे ने कहा, “हमने चार लोगों को गिरफ़्तार किया है. अभियुक्त लंबे समय से अभिेनता पर हमला करने की साज़िश रच रहे थे. रेकी करने के लिए वो पनवेल में रहे भी थे.”
वोट डालने के बाद बोलीं कंगना रनौत- ‘मोदी जी ने राजनीति में आने से पहले भी दशकों तक तपस्या और ध्यान किया’
इमेज स्रोत, @KanganaTeam
हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने वोट डालने के बाद लोगों से बढ़ चढ़ कर मतदान करने की अपील की और कहा कि हिमाचल प्रदेश में नरेंद्र मोदी की लहर है.
कंगना ने पत्रकारों से बात करते हुए ये भी कहा कि नरेंद्र मोदी राजनीति में आने से पहले भी ध्यान करते रहे हैं और उन्होंने दशकों तक तपस्या और ध्यान किया है.
कंगना रनौत ने कहा, “लोकतंत्र के महापर्व में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपने सबसे बड़े अधिकार का प्रयोग हैं. कितने लोगों का ख़ून बहा ताकि हमें वोट देने का अधिकार मिले, इसलिए इस अधिकार का फ़ायदा उठायें.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान करते हुए कंगना ने कहा, “मोदी जी ने इस बार कम से कम दो सौ रैलियां की हैं, 80-90 से ज़्यादा इंटरव्यू दिए हैं. उनकी गारंटी का लोहा हिमाचल प्रदेश और भारत वर्ष मानता है. हम सब मोदी जी की सेना हैं, मुझे मंडी के लोगों का आशीर्वाद मिलेगा और हम हिमाचल में चारों सीटें जीतेंगे.”
अंतिम चरण के मतदान से पहले नरेंद्र मोदी के कन्याकुमारी में ध्यान लगाने को लेकर विपक्ष की आलोचना से जुड़े सवाल पर कंगना ने कहा, “मोदी जी अभी नहीं, जब वो राजनेता भी नहीं थे, राजनीति से बिलकुल नहीं जुड़े थे, तब के भी हम उनके कितने चित्र देखते हैं, न जाने कितने दशकों तक वो तपस्या करते रहे, ध्यान करते रहे. अब इन लोगों को उनके ध्यान से भी दिक़्क़त है. इंसान अपनी जीवनशैली नहीं भूल सकता, वो ध्यान करते रहे हैं, ये उनकी जीवनशैली है, वो अब भी ध्यान कर रहे हैं.”
पुणे पोर्श क्रैश मामलाः नाबालिग़ अभियुक्त की मां को भी गिरफ़्तार किया गया
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, पुणे पुलिस का दावा है कि अब इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है
पुणे पुलिस ने पोर्श कार क्रैश मामले में नाबालिग़ अभियुक्त की मां को भी गिरफ़्तार कर लिया है.
इस हादसे में दो इंजीनियरों की मौत के बाद देशभर में सवाल उठे थे.
पुणे पुलिस ने शनिवार को बताया है कि अभियुक्त ने ब्लड की जांच के लिए जो सैंपल दिए थे उन्हें उनकी मां के ब्लड सैंपल से बदल दिया गया था.
पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया है कि जांच से पता चला है कि नाबालिग़ अभियुक्त ने जो ब्लड सैंपल जांच के लिए दिए थे उन्हें बदल दिया गया था, नाबालिग़ की जगह उनकी मां के ब्लड सैंपल को रखा गया था.
दो दिन पहले पुलिस ने स्थानीय अदालत को बताया था कि नाबालिग़ के ब्लड सैंपल को महिला के ब्लड सैंपल से बदल दिया गया था.
हादसे के बाद शुरुआती जांच में अभियुक्त की मेडिकल रिपोर्ट में शराब ना पीने की पुष्टि हुई थी जबकि बार के सीसीटीवी फुटेज में नाबालिग़ अभियुक्त शराब पीते हुए दिखा था.
इस मामले में पुणे पुलिस अभियुक्त के पिता और दादा को भी गिरफ़्तार कर चुकी है.
जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने अभियुक्त को सड़क सुरक्षा पर 300 शब्दों का निबंध लिखने की सज़ा देने के बाद छोड़ दिया था.
इस हादसे के बाद भारत की क़ानून व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था और न्याय व्यवस्था पर सवाल उठे हैं.
पुलिस ने फ़र्ज़ी मेडिकल रिपोर्ट बनाने वाले दो डॉक्टरों को भी इस मामले में गिरफ़्तार किया है.
लोकसभा चुनाव 2024: सातवें चरण के मतदान पर क्या बोले राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी
इमेज स्रोत, @INCIndia
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सातवें चरण का मतदान शुरू होने के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है.
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, “आज सातवें और अंतिम चरण का मतदान है और अब तक के रुझानों से स्पष्ट है कि देश में इंडिया की सरकार बनने जा रही है. मुझे गर्व है कि झुलसा देने वाली गर्मी में भी आप सभी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए वोट देने निकले हैं."
