क़तर से लेकर अमरीका तक धूमधाम से मन रही है ईद

आस्ट्रेलिया
इमेज कैप्शन, आस्ट्रेलिया में अपने दोस्तों के संग सज-धज के ईद मनाती एक बच्ची
प्रकाशित

दुनिया के तमाम देशों में रमज़ान के पूरे होने के साथ ही ईद मनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.

भारत
इमेज कैप्शन, भारत में ईद के मौके पर सज-धजकर अपने पिता की टोपी छूने की कोशिश करती बच्ची

युद्धग्रस्त सीरिया से लेकर अमरीका और भारत से लेकर क़तर में ईद का जश्न मनाया जा रहा है.

अमरीका
इमेज कैप्शन, अमरीका के न्यू यॉर्क में ईद का जश्न मनाती कुछ लड़कियां

अमरीका के तमाम प्रांतों में धूमधाम से ईद का जश्न जारी है. हालांकि, ट्रंप प्रशासन ने व्हाइट हाउस में इफ़्तार पार्टी का आयोजन नहीं किया है.

अमरीका
इमेज कैप्शन, अमरीका के न्यू यॉर्क में ईद के मौके पर गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देती हुईं दो मुस्लिम लड़कियां
अमरीका
इमेज कैप्शन, अमरीका में ईद के मौके पर जश्न मनातीं हुईं मुस्लिम लड़कियां

क़तर में अरब देशों के प्रतिबंधों से पैदा हुए राजनयिक संकट के बीच ईद का जश्न जारी है.

क़तर
इमेज कैप्शन, क़तर में ईद के मौके पर पारंपरिक अंदाज में अपने हथियार दिखाता हुआ एक बच्चा

बीते छह सालों से भीषण गृह युद्ध झेल रहे सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद सभी के साथ बैठकर नमाज़ पढ़ते हुए.

सीरिया

फलस्तीन के ग़ज़ा शहर में महिलाएं और बच्चियां नमाज़ पढ़ती हुईं. मिस्र ने लेनदेन से जुड़ा एक विवाद सुलझाते हुए ग़ज़ा के पॉवर प्लांट के लिए ईंधन देना शुरू कर दिया है.

ईद

रूस की राजधानी मॉस्को के केंद्रीय हिस्से में नमाज़ अदा करते लोग.

रूस

पाकिस्तान के क़राची में अपने हाथों पर मेंहदी लगवाकर ईद का जश्न मनाती हुई एक बच्ची.

क़राची

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)