तेलंगाना के मंदिर के मैनेजर पर नाबालिग से यौन उत्पीड़न का आरोप, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

इमेज स्रोत, ANI
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के पास स्थित एक मंदिर के 66 साल के मैनेजर को एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है.
पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी.
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, यह घटना 13 अगस्त को मंदिर परिसर के अंदर हुई थी.
बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची.
एजेंसी ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि आरोपी के ख़िलाफ़ रामचंद्रपुरम पुलिस थाने में पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

