हन्ना और डगलस तूफ़ान अमरीका के लिए दोहरी चुनौती बना

हन्ना और डगलस

इमेज स्रोत, REUTERS/Adrees Latif

प्रकाशित

हन्ना तूफ़ान अमरीका में दक्षिणी टेक्सस पहुंच चुका है. अमरीकी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ये तूफ़ान जानलेवा रूप ले सकता है, क्योंकि इसकी वजह से तेज़ हवाएं चलेंगी और भारी बारिश हो सकती है.

टेक्सस के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने 32 प्रांतों के लिए आपदा घोषित कर दी है. उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से आपातकालीन सेवाओं के काम में बाधा आएगी.

हन्ना तूफ़ान शनिवार को पाड्रे द्वीप पर पहुंचा था और अब कोर्पस क्रिस्टि और ब्राउन्सविले के बीच के इलाक़े में अपना असर दिखा रहा है.

डगलस तूफ़ान

इमेज स्रोत, RONEN ZILBERMAN

हन्ना और डगलस

इमेज स्रोत, REUTERS/Adrees Latif

इस तूफ़ान की वजह से 145 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. जिसकी वजह से कई घरों की छतें उड़ गई हैं.

हन्ना श्रेणी एक का तूफ़ान है, जो पांच चरणों वाली सैफिर-सिम्पसन स्केल पर सबसे निचला स्तर है.

गवर्नर एबॉट ने शनिवार को कहा, "हर तूफ़ान एक बड़ी चुनौती होता है. ये चुनौती और बड़ी होगी क्योंकि ये एक ऐसे क्षेत्र से गुज़र रहा है जो कोविड-19 से सबसे ज़्यादा प्रभावित है."

डगलस तूफ़ान

इमेज स्रोत, RONEN ZILBERMAN

अमरीका के नेशनल हरिकन सेंटर (एनएचसी) ने चेतावनी दी है कि ये ख़तरनाक़ तूफ़ान पोर्ट मैन्सफील्ड से सार्जेंट तक टेक्सास के तट के साथ लगने वाले इलाक़ों में पहुंचेगा.

एनएचसी ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वो आपातकालीन सेवाओं की सलाह का पालन करें.

ह्यूस्टन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक़, तूफ़ान ह्यूस्टन क्षेत्र के ज़्यादातर किनारे वाले इलाक़ों में आएगा.

एनएचसी के मुताबिक़, शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे 75 मील प्रति घंटा की रफ़्तार से हवा चल रही थी.

उसने ये भी कहा कि हन्ना के तेज़ी से कमज़ोर होने की उम्मीद है, क्योंकि वो टेक्सस से आगे जाकर रविवार को उत्तर-पूर्वी मेक्सिको की ओर बढ़ रहा है.

डगलस तूफ़ान

इमेज स्रोत, Bruce Omori

हन्ना और डगलस

इमेज स्रोत, EPA/Bruce Omori

इसके अलावा एक और तूफ़ान - तूफ़ान डगलस 90 मील प्रति घंटा की स्पीड से चल रही हवाओं के साथ प्रशांत में हवाई की ओर बढ़ रहा था. एनएचसी ने इसकी वजह से नुक़सान पहुंचाने वाली हवाओं, बाढ़ और समुद्र के किनारे

ख़तरनाक ऊंची लहरें उठने की चेतावनी जारी की है.

अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है कि उनका प्रशासन तूफ़ान पर क़रीब से नज़र बनाए हुए है. साथ ही उन्होंने कहा कि वो दोनों राज्यों से इस बारे में बातचीत कर रहे हैं.

हन्ना ऐसे वक़्त में टेक्सस से टकराया है जब ये दक्षिणी राज्य कोरोना वायरस के प्रकोप से पहले ही जूझ रहा है.

यहां अब तक तीन लाख 80 हज़ार से ज़्यादा संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं और क़रीब पांच हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)