कोरोना वायरस से दुनिया भर में कैसे जूझ रहे हैं लोग

प्रकाशित

ऐसी तस्वीरें जो बताती हैं कि दुनिया के अलग-अलग देशों में कोरोना वायरस से लोग कैसे लड़ रहे हैं.

कोरोना वायरस, इंडोनेशिया

इमेज स्रोत, WILLY KURNIAWAN / REUTERS

इमेज कैप्शन, इंडोनेशिया के बोगोर में मौजूद एक होटल ने कोरोना वायरस से लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए रात के अंधेरे में रोशनी से 'दिल का निशान' बनाया.
कोरोना वायरस, यूक्रेन

इमेज स्रोत, YAROSLAV YEMELIANENKO / REUTERS

इमेज कैप्शन, यूक्रेन के रहिव्का गांव के नज़दीक जंगलों में लगी आग से उठता धुंआ दूर से देखा जा सकता है. ये आग चर्नोबिल परमाणु पावर प्लांट के पास के एक्सक्लूशन ज़ोन में लगी है.
कोरोना वायरस, ब्राज़ील

इमेज स्रोत, ANDRESSA / GETTY IMAGES

इमेज कैप्शन, ब्राज़ील में कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदी के बीच कैथेड्रल ऑफ़ ब्रासिलिया में रविवार को आम लोगों को प्रार्थना सभा में शामिल होने की इजाज़त नहीं दी गई. ये प्रार्थना सभा बंद कैथेड्रल में हुई जिसे सोशल मीडिया पर लाइव दिखाया गया.
कोरोना वायरस, वेस्ट बैंक

इमेज स्रोत, MUSSA QAWASMA / REUTERS

इमेज कैप्शन, इसराइल के कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक के हेब्रॉन में कोरोना के कारण लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है. इस तस्वीर में दो लोग जोकर की वेषभूषा में घरों में बंद फ़लस्तीनी बच्चों के मनोरंजन करने जा रहे हैं.
कोरोना वायरस, ब्रिटेन

इमेज स्रोत, HENRY NICHOLLS / REUTERS

इमेज कैप्शन, ब्रिटेन के वेस्टमिन्सटर में मौजूद सर विंस्टन चर्चिल की मूर्ति के पास प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के लिए एक व्यक्ति ने एक संदेश छोड़ा है. इसमें उनके जल्द सवास्थ्यलाभ की कामना की गई है. प्रधानमंत्री जॉनसन कोविड 19 पॉज़िटिव पाए गए हैं और फ़िलहाल उनका इलाज चल रहा है.
कोरोना वायरस, इक्वाडोर

इमेज स्रोत, FRANCISCO MACIAS / GETTY IMAGES

इमेज कैप्शन, इक्वाडोर में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित शहर गायाकिल में एक कब्रिस्तान के बाहर मृतक के रिश्तेदार इंतज़ार कर रहे हैं. यहां मुर्दाघरों में लाशें अधिक होने के कारण शव कई दिन तक घरों में ही रखे जा रहे हैं.
कोरोना वायरस, महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय

इमेज स्रोत, ANTHONY DEVLIN / GETTY IMAGES

इमेज कैप्शन, कोरोना वायरस महामारी से जुड़े महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के संबोधन को 2.4 करोड़ लोगों ने टेलिविज़न पर देखा. महारानी ने कोरोना के दौर में काम कर रहे डॉक्टरों की प्रशंसा की और लोगों से अपील की कि "मुश्किल के इस दौर में वो एक साथ बने रहें और धैर्य रखें." उन्होंने उम्मीद जताई कि ये दौर जल्द ख़त्म होगा.
कोरोना वायरस, थाईलैंड

इमेज स्रोत, RUNGROJ YONGRIT / EPA-EFE

इमेज कैप्शन, दुनिया भर के देशों में फैलती कोरोना वायरस महामारी के बीच थाईलैंड के सुवर्णभूमि में मौजूद एक अस्पताल में नर्स नवजात बच्चों के चेहरों को मास्क से ढक रही है.
कोरोना वायरस, उत्तरी मैसेडोनिया

इमेज स्रोत, GEORGI LICOVSKI / EPA-EFE

इमेज कैप्शन, उत्तरी मैसेडोनिया के स्कोपिए में पंछियों के घोंसले के नज़दीक अप्रैल का पिंक सुपरमून कुछ ऐसा दिखा. पिंक सुपरमून का नाता किसी ख़ास रंग से नहीं है, बल्कि इस दौरान उत्तरी अमरीका के जंगलों में खिलने वाले फूलों के रंग के कारण चांद को इस नाम से पुकारा जाता है.
कोरोना वायरस, चीन

इमेज स्रोत, ROMAN PILIPEY / EPA-EF

इमेज कैप्शन, चीन के वुहान में जहां से कोरोना वायरस फैलना शुरू हुआ था वहां अब आम जनजीवन पटरी पर लौट रहा है. ये तस्वीर है वुहान के डोंगफेंग में मौजूद होन्डा के प्लांट की जहां चेहरों पर मास्क पहने कर्मचारी काम पर लौट आए हैं.