रात के अंधेरे में रोशनी का जादू

प्रकाशित

ऑस्ट्रेलिया में विविड सिडनी फेस्टिवल ऑफ़ लाइट एंड म्यूज़िक शुरू हो चुका है.

विविड सिडनी फेस्टिवल

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, ऑस्ट्रेलिया में मई की 26 मई से जून 19 तक विविड सि़नी फेस्टिवल का आयोजन होता है. इस दौरान रंगीन रोशनी से देश की ख़ास इमारतों को सजा कर आकर्षक बनाया जाता है, सिडनी के ऑपेरा हाउस को खास तरीके से सजाया जाता है. इस दौरान कई संगीत समारोहों का भी आयोजन किया जाता है.
विविड सिडनी फेस्टिवल

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, सिडनी के ऑपेरा हाउस का एक नज़ारा. लाइट, म्यूज़िक और आइडिया का ये फेस्टिवल हर साल ऑयोजित किया जाता है और इस दौरान कलाकार लाइट का इस्तेमाल अनोखे तरीके से करते हैं और लाखों लोग इन्हें देखने के लिए आते हैं.
विविड सिडनी फेस्टिवल

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, इस तस्वीर में इस तरह लाइट का इस्तेमाल किया गया है कि लग रहा है कि सिडनी के ऑपेरा हाउस में एक छेद हो गया है.
विविड सिडनी फेस्टिवल

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, ऑपेरा हाउस में लाइटों से ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय पशु कंगारू की तस्वीर बनाई गई है.
विविड सिडनी फेस्टिवल

इमेज स्रोत, SAEED KHAN/AFP/Getty Images

इमेज कैप्शन, विविड सिडनी फेस्टिवल के दौरान एक महिला लाइट से बनी एक आकृति के सामने पोज़ कर रही है.
विविड सिडनी फेस्टिवल

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, फेस्टिवल की तैयारी में टरोंगा ज़ू में लाइटों से लुप्तप्राय जानवरों की आकृतियां बनाई गई है. इस तस्वीर में पेलिकन को पेड़ों के ऊपर बैठा हुआ देखा जा सकता है.
विविड सिडनी फेस्टिवल

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, टरोंगा ज़ू में सिल्वरबैक गोरिल्ला की आकृति बनाई गई है. इस तस्वीर में एक महिला गोरिल्ला के साथ अपनी तस्वीर लेने के लिए पोज़ कर रही है.
विविड सिडनी फेस्टिवल

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, टरोंगा ज़ू का ये नज़ारा जिसके पीछे सिडनी हार्बर ब्रिज को देखा जा सकता है.