सिडनी के ओपेरा हाउस में क्या दिख रहा है?

प्रकाशित

इस सप्ताह दुनिया भर में ली गई न्यूज़ फ़ोटोग्राफ़ का एक संकलन.

सिडनी ओपेरा हाउस

इमेज स्रोत, SAEED KHAN / AFP

इमेज कैप्शन, ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से लड़ने वाले आपातकालीन सेवाओं और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सिडनी ओपेरा हाउस के बाहरी दीवारों पर तस्वीरें उकेरी गई. ये उसी तरह नजर आ रही थी जिस तरह से किसी डिज़िटल स्क्रीन पर तस्वीरें दिखती हैं.
फुटबॉल

इमेज स्रोत, BAYOAN FREITES / REUTERS

इमेज कैप्शन, हैती में 2010 में आए भूकंप में जीवित बचे एक व्यक्ति ने आपदा की दसवीं बरसी पर एक कार्यक्रम में डोमिनिकन रिपब्लिक के सेंटो डोमिंगो में फुटबॉल खेली. रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता सात थी जिसके कारण हैती की राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस में तबाही मच गई थी और इस घटना में करीब 3,00,000 लोग मारे गए थे.
ट्राउजर्स ट्यूब राइड

इमेज स्रोत, HOLLIE ADAMS / GETTY IMAGES

इमेज कैप्शन, ट्राउजर्स ट्यूब राइड कार्यक्रम के तहत लोगों ने लंदन भूमिगत ट्रेन के डिस्ट्रिक्ट लाइन की सवारी की. न्यूयार्क सबवे पर एक उछल कूद से शुरू हुआ "नो पैन्ट्स ऑन द सबवे राइड" एक अंतरराष्ट्रीय वार्षिक कार्यक्रम बन गया है. इस दौरान इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी बिना पतलून के भूमिगत ट्रेन में यात्रा करते हैं.
ज्वालामुखी

इमेज स्रोत, EZRA ACAYAN / GETTY IMAGES

इमेज कैप्शन, फिलीपींस में ताल ज्वालामुखी फटने के बाद लोगों ने घरों के छतों से ज्वालामुखी का राख साफ़ किया. एक झील के बीच में एक द्वीप पर स्थित यह ज्वालामुखी दुनिया के सबसे छोटे ज्वालामुखियों में से एक है. पिछले 450 सालों में कम से कम 34 बार इसमें विस्फ़ोट हुए हैं. नजदीकी प्रांत बटांगास के अधिकारियों ने एक बड़ा आपदा बताते हुए "आपात स्थिति" की घोषणा की.
प्रदर्शन

इमेज स्रोत, MOHAMED AZAKIR / REUTERS

इमेज कैप्शन, बेरुत में आर्थिक मुश्किल और नई सरकार की कमी को लेकर हुए एक प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति जलते हुए बैरिकेड पर कूद गया. अक्टूबर 2019 से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. लेबनान के वाणिज्यिक बैंक बचतकर्ताओं को अपनी जमा राशि निकालने से प्रतिबंधित कर रहे हैं और दो महीने से अधिक समय से विदेश में होने वाले अधिकांश हस्तांतरण को रोक रहे हैं.
प्रेज़डेन्शल डिबेट

इमेज स्रोत, SHANNON STAPLETON / REUTERS

इमेज कैप्शन, आयोवा के डेस मोइनेस में सातवें डेमोक्रेटिक 2020 प्रेज़डेंशियल डिबेट के बाद अमरीकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीनेटर एलिजाबेथ वारेन अपने प्रतिद्वंद्वी सीनेटर बर्नी सैंडर्स से बात करते हुए. बीच में अरबपति एक्टिविस्ट टॉम स्टेयर गौर से उनकी बातें सुनते नजर आ रहे हैं. वारेन ने आरोप लगाया था कि सैंडर्स ने उन्हें दिसंबर 2018 में कहा था कि एक महिला राष्ट्रपति पद नहीं जीत सकती है. हालांकि सैंडर्स ने वारेन के आरोपों का खंडन किया है.
बाढ़

इमेज स्रोत, STEVE PARSONS / PA MEDIA

इमेज कैप्शन, एवन नदी में आई बाढ़ के कारण तटों के टूटने के बाद इंग्लैंड के क्रिश्चियन मालफोर्ड में पानी से भरे बी 4069 सड़क पर जाती हुई गाड़ियां.
टीवी शो स्टार ट्रेक : पिकार्ड

इमेज स्रोत, SIMON DAWSON / REUTERS

इमेज कैप्शन, टीवी शो स्टार ट्रेक : पिकार्ड के लंदन प्रीमियर के दौरान अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट और इयान मैककेलेन गले मिलते हुए.
केन्या

इमेज स्रोत, NJERI MWANGI / REUTERS

इमेज कैप्शन, केन्या में साम्बुरु काउंटी के लेमसुलानी गाँव में चारागाह वाले ज़मीन पर उड़ने वाले रेगिस्तानी टिड्डियों के झुंड को भगाने का प्रयास करते साम्बुरु के लोग.
सफेद गैंडा

इमेज स्रोत, FRIEDEMANN VOGEL / EPA

इमेज कैप्शन, जर्मनी के डॉर्टमंड चिड़ियाघर में अपनी मां शकीना के बगल में चलता हुआ एक नवजात सफेद गैंडा. इस बच्चे का नाम विली रखा गया है.