इस हफ़्ते दुनिया भर की नौ बेहतरीन तस्वीरें

प्रकाशित

तस्वीरों में देखिए, कैसे बीता दुनिया में यह हफ़्ता.

ऑस्ट्रेलिया के मरीमब्यूला में ब्रशटेल पोसम का जला हुआ पंजा दिखाते हुए एक वॉलेंटियर.

इमेज स्रोत, TRACEY NEARMY / REUTERS

इमेज कैप्शन, ऑस्ट्रेलिया के मरीमब्यूला में ब्रशटेल पोसम का जला हुआ पंजा दिखाते हुए एक वॉलेंटियर. ऑस्ट्रेलिया में लगी जंगल की आग में कम से कम 50 करोड़ जानवर मर चुके हैं. महीनों से ये आग ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग इलाक़ों में लगी हुई है.
ईरान की राजधानी तेहरान में भारी तादाद में लोगों ने जनरल क़ासिम सुलेमानी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया.

इमेज स्रोत, OFFICIAL KHAMENEI WEBSITE / REUTERS

इमेज कैप्शन, ईरान की राजधानी तेहरान में भारी तादाद में लोगों ने जनरल क़ासिम सुलेमानी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया. ये तस्वीर ड्रोन से ली गई है. क़ासिम सुलेमानी 3 जनवरी को बग़दाद एयरपोर्ट में हुए एक अमरीकी हमले में मारे गए थे.
मीडिया से बात करती हुईं अमरीकी अभिनेत्री और एक्टिविस्ट रोज़ मैकगोवान.

इमेज स्रोत, JEENAH MOON / REUTERS

इमेज कैप्शन, मीडिया से बात करती हुईं अमरीकी अभिनेत्री और एक्टिविस्ट रोज़ मैकगोवान. रोज़ मैकगोवन हॉलिवुड फ़िल्म प्रोड्यूसर हार्वी वाइंस्टीन के ख़िलाफ़ यौन शोषण मामले की पहले दिन सुनवाई के लिए न्यूयॉर्क क्रिमनल कोर्ट आई हुई थीं. हार्वी वाइंस्टीन पर 80 से ज़्यादा महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिनमें रोज़ मैकगोवन भी शामिल हैं.
बुल्गारिया के कोलफ़र में इपिफ़नी त्योहार मनाते लोग.

इमेज स्रोत, STOYAN NENOV / REUTERS

इमेज कैप्शन, बुल्गारिया के कोलफ़र में इपिफ़नी त्योहार मनाते लोग. इपिफ़नी को ईसा मसीह के जन्मदिवस के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन खुशी मनाते हुए लोग टुन्जा नदी में डांस कर रहे हैं.
विएतनाम के हनोई के पास स्थित क्वांग फू काउ गांव में एक महिला इन अगरबत्तियों के साथ लुनार न्यू ईयर की तैयारियां कर रही हैं.

इमेज स्रोत, NHAC NGUYEN / AFP

इमेज कैप्शन, ये लाल रंग के फूल नहीं बल्कि अगरबत्तियां हैं. वियतनाम के हनोई के पास स्थित क्वांग फू काउ गांव में एक महिला इन अगरबत्तियों के साथ लुनार न्यू इयर की तैयारियां कर रही हैं.
चीन के एक उत्तर-पूर्व प्रांत खेलोजिआंग में सालाना हार्बिन आईस एंड स्नो फेस्टिवल में बने बर्फ के ढांचे.

इमेज स्रोत, FRED DUFOUR / AFP

इमेज कैप्शन, ये कुछ-कुछ बर्फ़ के शहर जैसा है. चीन के एक उत्तर-पूर्व प्रांत खेलोजिआंग में सालाना हार्बिन आइस एंड स्नो फेस्टिवल के लिए बने बर्फ़ के ढांचे. ये फेस्टिवल बहुत बड़े स्तर पर मनाया जाता है, जिसमें लगभग दो लाख 20 हज़ार क्यूबिक मीटर बर्फ़ का इस्तेमाल होता है.
वेनेज़ुएला में विपक्ष के नेता ख़्वान गाइदो राजधानी कराकस में नेशनल असेंबली में जाने की कोशिश करते हुए.

इमेज स्रोत, CRISTIAN HERNANDEZ / AFP

इमेज कैप्शन, वेनेज़़ुएला में विपक्ष के नेता ख़्वान गाइदो राजधानी कराकस में नेशनल असेंबली में जाने की कोशिश करते हुए. नेशनल असेंबली में स्पीकर पद पर ख़्वान गाइदो के फिर से चुने जाने के लिए उन्हें वोटिंग में शामिल होने से रोकते सुरक्षा बल.
सऊदी अरब के रुमाह में सालाना आयोजित होने वाले किंग अब्दुलअज़ीज फेस्टिवल की तस्वीर.

इमेज स्रोत, FAISAL AL-NASSER / AFP

इमेज कैप्शन, सऊदी अरब के रुमाह में सालाना आयोजित होने वाले किंग अब्दुलअज़ीज फेस्टिवल की तस्वीर. यहां बिक्री के लिए ऊंट लाए गए हैं जो कार और लोगों से घिरे हुए हैं.
पोपोकेटपेटल ज्वालामुखी ने निकलता धुंए का गुबार.

इमेज स्रोत, CARLOS SANCHEZ / AFP

इमेज कैप्शन, पोपोकेटपेटल ज्वालामुखी से निकलता धुंए का गुबार. ये तस्वीर सेंट्रल मैक्सिको के प्यूबेला से दिख रही है. धुंए का गुबार आसमान में 3 हज़ार मीटर तक पहुंच गया था. हालांकि, इसमें किसी को कोई चोट नहीं आई है.