पाकिस्तान ने किया ग़ज़नवी मिसाइल का सफल परीक्षण

Ghaznavi, ग़ज़नवी मिसाइल

इमेज स्रोत, TWITTER @DG ISPR

प्रकाशित
पढ़ने का समय: 1 मिनट

भारत प्रशासित कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाए जाने के बाद से इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार उठाने की कोशिशों में जुटे पाकिस्तान ने अब अपनी बैलेस्टिक मिसाइल ग़ज़नवी का परीक्षण किया है.

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी पुष्टि की गई. इस परीक्षण का एक वीडियो भी ट्वीट किया गया है.

इस ट्वीट में बताया गया है कि ग़ज़नवी मिसाइल 290 किलोमीटर तक मार कर सकती है. यह मिसाइल कई तरह के हथियारों को ले जाने में सक्षम है. साथ ही यह भी बताया गया है कि यह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है.

छोड़िए X पोस्ट
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त

ट्वीट के मुताबिक इस सफल परीक्षण के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पूरी टीम को बधाई दी है.

क्या है बैलिस्टिक मिसाइल?

बैलिस्टिक मिसाइलों का आकार काफ़ी बड़ा होता है और वो काफ़ी भारी वज़न का बम ले जाने में सक्षम होते हैं. लेकिन उन्हें छोड़े जाने से पहले ही नष्ट किया जा सकता है क्योंकि उन्हें छिपाया नहीं जा सकता. लेकिन एक बार छूट जाने के बाद उन्हें नष्ट करना आसान नहीं होता.

बैलिस्टिक मिसाइल अपना ईधन लेकर चलती हैं और उसमें इस्तेमाल होने वाला ऑक्सीजन भी उनके साथ ही होता है.

बैलिस्टिक मिसाइल छोड़े जाने के बाद हवा में एक अर्धचंद्राकर रास्ते पर बढ़ती है और जैसे ही रॉकेट के साथ उनका संपर्क खत्म होता है उनमें लगा हुआ बम गुरुत्व के प्रभाव में ज़मीन पर गिरता है.

इसलिए एक बार छोड़े जाने के बाद उनके लक्ष्य पर कोई नियंत्रण नहीं रह जाता.

बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल आमतौर पर परमाणु बमों के लिए ही होता है लेकिन कुछ मामलों में पारंपरिक हथियारों के साथ भी इस्तेमाल हो रहा है.

ये भी पढ़ें:

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)