पाकिस्तान के गुजरांवाला में इमरान ख़ान के लॉन्ग मार्च के दौरान इमरान के पैर में लगी गोली

प्रकाशित

पाकिस्तान के गुजरांवाला में इमरान ख़ान के लॉन्ग मार्च के दौरान फ़ायरिंग हुई. चश्मदीदों के मुताबिक़ इमरान के पैर में गोली लगी.

लाहौर के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया है. फ़िलहाल उनकी हालत ठीक है. पर गोलीबारी में एक की मौत और कई लोग घायल हुए हैं.

आखिर क्या था इस हमले के पीछे का मंसूबा. देखिए कवर स्टोरी में.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)