अमरीका में तूफ़ान लॉरा से परेशानी, अब तक चार लोगों की मौत

इमेज स्रोत, Reuters
मेक्सिको की खाड़ी से उठा तूफ़ान लॉरा गुरुवार को करीब 150 मील प्रति घंटे (240 किलोमीटर प्रतिघंटे) की रफ़्तार से अमरीकी गल्फ़ कोस्ट से टकराया है.
ये अब तक अमरीकी गल्फ़ कोस्ट से टकराने वाले सबसे शक्तिशाली तूफ़ानों में से एक है.
तूफ़ान स्थानीय समयानुसार आधी रात के बाद लुज़ियाना के कैमरून ज़िले से टकराया. इस कारण यहां तेज़ हवाएं चलीं, कई पेड़ जड़ से उखड़ गए, इमारतों को नुक़सान पहुंचा, कई इलाक़ों में बिजली के खंभे गिरे और एक जगह केमिकल प्लांट में इस कारण आग लग गई.

इमेज स्रोत, EPA/DAN ANDERSON
लुज़ियाना के गनर्नर बेल एड्वर्ड्स ने गुरुवार दोपहर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तूफ़ान के कारण अब तक कम से कम चार लोगों की मौत हुई है.
तेज़ हवा के कारण घर पर पेड़ गिरने की चार अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की जान गई है जिसमें एक 14 साल की बच्ची भी शामिल है.

इमेज स्रोत, EPA/DAN ANDERSON

इमेज स्रोत, EPA/DAN ANDERSON
गनर्नर बेल एड्वर्ड्स ने कहा कि तूफ़ान प्रभावित इलाक़ों में राहत और बचाव कार्य जारी है. उन्होंने कहा, "हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है लेकिन मै प्रार्थना करता हूं कि ऐसा न हो."
उन्होंने कहा कि तूफ़ान के कारण नुक़सान की जितनी आशंका जताई जा रही थी सड़कों और इमारतों को उससे कहीं अधिक नुक़सान पहुंचा है. बिजली के खंभे, सड़कें और पुलों को काफी नुक़सान पहुंचा है जिनको जल्द दुरुस्त किया जाएगा, जो सड़कें और पुल सुरक्षित हैं उनकी भी जांच की जाएगी.
हालांकि उनका कहना है कि तूफ़ान के कारण समुद्र में अधिक तेज़ लहरें नहीं उठीं और इस कारण नुक़सान थोड़ा कम हुआ.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 1

इमेज स्रोत, REUTERS/Elijah Nouvelage
नेशनल गार्ड ट्रूप के 1,500 कर्मियों को राहत और बचाव कार्य के लिए लगाया गया है.
वॉशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उप राष्ट्रपति माइक पेन्स ने फेडेरल इमर्जेंसी मैनेजमेन्ट एजेंसी से चर्चा की और तूफ़ान से हुए नुक़सान का जायज़ा लिया. ट्रंप ने कहा कि सप्ताहांत में वो इस इलाक़े का दौरा करेंगे.
इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट X समाप्त, 2

इमेज स्रोत, REUTERS/Elijah Nouvelage
ट्रंप ने कहा, "हमारा नसीब अच्छा है. ये बहुत बड़ा और शक्तिशाली तूफ़ान था लेकिन ये जल्दी चला गया."
वहीं माइक पेन्स ने कहा, "ये बड़ा तूफ़ान और बड़े पैमाने पर क्षति पहुंचा सकता था लेकिन इससे उतना अधिक नुक़सान नहीं हुआ जितनी आशंका थी."

इमेज स्रोत, REUTERS/Elijah Nouvelage
ये तूफ़ान अब कमज़ोर पड़ चुका है और हवा की गति 85 किलोमीटर तक हो गई है. ये अब आगे आर्कान्सस की तरफ़ बढ़ गया है.
इससे पहले तूफ़ान लॉरा और मार्को ने कैरिबियाई क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी और क़रीब 24 लोगों की जान ली थी.
नेशनल हरिकेन सेन्टर ने समुद्रतट के कुछ इलाक़ों में जलस्तर बढ़ने की चेतावनी दी है, वहीं उत्तरी लुज़ियाना और दक्षिणपूर्वी आर्कान्सस में हवाओं के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

























