सोशल: फ़ेसबुक पर आज दिन भर क्यों हो रहा था जादू?

इमेज स्रोत, Getty Images
मशहूर 'हैरी पॉटर' सीरीज़ की पहली किताब छपने के बीस साल पूरे हो गए हैं.
जे के रोलिंग की इन किताबों के आधार पर बनी फ़िल्मों ने दुनिया भर में धूम मचाईं और वे बीते दो दशकों की सबसे कामयाब फ़िल्म-सीरीज़ में से हैं.
जे के रोलिंग ने ट्विटर पर लिखा, '20 साल पहले आज ही के दिन, जो दुनिया मैंने अकेले जी थी, वो अचानक सबके लिए खुल गई थी. यह शानदार था. शुक्रिया.'

इमेज स्रोत, Twitter/@jk_rowling
इस मौक़े पर सोशल मीडिया ने अपने अंदाज़ में जश्न मनाया. ट्विटर पर #HarryPotter20 हैशटैग के साथ बीते 24 घंटे में 60 हज़ार ट्वीट किए गए, जबकि फ़ेसबुक ने एक मैजिक फीचर ख़ास इस मौक़े के लिए चलाया.
यूजीन नाम के यूज़र ने लिखा, 'स्लिथरीन हमसे हेल्थकेयर छीन रहे हैं और वॉल्डेमॉर्ट ने हमें ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है. ऐसी स्थिति में हैरी क्या करता?'

इमेज स्रोत, Twitter/@eugenegu
हफ़्ते भर पहले से लोग इन कहानियों के साथ बड़े हुए नौजवान इस बार में ट्वीट करने लगे थे. कुछ लोगों ने किताबों के कुछ हिस्से, तस्वीरें और मीम भी साझा कीं.

इमेज स्रोत, Twitter/@itsjannie_
ट्विटर ने हैरी पॉटर के मशहूर गोल चश्मों वाला इमोजी लॉन्च किया और फ़ेसबुक ने एक जादू जैसे स्पेशल इफ़ेक्ट वाला फीचर लॉन्च किया. अगर आप फ़ेसबुक पर हैरी पॉटर या हॉगवर्ट स्कूल के किसी हाउस का नाम लिखें तो उस पर क्लिक करने पर एक जादू की छड़ी दिखेगी और उससे जादू का स्पेशल इफ़ेक्ट दिखेगा.

इमेज स्रोत, Facebook/Sudha Shukla

इमेज स्रोत, ROZINA SINI/FACEBOOK
स्नैपचैट भी हैरी पॉटर फ़िल्टर वापस ले आया, जहां लोग अपनी तस्वीरें हैरी पॉटर के अंदाज़ में ले सकते हैं.

इमेज स्रोत, HANNAH OWENS
हैरी पॉटर जादू के तीन छात्रों की कहानी है, जिसका नायक हैरी पॉटर नाम एक लड़का है, जिसे जादू विरासत में मिला है. जेके रोलिंग ने सात किताबों में यह कहानी लिखी है. पहली किताब 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉस्फर्स स्टोन' 1997 में रिलीज हुई थी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)



















