कुछ पश्चिमी देशों ने चीन के वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए हैं.

प्रकाशित

कुछ पश्चिमी देशों ने चीन के अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए हैं. उन पर चीन में वीगर मुसलमानों के मानवाधिकार हनन के आरोप हैं.

ये पाबंदियां चीनी प्रांत शिनजियांग के उत्तर-पश्चिमी इलाक़े में तैनात उन वरिष्ठ अधिकारियों पर लगाई गई हैं, जिन पर कैंपों में क़ैद अल्पसंख्यक वीगर मुसलमानों पर अत्याचार के आरोप हैं.

ये पाबंदियां अमरीका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और कनाडा ने मिलकर लगाई हैं. जवाब में चीन ने भी कुछ पाबंदियां लागू की हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)