ईरान ने सैन्य अभ्यास के दौरान ग़लती से अपने ही जहाज़ पर मिसाइल दाग़ी, 19 की मौत

इमेज स्रोत, Getty Images
ओमान की खाड़ी में सैन्य अभ्यास के दौरान ईरान की एक मिसाइल अपनी ही नौसेना के जहाज़ पर जा गिरी जिसमें 19 नाविकों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हैं.
इस सैन्य अभ्यास में ईरानी नौसेना के दो जहाज़ शामिल थे.
ईरान की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, एक नई एंटी शिप मिसाइल के परीक्षण के दौरान रविवार को यह हादसा हुआ.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
पोस्ट YouTube समाप्त
ओमान की खाड़ी में चल रहे इस परीक्षण के दौरान मिसाइल सैन्य उपकरण ले जाने वाले कोणार्क नाम के जहाज़ के लाइट सपोर्ट से टकराई.
यह सैन्य अभ्यास हार्मूज स्ट्रेट के पास हो रहा था. मिसाइल को युद्धपोत जामरान से छोड़ा गया था.
नियमित परीक्षण
ईरान की सेनाएं अक्सर इस तरह के परीक्षण करती रहती हैं.
सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि ईरान के दक्षिणी तट पर, ''रविवार दोपहर सैन्य अभ्यास के दौरान बंदर-ए-जस्क में कोणार्क जहाज़ से एक मिसाइल टकराई. टारगेट प्रैक्टिस के दौरान जहाज़ मिसाइल के संपर्क में आया क्योंकि इस दौरान टारगेट और जहाज़ के बीच की दूरी का ध्यान नहीं रखा गया था.''
यह हादसा राजधानी तेहरान के दक्षिण पूर्व में क़रीब 1270 किमी दूर ओमान की खाड़ी के पोर्ट ऑफ जस्क में हुआ.
जामरान और कोणार्क जहाज़ ईरानी नौसेना इस्तेमाल करती है.
यह भी पढ़ें:
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)


























