इस हफ़्ते की दुनिया भर की कुछ बेहतरीन तस्वीरें

प्रकाशित

नैंसी पलोसी ने ग़ुस्से में आकर ट्रंप का भाषण उनके सामने ही फाड़ दिया.

नैंसी पलोसी

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, अमरीकी संसद में ‘हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स’ की स्पीकर नैंसी पलोसी की यह तस्वीर इस हफ़्ते पूरी दुनिया में छाई रही. तस्वीर में वो ट्रंप के दिए भाषण की वो प्रति फाड़ती नज़र आ रही हैं जो उन्होंने वॉशिंगटन अमरीकी संसद के संयुक्त सत्र में दिया था. जब नैंसी ने यह भाषण फाड़ा तब ट्रंप वहीं मौजूद थे.
कोरोना वायरस

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, मलेशिया में कुआलालंपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस के संक्रमण से आशंकित अपने शरीर का तापमान चेक करती एक युवती. चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस अब तक दुनिया के 25 से ज़्यादा देशों में फैल चुका है.
कोरोना वायरस

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, वुहान में चीन का हुआशेनशेन अस्पताल. कोरोना वायरस फैलने के बाद चीन ने महज छह दिनों के भीतर 1,000 बेड वाला यह अस्पताल बनाकर दुनिया को हैरत में डाल दिया था. इस अस्पताल बनने का काम 24 जनवरी को शुरू हुआ और इसके निर्माण की तस्वीरें दुनिया भर के सोशल मीडिया में वायरल हुई थीं. चीन के आधिकारिक सीसीटीवी ने इसका लाइव प्रसारण किया था ताकि लोग अस्पताल बने हुए देख सकें.
कोरोना वायरस

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, चेहरे पर मास्क लगाए इन युवक-युवतियों की शादी हो रही है और ये तस्वीर दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल की है. कोरोना वायरस संक्रमण के बीच यूनिफ़िकेशन चर्च ने हज़ारों जोड़ों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन किया. दक्षिण कोरिया में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 24 मामलों की पुष्टि हो चुकी है.
अंतरिक्ष में सबसे ज़्यादा वक़्त बिताने वाली महिला

इमेज स्रोत, EPA

इमेज कैप्शन, ये हैं अंतरिक्ष में सबसे ज़्यादा वक़्त बिताकर सकुशल लौटने वाली महिला: रूस की क्रिस्टीना कोच. क्रिस्टीना ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में कुल 328 दिन बिताए हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.
रोबोट

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, एन्ड्रॉइड ऑल्टर 3 नाम का एक रोबोट कंस्ट्रक्टर यूएई के शार्ज़ाह में आयोजित 'आर्ट्स ऐकेडमी' में एक ऑर्केस्टा की अगुवाई करते हुए.
ब्रिटेन

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, ब्रिटेन के मरहम में रॉयल एअर फ़ोर्स (आरएफ़) में बने एक ट्रेनिंग सेंटर का दौरान करने जातीं महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय और उन्हें मिलता 'गार्ड ऑफ़ ऑनर'
बगीचा

इमेज स्रोत, STEVE PARSONS / PA MEDIA

इमेज कैप्शन, ऑर्किड फ़ेस्टिवल में रंगीन फूल-पौधों को सजातीं कलाकार एलिस मैकवीर. इंडोनेशियाई थीम पर आधारित यह फ़ेस्टिवल लंदन के क्यू गार्डेन में आयोजित की गई थी.
फ़ैशन शो

इमेज स्रोत, AFP

इमेज कैप्शन, न्यू यॉर्क के पालतू जानवरों के फ़ैशन शो में हिस्सा लेता सजा-धजा एक कुत्ता.
पोलर बियर

इमेज स्रोत, DANNY LAWSON / PA MEDI

इमेज कैप्शन, ये हैं पोलर बियर रास्पुतिन. ये इंग्लैंड के यॉर्कशाइर वाइल्ड लाइफ़ पार्क में नए-नए आए हैं. ये पहली बार जब जनता के सामने आए तो शरीर पानी झटकते हुए आए.