You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
मां के शव के साथ बच्चे ने तीन दिन गुज़ारे
प्रकाशित
आंध्र प्रदेश के चित्तूर ज़िले में 10 साल के बच्चे ने अपनी मां के शव के साथ तीन दिन गुज़ारे.
लड़के का नाम श्याम प्रसाद है और उसे अपनी मां की मौत का पता नहीं चल पाया था.
उन तीन दिनों के दौरान, श्याम खुद खाना बनाता था और स्कूल जाने के लिए खुद तैयार भी हो जाता था.
तीन दिन के बाद श्याम ने अपने मामा लक्ष्मी प्रसाद रेड्डी को बताया कि उन्हें अपनी मां के शरीर से बदबू आ रही थी.
इसके बाद उनके मामा श्याम के घर पहुंचे और पुलिस के पास गए.
वीडियो: तुलसी प्रसाद रेड्डी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)