You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
क्यों ब्राज़ील में खोदी जा रही हैं इतनी क़ब्र
प्रकाशित
ब्राज़ील में कोरोनावायरस से दो हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.फिर भी जहां दुनिया भर में सरकारें कोरोनावायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन जैसे क़दम उठा रही हैं वहीं ब्राज़ील के राष्ट्रपति जाइर बोलसोनारो मान रहे हैं कि कोरोनावायरस से उनके देश को ख़तरा है ही नहीं. इसलिए वो लॉकडाउन हटाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं. साथ ही अपने ही राज्यों के उन गवर्नरों का विरोध कर रहे हैं जिन्होंने अपने राज्यों में लॉकडाउन लगा रखा है. देखिए क्या हैं ब्राज़ील के हालात.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)