जापान में भूकंप के भीषण झटके, ट्रेन पटरी से उतरी

वीडियो कैप्शन, जापान में भूकंप के भीषण झटके, ट्रेन पटरी से उतरी
प्रकाशित

जापान के पूर्वी हिस्से में एक ताक़तवर भूकंप आया है. रिक्टर स्केल पर 7.3 की तीव्रता वाले इस भूकंप ने जापान की राजधानी टोक्यो तक को हिला दिया है.

जापान के पूर्वोत्तर हिस्से में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है.

भूकंप का केंद्र फ़ुकुशिमा क्षेत्र के पास था. शिरोशी में भूकंप की वजह से ट्रेनें पटरी से उतर गईं. भूकंप की वजह से जापान के कई शहरों में काफ़ी नुकसान हुआ है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)