बुश बहनों की ओबामा बहनों के नाम एक मार्मिक चिट्ठी

Sasha and Malia Obama

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, साशा और मलिया ओबामा
प्रकाशित

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जॉज डब्ल्यू बुश की बेटियों ने व्हाइट हाउस छोड़ रहीं साशा और मलिया ओबामा को एक खुली चिट्ठी लिखी है.

राष्ट्रपति बराक ओबामा का कार्यकाल 20 जनवरी को ख़त्म हो रहा है.

साशा और मलिया बराक ओबामा की बेटियां हैं और वे दोनों अपने पिता के साथ राष्ट्रपति के सरकारी आवास व्हाइट हाउस में रहती हैं.

चिट्ठी में जेना बुश-हेगर और बारबरा बुश ने लिखा है कि वे ओबामा बहनों के अगले अध्याय में उनके साथ हैं. वे दोनों भी व्हाइट हाउस में 2001 से लेकर 2009 तक रहती थीं, और बाद में विश्वविद्यालय और नौकरियों में गईं.

Sasha and Malia Obama

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, मलिया (दाएं) इस साल हार्वड विश्वविद्यालय पढ़ने जा रही हैं

टाइम पत्रिका में छपी पूरी चिट्टी यहां पढ़ें.

"मलिया और साशा, आठ साल पहले नवंबर की एक सर्द सुबह, व्हाइट हाउस की सीढ़ियों पर हमने तुम्हारा अभिवादन किया था. हमने देखा तुम्हारी आंखों में एक चमक और साथ ही साथ एक सावधानी थी जब तुम अपने नए घर को टकटकी लगाए देख रही थीं.

"तुम्हें चीज़ों से वाकिफ़ कराने के लिए हम बाल्टिमोर और न्यूयॉर्क में अपनी नौकरी से जल्दी छुट्टी लेकर सफर तय कर वॉशिंगटन पहुंचे थे. तुम्हें लिंकन बेडरूम दिखाने, और वे बेडरूम दिखाने के लिए जो कभी हमारे थे, तुम्हें फूलवाले, मैदान की देखरेख करनेवालों, रसोइयों समेत उन सभी लोगों से मिलवाने के लिए जिन्होंने इस ऐसिहासिक मकान को एक घर बनाने के लिए ख़ुद को समर्पित कर रखा है.

"हम चारों इस घर के शाही हॉल में घूम रहे थे और इस घर में आने के सिवाय तुम्हारे पास कोई विकल्प भी नहीं था. जब तुम सूर्यघड़ी की रेलिंग पर फिसल कर नीचे आ रही थी उस वक्त तुम्हारी खुशी और हंसी एकदम प्रभावित करनेवाली थी. तुम्हारी तरह हम भी इस रेलिंग पर फिसला करते थे जब हम आठ साल के थे और जब हम 20 साल के हुए तो एक बार फिर हमने जवानी के दिनों में भी इसका लुत्फ़ उठाया.

After leaving the White House Barbara (L) founded a non-profit health foundation, and Jenna is a journalist and author

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद बारबरा बुश (दाएं) एक स्वयंसेवी स्वास्थ्य फाउंडेशन की स्थापना की, और जेना बुश एक पत्रकार और लेखक हैं

"आठ सालों में तुमने बहुत कुछ किया है. बहुत कुछ देखा. तुम रॉबेन द्वीप में अपने पिता का हाथ पकड़ कर उस जेल के गेट पर खड़ी थी जहां दशकों तक दक्षिण अफ़्रीका के नेल्सन मंडेला बंद थे.

"तुमने अपनी मां के साथ लाइबेरिया और मोरक्को की यात्रा की और लड़कियों से शिक्षा की अहमियत के बारे में बात की. उन लड़कियों ने तुम्हारे अंदर और तुम्हारे माता-पिता में अपना अक्स देखा, और ये जाना कि अगर वे पढ़ना लिखना जारी रखेंगी तो क्या बन सकती हैं.

Malia was 10 years old and Sasha was seven when Barack Obama took office in 2009

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, ओबामा ने 2009 में पदभार संभाला तब मलिया 10 साल की और साशा सात साल की थीं

"तुम राजकीय भोज में शामिल हुईं, राष्ट्रीय उद्यानों का सैर किया, अंतरराष्ट्रीय नेताओं से मुलाक़ात की और वार्षिक थैंक्सगिविंग कार्यक्रम में अपने पिता के चुटकुलों पर ठहाके लगाए. ये सब तुमने बचपन के दिनों में, स्कूल जाते हुए और दोस्त बनाते हुए कर पाईं.

"हमने तुम्हें बहुत आकर्षक और आसान तरीके से लड़की से प्रभावशाली युवती बनते हुए देखा है.

"और इस दौरान तुम दोनों एक दूसरे के लिए मौजूद थे. ठीक वैसे ही जैसे हम थे.

"अब तुम एक असाधारण क्लब का हिस्सा बनने जा रही हो, पूर्व राष्ट्रपति की संतानों का क्लब, एक ऐसी पदवी जिसे तुमने मांगा नहीं और जिसके कोई दिशानिर्देश नहीं हैं.

