जहांगीरपुरी में लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा
प्रकाशित
दिल्ली का जहांगीरपुरी इलाका, जिसने कुछ दिन पहले हिंसा और बुलडोज़र देखे हैं. यहां रविवार को भाईचारा का संदेश पहुंचाने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ.
जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसा हुई थी. हिंसा के तीन दिन बाद नगर निगम की टीम वहां अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंची.
सुप्रीम कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर स्टे दे दिया था. लेकिन रविवार को नज़ारा कुछ अलग था. हिंदू-मुस्लिम समुदायों के लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. DCP उषा रंगनानी ने बताया कि जहांगीरपुरी में हालात सामान्य करने की कोशिश जारी हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)