ग़लती से भी गर्भपात हुआ तो जेल की सज़ा

प्रकाशित

एक तरफ़ जहां अमेरिका में गर्भपात के नए क़ानून पर बहस हो रही है और सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला दुनियाभर में सुर्ख़ियां बटोर रहा है, वहीं आपको ये जानकर हैरानी होगी कि लैटिन अमेरिका के कई देशों में गर्भपात पर पूरी तरह से प्रतिबंध है.

यहां तक कि रेप और मां के जीवन पर ख़तरे जैसे मामलों में भी गर्भपात की इजाज़त नहीं है. कई ऐसे बड़े मामले सामने आए हैं, जिनमें गर्भपात की वजह से महिलाओं को हत्या के आरोप में 30 साल तक जेल की सज़ा दी गई है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)