बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं के साथ नाइंसाफ़ी

प्रकाशित

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा स्थल पर क़ुरान रखने वाले संदिग्ध इक़बाल हुसैन को गिरफ़्तार कर लिया गया है.

इस घटना के बाद देश के कई इलाकों में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी जिसमें कई हिंदू मंदिरों और परिवारों को निशाना बनाया गया.

हालांकि पुलिस ने बड़े पैमाने पर गिरफ़्तारियां की हैं और हिंदू पूजा स्थलों पर सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं. लेकिन लोग डरे हुए हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)