तस्वीरें: बर्फ़ की चादर तोड़ कर मछली पकड़ना

आइस फेस्टिवल
प्रकाशित

हर साल जब ठंड पड़ती है तो दक्षिण कोरिया लगभग जम सा जाता है. सबसे पहले ठंड के कारण देश के जिस जगह पर पानी जम जाता है वो है ह्वाचोन.

आइस फेस्टिवल

इस दौरान ह्वाचोन में लाखों लोग सर्दी के आगमन का स्वागत करने के लिए इकट्ठा होते हैं और सालाना आइस फेस्टिवल मनाते हैं.

आइस फेस्टिवल

इस आईस फेस्टिवल को ह्वाचोन शांचियोन्यो फेस्टिवल भी कहते हैं जिसमें लोग जम गई नदी की बर्फ़ की चादर तोड़ कर मछली पकड़ते हैं, वो भी हाथों से.

आइस फेस्टिवल

बुखानगांग नदी पर जमी मोटी बर्फ़ की चादर काट कर या तोड़ कर या फिर उसमें छेद कर के लोगों को मछली पकड़नी होती है.

आइस फेस्टिवल

और त्योहार का एक हिस्सा ये भी है कि लोग अपनी पकड़ी मछली पास मौजूद ग्रिल में भूनते हैं और फिर उसे मज़े से खाते हैं.

आइस फेस्टिवल

कुछ जगहों पर मुंह से मछली पकड़ने की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है.

आइस फेस्टिवल

बच्चे अपनी स्लेज ले कर निकलते हैं और बर्फ़ पर सवारी का मज़ा लेते हैं और कभी-कभी मछली पकड़ने की अपनी बारी का इंतज़ार करते हुए किसी छेद के पास नज़र गड़ाए बैठे रहते हैं.

आइस फेस्टिवल

इस त्योहार के लिए टनों मछलियां नदी में छोड़ी जाती हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)