Sasha missed President Obama's farewell speech on Tuesday because she was revising for an exam

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, साशा मंगलवार को राष्ट्रपति ओबामा का विदाई भाषण नहीं देख पाईं, क्योंकि वे एक परीक्षा के लिए पढ़ाई कर रही थीं

"लेकिन अपने आने वाले वक़्त में करने के लिए तुम्हारे पास बहुत कुछ है. तुम अपने मशहूर माता-पिता की परछाई से इतर अपने जीवन की कहानी लिखोगी, लेकिन फिर भी पिछले आठ सालों का अनुभव तुम्हारे साथ रहेगा.

"व्हाइट हाउस में काम करने वाले बेहतरीन लोगों को कभी मत भूलना. हमारे दादा के उद्घाटन समारोह के वक्त जब हम सात साल के थे तब व्हाइट हाउस में फूलों का काम करनेवाली नैंसी ने हमारा स्वागत किया था.

हमारे दादा के सिरहाने पर रखने के लिए गुलदस्ता बनाने में वो हमारी मदद करती थीं. 20 सालों के बाद उसने जेना की शादी में फूलों की सजावट की. अपनी नैंसी को संजो कर रखना.

Handing out food to homeless people in Chicago in 2008

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, 2008 में शिकागो में बेघर लोगों को भोजन देते हुए

"हम अपने खुफ़िया सेवा के लोगों के साथ संपर्क में रहते हैं. जब हम बड़े हो रहे थे तो उनकी मौजूदी हमेशा बनी रही, पहली मुलाक़ातों, सगाई और हनीमून में भी.

"कॉलेज का आनंद लो. जैसे हमने लिया, दुनिया के ज़्यादातर लोग ये जानते हैं. तुम्हारे नाज़ुक कंधों पर दुनिया का बोझ अब और नहीं होगा. अपने शौक पूरे करो. जानो कि तुम कौन हो. ग़लतियां करो, तुम्हें इसकी छूट है.

"अपने वफ़ादार दोस्तों से जो तुम्हें प्यार करते हैं और वे हमेशा तुम्हारी हिफ़ाज़त करेंगे उनका साथ हमेशा बनाए रखना. जो तुम्हारे बारे में राय बनाते हैं वे तुमसे प्यार नहीं करते, और इसलिए उनकी बातों पर तुम्हें ध्यान नहीं देना चाहिए. बल्कि जो मायने रखती है वो है तुम्हारे अपने दिल की बात.

Being the president's daughter isn't always fun

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, राष्ट्रपति की बेटी होने के मतलब हमेशा मजा नहीं है

"जो कुछ भी तुमने देखा है, जिन लोगों से तुम्हारी मुलाक़ात हुई, जो सीख तुमने हासिल किए, इन सबकी मदद से तुम सकारात्मक बदलाव करने की कोशिश करना. हमें कोई शक नहीं तुम ऐसा ही करोगी.

अपने माता-पिता के साथ यात्रा कर हमने जो सीखा वो किसी कक्षा में कभी नहीं सीख पाते. हमें दुनिया के नए लोगों, नई संस्कृतियों और विचारों के बारे में पता चला.

"मिशिगन में हम फैक्टरी मज़दूरों से मिले, कैलिफोर्निया में शिक्षकों, बर्मा की सीमा पर लोगों का इलाज कर रहे डॉक्टरों से मिले, अमरीकी राष्ट्रपति को देखने के लिए कंपाला की धूल भरी सड़कों पर कतार में लगे बच्चों से मिले, और उन एचआईवी पीड़ित बच्चों से भी मुलाक़ात हुई जो उन दवाओं के इंतज़ार में थे जिनसे उनकी जान बच सकती थी.

The girls visited 10 Downing Street with Michelle in 2015 to promote her Let Girls Learn campaign

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, लड़कियों को पढ़ने दें अपने अभियान के सिलसिले में दोनों 2015 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री निवास गईं थीं

"एक छोटी सी लड़की अपने सबसे अच्छे कपड़े पहनी हुई थी और कम उम्र की लग रही थी जो वो थी नहीं.

"वो इसलिए छोटी थी क्योंकि वो बीमार थी. उसकी मां ने बताया था कि इन दवाइयों का असर देखने तक वो शायद ज़िंदा ना बचे, लेकिन उसके भाई और बहन देख पाएंगे. इस लड़की से मिलने के बाद बारबरा ने स्कूल लौटकर अपनी पढ़ाई के विषय को बदल दिया और अपने जीवन की दिशा को भी.

"तुम व्हाइट हाउस के अविश्वसनीय दबाव से गुज़र चुकी हो. तुमने अपने माता-पिता की कठोर आलोचना उन लोगों से सुनी है जो कभी उनसे मिले तक नहीं हैं.

"तुम्हारे अमूल्य माता-पिता सुर्खियां बन गए तब भी तुम उनके साथ खड़ी रही. तुम्हारे माता-पिता ने सबसे पहले तुम्हारी परवाह की और जिन्होंने तुम्हें सिर्फ़ दुनिया दिखाई ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया तुम्हारे क़दमों पर रख दी.

अब जब तुम एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हो तो हमेशा की तरह वो तुम्हारा सहयोग करेंगे. और हमसे भी यही उम्मीद करना."

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)