राहुल गांधी ने कहा, “आज भी बड़ी संख्या में बाहर निकल कर अहंकार और अत्याचार का प्रतीक बन चुकी इस सरकार पर अपने वोट से ‘अंतिम प्रहार’ ज़रूर कीजिए. 4 जून का सूरज देश में एक नया सवेरा लेकर आने जा रहा है.”
वहीं कन्याकुमारी में ध्यान कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आज वोटिंग होने जा रही है. इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. मुझे विश्वास है कि हमारे युवा और महिला मतदाता वोट डालने के लिए रिकॉर्ड संख्या में आगे आएंगे. आइए, मिलकर अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं.”
सातवें चरण के मतदान के साथ ही चुनाव समाप्त हो जाएगा और 4 जून को नतीजे आएंगे.
अंतिम चरण का मतदान: वोट डालकर क्या बोले योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा और अफ़ज़ाल अंसारी
इमेज स्रोत, @myogiadityanath
शनिवार को लोकसभा के सातवें और अंतिम चरण का मतदान शुरू हो गया है.
57 सीटों पर मतदान के साथ दुनिया का सबसे बड़ा मतदान अभियान समाप्त हो जाएगा और अब चार जून को नतीजे आएंगे.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मतदान किया. गोरखपुर से बीजेपी प्रत्याशी रवि किशन भी मतदान केंद्र पर लाइन में लगे दिखे.
वहीं बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
जेपी नेड्डा ने वोट डालने के बाद कहा, “अपने बूथ पर सबसे पहला वोट मुझे डालने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. ”
योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अंतिम चरण का चुनाव आज देश के 8 राज्यों की 57 सीटों पर हो रहा है, इसमें यूपी की 13 सीटों पर भी आज मतदान हो रहा है. राजनीतिक दलों ने जनता के सामने अपने मुद्दे रखे और अपनी सरकार के कार्य और कारनामे रखे, आज अंतिम चरण में वोट डाले जा रहे हैं. मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मतदाताओं ने उत्साह दिखाया है.”
मतदान के बाद योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कन्याकुमारी में ध्यान को लेकर भी बयान भी दिया है.
योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मोदी जी की यह अराधना, राष्ट्र अराधना है, भारत माता के श्रीचरणों में वह एक अराधना है जो 140 करोड़ जनता की सेवा और उज्जवल भविष्य के लिए समर्पित है. जो लोग भ्रष्टाचार, दुराचार में लिप्त हैं, वो आध्यात्मिक अराधना को नहीं समझ सकते हैं, इसे समझने के लिए भारत के सनातन मूल्यों के प्रति निष्ठा का भाव चाहिए.”
वहीं ग़ाज़ीपुर से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अफ़ज़ाल अंसारी ने कहा, “दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर मतदाता को वोट डालकर ख़ुश होना चाहिए. मैं ऊपर वाले से मौसम थोड़ा ठंडा करने की दुआ कर रहा हूं.”
अंसारी ने पत्रकारों से कहा, “04 जून का इंतज़ार करिए, इंडिया गठबंधन की सरकार आ रही है.”
एग्ज़िट पोल में शामिल नहीं होगी कांग्रेस, बीजेपी ने कहा- पार्टी ने हार मान ली
इमेज स्रोत, @BJP4India
कांग्रेस पार्टी ने एग्ज़िट पोल पर चर्चा के लिए अपने प्रवक्ता ना भेजने का फ़ैसला लिया है.
कांग्रेस के इस निर्णय पर बीजेपी तीखी प्रतिक्रिया दे रही है.
शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस ‘डिनायल मोड’ में है.
वहीं कांग्रेस के प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा है, “मतदाताओं ने अपना वोट डाल दिया है और उनका फ़ैसला सुरक्षित है. चार जून को नतीजे आ जाएंगे. उससे पहले, हम कयासबाज़ी और टीआरपी की दौड़ में शामिल होने की कोई वजह नहीं देखते.”
कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि 4 जून तक पार्टी टीवी पर किसी बहस में हिस्सा नहीं लेगी.
कांग्रेस ने कहा है कि किसी भी बहस का मक़सद लोगों को जागरूक करना होना चाहिए. हम चार जून के बाद बहस में हिस्सा लेंगे.
कांग्रेस के इस फ़ैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित शाह ने कहा, “चुनाव के दौरान वो दावा करते रहे कि उन्हें बहुमत मिल रहा है. अब वो ये जानते हैं कि एग्ज़िट पोल में वो बुरी तरह हार जाएंगे. इसलिए ही वो एग्ज़िट पोल की पूरी प्रक्रिया को ही ख़ारिज कर रहे हैं.”
वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा है कि कांग्रेस का एग्ज़िट पोल में शामिल ना होना ये बताता है कि कांग्रेस अपनी हार स्वीकार कर चुकी है.