'जंगली जादूगर' की वो औरत और राजकुमार

इमेज स्रोत, Others
- Author, शबनम महमूद
- पदनाम, बीबीसी एशियन नेटवर्क
- प्रकाशित
नब्बे के दशक में पाकिस्तानी थियेटरों में एक तरह से ढलान का दौर आया था लेकिन अब पाकिस्तानी थिएटर वापसी कर रही है, ना केवल पाकिस्तान में बल्कि ब्रिटेन में भी.
पाकिस्तान के परंपरागत परियों की कहानी में आधुनिकता को जोड़ने वाला ड्रामा है जंगली जादूगर. जिसमें एक राजकुमार को बचाने के लिए एक दिलचस्प यात्रा को पेश किया गया है.
यह नाटक पाकिस्तान के एक परंपरागत क़िस्से पर आधारित है, जिसे मरियम माजिद ने डायरेक्ट किया है.
मरियम कहती हैं, "इसमें मुख्य किरदार एक महिला का है जो राजकुमार को बचाती है. मैं इसमें महिला के मज़बूत चरित्र को दिखाना चाहती हूं. परंपरागत कहानी में संकट में युवती थी और योद्धा उसे बचाता है, मुझे लगा इसे बदलने की ज़रूरत है."
मरियम का ये भी मानना है कि इससे ब्रिटेन के युवाओं तक उनकी संस्कृति भी पहुंचेगी.
मरियम कहती हैं, "मेरे दो बच्चे यहां बड़े हुए हैं, उनपर पश्चिमी संस्कृति का प्रभाव है. मुझे लगता है कि उन्हें अपनी जड़ों के बारे में ज़्यादा जानना चाहिए."

इमेज स्रोत, Getty
वैसे जंगली जादूगर की कास्ट में काफ़ी बच्चे शामिल हैं. इनमें नौ साल का रुमेल भी है.
रुमेल ने कई भूमिका निभाई हैं. उन्होंने बताया, "मैं भगवान बना हूं, चीयरलीडर की भूमिका है, और बड़े मुंह वाला जानवर भी बना हूं." रुमेल ये भी मानते हैं कि उनका काम पाकिस्तान की बेहतर छवि को भी प्रस्तुत करना था.
वहीं दस साल के राफ़ेल ने बीबीसी को बताया कि नाटकों में काम करने के बाद वे अभिनय को अपना करियर बनाने पर विचार कर रहे हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



















