उमरा के लिए मक्का लौटने लगे विदेशी मुस्लिम - देखिए तस्वीरें

इमेज स्रोत, Reuters
सात महीने के लंबे इंतज़ार के बाद आख़िरकार विदेशी मुस्लिमों को मक्का की पवित्र मस्जिद में जाने की अनुमति मिल गई है.
कोरोना महामारी की वजह से सात महीने पहले मक्का जाने पर प्रतिबंध लगा दिए गए थे.

इमेज स्रोत, Reuters
रविवार से विदेश से आने वाले कुछ 10 हज़ार श्रद्धालुओं को उमरा यात्रा करने की इजाज़त दे दी गई है. पारंपरिक तौर पर मुस्लिम किसी भी वक़्त उमरा कर सकते हैं.

इमेज स्रोत, Reuters
सऊदी अरब पहुंचने पर विदेशी श्रद्धालुओं को तीन दिन के लिए सेल्फ़-आइसोलेशन में रहना होगा.
इसके बाद ही उन्हें इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल माने जाने वाले काबा की परिक्रमा करने की अनुमति मिलेगी. काबा इस भव्य मस्जिद के केंद्र में स्थित है.
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि श्रद्धालुओं में सोशल-डिस्टेंसिंग का ख़ास ख़याल रखा जा रहा है.

इमेज स्रोत, Reuters
महामारी की शुरुआत के बाद से सऊदी अरब में अब तक कोविड-19 संक्रमण के क़रीब साढ़े तीन लाख मामले दर्ज किए जा चुके हैं और क़रीब साढ़े पांच हज़ार लोगों की मौत हुई है. इसी के साथ तीन लाख से ज़्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं.
सऊदी में अब चरणबद्ध तरीक़े से प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है. इसी के तहत सऊदी अपनी मस्जिदों को भी फिर से खोल रहा है.

इमेज स्रोत, Reuters
सऊदी के नागरिकों को अक्टूबर में ही उमरा करने की इजाज़त मिल गई थी.
इस महीने यानी नवंबर में अब विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भी आने की अनुमति दे दी गई है.

इमेज स्रोत, EPA
ऊपर दिख रही 2016 की एक तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कभी मक्का की सड़कों पर सफ़ेद लिबास पहने हाजियों का समंदर उमड़ा करता था. कड़ी धूप से बचने के लिए उनके हाथों में छतरियाँ होती थीं.
लेकिन कोरोना महामारी ने सब कुछ बदल कर रख दिया.
इस साल जुलाई में सऊदी अरब के सिर्फ 10 हज़ार नागरिकों को हर साल होने वाली हज यात्रा करने की अनुमति दी गई.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

























