अलेप्पो: ज़िंदगी बचाने की जद्दोजहद में

प्रकाशित

अलेप्पो पर बशर अल असद की सरकार का क़ब्ज़ा हो गया है. सीरिया में पांच सालों से लड़ाई जारी.

सीरियाई लोग
इमेज कैप्शन, अलेप्पो पर सरकारी फ़ौज के क़ब्ज़े के बाद लोग बुस्तान अल-क़स्र के इलाक़े में शुरू हो गई हिंसा से भाग रहे हैं.
सीरिया
इमेज कैप्शन, अलेप्पो पर क़ब्ज़ा पांच साल से जारी जंग में सीरियाई विद्रोहियों के लिए सबसे बड़ी हार है.
सीरया
इमेज कैप्शन, सरकारी फ़ौज का एक समर्थक फ़रदौस में एक बच्चे से बातचीत करते हुए. पूर्वी अलेप्पो के इस इलाक़े में भारी बर्बादी हुई थी.
सीरिया
इमेज कैप्शन, सीरियन ऑबज़रवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा है कि विद्रोही सूबे के छह दूसरे इलाक़े से भाग खड़े हुए हैं.
सीरियाई महिला अपने बच्चों के साथ.
इमेज कैप्शन, एक सीरियाई महिला फरदोस में अपने बच्चों के साथ. हज़ारों की तादाद में लोग अभी भी विद्रोहियों के कब्ज़े वाले इलाकों में फंसे हैं.
सीरिया
इमेज कैप्शन, भारी बमबारी के बीच लोग कुछ इलाक़ों से भाग निकलने में कामयाब हो पाए हैं.
सीरिया
इमेज कैप्शन, सीरियाई सरकारी फ़ौज के क़ब्ज़े में वापस कलासेह जैसे इलाक़ों को पहचानना मुश्किल है.
सीरिया
इमेज कैप्शन, संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि सरकारी सेना की बमबारी इतनी तेज़ थी कि बहुत सारे लोग अपने परिजनों के शवों को न तो निकाल पाने और ना ही उन्हें दफ़नाने में कामयाब हो सके.